StockMarket Archives - Udit Vani

SENSEX: मध्यपूर्व में तनाव कम होने से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स पैक में TATA STEEL, Titan, Trent, L&T गेनर्स
उदित वाणी, मुंबई : मध्यपूर्व में तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ. दिन के अंत में सेंसेक्स 918.60 अंक या 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,550.25 और निफ्टी 275.50 अंक या 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,050.60 पर था.

बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो स्टॉक्स ने किया. इस कारण सूचकांक में निफ्टी ऑटो 2.85 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था. निफ्टी रियल्टी 2.08 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.06 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 2.01 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.98 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.74 प्रतिशत और निफ्टी कंजप्शन 1.55 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ.

सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी ही 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 865.20 अंक या 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,843.95 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 274.10 अंक या 1.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,840.10 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, इंडिगो, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, एचयूएल, पावर ग्रिड, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, बीईएल और एनटीपीसी गेनर्स थे. सन फार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक लूजर्स थे.

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि बाजार की शुरुआत गैपअप के साथ हुई थी. इसके बाद बाजार ने एक रेंज में कारोबार किया और 24,000 के ऊपर बंद होने में सफल रहा.

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर 24,200 से लेकर 24,250 है. अगर यह स्तर पार होता है तो निफ्टी 24,400 और फिर 24,600 तक निकट अवधि में जा सकता है. गिरावट की स्थिति में सपोर्ट जोन 23,850 से लेकर 23,800 के बीच में है.

–आईएएनएस

The post SENSEX: मध्यपूर्व में तनाव कम होने से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स पैक में TATA STEEL, Titan, Trent, L&T गेनर्स appeared first on Udit Vani.

SENSEX: भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, TATA STEEL, TITAN, TCS गेनर्स
उदित वाणी, मुंबई : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 325.72 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,532.96 और निफ्टी 112.35 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,114.50 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी और पीएसयू बैंकिंग शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2.17 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर थे। निफ्टी फार्मा 1.99 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.89 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.45 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.28 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में था।

दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी (0.93 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.73 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (0.68 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.52 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 363.20 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,855.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14.35 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,718.60 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, ट्रेंट, टाइटन, एनटीपीसी, सनफार्मा, एचसीएल टेक, इटरनल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, भारती एयरटेल और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और एलएंडटी लूजर्स थे।

लिवलॉग वेल्थ में रिसर्च एनालिस्ट और फाउंडर, हरिप्रसाद के ने कहा कि भारतीय बाजार में तेजी की वजह पिछले सत्रों में बड़ी गिरावट के बाद शॉर्ट कवरिंग थी। इस रिकवरी के बाद भी बाजार में जोखिम बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि इंडिया विक्स लगातार उच्चतम स्तर पर बना हुआ है, जो दिखाता है कि बाजार में अनिश्चित्ता बनी हुई है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 801 अंक या 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,008 और निफ्टी 248 अंक या 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,250 पर था।

–आईएएनएस

The post SENSEX: भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, TATA STEEL, TITAN, TCS गेनर्स appeared first on Udit Vani.

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला
उदित वाणी, मुंबई : मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते पिछले दिन की बड़ी गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ. इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 639.82 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,205.98 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी50 233.55 अंक यानी 0.97 प्रतिशत चढ़कर 24,261.60 के स्तर पर बंद हुआ.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के साथ युद्ध जल्द समाप्त होने के संकेत के बाद जोखिम भावना में सुधार होने से घरेलू बाजार ने लगातार दो दिनों की गिरावट को समाप्त कर दिया.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ऊर्जा बाजार में कई दिनों तक चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद बढ़ते राजनीतिक और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध का समाधान ‘बहुत जल्द’ हो सकता है. इस खबर से निवेशकों का मनोबल बढ़ा और उनमें जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी.

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से भी निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ.

दिन के कारोबार के दौरान बाजार में और ज्यादा तेजी देखने को मिली. इंट्राडे में सेंसेक्स करीब 960 अंक यानी लगभग 1.2 प्रतिशत उछलकर 78,526.25 तक पहुंच गया. वहीं निफ्टी 275.75 अंक यानी करीब 1.1 प्रतिशत बढ़कर 24,303.80 के स्तर तक पहुंचा. हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों में थोड़ी मुनाफावसूली देखी गई.

व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में जहां 1.62 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.12 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली.

