snti Archives - Udit Vani

SNTI में इको इनोवेशंस पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर : इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), जमशेदपुर स्थानीय केंद्र द्वारा 21 फरवरी को एसएनटीआई ऑडिटोरियम, जमशेदपुर में “एक सतत भविष्य के लिए इको-इनोवेशन्स” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार, निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर तथा सत्र अध्यक्ष श्री विनीत कुमार साह, चीफ – लॉन्ग प्रोडक्ट्स ने किया. स्वागत भाषण विनीत कुमार साह द्वारा प्रस्तुत किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने जलवायु परिवर्तन, तीव्र शहरीकरण, उच्च कार्बन उत्सर्जन, पर्यावरणीय क्षरण तथा अव्यवस्थित विकास जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बल दिया कि वर्तमान परिदृश्य में प्रतिक्रियात्मक दृष्टिकोण अब व्यवहार्य नहीं है तथा सतत विकास अनिवार्य हो गया है, जिसमें इंजीनियरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.

कार्बन फूटप्रिंट में कमी

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने अपने संबोधन में कहा कि इंजीनियरिंग में स्थिरता का मूल अर्थ परियोजनाओं के दीर्घकालिक पर्यावरणीय एवं सामाजिक प्रभावों को ध्यान में रखना है. इसमें संसाधनों का कुशल उपयोग, अपशिष्ट का न्यूनिकरण, कार्बन फुटप्रिंट में कमी तथा स्वस्थ जीवन-पर्यावरण का निर्माण शामिल है. उन्होंने युवाओं में नवाचार, इन्क्यूबेशन, स्टार्ट-अप्स एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु एनआईटी जमशेदपुर द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों तथा कौशल विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं औद्योगिक साझेदारों के सहयोग से स्थानीय समुदाय के लिए आयोजित कौशल विकास कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला.

सस्टेनेबल इंजीनियरिंग पर जोर

सस्टेनेबिलिटी इन इंजीनियरिंग: रोल ऑफ इंजीनियर्स इन सस्टेनेबल डेवलपमेंट” विषय पर मुख्य व्याख्यान प्रो. अनिल कुमार चौधरी, प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, एनआईटी जमशेदपुर द्वारा प्रस्तुत किया गया. उन्होंने सतत इंजीनियरिंग के पांच प्रमुख सिद्धांतों-संसाधनों का कुशल उपयोग, पर्यावरणीय प्रभाव का न्यूनिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व, जीवन-चक्र दृष्टिकोण एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण -पर विशेष बल दिया. साथ ही उन्होंने वर्तमान पर्यावरणीय संकट के कारणों का विश्लेषण करते हुए संभावित समाधान भी प्रस्तुत किए.

इंजीनियरिंग प्रणाली की स्थिरता पर चर्चा

जीआरपी सिंह, हेड – क्वालिटी एश्योरेंस एवं एनालिटिक्स, सेंट्रल प्लानिंग एंड रिसोर्स ग्रुप, टाटा स्टील ने “रोल ऑफ मेंटेनेंस इंजीनियर्स इन प्रमोटिंग सस्टेनेबिलिटी” विषय पर प्रस्तुत किया गया. उन्होंने इंजीनियरिंग प्रणालियों में स्थिरता को बढ़ावा देने हेतु व्यवहार परिवर्तन तथा प्रभावी अनुरक्षण पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर बल दिया. डॉ. आलोक कुमार राय, सहायक प्रोफेसर, एनआईटी जमशेदपुर द्वारा “इको-इनोवेशन्स इन थर्मल इंजीनियरिंग: फेज़ चेंज मटेरियल्स फॉर क्लीन एनर्जी एंड इंडस्ट्रियल सस्टेनेबिलिटी” विषय पर प्रस्तुत किया गया. उन्होंने थर्मल इंजीनियरिंग एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में विभिन्न नवाचारों तथा भविष्य की स्थिरता हेतु उनके उपयोग पर प्रकाश डाला.

The post SNTI में इको इनोवेशंस पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन appeared first on Udit Vani.

