SinghbhumChamberofCommerce Archives - Udit Vani

जमशेदपुर: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा ने सिंहभूम चैम्बर में व्यापारियों को नए आयकर अधिनियम 2025 की दी जानकारी
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने अपने चैम्बर भवन में एक महत्वपूर्ण इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा उपस्थित रहे. इस अवसर पर आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे.

आयकर चुनौतियों और अनुपालन पर चर्चा

कार्यक्रम में आयकर से जुड़े विभिन्न मुद्दों, प्रक्रियाओं और अनुपालन संबंधी कठिनाइयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैम्बर व्यवसायियों एवं उद्यमियों के हित में सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करता है और इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम सदस्यों को नीति-निर्माताओं एवं वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करते हैं.

जयंत मिश्रा ने नया आयकर अधिनियम 2025 बताया

जयंत मिश्रा ने बताया कि नया आयकर अधिनियम 2025, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। पुराने अधिनियम के तहत लंबित मामलों का निपटारा पूर्व नियमों के अनुसार किया जाएगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ता और अधिकारी दोनों अधिनियमों के अनुसार काम करेंगे। नया कानून सरल और करदाताओं के अनुकूल बनाया गया है।

चैम्बर अधिकारियों ने पारदर्शिता और मार्गदर्शन पर बल दिया

सचिव अंशुल रिंगसिया ने कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम पारदर्शिता बढ़ाते हैं और Ease of Doing Business को मजबूत बनाते हैं। निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने नए अधिनियम पर नियमित मार्गदर्शन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति का सुझाव दिया।

जागरूकता कार्यक्रम और सुझाव आमंत्रित

आयकर विभाग चैम्बर के सहयोग से अप्रैल माह से जागरूकता सेमिनार आयोजित करेगा, जिसमें सीए, अधिवक्ता, उद्यमी और शैक्षणिक संस्थान शामिल होंगे। श्री मिश्रा ने सभी से नए अधिनियम पर सुझाव देने का आग्रह किया।

समापन और उपस्थिति

कार्यक्रम का समापन सीए अनिल अग्रवाल रिंगसिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसमें सभी चैम्बर पदाधिकारी, सीए, अधिवक्ता, व्यापारी और उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

(Singhbhum Chamber of Commerce & Industry Jamshedpur, आयकर अधिनियम 2025 झारखंड, Jamshedpur Income Tax Seminar, आयकर पालन व्यवसायी मार्गदर्शन, जयंत मिश्रा आयकर Patna, Vivad Se Vishwas Scheme झारखंड, आयकर इंटरैक्टिव सेशन जमशेदपुर, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और करदाता संवाद, व्यवसायिक कर अनुपालन जागरूकता, झारखंड करदाता शिक्षा कार्यक्रम)

The post जमशेदपुर: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा ने सिंहभूम चैम्बर में व्यापारियों को नए आयकर अधिनियम 2025 की दी जानकारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: चैंबर ने जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाने की फिर मांग की
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर में एयरपोर्ट की स्थापना को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहा है.

चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका कहते हैं-झारखंड की आर्थिक राजधानी होने के बावजूद जमशेदपुर में एयरपोर्ट नहीं है, जबकि इस शहर की स्थापना के सौ साल से ज्यादा हो गये हैं.

अभी भी शहर का समग्र विकास नहीं हो पाया है. शहर के समग्र विकास के लिए जरूरी है कि जमशेदपुर में एयरपोर्ट हो.  मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि झारखण्ड राज्य को राजस्व की सबसे ज्यादा प्राप्ति यहां से होती है.  यहां लगभग तेरह सौ से अधिक बड़े, मध्यम एवं लघु उद्योग स्थापित है.  लेकिन अब तक हवाई अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया है,  जिसके कारण यहां आने जाने वाले उद्यमियों, व्यापारियों और पेशेवरों को हवाई यात्रा करने के लिए दूसरे शहर रांची या कोलकात्ता जाना पड़ता है. इससे काफी परेशानी  और समय की बर्बादी होती है.