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी ऑटो इंडेक्स (3.10 प्रतिशत की तेजी) सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स बनकर उभरा. निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (बैंक को छोड़कर) इंडेक्स ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 1.66 प्रतिशत, तो निफ्टी एफएमसीजी में 0.84 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

इस बीच, निफ्टी आईटी इंडेक्स (0.46 प्रतिशत की गिरावट) को क्षेत्रीय सूचकांकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस का प्रदर्शन भी खराब रहा.

इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी. मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजारों में बिकवाली के कारण घरेलू बाजार दबाव में आ गया था.

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं. इस बीच वैश्विक बाजार स्थिर होने के साथ तेल की कीमतों में भी कुछ गिरावट आई. अमेरिकी कच्चा तेल करीब 7.56 डॉलर गिरकर 87.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 7.54 डॉलर गिरकर 91.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य-पूर्व में ऊर्जा ढांचे पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे तेल की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

(आईएएनएस)

The post मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला appeared first on Udit Vani.

SHARE MARKET-SENSEX UP : शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 899 अंक उछला
उदित वाणी, मुंबई : भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ. दिन के अंत में सेंसेक्स 899.71 अंक या 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,015.90 और निफ्टी 285.40 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,765.90 पर बंद हुआ.

बाजार में तेजी भरने का काम डिफेंस शेयरों ने किया. सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.55 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था. इसके बाद निफ्टी मेटल (2.29 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.22 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (2.21 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (2.10 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (2.05 प्रतिशत) और निफ्टी एनर्जी (1.92 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुआ.

केवल निफ्टी आईटी इंडेक्स ही 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 867.40 अंक या 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,792.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 257.30 अंक या 1.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,538.80 पर था.

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एनटीपीसी, बीईएल, इंडिगो, एमएंडएम, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल गेनर्स थे. टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, इटरनल, टीसीएस, आईटीसी और एक्सिस बैंक लूजर्स थे.

बाजार के जानकारों के मुताबिक, शेयर बाजार में तेजी की वजह निचले स्तरों पर निवेशकों की वैल्यू आधारित खरीदारी है. निवेशकों ने मेटल, सरकारी शेयरों और इन्फ्रा से जुड़े शेयरों में जमकर खरीदारी की है. इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में बड़ी तेजी के घरेलू बाजार भावना में सुधार हुआ है.

इसके अतिरिक्त, बाजार में खरीदारी की वजह इंडिया विक्स में गिरावट को माना जा रहा है, जो कि सत्र में 15.56 प्रतिशत गिरकर 17.85 पर बंद हुआ.

इंडिया विक्स बाजार में स्थिरता को दिखाता है, इसमें गिरावट को बाजार के लिए सकारात्मक माना जाता है.

(आईएएनएस)

The post SHARE MARKET-SENSEX UP : शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 899 अंक उछला appeared first on Udit Vani.

STOCK MARKET: ईरान युद्ध से बाजार में भारी गिरावट के बीच डिफेंस सेक्टर में जोरदार उछाल, एचएएल, बीईएल समेत ड्रोन शेयरों में जबरदस्त तेजी
उदित वाणी, मुंबई: पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद बढ़े भू-राजनीतिक तनाव का असर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ देखने को मिला।

सोमवार को घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जहां 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,500 अंकों से ज्यादा (करीब 2 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 78,543.73 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी50 करीब 500 अंक (करीब 2 प्रतिशत) गिरकर 24,645.10 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान जहां अधिकतर सेक्टर लाल निशान में ट्रेड करते नजर आए, वहीं डिफेंस सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिली और रक्षा और ड्रोन सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। बढ़ते वैश्विक सैन्य तनाव के बीच रक्षा खर्च में संभावित बढ़ोतरी की उम्मीद ने इस सेक्टर में निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।

कारोबार के दौरान तेजस नेटवर्क्स, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज और आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया। कुछ शेयरों में करीब 15 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।

सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) भी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। इन कंपनियों में आई तेजी ने पूरे डिफेंस इंडेक्स को सहारा दिया।

मौजूदा युद्ध जैसे हालात में निगरानी, सर्विलांस और सटीक हमलों के लिए ड्रोन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि ड्रोन निर्माण से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक युद्ध में ड्रोन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे इस सेगमेंट की कंपनियों को लंबी अवधि में फायदा मिल सकता है।

