Simdega Road Accident Archives - Udit Vani

Jharkhand : स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, तीन बच्चों समेत पांच की मौत
उदित वाणी, सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दंपति और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा कोलेबिरा थाना क्षेत्र में गुमला-सिमडेगा मार्ग पर अघरमा के पास हुआ, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

स्कॉर्पियो में कुल नौ लोग सवार थे. सभी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोहरदगा से लसिया जा रहे थे. इसी दौरान अघरमा के समीप स्कॉर्पियो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की. बाद में पुलिस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत हुई है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और मृतकों-घायलों की संख्या को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई थी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा.

इस बीच, हादसे की सूचना मिलने पर सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा और जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा भी घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. भूषण बाड़ा ने प्रशासन से मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा और अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना दिए जाने के बावजूद एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कठिनाई हुई.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, तीन बच्चों समेत पांच की मौत appeared first on Udit Vani.