snatching gangs Archives - Udit Vani

आजादनगर में महिला से छिनतई का त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध, छीना गया सामान बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र में महिला से हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. आरोपियों के पास से छीना गया पर्स, मोबाइल फोन, नकद राशि समेत अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है.

पुलिस के अनुसार आजादनगर थाना क्षेत्र की जवाहर नगर निवासी सबा परवीन (40 वर्ष) 6 जनवरी की सुबह करीब 7.45 बजे जवाहर नगर स्थित एक चिकन दुकान से खरीदारी के लिए गई थीं. इसी दौरान रोड नंबर-02 की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने अचानक उनके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए. पीड़िता के पर्स में वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, सोने की बाली, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा करीब 10 हजार रुपये नकद मौजूद थे.

घटना की सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इमरान आलम (18 वर्ष) और वकील उर्फ मो. शाहरुख (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया. साथ ही एक नाबालिग आरोपी को भी निरुद्ध किया गया.

आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया पर्स, मोबाइल फोन, नकद राशि, महत्वपूर्ण दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (संख्या जेएच-05 ईडी-9875) बरामद की गई.

The post आजादनगर में महिला से छिनतई का त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध, छीना गया सामान बरामद appeared first on Udit Vani.

आजाद नगर में महिला से पर्स व मोबाइल की छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर इन दिनों अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. चोरी और छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर आठ का है, जहां मंगलवार देर रात एक महिला से पर्स और मोबाइल की छिनतई कर ली गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

छिनतई की शिकार महिला की पहचान सबा परवीन के रूप में हुई है, जो रोड नंबर 13 की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि सबा परवीन रोड नंबर आठ के पास स्थित एक चिकन दुकान पर चिकन खरीदने गई थी. वह दुकान पर खड़ी होकर चिकन बनवा रही थी, तभी एक बाइक उसके करीब आकर रुकी. बाइक पर दो युवक सवार थे और बाइक स्टार्ट अवस्था में थी. बाइक चला रहा युवक वहीं बैठा रहा, जबकि पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और अचानक झपट्टा मारकर महिला का पर्स और उसके हाथ में मौजूद स्क्रीन टच मोबाइल छीन लिया.

पर्स में करीब साढ़े सात हजार रुपये नकद थे. महिला ने बताया कि उसके पति की तबीयत बेहद खराब है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इलाज के लिए उसने बड़ी मुश्किल से यह रकम एकत्र की थी, जिसे अपराधी छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद आरोपी युवक फौरन बाइक पर बैठा और दोनों तेजी से मौके से फरार हो गए.

छिनतई के बाद महिला ने शोर मचाया. शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बाइक सवार युवक काफी दूर निकल चुके थे. कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. टाइगर मोबाइल के जवान भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. रात का समय होने और कई दुकानों के बंद रहने के कारण तत्काल सीसीटीवी फुटेज नहीं देखे जा सके. पुलिस का कहना है कि अब सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा.

The post आजाद नगर में महिला से पर्स व मोबाइल की छिनतई, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Udit Vani.

बोड़ाम हाट में मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक भीड़ ने पकड़ा, जमकर पिटाई; पुलिस जांच में जुटी
उदित वाणी, जमशेदपुर : बोड़ाम बाजार स्थित साप्ताहिक हाट में बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे एक महिला से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला सब्जी खरीद रही थीं, तभी आरोपी ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और हड़बड़ी में भीड़ के बीच से भागने लगा. महिला के शोर मचाने पर बाजार में मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.

सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया युवक खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बता रहा है. वहीं पीड़ित महिला बोड़ाम क्षेत्र की ही रहने वाली हैं. मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और लोगों के गुस्से का आलम यह था कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी को काफी मार पड़ी. सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ से आरोपी को बचाकर पुलिस वाहन में बैठाकर थाना ले गई. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.

घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर सप्ताह आयोजित होने वाले इस हाट में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है और उनके कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. उनका आरोप है कि अक्सर मोबाइल और पर्स चोरी जैसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकलते हैं. उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि बाजार में आने वाले लोग सुरक्षित महसूस कर सकें.

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल घटना की जांच जारी है.

