singer Archives - Udit Vani

सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन
उदित वाणी, मुंबई : सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन उर्फ ‘फकीर’ का 22 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुखद घटना दिल्ली में तब हुई जब वह अपने परिवार से मिलने आए थे. अचानक आई इस निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों, दोस्तों और पूरे इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है.

ऋषभ टंडन मुंबई में अपनी पत्नी ओलेस्या नेडोबेगोवा के साथ रहते थे. वह संगीत के प्रति समर्पित कलाकार थे और एक दयालु व मिलनसार इंसान भी थे. जानवरों के प्रति उनका गहरा लगाव था.

ऋषभ ने अपने करियर में संगीत और अभिनय दोनों क्षेत्रों में खास मुकाम बनाया. वह एक बेहतरीन सिंगर और संगीतकार थे. उनके कई गाने युवाओं में काफी लोकप्रिय हुए. उनका स्टेज नाम ‘फकीर’ था. उनके लोकप्रिय गानों में ‘कोई बात है’, ‘अजनबी शहर’, ‘ये आशिकी’, ‘चांद तू’, ‘धू धू कर के’, और ‘फकीर की जुबानी’ शामिल हैं. इसके अलावा, उन्होंने ‘फकीर- लिविंग लिमिटलेस’ और ‘रसना: द रे ऑफ लाइट’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. उनकी एक्टिंग और संगीत को इंडस्ट्री में खूब सराहा गया.

निधन की खबर के बाद उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

ऋषभ टंडन की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने रूस की ओलेस्या नेडोबेगोवा से शादी की. एक इंटरव्यू में ऋषभ ने बताया था कि उनकी ओलेस्या से मुलाकात उज्बेकिस्तान में अचानक हुई थी. वह उनकी डिजिटल सीरीज की लाइन प्रोड्यूसर थीं. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और वे शादी के बंधन में बंध गए.

उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनका आखिरी पोस्ट करवा चौथ सेलिब्रेशन का था. ऋषभ टंडन का निधन संगीत और फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है. उनका संगीत और अभिनय लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा.

(आईएएनएस)

The post सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur के डॉ. गुरजीत सिंह को फेसबुक पर मिले 10 मिलियन से अधिक हिट
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर के पूर्व अध्यापक और चर्चित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गुरजीत सिंह ने चिकित्सकीय सेवा के साथ-साथ अपनी कलात्मक प्रतिभा से भी बड़ा मुकाम हासिल किया है. उनके द्वारा गाए गए पुराने फिल्मी गीतों ने फेसबुक पर लोकप्रियता की नई इबारत लिखी है, जहां उनके गानों को देखने-सुननेवालों की संख्या 10 मिलियन (एक करोड़) के आंकड़े को पार कर गई है.

रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को फेसबुक पर उनके गीतों की व्यूअरशिप ने 10 मिलियन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया. यह उपलब्धि इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि आज के दौर में जहां पेशेवर गायक भी इतनी लोकप्रियता प्राप्त करने में बरसों लगा देते हैं, वहीं डॉ. गुरजीत सिंह ने अपने शौकिया गाए गीतों से लोगों का दिल जीत लिया.

डॉ. सिंह को विद्यार्थी जीवन से ही फिल्मी गीत गाने का गहरा शौक रहा है. स्वर्गीय मुकेश के गीतों को गुनगुनाना उनकी खासियत रही, जिसे उनके मित्रों ने हमेशा सराहा. आगे चलकर दोस्तों और परिचितों के प्रोत्साहन पर उन्होंने अपने इस शौक को पेशेवर रूप देना शुरू किया, विभिन्न साज-बाज के साथ गीत रिकॉर्ड किए और सोशल मीडिया पर प्रस्तुत किए.

उनके गाए गीतों को पहले जमशेदपुर में सराहना मिली, लेकिन धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता देशभर और विदेशों तक फैल गई. अब उनके फेसबुक पेज के कुल व्यूज़ 10 मिलियन पार कर चुके हैं, जिसमें 43 हजार से अधिक दर्शक भारत के बाहर के संगीत प्रेमी हैं.

इस उपलब्धि के पीछे डॉ. सिंह की समर्पित तकनीकी और संगीत टीम का भी बड़ा योगदान रहा. म्यूजिक रिक्रीएशन, रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग की जिम्मेदारी दीपांजन रॉय ने निभाई, जबकि एडिटिंग संजय सोलोमन ने की. नीलेश बग्गा और प्रभाकर साह ने उत्कृष्ट वीडियोग्राफी प्रदान की. सह गायिकाओं में पूजा तिवारी, अपर्णा तिवारी, अपूर्वा श्रीवास्तव और हरमिंदर कौर के साथ रविकांत व सलिल तिर्की का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा.