नये निवेशक नहीं आ रहे

विजय आनंद मूनका ने बताया कि एयरपोर्ट नहीं होने से बड़े औद्योगिक घराने अपने संयंत्र यहां लगाने में अपनी रूचि नहीं दिखा रहे हैं.  उन्होंने कहा कि  सरकार की ईज आफ डूइंग बिजनेस के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी एयरपोर्ट अत्यंत आवश्यक है.  इसके नहीं रहने के कारण नये निवेशक भी यहां निवेश करने से पीछे हटते जा रहे हैं. झारखण्ड के कई जिलों में एयरपोर्ट की स्थापना हो चुकी है. अभी हाल ही में बाबा नगरी देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन और परिचालन शुरू हुआ है, जबकि इसकी आवश्यकता सबसे अधिक जमशेदपुर जैसे शहर को है. एयरपोर्ट की अनुपलब्धता के कारण जमशेदपुर का विकास लगभग ठहर सा गया है. अगर एयरपोर्ट धालभूमगढ़ में आता है तो यह झारखंड के साथ-साथ ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के कई शहरों को लाभान्वित करेगा मसलन जमशेदपुर, घाटशिला, बहरागोङा, खड़गपुर, बालासोर आदि.

एयरपोर्ट के नहीं होने के कारण ये समस्याएं हो रही हैं

1.नये निवेशक नहीं आने के कारण जमशेदपुर में नये व्यवसाय और उद्योगों की स्थापना नहीं हो पा रही है.

यहां की युवा पीढ़ी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यहां रोजगार, उद्योग और व्यापार नहीं करना चाहती हैं और इसके लिए यहां से युवाओं का पलायन हो रहा है.

इससे झारखण्ड राज्य का राजस्व और पूंजी दूसरे राज्यों के विकास में सहायक बन रहा है.

विकास में उद्योग की अहम भूमिका

विजय आनंद मूनका ने बताया कि किसी भी शहर या जिला के विकास में उद्योगों की अहम भूमिका होती है.  उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट का होना अत्यंत आवश्यक है. इसलिए जमशेदपुर में भी इसके समग्र विकास हेतु एयरपोर्ट का निर्माण अति आवश्यक है.  पहले हवाई यात्रा विलासिता की पहचान होती थी, लेकिन आज प्रतिस्पर्धा के दौर में समय की कीमत और महत्व को देखते हुए यह यात्रा के लिए आवश्यक साधन हो गया है.

एयरपोर्ट के लिए चैंबर की कोशिश जारी

चैम्बर अध्यक्ष ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री इसके लिए सालों से प्रयत्नशील हैं.  चैम्बर इसे लेकर देश के प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय उड्डयन मंत्री, स्थानीय मंत्री, स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायक एवं संबंधित अन्य विभागों तक लगातार अपनी आवाज पहुंचा रही है. चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया के साथ उपाध्यक्ष नितेश धूत, दिलीप गोलेच्छा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, पीयूष चौधरी, सांवरमल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा ने उम्मीद जाहिर की है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार जनभावना का सम्मान करते हुए जमशेदपुर में एयरपोर्ट की निर्माण एवं स्थापना हेतु अविलंब उचित कदम उठायेगी और जमशेदपुर वासियों का यहां एयरपोर्ट का सपना पूरा होगा.

The post Jamshedpur: चैंबर ने जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाने की फिर मांग की appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: जमशेदपुर के व्यापारियों को संयुक्त अरब अमीरात में निवेश करने का दिया आमंत्रण
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और एसोसिएटेड चैम्बर आफ कॉमर्स (एसोचैम) के संयुक्त तत्वावधान में भारत और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के शारजाह से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को दो दिवसीय बैठक का आयोजन होटल रमाडा में हुआ. यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने दी है.  उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में एसोचैम के क्षेत्रीय निदेशक सुब्रत रथ और गौरव नरेन्द्र उपस्थित थे जबकि शारजाह से आए संयुक्त अरब अमीरात सरकार के सेफ जोन के प्रतिनिधि विष्णु सुनील नायर, बिजनेस रिलेशन एक्जीक्यूटिव तथा अली-अल मुलतावा भी उपस्थित थे.  शारशाह के प्रतिनिधिमंडल ने  संयुक्त अरब अमीरात में जमशेदपुर के व्यावसायियों को अपना व्यापार और कार्यालय खोलने के लिए आमंत्रित किया गया. उन्होंने बताया कि यहां व्यापार करने से क्या-क्या सहूलियतें होंगी और संयुक्त अरब अमीरात की सरकार क्या सहयोग करेगी. प्रतिनिधियों ने बताया कि वे भारत में महीने में दो बार इस तरह की मीटिंग आयोजित करते हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा व्यवसायी यूएई में अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सके,  क्योंकि वहां के लोग भारतीय उत्पादों, बाजारों में विश्वास करते हैं. यहां के उत्पाद विश्वसनीय और काफी अच्छे होते हैं.