बाजार जानकारों के अनुसार, जब भी वैश्विक स्तर पर युद्ध या सैन्य तनाव बढ़ता है, तो देशों के रक्षा बजट में बढ़ोतरी की संभावना मजबूत हो जाती है। इससे हथियार, मिसाइल सिस्टम, रडार, संचार उपकरण और ड्रोन जैसी तकनीकों की मांग बढ़ती है, जिसका सीधा लाभ रक्षा कंपनियों को मिलता है।

भारत पहले से ही रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता (आत्मनिर्भर भारत) पर जोर दे रहा है और बजट आवंटन में लगातार वृद्धि कर रहा है। ऐसे में यदि वैश्विक संघर्ष लंबा खिंचता है, तो पूंजीगत रक्षा खर्च और तेज हो सकता है, जिससे घरेलू कंपनियों को नए ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ेगी।

हालांकि विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि निकट अवधि में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता रह सकती है। इसके विपरीत, एविएशन सेक्टर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मांग की अनिश्चितता के कारण दबाव में आ सकता है।

फिलहाल निवेशकों की नजर रक्षा सेक्टर की अगली चाल पर टिकी हुई है। यदि वैश्विक तनाव बना रहता है, तो डिफेंस शेयरों में आगे भी मजबूती देखने को मिल सकती है।

The post STOCK MARKET: ईरान युद्ध से बाजार में भारी गिरावट के बीच डिफेंस सेक्टर में जोरदार उछाल, एचएएल, बीईएल समेत ड्रोन शेयरों में जबरदस्त तेजी appeared first on Udit Vani.

भारतीय शेयर बाजार ने इन 5 कारणों के चलते लगाई छलांग, सेंसेक्स करीब 700 अंक बढ़ा
उदित वाणी, मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. दिन के दौरान सेंसेक्स ने अब तक 82,957.91 अंक का उच्चतम स्तर छुआ है, जो कि कल की क्लोजिंग 82,225.92 से करीब 732 अंक अधिक है.

कल की बड़ी गिरावट के बाद बाजार में बड़ी तेजी के पीछे कई कारक जिम्मेदार है.

आईटी शेयर में खरीदारी शेयर बाजार में तेजी की बड़ी वजह है. खबर लिखे जाने तक निफ्टी आईटी 2.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. बाजार के जानकारों का कहना है एआई सॉफ्टवेयर कंपनियों के काम करने के तरीके में बदलाव लाएगा, साथ ही यह नए अवसर भी पैदा करेगा, जैसा कि हमने हाल ही में एंथ्रोपिक और इन्फोसिस के साथ साझेदारी में देखा. वहीं, टीसीएस भी ओपनएआई के साथ मिलकर काम कर रही है.

बाजार में तेजी की दूसरी वजह वैश्विक स्तर पर संकेतों का सकारात्मक होना है. मंगलवार को अमेरिका के बाजार सकारात्मक बंद हुए थे और इससे एशिया के साथ भारतीय बाजारों में भी तेजी का रुझान बना हुआ है.

इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की तेजी से भी भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी को बढ़ावा मिला है. डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपए में तेजी को बढ़ावा मिला है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 90.89 पर है.

विदेशी निवेशकों की खरीदारी की बाजार में तेजी में अहम भूमिका है. कल की बड़ी गिरावट में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सिर्फ 102.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी. वहीं, इससे पहले सोमवार को एफआईआई ने कैश मार्केट में 3,483.70 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी.

इससे संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशकों का रुझान भारतीय बाजार के लिए बदल रहा है. यह बाजार में सकारात्मक धारणा को बढ़ा रहा है.

(आईएएनएस)

The post भारतीय शेयर बाजार ने इन 5 कारणों के चलते लगाई छलांग, सेंसेक्स करीब 700 अंक बढ़ा appeared first on Udit Vani.

मिश्रित वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा सेक्टर में खरीदारी
उदित वाणी, मुंबई : मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सपाट हुई है. सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 21 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 82,605 और निफ्टी 2 अंक की बढ़त के साथ 25,473 पर था.

शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम फार्मा और हेल्थकेयर शेयर कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर टॉप गेनर्स थे. इसके अलावा निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी पीएसई भी हरे निशान में थे.

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी इंडिया डिफेंस लाल निशान में थे.