सबसे महत्वपूर्ण योगदान उनकी जीवनसंगिनी डॉ. श्रीपर्णा सिंह का रहा, जिन्होंने न केवल हर कदम पर उनका साथ दिया, बल्कि कई गीतों में सुर में सुर मिलाते हुए उनकी इस रचनात्मक यात्रा का हिस्सा बनीं.

फेसबुक पर यह सफलता केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि एक चिकित्सक की संवेदनशील आत्मा की कलात्मक अभिव्यक्ति की मिसाल बन चुकी है.

The post Jamshedpur के डॉ. गुरजीत सिंह को फेसबुक पर मिले 10 मिलियन से अधिक हिट appeared first on Udit Vani.

प्रशांत किशोर से मिलने पहुंची ज्योति सिंह, कहा- टिकट नहीं, महिलाओं के हक…
उदित वाणी, पटना : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचीं. इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लेकिन, ज्योति सिंह ने स्पष्ट किया कि वह टिकट मांगने नहीं, बल्कि महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए प्रशांत किशोर से मिलने आई हैं.

ज्योति सिंह ने कहा कि वह बिहार की उन महिलाओं के लिए प्रशांत किशोर से मिलने आई हैं, जिन्हें समाज और अपने ही परिवारों में प्रताड़ना झेलनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि मेरे साथ जो अन्याय हुआ है, वैसा अन्याय किसी और महिला के साथ न हो.

इस दौरान प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ज्योति ने चुनाव लड़ने या टिकट पाने की कोई बात नहीं की है. वे यहां एक महिला नागरिक के तौर पर आई थीं और अपनी बात रखने आई थीं. हमने ज्योति की बात सुनी.

उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज किसी के पारिवारिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करता, लेकिन अगर किसी महिला को सुरक्षा या लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर डर है, तो जन सुराज पूरी ताकत से उनके साथ खड़ा रहेगा.

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम न्यायालय नहीं हैं, लेकिन अगर किसी महिला को लगता है कि उसके साथ अन्याय हुआ है, तो उसे अपनी बात कहने का हक है. हमने ज्योति को यह भरोसा दिलाया है कि कोई उन्हें डराए या धमकाए नहीं, इसके लिए जन सुराज उनका साथ देगा.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पवन सिंह भी उनके मित्र हैं. उनका पारिवारिक मामला है, इसलिए हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. अगर कोई महिला जन सुराज के पास अपनी सुरक्षा या न्याय की बात लेकर आती है, तो यह हमारा सामाजिक दायित्व बनता है कि हम उसकी बात सुनें.

प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी महिला के आने को राजनीतिक उद्देश्य से न जोड़ा जाए. कोई महिला अपने हक या सम्मान की बात करने आती है, तो उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. हमें समाज में महिलाओं की आवाज को दबाने के बजाय उसे सम्मान देना चाहिए.

(आईएएनएस)

The post प्रशांत किशोर से मिलने पहुंची ज्योति सिंह, कहा- टिकट नहीं, महिलाओं के हक… appeared first on Udit Vani.

पवन सिंह विवाद पर दोस्त का खुला समर्थन, कहा- ‘यह राजनीतिक साजिश है’
उदित वाणी, मुंबई : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के करीबी दोस्त सुभाष सिंह ने हाल ही में पवन के खिलाफ चल रहे विवाद में उनका पक्ष लेते हुए कहा कि यह पूरा मामला एक राजनीतिक साजिश है. उनका कहना है कि इस विवाद के पीछे कुछ लोग पवन सिंह की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. सुभाष सिंह ने पवन के साथ अपने पारिवारिक रिश्ते और सालों पुरानी दोस्ती के बारे में भी बताया और कहा कि इस पूरे विवाद से उन्हें काफी दुख पहुंचा है.

सुभाष ने कहा, ”पवन सिंह की राजनीतिक, सार्वजनिक और पारिवारिक जिंदगी अच्छी तरह से चल रही थी. एक सच्चा दोस्त हमेशा यही चाहता है कि उसका दोस्त जीवन में तरक्की करे. लेकिन इस विवाद ने पवन की छवि को नुकसान पहुंचाया है और यह देखकर मुझे काफी दुख हुआ.”

