StudentLeaders Archives - Udit Vani

Jamshedpur: छात्रा को बेंगलूर भेज भूला कौशल केंद्र, छात्र नेताओं ने किया हंगामा
नर्स बनने भेजी गई छात्रा कर रही कपड़ा छांटने की फैक्ट्री में काम

उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो एनएच33 स्थित कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार को आजसू छात्र संघ ने जमकर हंगामा किया. छात्र संगठन कौशल विकास केंद्र पर छात्राओं को बेचने का आरोप लगा रहा था. इधर, सूचना पाकर मानगो पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले में वार्ता की गई.

जानकारी देते हुए अखिल झारखंड छात्र संघ के हेमंत पाठक ने बताया कि बीते दिनों कौशल विकास केंद्र से 22 युवतियों को नर्सिंग की ट्रेनिंग देकर बंगलुरू भेजा गया था. वहां जाने पर दो युवतियां जिनमें बिष्टुपुर की देवकी महानंद भी शामिल है. उसने इस केंद्र से छह महीने का नर्सिंग कोर्स पूरा किया है.

छात्र संघ का आरोप है कि कोर्स पूरा करने के बाद केंद्र की ओर से प्लेसमेंट करते हुए नौकरी के लिए बेंगलुरू भेजा गया. बेंगलुरू में फिर से छात्रा का साक्षात्कार लिया गया और यह बोलकर उसे रिजेक्ट कर दिया कि उसका वजन एक किलो कम है. इसके बाद केंद्र द्वारा चयनित जिस किराए के घर में वह रह रही थी, उस घर से उसे निकाल दिया गया.

घर मालिक ने उसके आधार कार्ड की मूल कॉपी भी रख ली. जब छात्रा को कुछ नहीं सूझा तो वह मजबूरी में कपड़ा छांटने की फैक्ट्री में काम करने लगी. वह घर भी नहीं लौट पा रही है. उसकी वापसी की मांग को लेकर छात्र आजसू के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक के नेतृत्व में शुक्रवार को छात्र संगठन के लोग कौशल विकास केंद्र पहुंचे और बात करनी चाही.

इसपर केंद्र के पुरुष पदाधिकारी ने स्वयं आगे न आकर महिला शिक्षक को बात के लिए भेजाऔर अनावश्यक दवाब बनाने की कोशिश की. छात्र नेताओं का आरोप है कि वहां मौजूद संस्थान के संचालक ने सभी छात्र नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. उसके बाद मानगो थाना के एस आई तरुण उरांव दल बल के साथ आए और वार्ता करवाने का प्रयास किया.

इसी बीच पुलिस के सामने ही एक महिला कर्मचारी ने छात्र नेता पर छेड़-छाड़ और उठा लेने का धमकी देने का आरोप लगा दिया. मामले में हेमंत पाठक (आजसू के कोल्हान अध्यक्ष) ने कहा कि आजसू छात्र संघ के पास सारा ऑडियो रिकार्ड है जिसमें बच्ची ने अपनी व्यथा सुना रही है.

वर्तमान ने इस कौशल केंद्र के अधिकारी को यह भी नहीं पता है की देवकी महानंद किस कंपनी के अंदर है और ना ये लोग उनसे बात करवा पा रहे हैं. इनके पास बेंगलूर की कंपनी का न एचआर, ना मैनेजर का नंबर है.

आरोप लगाने पर बढ़ा हंगामा

प्रशासन के सामने महिला कर्मचारी के द्वारा छात्र नेता पर इल्जाम लगाया गया, इससे बहस बढ़ गई. आजसू छात्र संघ का कहना है कि कौशल केंद्र के नाम पर यह लड़कियों के साथ गलत किया जा रहा है. मानसिक से लेकर शारीरिक शोषण भी किया जा रहा है. छात्र आजसू ने कहा कि स्थानीय लोगो के द्वारा भी कई गंभीर बाते सामने आ रही है.

प्रबंधन के लोग यह बताने को तैयार नहीं है कि उस छात्रा को कब तक जमशेदपुर वापस लेकर आएगा. वार्ता में इसपर सहमति बनी कि कौशल केंद्र लिखित में देगा कि छात्रा को वापस लाया जाएगा. इसके बाद प्राचार्य को पुलिस स्टेशन ले गई. लेकिन ताने में मामला पलटी हो गया. छात्र नेताओं के खिलाफ शिकायत की गई.