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, आईटीसी, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल सबसे बढ़ने वाले शेयर थे. इन्फोसिस, एसबीआई, टेक महिंद्रा, एचयूएल, टाइटन, अल्ट्राटके सीमेंट, टीसीएस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट लाल निशान में थे.

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में लाल निशान में कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 203 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,234 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 79 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,953 पर था.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो और बैंकॉक लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग के बाजार लाल निशान में थे. अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को मिश्रित बंद हुए थे, जिसमें डाओ 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था.

कमोडिटी में कच्चे तेल में तेजी बनी हुई है. खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.80 डॉलर प्रति औंस पर था.

वहीं, सोने और चांदी में गिरावट देखी गई है. सोना 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,002 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75.11 डॉलर प्रति औंस पर थी.

(आईएएनएस)

The post मिश्रित वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा सेक्टर में खरीदारी appeared first on Udit Vani.

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में खुला, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त
उदित वाणी, मुंबई : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क तेजी के साथ हरे निशान में खुले. इस दौरान सेंसेक्स अपने पिछले बंद (84,273.92) से 65.23 अंक उछलकर 84,339.15 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने पिछले बंद (25,935.15) से 62.3 अंक की बढ़त के साथ 25,997.45 पर खुला. यह इस सप्ताह का लगातार तीसरा सत्र है जब बाजार ने कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की.

खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.25 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 102 अंक या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 84,374 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 44 अंकों की बढ़त के साथ 25,979 पर ट्रेड कर रहा था.

इस दौरान, व्यापक सूचकांकों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

सेक्टर वार देखें तो, निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1.34 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. वहीं निफ्टी एफएमसीजी में 0.18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी आईटी में 0.45 प्रतिशत तो निफ्टी बैंक में 0.28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एसबीआई और सन फार्मा के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई. तो वहीं एचसीएल टेक, ट्रेंट, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईटीसी और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे.

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने बताया कि निफ्टी अपने प्रमुख शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है और 25,800-25,900 के सपोर्ट जोन के ऊपर मजबूती से टिके रहने में सफल रहा है. ऊपर की ओर 26,000 का स्तर इमीडिएट रेजिस्टेंस है. अगर निफ्टी 26,000 के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो शॉर्ट कवरिंग बढ़ सकती है और बाजार में मौजूदा रिकवरी और आगे बढ़ सकती है. नीचे की ओर 25,800 पहला अहम सपोर्ट है, उसके बाद 25,700 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा. फिलहाल बाजार की संरचना सकारात्मक है, लेकिन रेजिस्टेंस के पास कुछ समय के लिए कंसोलिडेशन हो सकता है.

विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की बात करें तो उन्होंने मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में खरीदारी की और करीब 69 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जो वैश्विक स्तर पर बेहतर जोखिम भावना को दर्शाता है. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई और लगभग 1,174 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की, जिससे ऊंचे स्तरों पर भी बाजार को सहारा मिला.

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि बाजार में सकारात्मक लेकिन सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल सकता है, जिसमें तेजी का रुख बना रह सकता है. निवेशकों का फोकस ऑटो, मेटल, बैंकिंग और अच्छे नतीजे देने वाले शेयरों पर रह सकता है. हालांकि, निफ्टी के 26,000 के अहम स्तर के करीब होने के कारण सतर्कता और बेहतर जोखिम प्रबंधन जरूरी रहेगा.

(आईएएनएस)

The post भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में खुला, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त appeared first on Udit Vani.

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा सेक्टर में बढ़त; FMCG और IT में गिरावट
उदित वाणी, मुंबई : वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क तेजी के साथ हरे निशान में खुले. इस दौरान सेंसेक्स अपने पिछले बंद (84,065.75) से 144.25 अंक उछलकर 84,210 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने पिछले बंद (25,867.30) से 55.35 अंक की बढ़त के साथ 25,922.65 पर खुला.

खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.22 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 137.67 अंकों यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,203.42 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 37.65 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,904.95 पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के अधिकतर इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.

व्यापक बाजार की बात करें तो, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.21 प्रतिशत की तेजी तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.49 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई.

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स पैक में, इटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल थे. जबकि बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंडिगो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि पिछले सत्र में बेंचमार्क सूचकांकों ने अपनी रिकवरी जारी रखी, निफ्टी50 25,850 से ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में लगभग 500 अंकों की बढ़त दर्ज की गई.

