snake bite Archives - Udit Vani

Jharkhand: सर्पदंश के मामले व मृत्यु अब अधिसूचित बीमारी
उदित वाणी, रांची: झारखंड सरकार द्वारा एक अहम फैसले के तहत सर्पदंश के मामलों एवं मृत्यु को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित बीमारी घोषित कर दिया गया है. इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है. यह कदम भारत सरकार के नेशनल एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ स्नेकबाइट एनवेनोमिंग 2030 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

जिसके तहत वर्ष 2030 तक सर्पदंश से होने वाली मौतों और विकलांगता में 50 प्रतिशत तक की कमी लाने का लक्ष्य है. गौरतलब है कि भारत में दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सर्पदंश से होनेवाली मृत्यु की संख्या सर्वाधिक है. जहां प्रति वर्ष लगभग 3-4 मिलियन मामले सामने आते हैं और लगभग 58 हजार मौतें होती है.

झारखंड में मानसून और उमस भरी गर्मी के दौरान ग्रामीण, जनजातीय और कृषि क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं अचानक बढ़ जाती है और चिंता का विषय यह है कि लोग आधुनिक इलाज के बजाय झाड़ फूंक, ओझा-गुणी के कुचक्र में फंस जाते हैं. जो मृत्यु दर में वृद्धि का एक प्रमुख कारण है. यद्यपि इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 से ही स्नेक बाइट प्रिवेंशन एंड कंट्रोल प्रोग्राम की शुरुआत की गई है. जिसके तहत मेडिकल कॉलेजों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता अनिवार्य की गई है.

क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट और स्टेट पब्लिक हेल्थ एक्ट के प्रावधानों के तहत अब सर्पदंश से संबंधित डेटा का संधारण आईडीएसपी-आईएचआईपी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाना है. सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां एक विशेष पंजी संधारित करें और प्रत्येक माह की 5 व 20 तारीख तक पाक्षिक प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से सिविल सर्जन को सौंपें. इसके पश्चात जिले के सिविल सर्जन हर महीने की 10 तारीख तक समेकित रिपोर्ट विभाग को प्रेषित करेंगे.

The post Jharkhand: सर्पदंश के मामले व मृत्यु अब अधिसूचित बीमारी appeared first on Udit Vani.

Ghatshila : पैसे की कमी के चलते सर्पदंश पीड़िता ने MGM के बजाय झाड़ग्राम में कराया इलाज
उदित वाणी, घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड के हरिनधुकड़ी गांव निवासी शकुंतला नमाता को बुधवार सुबह करीब 5 बजे एक बड़े सांप ने काट लिया. ग्रामीणों की तत्परता से उन्हें तुरंत घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. लेकिन अस्पताल में उन्हें सुबह से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक रखा गया, जहां चार बार खून लिया गया और एक टिटनेस इंजेक्शन लगाया गया.

“यहां इलाज नहीं होगा”, डॉक्टर का जवाब

मरीज और परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने बाद में यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि अस्पताल में सर्पदंश का इलाज संभव नहीं है और उन्हें एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. लेकिन एमजीएम तक पहुंचने के लिए न तो अस्पताल की ओर से एंबुलेंस मुहैया कराई गई, न ही किसी प्रकार की सहायता.

आर्थिक संकट बना इलाज में बाधा

शकुंतला नमाता के परिजनों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और निजी एंबुलेंस का खर्च वहन करना संभव नहीं था. काफी समय तक इंतजार करने के बाद वे घाटशिला स्टेशन से इंटरसिटी ट्रेन पकड़कर झाड़ग्राम पहुंचे, जहां इलाज शुरू हो सका.

अस्पताल से नहीं मिला कोई कागज

मरीज के परिजनों ने यह भी शिकायत की कि रेफर करते समय अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें कोई लिखित दस्तावेज या रिपोर्ट तक नहीं दी गई. जब रिपोर्ट मांगी गई तो अस्पताल से कहा गया कि कुछ देने की जरूरत नहीं है.

डॉक्टर का पक्ष: “जांच में कुछ सामने नहीं आया”

इस पूरे मामले पर जब अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर आर.एन. टुडू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मरीज का कई बार खून जांचा गया, लेकिन हर बार रिपोर्ट सामान्य आई. इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया. डॉक्टर का यह भी कहना था कि कई बार समझाने के बाद भी मरीज एमजीएम जाने को तैयार नहीं हुए.

The post Ghatshila : पैसे की कमी के चलते सर्पदंश पीड़िता ने MGM के बजाय झाड़ग्राम में कराया इलाज appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : सर्पदंश से मौत रोकने हेतु मानगो शहरी स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की अगुवाई में भारत सरकार की राष्ट्रीय सर्पदंश रोकथाम और नियंत्रण योजना के तहत सोमवार को मानगो स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य सर्पदंश से होने वाली मौतों की संख्या में कमी लाना और लोगों को प्राथमिक उपचार व जागरूकता से लैस करना रहा.

सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि भारत में हर वर्ष लगभग 50,000 लोगों की मौत सर्पदंश से होती है, और यह आंकड़ा हर साल 10,000 की दर से बढ़ रहा है. इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सर्पदंश रोकथाम और नियंत्रण योजना योजना की शुरुआत की है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक सर्पदंश से होने वाली मौतों की संख्या को आधा करना है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को निगरानी तंत्र को सशक्त बनाने और प्राथमिक स्तर पर बेहतर उपचार व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया गया है.

प्रशिक्षण शिविर में एएनएम, जेएनएम, कोल्ड चेन हैंडलर, लैब टेक्नीशियन, सहिया बहनें एवं सहिया साथी जैसे फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को विषैले एवं विषहीन सर्पों के बीच पहचान, दंश के लक्षण और प्राथमिक उपचार की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई. साथ ही, कुत्ते के काटने से होने वाली रेबीज बीमारी पर आधारित टेलीफिल्म दिखाकर रोकथाम की विस्तृत जानकारी साझा की गई.

शिविर के द्वितीय सत्र में अग्निकांड की स्थिति से निपटने हेतु फायर फाइटिंग यंत्रों के उपयोग, सावधानियों और एलपीजी गैस लीक से लगी आग को बुझाने की विधि का मॉक ड्रिल कराया गया. सर्पदंश विषय पर प्रशिक्षण सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने दिया जबकि फायर सेफ्टी और एलपीजी संबंधी प्रशिक्षण डेमोंस्ट्रेटर शंकर प्रसाद द्वारा प्रदान किया गया.

प्रशिक्षण में लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, एएनएम पिलानी महतो, आशा टेटे, रेणुका मिंस, लैब टेक्नीशियन शिवनाथ गोराई, नागेश्वर मुर्मू, उज्जवल बनर्जी, सहिया साथी अफसाना बेबी, आसिफा परवीन, शबनम परवीन, शांति महतो, रूबीना परवीन, मीरा कालिंदी, गीता सवैया, पदमा देवी, जमुना कालिंदी, रिंकी देवी समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसे सुमन कुमार मंडल ने व्यक्त किया.

The post Jamshedpur : सर्पदंश से मौत रोकने हेतु मानगो शहरी स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित appeared first on Udit Vani.

Patamda : जमीन पर सो रहे व्यक्ति की सर्पदंश से मौत
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में 39 वर्षीय सत्यजीत कालिंदी की सर्पदंश से मौत हो गई. इलाज के दौरान सोमवार सुबह माचा सीएचसी में उसने अंतिम सांस ली. घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई.

रात में सोते समय काटा ज़हरीले सांप ने

जानकारी के अनुसार, सत्यजीत कालिंदी अपने घर में ज़मीन पर सो रहा था. उसी दौरान चित्ती प्रजाति के ज़हरीले सांप ने उसे डस लिया. देर रात करीब 4 बजे जब उसे शरीर में असहजता महसूस हुई, तो उसने अपनी पत्नी दुलाली कालिंदी को जगाकर बताया.

अस्पताल में इलाज के बावजूद नहीं बची जान

सुबह होते ही परिजन उसे लेकर माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे दो इंजेक्शन लगाए. लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सुबह 9 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद शव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उसका अंतिम संस्कार गांव में किया गया.

पीड़ित परिवार की माली हालत चिंताजनक

सत्यजीत कालिंदी भिक्षाटन कर परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां – ममता कालिंदी और लेली कालिंदी हैं. घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

झामुमो नेताओं ने दिया सहायता का भरोसा

घटना की सूचना पर अस्पताल में झामुमो नेता बाबलू रूहिदास, तपन कुमार महतो, आदित्य कालिंदी, अजीत कालिंदी और अनिल कालिंदी उपस्थित रहे. बाबलू रूहिदास ने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है.

The post Patamda : जमीन पर सो रहे व्यक्ति की सर्पदंश से मौत appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : पलामू में सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत, पिता की स्थिति गंभीर
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा गांव में सांप ने एक परिवार के तीन लोगों को डंस लिया. इस दुखद घटना में दो सगे भाइयों अर्जुन कुमार और देव कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके पिता प्रेम चौरसिया की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

सर्पदंश का शिकार हुआ यह परिवार डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया के रिश्ते में है. बताया गया कि तीनों गुरुवार की रात सो रहे थे, तभी घर में घुस आए सांप ने उन्हें डंस लिया. उन्हें देर रात इलाज के लिए पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. स्थिति बिगड़ती देख तीनों को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने के पहले ही अर्जुन कुमार और देव कुमार की मौत हो गई. प्रेम चौरसिया का इलाज जारी है.

एक अन्य घटना में इसी थाना क्षेत्र के बासडीह गांव में जमीन पर सो रहे भिखारी भुइयां और उनकी पत्नी शकुंतला को भी गुरुवार की देर रात सांप ने डस लिया. दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लाया गया, जहां शकुंतला देवी ने दम तोड़ दिया. भिखारी भुइयां की हालत गंभीर बनी हुई है.

