Silver Archives - Udit Vani

चेन्नई में चमकी पूर्वी सिंहभूम की ‘गोल्डन गर्ल’ दिव्या सोय, राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में जीता रजत पदक
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए गर्व का क्षण है कि उभरती हुई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिव्या सोय ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है. सब-जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026, जो चेन्नई में 26 मार्च से आयोजित हुई, उसमें दिव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. दिव्या का चयन झारखंड टीम में हुआ था और उन्होंने प्रतियोगिता में अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मुकाबले जीते—पहले उत्तर प्रदेश, फिर तमिलनाडु और उसके बाद छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल मुकाबले में पंजाब के खिलाड़ी से बेहद कड़ा संघर्ष हुआ, लेकिन मामूली अंतर से हार के कारण उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

गौरतलब है कि इससे पहले खेलो इंडिया अस्मिता महिला राष्ट्रीय लीग 2025-26, जो सिलीगुड़ी में आयोजित हुई थी, उसमें भी दिव्या ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. लगातार दो बड़े मंचों पर शानदार प्रदर्शन ने उन्हें ‘गोल्डन गर्ल’ की पहचान दिलाई है.

दिव्या की इस उपलब्धि पर पूर्वी सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव जेना राम बोदरा, कोच विजय सोय और कोच जादूमुनी हेंब्रम ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. कोचों ने विश्वास जताया है कि दिव्या आने वाले समय में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड और जिले का नाम रोशन करेंगी.

स्वागत एवं अभिनंदन का आह्वान

मानगो नगर निगम क्षेत्र के बालीगुमा निवासी कोच विजय सोय ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौट रही ‘गोल्डन गर्ल’ दिव्या सोय का भव्य स्वागत 1 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे बाबा तिलका मांझी डिमना चौक पर किया जाएगा. शहरवासियों, समाजसेवी संस्थाओं और आदिवासी संगठनों से अपील है कि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस होनहार खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करें.

The post चेन्नई में चमकी पूर्वी सिंहभूम की ‘गोल्डन गर्ल’ दिव्या सोय, राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में जीता रजत पदक appeared first on Udit Vani.

Gold Price Up: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, चांदी भी 10 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई
मुंबई: सोने-चांदी की कीमत में बुधवार को तेजी देखी गई, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.34 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 5,785 रुपए बढ़कर 1,46,205 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,40,420 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने का दाम 1,28,625 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,33,924 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,05,315 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,09,654 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। चांदी का दाम 10,269 रुपए बढ़कर 2,34,814 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,24,545 रुपए प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। कॉमेक्स पर खबर लिखे जाने तक सोने का दाम 3.47 प्रतिशत बढ़कर 4,591 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 4.86 प्रतिशत बढ़कर 72.98 डॉलर प्रति औंस पर था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी देखी गई, जिसकी वजह अमेरिका और ईरान का वापस से बातचीत की टेबल पर लौटना है। हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने को लेकर स्पष्टता की कमी से जोखिम बरकरार हैं, और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की आशंका बनी हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा उछाल एक राहत रैली और शॉर्ट कवरिंग जैसा लगता है, न कि कोई नया तेजी का संकेत। जब तक भू-राजनीतिक अनिश्चितता और मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी, सोने में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। निकट भविष्य में सोने की कीमत 1,35,000 रुपए से 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहने का अनुमान है।

–आईएएनएस

The post Gold Price Up: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, चांदी भी 10 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई appeared first on Udit Vani.

Gold and Silver: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनावों के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, सिल्वर 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा
उदित वाणी, मुंबई: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं (सोने और चांदी) में फिर से तेजी देखने को मिली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव और महंगाई की आशंका के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों यानी सेफ-हेवन एसेट्स की ओर रुख किया, जिससे शुरुआती कारोबार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली।

खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 10.39 बजे) मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1,072 रुपए या 0.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,60,745 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं मई कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 5,333 रुपए यानी 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 2,67,524 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

इससे पिछले वाले कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 1,61,525 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था, जबकि मई की एक्सपायरी वाली चांदी 2,65,560 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

दरअसल, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष सातवें दिन में पहुंच गया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के रास्तों में बाधा आई है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका तेज हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी मामूली रूप से बढ़कर 84.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, जबकि सोने में 12.60 डॉलर या 0.25% की वृद्धि हुई और यह 5,153.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने बताया कि सोने में हाल ही में आई तेजी के बाद मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) देखने को मिली, जिससे सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई। इसके अलावा, यूएस डॉलर इंडेक्स में मजबूती और यूएसडीआईएनआर में ऑल टाइम हाई से आई गिरावट ने भी सोने की कीमतों पर दबाव डाला। हालांकि, इस हल्की गिरावट के बावजूद भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने में बड़ी गिरावट की संभावना सीमित बनी हुई है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।

बाजार विशेषज्ञ ने बताया कि स्थिति तब और गंभीर हो गई जब खबर आई कि अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया। वहीं, ईरान ने क्षेत्र के कई देशों की ओर मिसाइल हमले जारी रखे और अहम ऊर्जा ढांचे को भी निशाना बनाने का आरोप लगाया गया। इन घटनाओं से लंबे समय तक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

ऐसे माहौल में निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बनाकर सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखना पसंद कर रहे हैं। हालांकि बाजार में अलग-अलग तरह की टिप्पणियों के कारण उतार-चढ़ाव भी बढ़ गया है। ईरान ने हाल ही में संकेत दिया है कि अगर अमेरिका के साथ अच्छा समझौता होता है तो वह हमलों में कमी पर विचार कर सकता है।