The post बोड़ाम हाट में मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक भीड़ ने पकड़ा, जमकर पिटाई; पुलिस जांच में जुटी appeared first on Udit Vani.

जुबली पार्क में दिनदहाड़े मोबाइल छीनने वाले चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के जुबली पार्क गेट नंबर 1 के पास गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवती का मोबाइल छीनने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया. चाय पी रही युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

ग्रामीणों की सक्रियता

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग सक्रिय हो गए और पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी की पिटाई की गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है. जिला मुख्यालय से सटे इस इलाके में दिन के उजाले में वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है.

लगातार अपराधों का सिलसिला

स्थानीय लोगों का कहना है कि जुबली पार्क क्षेत्र में पुलिस गश्त नाकाफी है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. महज दो दिन पहले इसी इलाके में चोरों ने डेढ़ दर्जन दुकानों में चोरी की थी. राष्ट्रपति के 29 दिसंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे से पहले यह घटना चिंता बढ़ा रही है.

The post जुबली पार्क में दिनदहाड़े मोबाइल छीनने वाले चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : कपाली ओपी क्षेत्र में बढ़ती छीनतई से दहशत, सीसीटीवी में कैद वारदात से सुरक्षा पर सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र में छीनतई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। दिन के उजाले से लेकर रात तक लोग बिना डर के सड़कों पर निकलने में खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। खासकर सुनसान इलाकों में पैदल चलना या मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। ताज़ा मामला मंगलवार रात का है, जिसने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह घटना अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित सन्नाटा रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी शबाना खातून अपनी बहन के साथ डॉक्टर के पास गई थीं। डॉक्टर से इलाज कराने के बाद दोनों बहनें पैदल ही घर लौट रही थीं। इसी दौरान शबाना खातून मोबाइल फोन पर बात कर रही थीं। तभी अचानक स्कूटी पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे।

हालांकि शबाना की सतर्कता और विरोध के चलते अपराधियों की कोशिश नाकाम हो गई। शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे स्कूटी सवार युवक वारदात को अंजाम देने की कोशिश करते हैं और असफल होने पर तेजी से भाग निकलते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कपाली ओपी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इलाके में बढ़ती नशे की लत इस तरह की घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है। कई युवा नशे के आदी हो चुके हैं और इसकी पूर्ति के लिए छीनतई जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फिर से सुरक्षित माहौल बन सके।

The post Jamshedpur : कपाली ओपी क्षेत्र में बढ़ती छीनतई से दहशत, सीसीटीवी में कैद वारदात से सुरक्षा पर सवाल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : आजादनगर में हुए छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-12 जवाहर नगर में मंगलवार सुबह हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया बैग, नकद रुपये, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं. साथ ही अपराध में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है.

पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में पाया गया कि आरोपी भागते समय अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए थे. बाइक की जब्ती के बाद जांच में खुलासा हुआ कि यह कपाली गौस नगर निवासी मोहम्मद आसिफ अंसारी के नाम पर है. छापेमारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, जिसके पास से 2200 रुपये नकद बरामद हुए. पूछताछ में आसिफ ने अपराध स्वीकार करते हुए अपने साथी कलामुद्दीन उर्फ कलाम उर्फ सैफ का नाम बताया.

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलामुद्दीन को ओल्ड पुलिया, रोड नंबर-15 से उस समय दबोच लिया, जब वह उड़ीसा भागने की फिराक में था. उसके पास से लूटा गया बैग, यूनियन बैंक व आईडीबीआई बैंक के एटीएम कार्ड, ट्रेनी जॉब आईडी, पैन कार्ड और 500 रुपये नकद मिले.

बताया गया कि कलामुद्दीन के खिलाफ पूर्व में भी साकची थाना में मामला दर्ज है. पूरी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

The post Jamshedpur : आजादनगर में हुए छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : इंस्टाग्राम गिरोह ‘स्मार्टी-नाइटराइडर्स’ का भंडाफोड़: जमशेदपुर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 10 शातिर को किया गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर हाल के दिनों में एक अजीब किस्म के अपराध से परेशान है — यह अपराध न सिर्फ सड़कों पर देखा जा रहा था, बल्कि इंटरनेट की दुनिया में भी इसकी धमक सुनाई पड़ रही थी. सिदगोड़ा से लेकर बर्मामाइंस, बारीडीह और बागुनहातू तक के इलाके एक नए किस्म की चुनौती से जूझ रहे थे: “इंस्टाग्राम गैंग्स”. युवाओं का एक संगठित समूह जो दुपहिया वाहनों पर सवार होकर रात में उत्पात मचाते, वीडियो बनाते, और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर शहर में खौफ का माहौल बना रहे थे.