इस वर्ष मानसून के दौरान झारखंड में सर्पदंश की घटनाओं में अब तक 15 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. गत 4 जुलाई को गोड्डा जिला अंतर्गत सैदपुर गांव में जहरीले सांप ने हीरालाल राउत की पुत्री स्तुति कुमारी और पुत्र आदित्य कुमार को एक साथ डंस लिया. दोनों को जब तक अस्पताल पहुंचाया गया, उनकी मौत हो चुकी थी. रांची स्थित रिम्स में हर रोज सर्पदंश के आठ से दस केस पहुंच रहे हैं.

रिम्स के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को एंटीवेनम देकर बचाया जा सकता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़-फूंक का सहारा लेने वाले मरीजों की हालत गंभीर हो जाती है, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : पलामू में सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत, पिता की स्थिति गंभीर appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, SNMMCH धनबाद में फिर शुरू हुई मरीजों की सेवा
उदित वाणी, झारखंड: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में एक डॉक्टर के साथ मारपीट के विरोध में हड़ताल पर गए चिकित्सकों ने गुरुवार सुबह काम पर वापसी कर ली. बीती रात शिशु रोग विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ परिजनों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में चिकित्सकों ने रात 2:00 बजे से कार्य बहिष्कार कर दिया था. इससे इमरजेंसी समेत तमाम सेवाएं ठप पड़ गई थीं और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

8 घंटे ठप रही स्वास्थ्य सेवा, मरीजों को लौटाया गया

डॉक्टरों की हड़ताल के चलते रात 2:00 बजे के बाद से किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया. यहां तक कि इमरजेंसी में पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को भी बिना इलाज के लौटना पड़ा. इस दौरान परिजनों को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ा.

अस्पताल प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध

गुरुवार सुबह 10:00 बजे अस्पताल अधीक्षक की पहल पर समझौता हुआ और इमरजेंसी विभाग के चिकित्सकों ने दोबारा कार्यभार संभाल लिया.

क्या था मामला

बुधवार देर रात सर्पदंश की शिकार एक बच्ची को अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया.

The post JHARKHAND: डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, SNMMCH धनबाद में फिर शुरू हुई मरीजों की सेवा appeared first on Udit Vani.

नामकुम स्थित RCH कार्यालय में मिला तक्षक नाग, झारखंड में पहली बार किया गया रेस्क्यू
उदित वाणी, जमशेदपुर: नामकुम स्थित RCH कार्यालय में दवा के कार्टून के अंदर से एक ओरनेट फ्लाईंग स्नेक (तक्षक नाग) को रेस्क्यू किया गया. इसे रेस्क्यू पिठोरिया निवासी स्नेक रेस्क्यूवर रमेश कुमार महतो ने किया. यह सांप लगभग 3 फीट लंबा था.

दुर्लभ प्रजाति का सांप

रमेश कुमार महतो ने बताया कि यह सांप एक दुर्लभ प्रजाति का है और झारखंड में पहली बार इसका रेस्क्यू किया गया है. यह सांप खासतौर पर पठारी क्षेत्र के झाड़ीनुमा स्थानों पर पाया जाता है.

सांप की खासियतें

यह सांप अपनी विशेषता के लिए जाना जाता है, क्योंकि यह 100 फीट ऊंचाई से कूद सकता है. यह जमीन पर बहुत कम उतरता है, और अधिकतर पेड़ों में ही रहता है. इसका भोजन मुख्य रूप से छिपकली और कीड़े-मकौड़े होते हैं. यह सांप विलुप्ति की कगार पर है और भारत में यह रेयर कैटेगरी में आता है. इस दुर्लभ प्रजाति के जेनेटिक अध्ययन के लिए रिसर्च की योजना है. इसलिए इसे बिरसा जैविक उद्यान को सौंप दिया गया है. इस सांप के जेनेटिक शोध के माध्यम से इसके संरक्षण और प्रजातियों के बारे में और अधिक जानकारी मिल सकेगी.

The post नामकुम स्थित RCH कार्यालय में मिला तक्षक नाग, झारखंड में पहली बार किया गया रेस्क्यू appeared first on Udit Vani.

पार्वतीपुर में जहरीले साँप ने पति-पत्नी को डसा, पति की मौत
उदित वाणी,आदित्यपुर : आरआईटी थानांतर्गत पार्वतीपुर बस्ती में बीती रात जहरीले साँप ने पति-पत्नी को डस लिया. घटना मध्यरात्रि लगभग 12.30 बजे की बतायी जाती है. घटना के आद पति बिरंची महतो-पत्नी अंजना महतो को उपचार हेतु एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ आज प्रातः 8.30 बजे बिरंची महतो की मौत हो गई. जबकि अंजना महतो अभी भी अचेतावस्था मे है तथा उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. मृतक के पुत्र लखी नारायण महतो ने बताया कि घटना के बाद एमजीएम अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उसे बाहर से दवाईयाँ लाने को कहा. परन्तु तब-तक काफी देर हो चुकी थी.

The post पार्वतीपुर में जहरीले साँप ने पति-पत्नी को डसा, पति की मौत appeared first on Udit Vani.