SNTI में ब्लास्ट फर्नेस और सिंटर प्लांट्स की 65वीं ऑपरेटिंग कमेटी मीटिंग का शुभारंभ
उदित वाणी, जमशेदपुर : शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एसएनटीआई) जमशेदपुर में ब्लास्ट फर्नेस और सिंटर प्लांट्स की 65वीं ऑपरेटिंग कमेटी मीटिंग का शुभारंभ बुधवार 10 दिसंबर को मुख्य अतिथि संदीप कर, कार्यकारी निदेशक, आरडीसीआईएस, सेल ने किया. इसके पहले स्वागत भाषण सुरजीत सिन्हा, चेयरमैन, 65वीं ओसीएम ने दिया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चैतन्य भानु, उपाध्यक्ष ऑपरेशंस, टाटा स्टील जमशेदपुर मौजूद थे. इस दो दिवसीय सम्मेलन में सेल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू, जिंदल स्टील तथा जायसवाल नेको जैसी प्रमुख इस्पात कंपनियों के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. इसमें चर्चा के दो मुख्य विषय-सिंटर में ठोस ईंधन (सॉलिड फ्यूल) की खपत में कमी और ब्लास्ट फर्नेस कूलिंग सिस्टम की फेल्योर एनालिसिस तथा जीवन वृद्धि है. पहले दिन विभिन्न स्टील कंपनियों ने अपना प्रेजेन्टेशन दिया.

The post SNTI में ब्लास्ट फर्नेस और सिंटर प्लांट्स की 65वीं ऑपरेटिंग कमेटी मीटिंग का शुभारंभ appeared first on Udit Vani.

Jamshdpur : SNTI में माली समुदाय के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर : हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी, जमशेदपुर द्वारा 13 जुलाई 2025 को एसएनटीआई ऑडिटोरियम में माली और बागवानों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. विषय था — सामान्य बागवानी. यह कार्यशाला नि:शुल्क थी और इसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से 70 से अधिक माली शामिल हुए.

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती शैलजा सुंदर रमम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती सुमिता नूपुर ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने माली समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की विशिष्ट कार्यशालाओं में उनकी भागीदारी प्रेरणादायक है.

“आप बग़ीचे नहीं, शहर का सौंदर्य संवारते हैं” — शैलजा रमम

अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्रीमती शैलजा रमम ने कहा कि शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाए रखने में माली समुदाय की भूमिका अमूल्य है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्यशाला उनके ज्ञानवर्धन का माध्यम बनेगी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेगी. इससे वे और अधिक दक्षता के साथ बग़ीचों का निर्माण एवं रख-रखाव कर सकेंगे.

अनुभवी विशेषज्ञों ने साझा किया ज्ञान

कार्यशाला का संचालन सुश्री ज्योति हांसदा ने किया. उन्होंने वक्ताओं का परिचय कराया —

श्री अनिल कुमार विद्यार्थी, सीनियर हॉर्टिकल्चरिस्ट, टाटा स्टील लिमिटेड

डॉ. धनंजय चौबे, पूर्व मुख्य हॉर्टिकल्चरिस्ट, मि. पलिश्री लिमिटेड एवं वर्तमान में जमशेदपुर एग्री बिजनेस के प्रोप्राइटर

पौधों की देखभाल से लेकर रोग नियंत्रण तक

श्री अनिल विद्यार्थी ने सामान्य बागवानी कौशल विकास विषय पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक अच्छा बग़ीचा विकसित करने के लिए किस प्रकार की कृषि पद्धतियाँ अपनाई जाएं. गमले वाले पौधों की देखभाल, नर्सरी प्रबंधन, उचित मृदा चयन, पौधारोपण तकनीक, जैविक कीट नियंत्रण और सिंचाई जैसे विषयों पर उन्होंने गहराई से प्रकाश डाला.

वहीं, डॉ. चौबे ने पौधों की पहचान और उनके रखरखाव की बारीकियों को समझाया. उन्होंने बताया कि कैसे सिंचाई, उर्वरक प्रयोग, कटाई-छंटाई जैसी गतिविधियों को पौधों की पहचान के अनुसार अंजाम देना चाहिए. उन्होंने माली समुदाय द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियों की ओर भी ध्यान दिलाया, जैसे — अधिक पानी देना, बार-बार गमले बदलना, और उर्वरकों का गलत उपयोग.

सवाल-जवाब और प्रमाणपत्र के साथ समापन

कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से अनेक जिज्ञासाएँ पूछीं, जिनका दोनों वक्ताओं ने संतोषजनक उत्तर दिया. अंततः सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम का समापन सुश्री ज्योति हांसदा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी सहभागियों, वक्ताओं और आयोजकों का आभार प्रकट किया.