उन्होंने बताया, ”ज्योति सिंह ने बलिया कोर्ट में एक मेंटेनेंस केस किया, जो परिवार से जुड़ा मामला है. लेकिन कोर्ट में चल रहे इस केस को सोशल मीडिया पर लाना सही नहीं है. आजकल इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर इस मामले को बड़े पैमाने पर फैलाया जा रहा है, जो परिवार के लिए सही नहीं है.”

सुभाष ने आगे कहा कि जो लोग पवन सिंह के खिलाफ हैं, वे उन्हें प्रतिद्वंद्वी समझकर इस तरह का हथकंडा अपना रहे हैं. वे चाहते हैं कि पवन सिंह की छवि खराब हो ताकि वे उससे आगे निकल सकें. उन्होंने बताया कि कुछ लोग, जो पवन को भोजपुरी इंडस्ट्री में या गाने के मामले में हरा नहीं पाए, वे इस मामले को हथियार बना रहे हैं.

सुभाष ने इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक साजिश से जोड़ते हुए कहा कि यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि पवन सिंह की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को नुकसान पहुंचाया जा सके. उन्होंने कहा कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए, लेकिन सवाल यह है कि इतने पुराने मामले को अचानक क्यों याद किया गया है.

उन्होंने कहा, ”ज्योति सिंह ने पवन सिंह के साथ जुलाई 2024 से अक्टूबर 2025 तक कोई विवाद नहीं किया था, और अचानक चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही यह मामला सामने आया. यह संयोग नहीं बल्कि एक साजिश है, जिससे पवन की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचे.”

सुभाष ने बताया कि जब पवन सिंह का टिकट आसनसोल से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तय हुआ था, तब भी उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को रोकने की कोशिश हुई थी. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड, टॉलीवुड और भोजपुरी जैसी इंडस्ट्री के कई कलाकार राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन कहीं भी उनके गाने या उनकी निजी जिंदगी को मुद्दा नहीं बनाया जाता. केवल पवन सिंह के मामले को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है.

सुभाष ने पवन सिंह के बचपन और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि पवन सिंह ने बहुत मेहनत की है. छह साल की उम्र से ही पवन ने गाना शुरू कर दिया था और आज वह एक सफल कलाकार बन गए हैं. उन्होंने कहा कि किसी इंसान की कई सालों की मेहनत से बनी पहचान को एक दिन में खराब कर देना बहुत दर्दनाक होता है. अगर वह खुद पवन की जगह होते, तो उन्हें भी ऐसा ही दुःख होता. इसलिए इस पूरे मामले को समझदारी से देखना चाहिए.

(आईएएनएस)

The post पवन सिंह विवाद पर दोस्त का खुला समर्थन, कहा- ‘यह राजनीतिक साजिश है’ appeared first on Udit Vani.

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, बाइक दुर्घटना के 12 दिन बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस
उदित वाणी, मोहाली : पंजाबी संगीत जगत के लिए दुखद खबर है. मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है. लगभग 12 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था.

राजवीर का हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी बाइक राइडिंग के दौरान शिमला की ओर जा रहे थे. पिंजौर के पास सड़क पर अचानक पशु से टकराने के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई. इस दुर्घटना में उन्हें सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं. वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था.

इस घटना के बाद पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई. पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सड़क हादसे के बाद मृत्यु की खबर ने दिल को झकझोर दिया है. वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत गंभीर बनी रही. पंजाबी संगीत जगत ने आज एक बेजोड़ आवाज खो दी है. मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में शांति दे और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की ताकत दे.”

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और लुधियाना से सासंद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “राजवीर के निधन से बहुत दुख हुआ. हम सबने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की थी, लेकिन अफसोस, भगवान की मर्जी कुछ और थी. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं, जो इस दुखद घटना से टूट गए हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि वाहेगुरु उनकी आत्मा को शाश्वत शांति दें और उनके प्रियजनों को इस दुख को सहने की ताकत दें.”

अभिनेत्री नीरू बाजवा ने भी इंस्टाग्राम पर राजवीर की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा, “खुशमिजाज और नेकदिल राजवीर का इतनी जल्दी चले जाना असहनीय दर्द है. प्रिय राजवीर, अलविदा. एक होनहार युवा प्रतिभा को खोना अपूरणीय क्षति है. उनके परिवार व निकटजनों को इस कठिन दौर में हिम्मत मिले. वह हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे.”