ऐसे ही एक गिरोह “एक्सएनआर (स्मार्टी-नाइटराइडर्स)” पर आखिरकार पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 25/26 जून की रात को 10 अपराधियों को धर दबोचा. यह कार्रवाई न केवल एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि इस बात का स्पष्ट संकेत भी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं.

शहर की सड़कें बनीं थी स्टंट का मैदान

शहर की आम सड़कों पर रात के समय युवकों का एक समूह तेज़ रफ्तार दुपहिया वाहनों पर सवार होकर खतरनाक स्टंट करता, हूटर बजाता, लोगों को डराता और उत्पात मचाता नजर आता था. सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मी भी इनकी पहचान नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि यह समूह न केवल योजनाबद्ध तरीके से चलता था, बल्कि हर स्टंट और अपराध की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा करता था.

इनकी यह हरकतें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होतीं, और नए युवाओं को आकर्षित करतीं. लोग इन्हें “डिजिटल गुंडा” या “इंस्टा-बदमाश” के नाम से पहचानने लगे थे.

गुप्त सूचना से हुआ खुलासा, पुलिस ने कसी कमर

इस गिरोह की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि “एक्सएनआर गैंग” के सदस्य बर्मामाइंस और सिदगोड़ा क्षेत्र में सक्रिय हैं और बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. इसके बाद सिटी एसपी कुमार शुभाशीष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस उपाधीक्षक (प्रथम) और सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां की अगुवाई में रणनीति तैयार की गई.

अभियान 25 जून की रात आरंभ हुआ. सादे वस्त्रों में तैनात पुलिसकर्मी, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक नियंत्रण केंद्र से समन्वय और विशेष दस्ता रात भर सिदगोड़ा, बागुनहातू, रिवर रोड, पटना लाइन और गजरा चौक क्षेत्र में सक्रिय रहा.

कार्रवाई की पूरी तस्वीर: क्या-क्या बरामद हुआ

छापेमारी के दौरान जिन 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया, उनके पास से निम्न वस्तुएं बरामद हुईं:

एक देशी कट्टा (अवैध देसी हथियार)

दो जीवित कारतूस

एक चोरी की चारपहिया वाहन (कार)

एक दुपहिया वाहन (मोटरसाइकिल)

एक लूटा गया स्मार्ट दूरभाष (मोबाइल फोन)

पुलिस ने बताया कि ये सभी अपराधी पहले से ही कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं और गिरोह बनाकर सामूहिक रूप से वारदातों को अंजाम देते थे.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान और पृष्ठभूमि

पकड़े गए अभियुक्तों की सूची इस प्रकार है:

1. राजा सिंह उर्फ मुर्गी जल्लाद – भारत सेवाश्रम संघ, बागुनहातू के पास निवासी. हत्या (धारा 302), साक्ष्य मिटाना (धारा 201), चोरी (धारा 379) में लिप्त.

2. साहिल सिंह सरदार उर्फ रैफर – गजरा चौक, बागुनहातू निवासी.

3. पीयूष डे – बागुननगर उपथाना क्षेत्र निवासी.

4. सौरभ कुमार उर्फ लादेन – बिहारी स्ती, बागुनहातू निवासी. हत्या मामले में अभियुक्त.

5. महेश सिंह भूमिज – पटना लाइन, बारीडीह बस्ती निवासी.

6. शुभम कालिंदी – रिवर रोड, बागुनहातू निवासी; लूट और चोरी में लिप्त.

7. सागर नाग – समाज क्लब, बागुनहातू के पास निवासी.

8. अतीश कुमार नाग – पदमा पथ, दस नंबर बस्ती, सिदगोड़ा निवासी.

9. मुकेश गोराई – छह नंबर रोड, बागुनहातू निवासी.

