Sudivya Kumar Sonu Archives - Udit Vani

Jamshedpur : बिरसानगर PM आवास के लाभुकों से मिले विधायक सरयू राय, 31 मई तक चाबी न मिलने पर 1 जून से अनशन की चेतावनी
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के 100 से अधिक लाभार्थी आज एक बार फिर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिले. इन लाभुकों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए श्री राय से आग्रह किया कि 31 मई तक उनके नाम से अलॉटेड फ्लैट की चाबी दिलवाई जाए. सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे पर लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसके बाद, उन्होंने लोगों के सामने ही नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से फोन पर बातचीत की और उनसे लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपने का अनुरोध किया.

मंत्री का गोलमोल जवाब, प्रशासनिक स्वीकृति का पेंच

विधायक सरयू राय के अनुरोध पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि उन्हें अपना वादा याद है, लेकिन इसे इंची-टेप लेकर नहीं नापा जाना चाहिए. इसमें 10-15 दिन आगे-पीछे का समय लग सकता है. उन्होंने कहा कि लोगों को चाबी दिलवाना हमारी प्राथमिकता है, हालांकि एक कार्य को अभी प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिली है; जैसे ही वह मिल जाएगी, काम में और तेजी आएगी.

गौरतलब है कि 25 दिन पहले भी सरयू राय ने लाभुकों के सामने ही मंत्री सुदिव्य सोनू से बात की थी, तब मंत्री ने एक महीने के भीतर चाबी दिलाने का वादा किया था. आज श्री राय ने उन्हें उनका वादा याद दिलाया और स्पष्ट किया कि यदि 31 मई तक चाबी नहीं मिली, तो वह पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को डीसी ऑफिस के सामने अनशन पर बैठेंगे.

ड्रेनेज और जुडको की सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार

सरयू राय ने बताया कि पीएम आवास के दो ब्लॉक तैयार हैं, लेकिन उनमें ड्रेनेज (निकासी) की व्यवस्था नहीं बनी है. जेएनएसी (JNAC) ने पिछली बार एक महीने में ड्रेनेज तैयार करने की बात कही थी. मंगलवार को जब श्री राय ने जेएनएसी से बात की, तो पता चला कि एक ड्रेनेज बनकर तैयार है और दूसरे में 15 दिनों का समय लगेगा.

सड़क निर्माण को लेकर जुडको के अधिकारियों ने सरयू राय को बताया कि वहां टाटा स्टील का स्लैग रखा हुआ था, जिसे फिलहाल गड्ढों में भरकर चलने लायक बनाया गया है. स्थायी सड़क का एस्टीमेट विभागीय सचिव के पास भेजा गया है और प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही पक्की सड़क बना दी जाएगी. फिलहाल जुडको ने छाई (फ्लाई ऐश) भरकर वैकल्पिक सड़क बनाई है, जिसका निरीक्षण करने सरयू राय बुधवार की सुबह जाएंगे.

बिजली मीटर की संख्या में विसंगति और अपात्रों को आवंटन की शिकायत

बिजली कनेक्शन को लेकर दो अलग-अलग दावे सामने आए हैं. बिजली विभाग का कहना है कि 192 लाभार्थियों के घरों में मीटर लग चुके हैं, जबकि खुद लाभार्थियों के अनुसार केवल 85 घरों में ही मीटर लगे हैं. सरयू राय कल मौके पर पहुंचकर इन तथ्यों की सही जानकारी लेंगे.

इसके अलावा, योजना में अन्य कई विसंगतियां भी सामने आ रही हैं. ऐसी सूचना मिली है कि जिन लोगों के पास पहले से अपना मकान है, उन्हें भी फ्लैट आवंटित कर दिया गया है, जबकि यह योजना पूरी तरह बेघरों के लिए है.

बैंक कर्ज और किराए की दोहरी मार झेल रहे लाभार्थी

सरयू राय ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान इस बात पर है कि लाभार्थियों को जल्द से जल्द उनके फ्लैट की चाबी मिल जाए. लाभुकों पर एक तरफ बैंक के कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ उन्हें किराये के मकान का खर्च भी उठाना पड़ रहा है. श्री राय इस संबंध में मंत्री से एक बार फिर बात कर चाबी सौंपने की तारीख तय करने की मांग करेंगे. उन्होंने दोहराया कि यदि 31 मई तक चाबी नहीं मिलती है, तो 1 जून को वह डीसी ऑफिस के सामने अनशन पर जरूर बैठेंगे.

The post Jamshedpur : बिरसानगर PM आवास के लाभुकों से मिले विधायक सरयू राय, 31 मई तक चाबी न मिलने पर 1 जून से अनशन की चेतावनी appeared first on Udit Vani.