SubHealthCenters Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: बिरसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग, पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर (जोन-05) स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार को लेकर राज्य सरकार से शीघ्र पहल करने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात कर पत्र सौंपा और अतिरिक्त भवन निर्माण तथा चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया.

पूर्णिमा ने अपने पत्र में कहा है कि बिरसानगर जोन-05 स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वर्तमान में भवन उपलब्ध है, लेकिन बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण भवन अपर्याप्त साबित हो रहा है. भीड़भाड़ के समय मरीजों को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता है, वहीं स्वास्थ्यकर्मियों को कार्य निष्पादन और विभागीय बैठकों एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पत्रांक NUHM/2023/789 दिनांक 20 सितंबर 2025 के माध्यम से भी अतिरिक्त भवन निर्माण की आवश्यकता जताई गई है. पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान भवन के सामने पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जहां नए भवन का निर्माण किया जा सकता है.

विधायक ने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि असामाजिक तत्वों से संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि बिरसानगर क्षेत्र की बड़ी आबादी इस स्वास्थ्य केन्द्र पर निर्भर है, ऐसे में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ होना जरूरी है, ताकि लोगों को बेहतर और सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विधायक को आश्वस्त किया कि इस मामले में सभी आवश्यक पहल जल्द की जाएगी.

The post JAMSHEDPUR: बिरसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग, पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क एक्सरे की सुविधा की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर:  जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र में गरीबों के लिए नि:शुल्क एक्सरे की सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग पीएचसी प्रभारी से की गई है. बागबेड़ा के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं किशोर सिंह ने जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एमए अंसारी से मिलकर सदर और एमजीएम अस्पताल की जगह गरीबों का नि:शुल्क एक्सरे करने की मांग उठाई है.

दोनो पंचायत समिति सदस्यों ने डॉ. अंसारी को बताया कि पैसे के अभाव में कई गरीब स्वास्थ्य केंद्र नहीं आ पाते हैं पंचायत समिति सदस्यों ने गर्भवती महिला को हर महीने सरकार द्वारा जारी राशि के अनुसार ही नाश्ता देने, बंध्याकरण के समय मरीजों एवं सहिया को भी अस्पताल से छुट्टी के वक्त खाना देने, चपरासी के पद पर पदस्थापित लोगों से अन्य काम नहीं करवाने एवं 15 साल के पदस्थापित लोगों को स्थानांतरण करने की भी मांग की गई है. इससे चिकित्सा प्रभारी डॉ अंसारी ने मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया.

The post Jamshedpur: जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क एक्सरे की सुविधा की मांग appeared first on Udit Vani.

बागबेड़ा में बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र
बन्ना गुप्ता से मिला आश्वासन

उदित वाणी, जमशेदपुरः बागबेड़ा पंचायत क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग के फंड से एक उप स्वास्थ्य केंद्र बनेगा. पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह आश्वासन दिया है. पूर्व पार्षद ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देकर बताया था कि बागबेड़ा के एक आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन से उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन नहीं है.

बागबेड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से सात पंचायत क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी. दरअसल अभी 15 वें वित्त आयोग के फंड द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नया भवन बनाने एवं संसाधन मुहैया कराने की योजना को राज्य सरकार ने मंजूरी दी है.

The post बागबेड़ा में बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र appeared first on Udit Vani.

39 करोड़ से जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प
चिकित्सा यंत्र बढ़ाने और भवन बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से आया है फंड

उदित वाणी, जमशेदपुर: राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय ने 15वें वित्त आयोग के तहत जिले को 39 करोड़ फंड जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए आवंटित किया है. इससे उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए नए भवन बनेंगे एवं मरीजों को मूलभूत सुविधा (बिजली पानी व शौचालय) उपलब्ध कराई जाएगी. उपस्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की सुविधा में जांच यंत्र एवं अन्य संसाधन उपलब्ध जुटाए जाएंगे. जिले में चल रहे उपस्वास्थ्य केंद्रों का संचालन दुसरे भवन में किया जा रहा है इनके पास अपना भवन नहीं हैं.

परसूडीह मकदमपुर के उपस्वास्थ्य केंद्र को सलगाझुड़ी आंगनबाड़ी व बागबेड़ा बाबाकुटी के उपस्वास्थ्य केंद्र को कुछ महीने पूर्व सीपी टोला पंचायत भवन में शुरू किया गया है. सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने बताया कि फंड के अनुसार, कार्ययोजना तैयार की जा रही है. जल्द ही जिले के 112 उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए भवन बनाने का काम शुरू होगा. उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि से जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के हेल्थ वैलनेस सेंटर में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी.

प्रखंडवार स्वास्थ्य केंद्रो की संख्या

जुगसलाई सह गोलमुरी 17

पोटका : 51

पटमदा : 31

बहरागोड़ा : 38

चाकुलिया : 25

धालभूमगढ़ : 20

डुमरिया : 18

घाटशिला : 19

मुसाबनी : 22

The post 39 करोड़ से जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प appeared first on Udit Vani.