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी ने भी इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “जवंदा जिंदगी की जंग हार गए. हम तुम्हें नहीं भूल पाएंगे छोटे भाई.”

(आईएएनएस)

The post पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, बाइक दुर्घटना के 12 दिन बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस appeared first on Udit Vani.

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, ICU में भर्ती
उदित वाणी, मोहाली : मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि वह बाइक चला रहे थे और इस दौरान बाइक का नियंत्रण खोने के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उनके सिर में गंभीर चोटें आईं.

यह दुर्घटना शनिवार को बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में उस समय हुई, जब राजवीर जवंदा बाइक से शिमला जा रहे थे. एक्सीडेंट के बाद राजवीर को प्रारंभिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई. इसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल वे आईसीयू में हैं. डॉक्टर्स ने उनकी हालत पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर एक पोस्ट में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “पंजाब के युवा पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर सुनकर, गुरु साहिब राजवीर को जल्द स्वस्थ करें और वह अपने पंजाबी गायन के माध्यम से पंजाब का गौरव बढ़ाते रहें.”

बताया जा रहा है कि कुलविंदर बिल्ला, कंवर ग्रेवाल सहित कई पंजाबी गायक अस्पताल में पहुंच चुके हैं.

राजवीर जवंदा के इंस्टाग्राम पर 24 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. यहां पर वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं. म्यूजिक इंडस्ट्री में आने से पहले राजवीर जवंदा पंजाब पुलिस में भी सेवाएं दे चुके हैं.

राजवीर ने साल 2014 में अपने संगीत करियर की शुरुआत की. वह अपने गाने ‘काली जवंदे दी’ से मशहूर हुए थे. उन्होंने ‘मिंडो तसीलदारनी’ और ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ सहित कई फिल्मों में अभिनय भी किया. उनके कुछ लोकप्रिय गीत हैं ‘जोर’, ‘सोहनी’, ‘रब्ब करके’, ‘तू दिसदा पैंदा’, ‘मोरनी’, ‘धीयां’, ‘खुश रह कर’, और ‘जोगिया’. राजवीर फिलहाल अपने परिवार के साथ मोहाली में रहते हैं.

(आईएएनएस)

The post पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, ICU में भर्ती appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: झारखंड के 82 वर्षीय महावीर नायक को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से किया सम्मानित
रांची: झारखंड की धरती पर लोक-संस्कृति की मिठास बिखेरने वाले 82 वर्षीय नागपुरी गायक-गीतकार महावीर नायक को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया। इस ऐतिहासिक क्षण पर उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह सम्मान मेरे दिवंगत पिता-दादा और क्षेत्रीय नागपुरी भाषा के सभी कलाकारों को समर्पित है। यह मुझसे अधिक झारखंड की मधुर संस्कृति का सम्मान है।”

‘भिनसरिया कर राजा’ से अंतरराष्ट्रीय मंच तक

महावीर नायक नागपुरी लोक-संगीत में ‘भिनसरिया कर राजा’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। यह राग विशेषतः सुबह-सुबह गाया जाता है, जब रातभर अखरा या मंच पर नाच-गान के बाद थके हुए लोग उनके मधुर गायन में फिर से डूब जाते थे। गांव-चौपालों से लेकर ताइवान तक, उन्होंने नागपुरी गीतों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक छवि को विश्व मंच तक पहुंचाया।

संगीत यात्रा: पांच हजार से अधिक गीतों का संकलन

रांची के कांके स्थित उरूगुटु गांव में 24 नवंबर 1942 को जन्मे महावीर नायक ने नागपुरी भाषा में 5,000 से अधिक गीतों का संकलन किया है, जिनमें से 300 से ज्यादा गीतों की रचना उन्होंने स्वयं की है। उनकी पहली गीत-संग्रह 1962 में प्रकाशित हुई थी। बाद में 1993 में ‘नागपुरी गीत दर्पण’ नामक एक और महत्वपूर्ण पुस्तक सामने आई।

पुरस्कारों की लम्बी श्रृंखला

महावीर नायक को वर्ष 2023 में भारत सरकार की संगीत नाटक अकादमी द्वारा ‘अमृत पुरस्कार’ से भी नवाजा गया था, जो उन्हें उपराष्ट्रपति के हाथों मिला।इसके अतिरिक्त उन्हें कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। वे पत्रिकाओं ‘डहर’ और ‘कला संगम’ से भी जुड़े रहे, साथ ही वे आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए 1980 के दशक से लगातार प्रदर्शन करते रहे।

