Sonari police Archives - Udit Vani

जमशेदपुर: नशे में भाई ने ली भाई की जान, लोहे की रॉड से मारकर की हत्या
उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में भाई-भाई के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नशे की हालत में हुए विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर लिया है।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय सनातन हेंब्रम के रूप में हुई है, जो अपने भाइयों के साथ झाबरी बस्ती में रहता था। जानकारी के अनुसार रविवार रात दोनों भाई नशे की हालत में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि छोटे भाई दुखू हेंब्रम ने सनातन के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी घायल भाई को घर लेकर आया और कमरे में सुला दिया, लेकिन उसने परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट की जानकारी नहीं दी। घरवालों को लगा कि सनातन नशे की वजह से सो रहा है। सोमवार पूरे दिन वह कमरे में पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसकी हालत पर ध्यान नहीं दिया।

सोमवार रात जब आरोपी काम से लौटकर कमरे में गया तो सनातन मृत अवस्था में मिला। इसके बाद उसने परिवार को घटना की जानकारी दी, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यदि घायल सनातन को समय पर इलाज मिल जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने बताया कि आरोपी दुखू हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

The post जमशेदपुर: नशे में भाई ने ली भाई की जान, लोहे की रॉड से मारकर की हत्या appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : तड़ीपार कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को सोनारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को गिरफ्तार किया है. आरोपी जिला निष्कासन आदेश के बावजूद चोरी-छिपे अपने पैतृक घर में रह रही थी.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीश ने बताया कि 10 मार्च की रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती स्थित सुनील सिंह के घर में कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर सोनारी थाना में सनहा दर्ज की गई और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.

पुलिस टीम ने मध्यरात्रि में ग्वाला बस्ती इलाके में छापेमारी की. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले संदिग्ध लोग फरार हो गए. लेकिन सुनील सिंह के घर की तलाशी के दौरान कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में आरोपी किसी प्रकार का वैध अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी और स्वीकार किया कि जिला निष्कासन के बावजूद वह सोनारी थाना क्षेत्र में अपने घर में रह रही थी. सिटी एसपी ने बताया कि झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत जिला निष्कासन आदेश का उल्लंघन करना संज्ञेय और दंडनीय अपराध है.

प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन ग्वाला बस्ती, सोनारी की रहने वाली है. उसके खिलाफ पहले से ही रंगदारी, मारपीट, लूट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ़्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में जमकर हंगामा किया और गाली-गलौज की, जिसे पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद वश में किया.

The post Jamshedpur Crime : तड़ीपार कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को सोनारी पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : खुटाडीह में कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 11 अगस्त जानकारी के अनुसार, सोनारी थाना के पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि मारुति कार संख्या जेएच-05-एवी-8433 में तीन व्यक्ति अवैध शराब एवं शराब की बोतल सील पैक करने की सामग्री लेकर खुटाडीह मस्जिद के पास घूम रहे हैं.

सूचना के आलोक में गश्ती दल ने खुटाडीह मस्जिद रोड में उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली. तलाशी में कार से भारी मात्रा में शराब और पैकिंग सामग्री बरामद हुई. इनमें कार्टन डब्बा में 246 पीस थ्री कॉइन-750 एमएल व्हिस्की, 48 पीस रॉबिनब्लू-750 एमएल व्हिस्की, 56 पीस रॉयल स्टैग के स्टीकर, 53 खाली शराब की बोतलें, 5224 खाली बोतल के ढक्कन, तीन मोबाइल फोन और वाहन शामिल हैं.

पुलिस पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे सस्ते शराब को महंगे ब्रांड की खाली बोतलों में भरकर सील पैक कर बेचते थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साज्जन कुमार गुप्ता (35) अमित कुमार गुप्ता (32), तथा अमित कुमार साहू (30) के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

The post Jamshedpur : खुटाडीह में कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

उदित वाणी Crime Bulletin, पढ़ें- Jamshedpur की अपराध से जुडी खबरें एक साथ:
कंपनी से केबुल तार काट कर ले उड़े चोरी

उदित वाणी जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पटेलनगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी के भीतर से केबुल तार की चोरी चोरों ने कर ली. घटना 4 जुलाई  की देर रात की है. घटना के संबंध में बारीडीह के रहने वाले महेश कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. महेश कुमार का कहना है कि 4 जुलाई को वे कंपनी को बंद करके घर चले गये थे. सुबह 8.30 बजे वापस कंपनी में जाने पर पता चला कि केबुल तार की चोरी हो गया है. घटना के बाद मौके पर जांच के लिये पहुंची पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. केबुल तार की चोरी का उद्भेदन करने के लिये पुलिस पुराने केबुल चोरों की भी टोह ले रही है.

