StopCenter Archives - Udit Vani

Railway : गिधनी स्टेशन पर ठहरेंगी कई प्रमुख ट्रेनें, नववर्ष उत्सव को लेकर रेलवे का विशेष फैसला
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र नववर्ष उत्सव के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अहम निर्णय लिया है. इस दौरान गिधनी रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी रूप से 2 मिनट का ठहराव दिया जाएगा.

रेलवे के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में स्टील एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का गिधनी स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज रहेगा. इससे उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस (12813) शाम 7:30 बजे पहुंचकर 7:32 बजे रवाना होगी, जबकि टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस (12814) सुबह 7:21 से 7:23 बजे तक रुकेगी. इसी तरह हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस और हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को भी निर्धारित तिथियों पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है.

इसके अतिरिक्त, 18 अप्रैल (शनिवार) को हावड़ा-घाटशिला मेमू एक्सप्रेस (18033) और घाटशिला-हावड़ा मेमू एक्सप्रेस (18034) का संचालन अपने निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा.

रेलवे के इस फैसले से उत्सव के दौरान यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

The post Railway : गिधनी स्टेशन पर ठहरेंगी कई प्रमुख ट्रेनें, नववर्ष उत्सव को लेकर रेलवे का विशेष फैसला appeared first on Udit Vani.

RAILWAY : राखामाइंस स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
उदित वाणी, जमशेदपुर : रेल यात्रियों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब विद्युत बरन महतो ने रखा माइनस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18477/18478 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस के नए ठहराव का औपचारिक शुभारंभ किया. सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया और इस नई सुविधा को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

स्टेशन परिसर में इस मौके पर उत्साह का माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रेल यात्री और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए. जैसे ही उत्कल एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची, लोगों ने तालियों और स्वागत नारों के साथ ट्रेन का अभिनंदन किया. लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने से लोगों में खासा उत्साह देखा गया.

कार्यक्रम में खड़गपुर रेल मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) मनीषा गोयल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार, मंडल के अन्य अधिकारी, डीआरयूसीसी (डीआरयूसीसी) के सदस्य तथा क्षेत्र के कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने इस पहल को यात्रियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया.

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि राखामाइंस और आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग लंबे समय से उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रहे थे. अब इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को पुरी, हरिद्वार और योगनगरी ऋषिकेश जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में काफी आसानी होगी.

रेलवे अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय आवश्यकताओं को देखते हुए भविष्य में भी यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.

उत्कल एक्सप्रेस के इस नए ठहराव से राखामाइंस, घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अब दूसरे स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

The post RAILWAY : राखामाइंस स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद ने दिखाई हरी झंडी appeared first on Udit Vani.

पीडि़त महिलाओं के लिए 24 घंटे 7 दिन कार्य करेगा व स्टॉप सेंटर: उपायुक्त
उदित वाणी, जमशेदपुर:  शुक्रवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त विजया जाधव के द्वारा वन स्टॉप सेंटर को सप्ताह से सात दिन 24 घंटे कार्य करने हेतु आवश्यक जरुरतों को पुरा करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों से वन स्टॉप सेंटर के संचालन मं आ रही परेशानी से संबंध में जाना. वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत काउंसलर द्वारा बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर में सात दिन 24 घंटे कार्य करने के लिए कर्मियों की कमी है, इस संबंध में वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु महिला गार्ड की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया. साथ ही वन स्टॉप सेंटर सखी में सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराने को कहा. सभी कर्मियों को शिफ्ट वाइज काम करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

– महिलाओं के आवासन होने पर खाने की व्यवस्था हेतु साक्ची थाना एवं अन्य स्थानीय व्यवस्था के माध्यम से तथा पानी की व्यवस्था के लिए पानी का जार की व्यवस्था करना

– वन स्टॉप सेंटर सखी का व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सरकारी कार्यालयों एवं रेलवे स्टेशन पर के माध्यम से करने का निर्देश

– वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं के लिए अल्पकालीन आवासन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.

वन स्टॉप सेंटर खोले जाने का उदेश्य

केंद्र पर एक ही स्थान पर सभी सुविधा मिले, इसके लिए सरकार ने शिकायत केंद्र वन स्टॉप सेंटर सखी महिलाओं के लिए खोला है, जहां कोई भी पीडि़ता से संबंधित व्यक्ति या स्वयं पीडि़ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं. वह भी बिना किसी डर के उनकी पूरी सहायता की जाएगी. जल्द न्याय दिलाना है उसका परम उद्देश्य है.

वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली सुविधाएं

शिकायत दर्ज सुविधा, घरेलू हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा, धोखाधड़ी, दहेज संबंधित उत्पीडऩ, डायन प्रथा, छेडख़ानी, एसिड अटैक, यौन शोषण, बाल विवाह, इत्यादि

मिलने वाली सेवाएं

एसएमएस द्वारा दर्ज शिकायत की सूचना

मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी सलाह

एफ0आई 0आर दर्ज करने की व्यवस्था

चिकित्सा की व्यवस्था

विशेष परिस्थिति में महिलाओं के लिए अल्पावास

The post पीडि़त महिलाओं के लिए 24 घंटे 7 दिन कार्य करेगा व स्टॉप सेंटर: उपायुक्त appeared first on Udit Vani.