35 फीसदी आबादी भारतीय की

वहां की 35 प्रतिशत आबादी भारतीयों की है.  इसलिए वहां भारतीय व्यवसाय के लिए अच्छा अवसर है.  औद्योगिक ईकाइयों के साथ ही व्यापार और सर्विस सेक्टर में व्यवसायी अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं.  वहां की सरकार व्यवसाय शुरू करने हेतु एक घंटे में अनुमति प्रदान कर इससे संबंधित सभी लाइसेंस और प्रपत्र निर्गत कर देती हैं. शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सात से आठ बाउंडेड फ्री जोन हैं जो 9 वर्गकिलोमीटर में अवस्थित हैं. तीन समुद्री पोर्ट उपलब्ध हैं.  वहां भारत के बड़े औद्योगिक घरानों ने भी अपने व्यवसाय स्थापित किए हैं जिनमें टाटा, महिन्द्रा, इन्फोसिस, आर्सेलर मित्तल, विप्रो आदि हैं.  अपने भारत दौरे के क्रम में वे यूएई सरकार की तरफ से जमशेदपुर के व्यवसायियों को यूएई में अपना उद्योग, व्यापार, सर्विस शुरू करने हेतु आमंत्रित किए. बैठक में चैम्बर अध्यक्ष  विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया समेत काफी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: जमशेदपुर के व्यापारियों को संयुक्त अरब अमीरात में निवेश करने का दिया आमंत्रण appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: गणतंत्र दिवस पर चैंबर भवन में ध्वजारोहण करेंगे अध्यक्ष विजय मूनका
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा 74 वें गणतंत्र दिवस पर गुरूवार 26 जनवरी को चैम्बर भवन में झण्डोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.  यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी.

उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झण्डोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें चैम्बर अध्यक्ष झण्डोत्तोलन करते हैं. इस वर्ष अध्यक्ष विजय आनंद मूनका चैम्बर भवन परिसर में पूर्वाह्न 10 बजे झण्डोत्तोलन करेंगे और चैम्बर सदस्यों, व्यवसायियों एवं उद्यमियों को इस शुभअवसर पर संबोधित करेंगे.

उपाध्यक्ष नितेश धूत, दिलीप गोलेच्छा, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, पीयूष चौधरी, सांवरमल शर्मा, कोषाध्यक्ष किशोर गोलेच्छा ने पूर्व अध्यक्षों एवं सभी सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर के सहभागी बनें.

The post Jamshedpur: गणतंत्र दिवस पर चैंबर भवन में ध्वजारोहण करेंगे अध्यक्ष विजय मूनका appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: शारजाह के प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंहभूम चैंबर की बैठक 23-24 जनवरी को
एसोचैम के साथ मिलकर रमाडा में होगा कार्यक्रम

उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और एसोसिएटेड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में भारत और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के शारजाह से आए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 23-24 जनवरी को एक बैठक होगी. बैठक होटल रमाडा में सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक चलेगी.  इस बैठक में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भागीदार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.  यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी.

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन हेतु एसोचैम के क्षेत्रीय निदेशक शुभब्रत रथ के साथ चैम्बर के पदाधिकारियों की एक बैठक चैम्बर भवन में 13 जनवरी को आयोजित हुई,  जिसमें चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, दिलीप गोलेच्छा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव पीयूष चैधरी, भरत मकानी एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा मौजूद थे.  इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय व्यवसायों के लिए एक अवसर उपलब्ध कराना है और इसके जरिये अपनी नई इकाईयों की स्थापना करना या कार्यालय खोलकर अन्य खाड़ी देशों के अलावा अफ्रीका, यूरोप आदि में प्रवेश हेतु द्वार खोलना है.

गूगल लिंक के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन

एसोसिएटेड चैम्बर ऑफ कॉमर्स, देश के विकास के लिए आगे आकर कार्य करने हेतु तत्पर रहता है  और सिंहभूम ऑफ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एक कदम बढ़कर एसोसिएटेड चैम्बर के साथ मिलकर कोल्हान ही नहीं अब राष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास हेतु अपना दायित्व निभा रहा है. इसके लिए सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभी पदाधिकारियों ने अपने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठायें और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने व्यापार को आगे बढ़ाएं.

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अपने सभी सदस्यों को एक गूगल लिंक जारी करेगा. जो व्यापारी एवं उद्यमी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेना चाहते हैं. उन्हें इस गूगल लिंक के जरिये अपना निबंधन करते हुए बताना होगा कि वे 23 एवं 24 जनवरी में से किस दिन और किस समय उपस्थित होंगे.