10. देवा बेहरा – सिद्धू कान्हू बस्ती, बर्मामाइंस निवासी.

इनमें से राजा सिंह, शुभम कालिंदी, सौरभ कुमार और सागर नाग के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. राजा सिंह पर हत्या का मुकदमा है, जबकि शेष आरोपियों के खिलाफ लूट, छिनतई और मारपीट के मामले हैं.

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के उद्देश्य से रात में लूटपाट, छिनतई और स्टंट करते थे. उनका लक्ष्य यह था कि उनके इंस्टाग्राम पृष्ठ पर अधिक ‘दर्शक’ और ‘अनुयायी’ जुड़ें.

उन्होंने स्वीकार किया कि:

उन्होंने संयुक्त रूप से दर्जनों लूट की घटनाएं अंजाम दीं.

चोरी के वाहनों का उपयोग किया गया ताकि पुलिस पहचान न सके.

मोबाइल फोन लूटने के बाद सिम निकालकर उन्हें बदल दिया जाता था.

इंस्टाग्राम पर “एक्सएनआर” नाम से पृष्ठ बनाकर वीडियो साझा करते थे.

हर सदस्य का उपनाम और कार्य था – जैसे ‘कैमरामैन’, ‘राइडर’, ‘एडिटर’.

स्मार्ट अपराध का डिजिटल चेहरा: इंस्टाग्राम पेज की भूमिका

इस गिरोह का इंस्टाग्राम पृष्ठ एक “डिजिटल अपराध डायरी” था. यहां वे न केवल करतबों के वीडियो साझा करते, बल्कि अपने अनुयायियों से प्रतिक्रिया भी मांगते थे. “देखो, कैसे पुलिस से भागे”, “सिदगोड़ा की सड़कों के बादशाह”, जैसे शीर्षक वाले वीडियो वायरल हो रहे थे. पुलिस ने उनके इस पृष्ठ को भी अब बंद करवा दिया है.

सख्त संदेश: पुलिस की सख्ती जारी रहेगी

नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शुभाशीष ने कहा,

“शहर की शांति व्यवस्था को चुनौती देने वाले इस प्रकार के डिजिटल गिरोह अब पुलिस की प्राथमिकता में हैं. सोशल मीडिया पर हिंसा और अपराध को बढ़ावा देना, लोगों को डराना, और खुलेआम हथियार लहराना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

उन्होंने यह भी बताया कि अन्य फरार साथियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. सभी थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी और गश्ती दल को सख्त निर्देश दिए गए हैं.

जनता से अपील सहयोग करें और सतर्क रहें

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधि, स्टंट या हथियार से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर देखें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. आपके एक संदेश से किसी की जान बच सकती है.

अपराध का डिजिटल रूप और उसका अंत

“एक्सएनआर (स्मार्टी-नाइटराइडर्स)” का उदय इंस्टाग्राम पर हुआ और पतन पुलिस के हथकड़ी में. यह मामला दर्शाता है कि कैसे आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग युवा पीढ़ी को गलत दिशा में ले जा सकता है. लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट करता है कि जमशेदपुर पुलिस अब पुराने ढर्रे पर नहीं, बल्कि डिजिटल तकनीक, गुप्त सूचना और तेज़ कार्रवाई के साथ शहर को सुरक्षित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है.

The post Jamshedpur : इंस्टाग्राम गिरोह ‘स्मार्टी-नाइटराइडर्स’ का भंडाफोड़: जमशेदपुर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 10 शातिर को किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: 48 घंटे में छिनतई कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ पहले से दर्ज हैं लूट और छिनतई के मामले, डीएसपी ने किया खुलासा

उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई दो अलग-अलग पर्स छिनतई की घटनाओं का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बिरसानगर निवासी सौरभ झींगन और परसुडीह के सरजामदा निधिर टोला निवासी रवि सुंडी के रूप में हुई है। शनिवार को डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकीर आलम ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।

डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर सरजामदा में रवि सुंडी के किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, पीड़िता मितु मुखर्जी का पर्स और 6,400 रुपये नकद बरामद किए हैं।