हवलदार की लापरवाही से एमजीएम अस्पताल से कैदी हुआ फरार

एमजीएम अस्पताल में इलाज कैदियों के भागने का सिलसिला बरकरार है. गुरुवार रात 8.30 बजे मुसाबनी का विचाराधीन कैदी मो समीर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घटना उस वक्त घटी जब मो समीर की निगरानी के लगे हवलदार जनार्दन यादव उसे इलाज के लिए कैदी वार्ड से इमरजेंसी वार्ड की ओर ले जा रहा था. इसी बीच मो समीर चकमा देकर फरार हो गया. हवलदार जनार्दन उसे कैदी वार्ड से बिना हथकड़ी के ही लेकर जा रहे थे. यह पहला मामला नहीं है जब कोई कैदी इस तरह वार्ड से फरार हुआ हो. इसके पूर्व भी कई कैदी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो चुके है. हालांकि, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मो समीर की तलाश में जुट गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पहले प्रेम विवाह फिर दूसरी महिला के चक्कर में गला रेता

जुगसलाई थाना छेत्र में हिना नामक महिला जो गरीब नवाज कॉलोनी की रहनेवाली है. उसने 2012 में वही के रहनेवाले मोहम्मद चांद नामक युवक से प्रेम विवाह क‍िया. दोनों का एक पुत्र भी है. लेकिन इसी वर्ष जनवरी महीने की शुरुआत में वह अचानक घर से गायब हो गया और 3 जनवरी को गला रेता हुआ लहूलुहान हालात में वापस घर पहुंचा. ह‍िना ने यह देख उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान उसे पता चला कि उसका किसी अन्य महिला से संबंध था जिसके पति ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था. बावजूद हिना अपने पति के साथ ही रही. इसी बीच हल्दीपोखर की रहनेवाली उसकी ननद घर आई और अपने भाई का इलाज कराने की बात कह उसे अपने साथ ले गयी जिसके बाद से पति वापस घर नहीं लौटा. हिना अपने पति को वापस करने के लिए गुहार लगती रही, लेकिन वह वापस नही लौटा. 29 जून को ननद ने पति को वापस ले जाने के लिए उसे हल्दीपोखर बुलाया जहां ननद के परिवार वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसकी शिकायत स्थानीय थाना और एसपी कार्यालय में हिना ने की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसका फायदा उठाते हुए एकबार फिर एक जुलाई को समझौता करने की बात कह उसे बुलाया गया जहां उसकी फिर से पिटाई कर दी. प‍िटाई के बाद उससे कहा गया कि वह धंधा कर परिवार चलाये या फिर दो लाख रुपये, जेवर -गाड़ी और घर चांद के नाम करे तब पति उसके साथ रहेगा. अन्यथा उसकी दूसरी जगह शादी करा दी जाएगी. एमजीएम अस्‍पताल में इलाजरत लाचार हिना ने एक बार फिर एसएसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है.

डॉक्टर के डिस्पेंसरी से चोरी हुआ लैपटॉप हुआ बरामद, चोर गिरफ्तार

सोनारी पुलिस ने डॉ नीलम जैन की डिस्पेंसरी से चोरी हुए लैपटॉप को त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है. पुलिस ने मामले में गुरुवार को लैपटॉप चुराने वाले न्यू डिस्पेंसरी लाइन मकान संख्या 164 में रहने वाले नवीन कुमार के किरायेदार सागर दास को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी सागर मूलता घाटशिला के हुरलूंग का रहने वाला है. घटना 5 जुलाई की है.

क्राइम की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

कदमा में टाटा स्टील कर्मी के घर पर लाखो पर चोरों ने किया अपना हाथ साफ

इलाज के दौरान गोली लगने से टीएमएच में अमित ने तोड़ा दम

The post उदित वाणी Crime Bulletin, पढ़ें- Jamshedpur की अपराध से जुडी खबरें एक साथ: appeared first on Udit Vani.