The post Jamshedpur: शारजाह के प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंहभूम चैंबर की बैठक 23-24 जनवरी को  appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: चैंबर के सदस्यों का जिला पुलिस से संवाद आज
शहर की विधि व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा पर होगी चर्चा

उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ जमशेदपुर जिला पुलिस का संवाद 10 जनवरी मंगलवार को संध्या सवा छह बजे चैम्बर भवन बिष्टुपुर में होगा. चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा की जमशेदपुर की विधि व्यवस्था, ट्रैफिक, साइबर क्राइम,  व्यापारियों की सुरक्षा सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा होगी. साथ ही चैम्बर के सदस्य जिला पुलिस से सीधा संवाद करेंगे.

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार, एसपी रेल ऋषभ झा,  एसपी सिटी के विजय शंकर, एसपी ग्रामीण मुकेश कुमार लुनायत, एएसपी सिटी शुभांशु जैन, एएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार, डीएसपी पटमदा सुमित कुमार,  डीएसपी मुख्यालय दो कमल किशोर, डीएसपी मुख्यालय वन बीरेंद्र राम,  डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद,  डीएसपी साइबर क्राइम  कुमारी जयश्री कुजूर, एसडीपीओ घाटशिला कुलदीप टोप्पो,  डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता मौजूद रहेंगे.

सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष नितेश धूत,  महेश सोंथालिया, दिलीप गोलेच्छा, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, सांवरमल शर्मा, पियूष चौधरी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलेच्छा ने सभी सदस्यों और व्यापारियों को इस कार्यक्रम में आने की अपील की है.

The post Jamshedpur: चैंबर के सदस्यों का जिला पुलिस से संवाद आज appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: वेब इंटरनेशनल में सिंहभूम चैम्बर के वार्षिक वनभोज का आयोजन
व्यापारी भयमुक्त और निर्भीक होकर अपना व्यापार करें-बन्ना गुप्ता

उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा मंगलवार 3 जनवरी को वेब इंटरनेशनल होटल में वार्षिक वनभोज का आयोजन किया गया. लगभग पांच सौ सदस्यों ने परिवार सहित उपस्थित होकर वनभोज का आनंद उठाया.  यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने दी.  उन्होंने बताया कि सिंहभूम चैम्बर द्वारा अपने सदस्यों एवं उनके परिवार के लोगों के मनोरंजन हेतु प्रत्येक वर्ष वनभोज का आयोजन किया जाता है.  इस वर्ष चैम्बर द्वारा आयोजित वनभोज का आनंद उठाने के लिए राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए. उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं दी और इस तरह के आयोजनों के लिए चैंबर की सराहना की.  बन्ना गुप्ता ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी भयमुक्त और निर्भीक होकर अपना व्यापार करें.  उनके रहते उन्हें किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है. वे सदैव व्यापारी और उद्यमियों के लिए खड़े हैं.

लक्की ड्रा में जीते चांदी के सिक्के

मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि वनभोज में सदस्यों के लिए लक्की ड्रा निकाला गया जिसमें पुरस्कार स्वरूप चांदी के सिक्के विजयी सदस्यों को दिए गए.  वनभोज में बबीता मूनका, निशा केडिया, कविता धूत, अंजू मकानी एवं संध्या गोलेच्छा द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के लिए खेल कूद, कपल गेम का भी आयोजन सदस्यों के मनोरंजन हेतु किया गया, जिसमें पुरूषों के लिए आयोजित तीर-धनुष प्रतियोगिता, कपल गेम प्रतियोगिता, बच्चों के लिए लक गेम, अल्फाबेट फौजी, महिलाओं के लिए वन मिनट गेम, बैलून बस्टिंग रेस इत्यादि प्रतियोगिता प्रमुख रूप से थी.  इन प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया.

वनभोज में ये शामिल हुए

वनभोज में चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, निर्मल काबरा, सुरेश सोंथालिया, अशोक भालोटिया, अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, प्रमुख रूप से उपस्थित थे.  इसके आयोजन में पदाधिकारीगण मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, दिलीप गोलेच्छा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव भरत मकानी, सांवरमल शर्मा, पीयूष चौधरी तथा कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

इस अवसर पर मुख्य रूप से अरूण बाकरेवाल, उमेश साह, पवन शर्मा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, रामू देबुका, अशोक गोयल, मनोज गोयल, मनोज अग्रवाल, शुभम सेन, आनंद चौधरी, सतीश सिंह, चन्द्रकांत जटाकिया, राजेश वसानी, दीनदयाल अग्रवाल, संदीप पारीख, लिपु शर्मा, उमेश खीरवाल, अभिषेक अग्रवाल, मोहित मूनका, मोहित साह, अनंत मोहनका, अमीश अग्रवाल, आकाश मोदी, नरेश मोदी, अशोक मोदी, विष्णु गोयल, राजेश जैसुका, राहुल चौधरी, कमल मकाती, विपुल चौकसी, हितेश राणपारा, कमल सिंहानिया, मनीष सचदेवा, बीना खीरवाल, प्रभा पाडिया, अजय चेतानी, मनोज चेतानी, सौरभ सोंथालिया, हर्ष बाकरेवाल, अशोक खंडेलवाल, रानी अग्रवाल, संतोष धूत, ओमप्रकाश इनानी मौजूद थे.