The post Jamshdpur : SNTI में माली समुदाय के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन appeared first on Udit Vani.

Reunion Time For Tata Steel GT 79 Batch
UditVani Jamshedpur : A sense of camaraderie and bonhomie will prevail as Jamshedpur will witness a heartwarming reunion with 46 techies, who first met 46 years ago, will come together to relive cherished memories here.

It will be the reunion time for Tata Steel GT 79 Batch.

Braving the cold and forsaking New Year’s celebrations, they had gathered on the morning of January 1, 1979, a testament to their enduring camaraderie.

This remarkable batch was the largest ever recruited by Tata Steel. In a unique move by Tata Steel, all batchmates, including those with homes in Jamshedpur, were required to live and share everything together in the hostel.

The initiative fostered a camaraderie that remains “strong as steel” to this day.

Three days of nostalgia and celebration, the reunion, spanning from January 16-18, promises an unforgettable journey down memory lane.

With back-to-back gala dinners alongside their spouses at Beldih and United Club, the event offers a perfect blend of camaraderie and cherished memories.

Participants will revisit fondly remembered leisure spots and plant sites, reliving moments that defined their time with Tata Steel.

The gathering is marked by high enthusiasm and excitement, as former colleagues come together to share their journeys, laugh, and reminisce about their shared experiences.

As a heartfelt tribute to their colleagues who are no longer with them, special trees will be planted by the members at the SNTI Campus (now the People’s Development Centre) on the morning of January 18 , symbolizing love and remembrance that endures through time.

True to its legacy, Tata Steel, too, ensures that the bond with its former employees remains strong, fostering a sense of belonging and respect that transcends generations.

This reunion is more than a gathering—it is a celebration of bonds forged in steel.

The post Reunion Time For Tata Steel GT 79  Batch appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित
उदित वाणी, जमशेदपुर:  एसएनटीआई जमशेदपुर में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इसमें पौधे को लगाने, उसकी सुरक्षा, खाद के विभिन्न किस्मों के उपयोग के विषय में जानकारी दी गई। कार्यशाला का आरंभ हॉर्टिकल्चर की चेयरमैन रुचि नरेंद्रन और विशेषज्ञ डॉ.धनंजय चौबे, अनिल विद्यार्थी और रंजन नायक के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

आरंभ में रुचि नरेंद्रन ने इस कार्य शाला के आयोजन के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की तथा आयोजकों को शुभकामनाएं और बधाई दी। तत्पश्चात डॉ.धनंजय चौबे ने विस्तार से पौधे के विभिन्न अंगों के कार्य जैसे श्वसन, उत्सर्जन, जड़ों और पत्तियों के कार्य आदि के बारे में बताया। मिट्टी के प्रकार और जांच की गहन जानकारी श्री रंजन नायक ने दी।

छात्र- छात्राओं ने आज के कार्यशाला से काफी लाभ उठाया। छात्रा निरस्तला शैलजा ने कई प्रश्न भी धनंजय चौबे से पूछा तथा अपना संदेह दूर किया। सभी छात्राओं को प्रतिभागी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। आज की यह कार्यशाला 9 बजे से 1.30 बजे तक चली। कुल 38 छात्राओं ने इस कार्यशाला में भाग लिया जिसमें , बाबू राव, मालती भी उपस्थित थीं।विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के प्राध्यापक डॉ.अरुण सज्जन उपस्थित थे।

The post जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर : जमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसायटी की ओर से 5 को एसएनटीआई में कार्यशाला का आयोजन
उदित वाणी,जमशेदपुर :  हॉर्टिकल्चरल सोसायटी की ओर से आगामी 5 अगस्त को बिस्टुपुर के एसएनटीआई ऑडिटोरियम में पौधा प्रसार और पोषक तत्व प्रबंधन पर एक रोमांचक कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है.

यह सोसायटी, पौधों के प्रसार और संरक्षण के लिए समर्पित है, इसलिए यह कार्यशाला इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों के लिए जानकारीपूर्ण और फायदेमंद होने का वादा करती है. कार्यशाला का नेतृत्व कोलकाता और जमशेदपुर के प्रतिष्ठित संकायों द्वारा किया जाएगा, जो प्रतिभागियों को पौधों के प्रसार और पोषक तत्व प्रबंधन से संबंधित कई विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे.