दो दिनों में दो वारदातें

घटनाएं 5 और 6 जून को घटी थीं। पहली घटना प्रमथनगर में घटी, जहां सुपर्णा नामक महिला से झपटमारों ने पर्स छीन लिया। इसके अगले दिन हलुदबनी में मितु मुखर्जी के साथ भी वैसी ही घटना हुई। मितु मुखर्जी इस दौरान गिर गईं और उन्हें हल्की चोटें भी आईं। दोनों पीड़िताओं ने परसुडीह थाना में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं केस

डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि मुख्य आरोपी सौरभ झींगन के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में लूट और छिनतई के तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस इन मामलों की भी पुनः जांच कर रही है और पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि सौरभ के पूरे आपराधिक नेटवर्क का खुलासा हो सके।

छापेमारी दल की सराहनीय कार्रवाई

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का नेतृत्व परसुडीह थाना प्रभारी मो. फैज अहमद ने किया। टीम में पुअनि अरुण कुमार, विरेंद्र कुमार सिंह, रितेश कुमार, हिरालाल तुवीद और आरक्षी संतोष कुमार विश्वकर्मा शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अन्य संभावित मामलों की जांच की जा रही है।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परसुडीह क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस तेजी से की गई कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। डीएसपी तौकीर आलम ने स्पष्ट किया कि छिनतई व लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की निगरानी लगातार तेज की जा रही है।

The post Jamshedpur: 48 घंटे में छिनतई कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: चारपहिया वाहन से घूमकर करते थे छिनतई – जमशेदपुर पुलिस ने आठ अपराधियों को किया गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके में चारपहिया वाहन से घूमकर चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, छीने गए सामान, लूट में प्रयुक्त वाहन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई सिदगोड़ा, टेल्को और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ती लूट और छिनतई की घटनाओं के बाद की गई।

पकड़े गए अपराधियों की पहचान गोलमुरी नामदा बस्ती गुरुद्वारा के सामने रहने वाले हरपाल सिंह उर्फ गबरू, टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा कांप्लेक्स निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ रितिक उर्फ बोनी, सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह कालू बगान राधास्वामी सत्संग के बगल में रहने वाले मनप्रीत सिंह, गोलमुरी नामदा बस्ती बाबा कुटिया निवासी माइकल मोर्बिन डॉस उर्फ पियुष सिंह, टुइलाडुंगरी लाइन नंबर 16 हनुमान मंदिर के पास रहने वाले राहुल रजक, नामदा बस्ती विकास कॉलोनी निवासी गुरजीत सिंह उर्फ विशाल उर्फ तक्को और गुरुद्वारा रोड, नामदा बस्ती निवासी परमजीत सिंह उर्फ प्रेम के रूप में हुई है।

कार व बाइक से घुमते थे, टारगेट कर करते थे वारदात

पुलिस के अनुसार, ये सभी अपराधी चारपहिया और दोपहिया वाहनों से इलाके का भ्रमण करते थे और अकेले चलने वालों या सुनसान जगहों पर टारगेट कर छिनतई की वारदातों को अंजाम देते थे। अपराधी सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम देने के बाद तेज गति से मौके से फरार हो जाते थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाती थी।

अवैध हथियार, गुप्ती, चापड़ व डिफेंस स्प्रे बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, एक अतिरिक्त मैगजीन, एक गुप्ती, एक खंती, दो चापड़, दो डिफेंस स्प्रे और छिनतई में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं। इसके अलावा कई लूट की घटनाओं में प्रयुक्त गाड़ियों को भी जब्त किया गया है, जिन्हें आरोपी अपनी निशानदेही पर पुलिस को दिखा रहे हैं।

पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

गिरफ्तार आरोपियों में से चार के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गिरोह लंबे समय से सिदगोड़ा, टेल्को, बारीडीह, बिष्टुपुर और मानगो क्षेत्रों में सक्रिय था, जिससे आमजन में भय का माहौल था। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से इन क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगेगा।

एसपी (नगर) बोले – ‘गिरोह को जड़ से खत्म करने की कोशिश’

पुलिस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसपी नगर कुमार शिवशीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें सिदगोड़ा, गोलमुरी, और टेल्को थाना पुलिस ने मिलकर समन्वित अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि “इस गिरोह ने शहर में असुरक्षा का माहौल बना रखा था। हमने पुख्ता प्रमाणों के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है। गिरोह से जुड़े और भी लोगों की तलाश की जा रही है।”

