Strong arrangements Archives - Udit Vani

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई छठ घाटों पर निःशुल्क पानी की व्यवस्था
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की गई. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा अपने निजी पानी टैंकर से तीन स्थानों पर बने अस्थाई छठ घाटों में निःशुल्क पानी भरवाया गया.

जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने बताया कि रोड नंबर 1 स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के समीप त्रिपाठी जी के बागान परिसर, रोड नंबर 1 रंजन श्रीवास्तव के घर के पास तथा रोड नंबर 5 स्थित काली मंदिर परिसर में बने अस्थाई छठ घाटों में पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके.

इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद स्थानों पर निःशुल्क पानी उपलब्ध कराना ही सच्ची मानव सेवा है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गर्मी के मौसम में भी पिछले वर्ष की तरह जरूरतमंद क्षेत्रों में शुद्ध पानी की निःशुल्क आपूर्ति जारी रखी जाएगी.

स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य के लिए राजकुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी पिंटू त्रिपाठी, रंजन, देवलोचन, टुनटुन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

The post Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई छठ घाटों पर निःशुल्क पानी की व्यवस्था appeared first on Udit Vani.

शब-ए-बारात 2026: जमशेदपुर में रातभर बदली यातायात व्यवस्था, बस छोड़ सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में शब-ए-बारात पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. यह व्यवस्था दिनांक 03 फरवरी 2026 को संध्या 06:00 बजे से 04 फरवरी 2026 को सुबह 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगी.

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, इस अवधि में बस को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा. भारी मालवाहक ट्रक, डंपर, ट्रेलर एवं अन्य वाणिज्यिक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इसका उद्देश्य पर्व के दौरान मस्जिदों, कब्रिस्तानों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात जाम और दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना है.

यातायात पुलिस के अनुसार, शब-ए-बारात की रात शहर के विभिन्न इलाकों -जैसे मानगो, जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, कदमा और सोनारी—में श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक रहती है. ऐसे में सड़कों पर सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक रूप से वाहनों का प्रयोग न करें और पुलिस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का सहयोग करें. वहीं, बस सेवाओं को आवश्यकतानुसार नियंत्रित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

यातायात विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन को उम्मीद है कि नागरिकों के सहयोग से शब-ए-बारात पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा.

The post शब-ए-बारात 2026: जमशेदपुर में रातभर बदली यातायात व्यवस्था, बस छोड़ सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक appeared first on Udit Vani.

Ghatshila : होली पर आपात सेवाएँ अलर्ट मोड में, अस्पताल और एंबुलेंस रहेंगी तैयार
उदित वाणी, घाटशिला: होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के लिए अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को घाटशिला प्रखंड सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र ने की, जिसमें एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, अनुमंडल क्षेत्र के सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

सुरक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर

बैठक के दौरान एसडीओ ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या कानून-व्यवस्था भंग होने की स्थिति में प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा. सभी थाना क्षेत्रों में पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं. इसके बावजूद यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया, तो उसे सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाई जाएगी.

24 घंटे अस्पताल रहेंगे तैयार, ऐंबुलेंस रिजर्व

प्रशासन ने होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अनुमंडल क्षेत्र के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है. सभी अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल इलाज मिल सके.

इसके अलावा, एम्बुलेंस सेवाओं को भी रिजर्व रखा गया है, जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके.

बिजली-पानी की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश

होली के दौरान बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी भी तरह की समस्या या अप्रिय घटना घटित होती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

बैठक में रहे कई अधिकारी मौजूद

बैठक में बीडीओ यूनिका शर्मा, अदिति गुप्ता, सीओ निशांत अंबर, थाना प्रभारी मधुसूदन दे समेत अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रशासन की इन तैयारियों से यह स्पष्ट है कि होली के दौरान जनता की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

The post Ghatshila : होली पर आपात सेवाएँ अलर्ट मोड में, अस्पताल और एंबुलेंस रहेंगी तैयार appeared first on Udit Vani.

पंचायत चुनाव: निष्पक्ष, पारदर्शी व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने को लेकर पुख्ता इंतजाम
उदित वाणी जमशेदपुर : दूसरे चरण के मतदान के लिए को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) विजया जाधव द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया.

निर्भीक होकर करें मताधिकार का उपयोग : उपयोग

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर उपायुक्त विजया जाधव ने लोगों से निर्भीक होकर मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव कार्य संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं. उन्होंने बताया कि चुनाव कार्य के सतत निगरानी एवं सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर समाहरणालय में एक कंट्रोल रूम तथा एक अन्य कंट्रोल रूम घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में स्थापित किया गया है.

अतिसंवेदनशील बूथों पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती : एसएसपी

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वणन ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कार्य संपन्न कराने को लेकर अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों एवं कलस्टर में आवश्कतानुसार पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई हैं. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. पुलिस विभाग एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. प्रिवेन्शन एक्शन के तहत 329 लोगों को वारंट निर्गत किया गया, आम्र्स का सत्यापन किया गया है. धारा 107 के तहत 1273 लोगों को नोटिस दिया गया है. पुलिस द्वारा अबतक 669 लीटर अवैध शराब नष्ट कर चुकी है. महुआ 67203 किलोग्राम जप्त किया गया. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 1 मामले में कार्रवाई की गई है तथा चुनाव लड़ रहे अबतक तीन प्रत्याशियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

मतदानकर्मियों की संख्या

द्वितीय चरण के चुनाव के लिए मतदान दल ( 10 प्रतिशत अतिरिक्त सहित ) में 713 पीठासीन अधिकारी, 713 मतदान पदाधिकारी – 1, 713 मतदान पदाधिकारी – 2, 713 मतदान पदाधिकारी – 3 की नियुक्ति की गई है. वहीं मतगणना दल (10 प्रतिशत अतिरिक्त सहित ) में 78 मतगणना पर्यवेक्षक, 78 मतगणना सहायक-1, एवं 78 मतगणना सहायक-2 की नियुक्ति की गई है. कुल कलस्टर की संख्या 64 तथा कुल सेक्टर पदाधिकारी की संख्या 64 है. द्वितीय चरण में कुल 774 मतगणना दल के कर्मियों को नियुक्त किया गया है.

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष

0657-2230014,0657-2230015, 0657-2230017,9431592718, 8987510050

घाटशिला अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का दूरभाष

06585-291094, 06585-291095

The post पंचायत चुनाव: निष्पक्ष, पारदर्शी व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने को लेकर पुख्ता इंतजाम appeared first on Udit Vani.