शिक्षक से कलाकार तक: एक समर्पित जीवन

1959 से 1961 तक उन्होंने शिक्षक के रूप में काम किया। बाद में रांची स्थित एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) में कार्यरत रहे और 2001 में सेवानिवृत्त हुए। लेकिन नौकरी में रहते हुए और उसके बाद भी नागपुरी संगीत उनकी आत्मा में बसा रहा। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के साथ-साथ 20 से अधिक सांस्कृतिक संस्थाओं के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कलाकारों की पीढ़ी के लिए प्रेरणा

1992 में वह पद्मश्री रामदयाल मुंडा और पद्मश्री मुकुंद नायक के नेतृत्व में 20 सदस्यीय सांस्कृतिक दल के साथ ताइवान भी गए थे। 2002 में संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यशाला में उन्होंने प्रशिक्षक के रूप में योगदान दिया।

एक धरोहर, एक प्रेरणा

महावीर नायक केवल एक गायक नहीं, झारखंड की सांस्कृतिक आत्मा के वाहक हैं। उनका पद्मश्री से सम्मानित होना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह झारखंड की लोक-संस्कृति, नागपुरी भाषा और क्षेत्रीय परंपरा का राष्ट्रीय स्तर पर गौरवगान है।

(IANS)

The post Jharkhand: झारखंड के 82 वर्षीय महावीर नायक को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से किया सम्मानित appeared first on Udit Vani.

Operation Sindoor Song: वीर जवानों को समर्पित पवन सिंह का गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’, हर देशवासी की आंखें कर देगा नम
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार पवन सिंह ने एक भावनात्मक और देशभक्ति से परिपूर्ण गीत ‘सिंदूर’ के माध्यम से भारतीय सेना को श्रद्धांजलि अर्पित की है. यह गीत भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को दर्शाने वाली सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित है.

22 अप्रैल का हमला और सेना का जवाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कई निर्दोष लोग शहीद हुए. इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर एक सशक्त प्रतिकार किया. इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया.

गीत की कहानी: जब युद्ध बना दृश्य और पीड़ा बनी संगीत

गाने की शुरुआत में एक आतंकवादी को दिखाया गया है, जो छुट्टियों का आनंद ले रहे एक परिवार को दूरबीन से देखता है. फिर अचानक गोलियों की गूंज, लाशें और रोती-बिलखती महिलाएं नजर आती हैं. यह दृश्य पहलगाम आतंकी हमले की पुनरावृत्ति जैसा प्रतीत होता है, जो दर्शकों के हृदय को झकझोर देता है.

प्रधानमंत्री का संदेश: आवाज़ में समाया विश्वास और प्रतिशोध

गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मार्मिक संदेश भी शामिल किया गया है, जिसे टीवी पर पवन सिंह सुनते दिखते हैं. वे कहते हैं, “इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई और किसी ने जीवनसाथी.” इसके बाद पवन सिंह की भावनात्मक आवाज़ में गीत शुरू होता है, जो श्रोताओं को सीधे शहीदों के परिवारों के दुख और देश के गौरव से जोड़ देता है.

संगीत और प्रस्तुति: भावनाओं का ज्वार

गीत के लेखक और संगीतकार किशोर दुलारुआ हैं, जबकि संगीत संयोजन गौतम यादव ने किया है. इसे बर्दर म्यूजिक स्टूडियो के बैनर तले जारी किया गया है. वीडियो में अभिनेत्री आस्था सिंह की भूमिका भी प्रभावशाली रही है.

गीत के मध्य प्रधानमंत्री के एक और कथन को जोड़ा गया है— “जिन्होंने यह हमला किया है और जो इसके पीछे हैं, उन्हें उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी.” इसके तुरंत बाद वीडियो में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सैन्य कार्रवाई की झलक मिलती है—मिसाइलें दागी जाती हैं, बम गिराए जाते हैं, और गोलियों की आवाज़ गूंज उठती है.

श्रोताओं की प्रतिक्रिया: दिल से निकली दुआएं

यह गीत पवन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल ‘Pawan Singh Official’ पर जारी किया है. गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बता रहे हैं.