The post Jamshedpur: वेब इंटरनेशनल में सिंहभूम चैम्बर के वार्षिक वनभोज का आयोजन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: चैंबर भवन में पहले दिन 76 लोगों ने वोटर आईडी कार्ड बनवाया
उदितवाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दो दिवसीय वोटर आईडी कैम्प के पहले दिन 76 लोगों के वोटर कार्ड से संबंधित कार्यों का संपादन हुआ.

इसमें से 32 युवाओं ने नये वोटर कार्ड बनवाने हेतु, 17 ने आधार लिंक कराने तथा 27 लोगों ने संशोधन और आधार लिंक दोनों की प्रक्रिया को पूरा करते हुए अपने कार्यों का संपादन करवाया. चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि यह कैम्प शनिवार 10 दिसंबर को भी चैम्बर भवन में लगेगा.

शनिवार होने की वजह से कैम्प में ज्यादा लोगों के आने की संभावना के अनुरूप तैयारी कर ली गई है. अध्यक्ष ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के तहत इस कैंप का आयोजन किया है.

हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

The post Jamshedpur: चैंबर भवन में पहले दिन 76 लोगों ने वोटर आईडी कार्ड बनवाया appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: चैंबर ने जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक को प्रोन्नति मिलने पर दी बधाई
उदितवाणी, जमशेदपुर:  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का  प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आंनद मूनका के नेतृत्व में गुरुवार को आदित्यपुर स्थित जियाडा कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन से मिला और उन्हें संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति मिलने पर उन्हें बधाई दी.

उल्लेखनय है कि आदित्यपुर स्थित जियाडा कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति मिली है. पूर्व में वे सरकार के उपसचिव के पद पर रह चुके हैं. मूनका ने बताया कि जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक के साथ काफी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के रोड, नाली बिजली व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल में विजय आनंद मूनका के साथ मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स नितेश धूत, उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया कोषाध्यक्ष और किशोर गोलेच्छा शामिल थे.

चैंबर ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को ‘बी20 इंडिया‘ के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को ‘बी20 इंडिया’ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई प्रेषित की है. उन्होंने कहा कि अब भारत की जी20 की अध्यक्षता एन चंद्रशेखरन करेंगे. भारत ने इस बार अध्यक्षता संभाली है, ऐसे में भारतीय उद्योग जगत अति सक्रिय रूप से बी-20 इंडिया के मंच पर भागीदारी करेगा और जी-20 के बातचीत में हिस्सेदारी निभाएगा.

हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

The post Jamshedpur: चैंबर ने जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक को प्रोन्नति मिलने पर दी बधाई appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: चैम्बर उपाध्यक्ष ने पैदल यात्रियों के फुट ओवर ब्रिज को लेकर लिखा पत्र
उदितवाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण)  मुकेश मित्तल ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अर्चना जोशी को पत्र लिखकर मांग की है कि जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के शुरू होने के मद्देनजर पैदल यात्रियों के लिए एक फुटओवरब्रिज के निर्माण हेतु प्रावधान किया जाय.

उन्होंने कहा कि जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है और ऐसी जानकारी मिल रही है कि यह 31 दिसंबर 2022 तक पूर्ण होने के पश्चात् 1 जनवरी, 2023 से आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा.

ये भी पढ़े….

मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहनों से आने-जाने वालों के लिए तो रेलवे ओवरब्रिज पर प्रावधान किया गया है, लेकिन पैदल चलने वालों के लिए रेलवे ओवरब्रिज पर लगभग  1.2 किलोमीटर पैदल चलकर इसे पार करना होगा, जो पैदल यात्रियों के लिए दुखदायी साबित होगा और इससे उनकी  काफी ऊर्जा और समय इसमें बर्बाद होगा.

इसलिए पैदल चलने वालों की सुविधा को भी ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द रेलवे क्रॉसिंग (फाटक) पर फुटओवरब्रिज के निर्माण हेतु प्रावधान किया जाय.

हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

The post Jamshedpur: चैम्बर उपाध्यक्ष ने पैदल यात्रियों के फुट ओवर ब्रिज को लेकर लिखा पत्र appeared first on Udit Vani.