मामले में खफा आजसू छात्र संघ कल सीनियर एसएसपी सर से मुलाकात करेगा और अगर उस महिला कर्मचारी ने छात्र संघ से माफी नहीं मांगी तो आजसू छात्र संघ आंदोलन करने लिए बाध्य होगा. इस मौके पर जगदीप सिंह ,राजेश महतो , बिकी पांडे ,दीक्षा कुमारी,रंजन प्रामाणिक , रिकी ,राजा कुमार इत्यादि उपस्थित थे

The post Jamshedpur: छात्रा को बेंगलूर भेज भूला कौशल केंद्र, छात्र नेताओं ने किया हंगामा appeared first on Udit Vani.

कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति का विरोध करने को आजसू छात्र नेताओं ने किया मुंडन, कराया गया ब्राह्मण भोज
उदित वाणी, जमशेदपुर:  अखिल झारखंड छात्र संघ ने शुक्रवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गंगाधर पंडा का विरोध किया. इसके लिए छात्र नेताओं ने अपने बाल मुड़वा लिए. छात्र संघ के नेताओं ने इस दौरान कुलपति को छात्र विरोधी करार दिया. कहा कि छात्रों की मदद करने के लिए फोन करने पर कुलपति सहयोग की भूमिका नहीं निभाते हैं, इसलिए मुंडन कर उनका विरोध किया जा रहा है. छात्र संघ कुलपति के उस मोबाइल टेप को लेकर खफा है, जिसमें वे छात्र नेताओं के फोन करने पर यह कहकर बात करने से इनकार कर रहे हैं कि आपलोगों ने तो मेरा पुतला जला दिया, इसलिए मैं तो आपलोगों के लिए मर गया हूं. इससे छात्र संघ के नेता बिफरे हुए हैं और कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को छात्रसंघ ने इसके विरोध में मुंडन कराया और ब्राह्मण भोज भी कराया. संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कहा कि छात्र हित की मांग करने पर भी कुलपति सहयोग नहीं करते हैं, उल्टे राजनीतिक प्रतिनिधि की तरह बयान देते हैं. उन्होंने खुद कह दिया कि मैं आप लोगों के लिए मर गया, इसलिए मुंडन और ब्राह्मण भोज का कार्यक्रम रखा गया. ब्राह्मणों को 21-21 रुपये का दक्षिणा दिया गया. कहा कि कुलपति गंगाधर पांडा अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, जितने गलत निर्णय यूनिवर्सिटी में रहकर उन्होंने किए है शायद ही आज तक के किसी कुलपति ने किया होगा. कहा कि कोई छात्र नेता एक बोरा चावल या पांच कट्ठा जमीन मांगने के लिए कुलपति को कॉल नही करता है किसी छात्र की समस्या से अवगत करवाने के लिए कॉल करता है और इस देश में सांकेतिक विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री इत्यादि का पुतला दहन हो जाता है तो क्या वे जनता की समस्याओं को सुनना छोड़ देते हैं. कुलपति का पुतला जलाना कौ सा अपराध हो गया. आरोप लगाया कि कुलपति अपने पद का दुरुपयोग करके अपने पत्नी की नियुक्ति भी उस यूनिवर्सिटी में करवा दिया था, और कुछ माह पूर्व ही उनकी पत्नी का निलंबन कर दिया था और अब जाकर अपना पद के प्रभाव से अपने बेटे की नियुक्ति करीम सिटी कॉलेज में करवा दिया है. कहा कि सभी विषयों के साथ राज्यपाल महोदय से मुलाकात कर जांच के लिए एक टीम गठित करने का आग्रह करेगा साथ ही साथ इनको जांच तक पदमुक्त रखने का आग्रह करेगा. वहीं दीपक पाण्डेय ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठा हुआ आदमी इस तरह का बयान दे ये शर्मनाक है. इस कार्यक्रम में कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ,प्रदेश सचिव दीपक पाण्डेय ,प्रदेश सचिव राकेश दास ,कोल्हान वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो ,कोषाध्यक्ष कुंदन यादव ,रमेश कुमार ,मनोज कुमार इत्यादि उपस्थित थे.

The post कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति का विरोध करने को आजसू छात्र नेताओं ने किया मुंडन, कराया गया ब्राह्मण भोज appeared first on Udit Vani.