(IANS)

The post Operation Sindoor Song: वीर जवानों को समर्पित पवन सिंह का गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’, हर देशवासी की आंखें कर देगा नम appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: Kaboom Dhoom Machale सीज़न 2 के ऑडिशन 10 मई को, विजेता को मिलेंगे 1.50 लाख रुपये
उदित वाणी, जमशेदपुर: नवीन कला केंद्र द्वारा आयोजित काबूम धूम मचाले सीज़न 2 प्रतियोगिता का ऑडिशन 10 मई को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा. यह प्रतियोगिता डांस, सिंगिंग और ड्राइंग जैसे क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है.

पूरे क्षेत्र में होगी प्रतियोगिता

नवीन कला केंद्र की निदेशक मोनिका घोष ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल जमशेदपुर तक सीमित नहीं रहेगी. रांची और ओडिशा में भी इसके ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे. प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू हो चुके हैं, ताकि हर क्षेत्र से प्रतिभागी अपना हिस्सा ले सकें.

पुरस्कार राशि और विशेष श्रेणियां

इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल जून के अंत में और फाइनल जुलाई में होंगे. फाइनल में मुंबई से एक प्रसिद्ध डांसिंग आइकन को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा. विजेताओं को कुल 1,50,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जो विभिन्न श्रेणियों में विभाजित की जाएगी. महिलाओं के लिए एक विशेष श्रेणी भी निर्धारित की गई है, ताकि वे भी इस प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ सकें.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 5 जून से नवीन कला केंद्र की वेबसाइट पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक होगी, जिससे प्रतिभागी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे. यदि आप और जानकारी चाहते हैं या रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

संपर्क करें: 9142586872, 8877113623.

The post Jamshedpur: Kaboom Dhoom Machale सीज़न 2 के ऑडिशन 10 मई को, विजेता को मिलेंगे 1.50 लाख रुपये appeared first on Udit Vani.

ऑस्कर विजेता A.R. Rahman पर ‘शिव स्तुति’ की धुन चोरी का आरोप, लगा 2 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली: मशहूर संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर विवादों में हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप लगाया है कि उन्होंने और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टॉकीज ने ‘पोन्नियन सेलवन 2’ फिल्म के गाने ‘वीरा राजा वीरा’ की धुन को चुराया है. कोर्ट ने इस मामले में दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और एआर रहमान को नोटिस भेजा है.

धुन चोरी का आरोप

इस विवाद की शुरुआत उस्ताद फैयाजुद्दीन वसीफुद्दीन डागर द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका से हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वीरा राजा वीरा’ गाने की धुन उनके पिता नासिर फैयाजुद्दीन डागर और चाचा नासिर जाहिरुद्दीन डागर की रचना ‘शिव स्तुति’ से चुराई गई है. डागर ने यह भी कहा कि भले ही गाने के बोल अलग हैं, लेकिन उसकी लय और बीट्स ‘शिव स्तुति’ से हूबहू मेल खाती हैं और इस पर उनके परिवार का श्रेय नहीं दिया गया है.

कोर्ट का फैसला और जुर्माना

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि गाना ‘शिव स्तुति’ की धुन की पूरी नकल की गई है, बस कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं. इस पर एआर रहमान और निर्माता कंपनी को बिना श्रेय दिए डागर के काम का उपयोग करना कॉपीराइट उल्लंघन करार दिया गया. कोर्ट ने 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और आदेश दिया कि गाने में यह साफ तौर पर उल्लेख किया जाए कि यह ‘शिव स्तुति’ पर आधारित रचना है. इसके अलावा, गाने को सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन माध्यमों पर अपडेट किया जाए. डागर परिवार को दो लाख रुपये का हर्जाना भी दिया जाएगा.

रहमान का पक्ष

एआर रहमान ने इन आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने दावा किया कि ‘वीरा राजा वीरा’ एक मौलिक रचना है, जिसे पश्चिमी संगीत के सिद्धांतों का उपयोग करते हुए 227 अलग-अलग लेयर्स के साथ तैयार किया गया है. उन्होंने इसे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से अलग बताया. हालांकि, कोर्ट ने उनके तर्कों को खारिज करते हुए अपना निर्णय सुनाया.

यह मामला संगीत के अधिकारों और उनके उल्लंघन से जुड़ा है, जिसमें कोर्ट ने संगीतकारों के काम के उचित श्रेय की अहमियत पर जोर दिया. एआर रहमान और उनकी टीम को अब इसे सही तरीके से लागू करने के आदेश मिले हैं.

(IANS)

The post ऑस्कर विजेता A.R. Rahman पर ‘शिव स्तुति’ की धुन चोरी का आरोप, लगा 2 करोड़ का जुर्माना appeared first on Udit Vani.