पौधों के प्रसार की तकनीक से लेकर टिकाऊ पोषक तत्व प्रबंधन तक उपस्थित लोगों को क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा.

पंजीकरण सुबह से होगा

पंजीकरण सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा. सदस्यता शुल्क केवल 100 रूपए है. छात्रों और बागवानों को 50 के शुल्क पर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है. प्रतिभागियों को सुबह 11:20 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सम्मानित संकाय द्वारा पौधों के प्रसार और व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा.

इसके बाद एक खुला सत्र होगा, जिसमें छात्रों, बागवानों और अन्य लोगों को विशेषज्ञ संकाय से प्रश्न पूछने की अनुमति मिलेगी. अंत में उपस्थित लोगों को दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे तक भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे. पौध प्रसार और पोषक तत्व प्रबंधन पर कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक लोगों को पंजीकरण जानकारी के लिए 9204625601 या 8830546843 पर संपर्क कर सकते है. ऑन- साइट पंजीकरण सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच भी उपलब्ध होगा.

The post जमशेदपुर : जमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसायटी की ओर से 5 को एसएनटीआई में कार्यशाला का आयोजन appeared first on Udit Vani.

ऑडिटोरियम में कार्यक्रम कराने के लिए प्रशासन की अनुमति जरूरी
आदेश नहीं करने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

संस्था के खुद के कार्यक्रम पर आदेश प्रभावी नहीं

उदित वाणी जमशेदपुर : यदि आप शहर के किसी ऑडिटोरियम में कोई कार्यक्रम करना चाह रहे तो इसके लिए आपको अनुमंडल प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी. यदि आप बिना अनुमति लिए कार्यक्रम करते हैं तो प्रशासन आपके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा. धालभूम के अनुमंडल दंडाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने यह आदेश जारी किया गया है. इसमें ऑडिटोरियम मालिकों को इस बात के लिए छूट दी गई है कि यदि वे अपना कोई कार्यक्रम अपने ऑडिटोरियम में कराते हैं तो उस आयोजन पर यह आदेश प्रभावी नहीं होगा. आदेश में कहा गया है कि आए दिन देखा जा रहा है कि कई कार्यक्रम आयोजनकर्ता द्वारा अस्थायी अनुमति आदेश प्राप्त किए बिना ही ऑडिटोरियम में किये जा रहे हैं जिससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने से इन्कार नहीं किया जा सकता. इन ऑडिटोरियाम-हॉल संचालकों को आदेश दिया गया है कि अस्थायी अनुमति आदेश लिए बिना किसी भी आयोजक को कार्यक्रम आयोजन करने हेतु अनुमति नहीं देंगे. यह आदेश ऑडिटोरियम के संचालक/स्वामी के स्वयं के कार्यक्रम पर लागू नहीं होगा. अनुमंडल कार्यालय को केवल सूचित कर देने से अनुमति नहीं समझा जायेगा. जब तक अस्थायी अनुमति आदेश निर्गत नहीं हो जाता तब तक कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी.  यदि किसी ऑडिटोरियम संचालक के द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

इन ऑडिटोरियम को दिया गया आदेश

टाटा ऑडिटोरियम, माईकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर,  एसएनटीआई बिष्टुपुर, मिलानी हॉल बिष्टुपुर,  तुलसी भवन बिष्टुपुर, मुस्लिम लाईब्रेरी बिष्टुपुर, फेसी ऑडिटोरियम (लोयोला स्कूल) बिष्टुपुर, उत्कल एसोशिएसन साकची, बंगाल क्लब ऑडिटोरियम साकची, अग्रसेन भवन, साकची, राजेन्द्र विद्यालय ऑडिटोरियम साकची,  रबिन्द्र भवन ऑडिटोरियम साकची, धालभूम क्लब साकची, इवनिंग क्लब गोलमुरी,  सबुज कल्याण संघ टेल्को, टाउन हॉल सिदगोडा, केएसएमएस ऑडिटोरियम, सिदगोडा  एवं डीबीएमएस ऑडिटोरियम कदमा.

The post ऑडिटोरियम में कार्यक्रम कराने के लिए प्रशासन की अनुमति जरूरी appeared first on Udit Vani.