एक्सपर्ट ने बताया कि तकनीकी दृष्टि से निफ्टी ने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर खुद को बनाए रखा है और 25,700-25,800 के दायरे के ऊपर टिके रहने से इसकी मजबूती बढ़ी है. निफ्टी के लिए अगला रेजिस्टेंस 26,000 के पास है, इसके बाद 26,100 का स्तर अहम रहेगा. अगर निफ्टी 26,000 के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट देता है, तो शॉर्ट कवरिंग बढ़ सकती है और मौजूदा तेजी आगे भी जारी रह सकती है. नीचे की ओर 25,700 पहला अहम सपोर्ट है, इसके बाद 25,500 का स्तर देखा जाएगा.

कुल मिलाकर, बाजार की संरचना सकारात्मक बनी हुई है और बाजार में सकारात्मक लेकिन सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है, जिसमें तेजी का रुझान बना रह सकता है. निवेशक बैंकिंग, पीएसयू, मेटल्स और नतीजों व सेक्टर से जुड़ी खबरों के आधार पर चुनिंदा शेयरों पर फोकस कर सकते हैं. हालांकि, निफ्टी के 26,000 के अहम रेजिस्टेंस के पास पहुंचने के कारण सतर्कता और सख्त रिस्क मैनेजमेंट के साथ ट्रेड करने की सलाह दी जाती है.

(आईएएनएस)

The post भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा सेक्टर में बढ़त; FMCG और IT में गिरावट appeared first on Udit Vani.

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 400 अंक गिरा
उदित वाणी, मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. इस दौरान निफ्टी के तकरीबन सभी इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली.

शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और सिप्ला के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिसकी वजह से बाजार कमजोरी के साथ खुला.

खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 498 अंकों यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,072 के स्तर पर था. तो वहीं एनएसई निफ्टी 134 अंक यानी 0.52 प्रतिशत टूटकर 25,560 के स्तर पर आ गया.

वैश्विक बाजारों का माहौल भी फिलहाल सतर्क बना हुआ है, जिसकी बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान है, जिसमें उन्होंने 8 यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की बात कही है. यूरोपीय देशों ने ट्रंप की ग्रीनलैंड को हासिल करने की योजना का विरोध किया है, जिससे वैश्विक निवेशकों में चिंता बढ़ गई है.

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.40 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

विभिन्न क्षेत्रों की बात करें तो, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई, तो वहीं निफ्टी आईटी में 0.5 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.24 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 2 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए. हालांकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में अच्छा मुनाफा दिखाया है. इसके अलावा, विप्रो में 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (टीएमपीवी) के शेयरों में 2.8 प्रतिशत, मैक्सहेल्थ के शेयरों में करीब 2.9 प्रतिशत, इंफोसिस में 1 प्रतिशत से ज्यादा और सिप्ला के शेयरों में 0.9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

इसके विपरीत, टेक एम, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एचयूएल, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बीईएल और एचडीएफसी लाइफ के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे.

बाजार के जानकारों का कहना है कि पिछले हफ्ते निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस दौरान इंडेक्स ने 25,899 का उच्च स्तर और 25,473 का निचला स्तर छुआ. आखिर में निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 25,694 पर बंद हुआ, जो बाजार में जारी असमंजस को दिखाता है. हालांकि निफ्टी अभी 20-दिवसीय और 50-दिवसीय ईएमए से नीचे कारोबार कर रहा है, लेकिन 200-दिवसीय ईएमए से ऊपर बने रहने के कारण मीडियम टर्म ट्रेंड अब भी सकारात्मक माना जा सकता है. फिलहाल ऊपर की ओर 25,875 के स्तर पर पहला बड़ा रेजिस्टेंस है, इसके बाद 26,000 और 26,100 के स्तर अहम होंगे. वहीं नीचे की तरफ 25,600 और 25,450 के स्तर मजबूत सपोर्ट माने जा रहे हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक, लगातार बनी वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे चयनित और अनुशासित रणनीति अपनाएं. बाजार में गिरावट के दौरान मजबूत बुनियादी स्थिति वाले शेयरों पर ही ध्यान दें. निफ्टी में 26,000 के स्तर के ऊपर मजबूती से ब्रेकआउट और वहां टिके रहने के बाद ही नई खरीदारी की रणनीति बनाना बेहतर रहेगा.

(आईएएनएस)

The post कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 400 अंक गिरा appeared first on Udit Vani.