पुलिस की अपील – संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या असामान्य वाहन घूमते हुए दिखे, तो तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। पुलिस ने जनता से सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि शहर को अपराधमुक्त बनाया जा सके।

अपराधियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

इन आरोपियों की संलिप्तता पूर्व में हुई लूट, चोरी और छिनतई की घटनाओं से भी जोड़कर देख रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इस गिरोह के तार शहर के बाहर भी फैले हो सकते हैं।

The post Jamshedpur: चारपहिया वाहन से घूमकर करते थे छिनतई – जमशेदपुर पुलिस ने आठ अपराधियों को किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: दो दिन में जमशेदपुर की तीन महिलाओं से छिनतई, एक भाजपा नेत्री घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में बीते 48 घंटे के भीतर महिलाओं से बैग और पर्स छिनतई की तीन घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। अपराधियों ने तीन अलग-अलग महिलाओं को निशाना बनाया, जिनमें से एक भाजपा की स्थानीय नेत्री भी हैं। इन घटनाओं में से दो गुरुवार और एक शुक्रवार को घटी। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी है।

घटना-1: योगा क्लास से लौट रही महिला से पर्स छीना

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे प्रमथनगर निवासी सूपर्णा करार अपने बच्चों के साथ योगा क्लास से घर लौट रही थीं। जैसे ही वे लक्ष्मी मेडिकल, परसुडीह के पास पहुंचीं, पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, पर्स में ₹500 नकद, एक मोबाइल फोन तथा कुछ जरूरी कागजात थे। अपराधियों की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 डीएच 0295 था। सूपर्णा करार ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

घटना-2: चांदनी चौक की महिला से दिनदहाड़े लूट

इसी दिन दोपहर करीब 3 बजे, चांदनी चौक निवासी कनिका गोप अपने घर से परसुडीह बाजार खरीदारी के लिए जा रही थीं। जैसे ही वह बाजार के समीप पहुंचीं, बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए। हमले के दौरान महिला सड़क पर गिर पड़ी और हल्की रूप से घायल हो गईं। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच में शामिल किया है।

घटना-3: भाजपा नेत्री से बैग लूटा, आंख में गंभीर चोट

शुक्रवार शाम करीब 4 बजे, हलुदबनी की रहने वाली भाजपा नेत्री मीतू मुखर्जी परसुडीह बाजार से पैदल अपने घर लौट रही थीं। तभी पीछे से आए तीन बाइक सवार अपराधियों ने उनका बैग झपट लिया। मीतू मुखर्जी ने बताया कि छीना-झपटी में वे सड़क पर गिर गईं और उनके आंख पर गंभीर चोट आई है। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बैग में ₹10,000 नकद, एटीएम कार्ड और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। मीतू मुखर्जी ने बताया कि बाइक सवार अपराधी काले रंग की बाइक पर सवार थे और उनकी उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष रही होगी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में छिनतई करने वाले अपराधियों की पहचान की है और आशंका जताई है कि यह एक ही गिरोह है, जो लगातार महिलाओं को निशाना बना रहा है।

पुलिस सक्रिय, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी

तीनों घटनाओं के बाद परसुडीह थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, “सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

स्थानीय लोगों में आक्रोश, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं से परसुडीह क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि महिलाएं सड़कों पर असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जबकि पुलिस की गश्ती व्यवस्था पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

वहीं, भाजपा नेत्री मीतू मुखर्जी ने कहा कि “परसुडीह बाजार जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े ऐसी घटना होना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।”

दो दिन में हुई तीन छिनतई की घटनाओं ने पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पीड़ित महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से आहत हैं, वहीं क्षेत्रीय जनता का भरोसा पुलिस व्यवस्था से उठता जा रहा है। अब देखना है कि पुलिस इन मामलों को कितनी तेजी और सटीकता से सुलझाती है और इलाके में अपराधियों के आतंक पर कैसे अंकुश लगाती है।

The post Jamshedpur: दो दिन में जमशेदपुर की तीन महिलाओं से छिनतई, एक भाजपा नेत्री घायल appeared first on Udit Vani.