इसी बीच कई मैक्रो आर्थिक कारक भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। इनमें फेडरल रिजर्व की संभावित नीतिगत ढील को लेकर बदलती उम्मीदें, मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव, भू-राजनीतिक जोखिम और वैश्विक बाजारों में तरलता की स्थिति शामिल हैं। जोखिम वाले एसेट्स में समय-समय पर बिकवाली देखने को मिल रही है, जबकि ऊर्जा बाजार, खासकर कच्चे तेल, की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे बाजार में निवेश और जोखिम प्रबंधन की रणनीतियों पर असर पड़ रहा है।

एक्सपर्ट ने कहा कि आर्थिक आंकड़ों की बात करें तो अमेरिकी श्रम विभाग के अनुसार, अमेरिका में शुरुआती बेरोजगारी दावे 2.13 लाख रहे, जो पिछले हफ्ते के बराबर हैं और बाजार के अनुमान 2.15 लाख से थोड़े बेहतर हैं। अब निवेशकों की नजर आने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर है, जिनमें यूरोपीय संघ का जीडीपी डेटा, अमेरिका की रिटेल सेल्स, फैक्ट्री ऑर्डर्स और श्रम बाजार से जुड़े अन्य आंकड़े शामिल हैं।

–आईएएनएस

The post Gold and Silver: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनावों के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, सिल्वर 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा appeared first on Udit Vani.

इस हफ्ते सोने की कीमतों में 4,694 रुपए का आया उछाल
उदित वाणी, नई दिल्ली : इस हफ्ते 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,694 रुपए प्रति 10 का उछाल दर्ज किया गया है, जिसे सेफ हेवन खरीदारी और डॉलर में गिरावट का सपोर्ट मिला. हालांकि, अमेरिकी शटडाउन खत्म होने के बाद सोने की कीमतों में बीते कारोबारी दिन शुक्रवार को इसके साप्ताहिक उच्च स्तर से गिरावट देखी गई.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,794 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पिछले हफ्ते 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी.

शुक्रवार को घरेलू सोने की कीमतें इंट्रा डे में करीब 5000 रुपए/प्रति 10 ग्राम की तेज गिरावट के साथ कारोबार कर थीं और 1,21,895 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिन का निचला स्तर छुआ हालांकि, बाद में कीमतों में तेजी आ गई.

ट्रेडर्स ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में आगामी कटौती को लेकर कम होती उम्मीदों पर प्रतिक्रिया दी, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमत में 127 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस की गिरावट देखी गई.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की आक्रामक टिप्पणियों के बाद ब्याज दरों में अगली कटौती की उम्मीदें कम हुईं, जिसके बाद इंटरनेशनल बुलियन इस सप्ताह 4,000 डॉलर पर बना रहा.

दिसबंर में अगली ब्याज दर कटौती को लेकर मार्केट की उम्मीदें 90 प्रतिशत से घटकर 60 प्रतिशत पर आ गईं, जिससे बुलियन पर दबाव बढ़ा, जबकि डॉलर इंडेक्स 100 के आसपास बंद हुआ और अमेरिकी डॉलर-रुपया 89 के करीब पहुंच गया.

मार्केट एनालिस्ट ने कहा कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के अभाव से अनिश्चितता के कारण सेफ-हेवन डिमांड बढ़ी है. इसलिए कीमती धातु नवंबर में अपने सबसे अच्छे साप्ताहिक प्रदर्शन के लिए तैयार हैं.

एनालिस्ट के अनुसार, सोने के लिए 1,25,750 रुपए-1,24,980रुपए पर सपोर्ट जोन बना हुआ है और 1,27,750 रुपए-1,28,400 रुपए पर रेजिस्टेंस लेवल बना हुआ है. वहीं चांदी का सपोर्ट लेवल 1,60,950रुपए -1,59,400 रुपए पर और रेजिस्टेंस 1,63,850 रुपए-1,64,900 रुपए के लेवल पर बना हुआ है.

(आईएएनएस)

The post इस हफ्ते सोने की कीमतों में 4,694 रुपए का आया उछाल appeared first on Udit Vani.

चांदी ने इस हफ्ते 1.64 लाख रुपए का स्तर किया पार, पीली धातु में 2,000 रुपए की तेजी
उदित वाणी, नई दिल्ली : भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले हफ्ते की तेजी जारी रही और इस हफ्ती भी तेजी का रुख बरकरार रहा. चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया और यह 15,000 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक बढ़कर 1.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई. इस दौरान पीली धातु की कीमत में मामूली तेज रही और सोना 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक बढ़ा.

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमत 4,950 रुपए बढ़कर 1,64,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि इससे पिछले दिन यह 1,59,550 रुपए प्रति किलोग्राम थी. इसके विपरीत, 24 कैरेट सोने का भाव गुरुवार को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 1,22,629 रुपए से 1,104 रुपए गिरकर 1,21,525 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

इस बीच, इस सप्ताह दोनों कीमती धातुओं में अच्छी तेजी देखी गई है. चांदी की कीमत सोमवार के 1,48,833 रुपए प्रति किलोग्राम से 15,667 रुपए बढ़कर 15,667 रुपए हो गई, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत सप्ताह के शुरुआती दिन 1,19,249 रुपए प्रति 10 ग्राम से 2,276 रुपए बढ़कर 1,19,249 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई.

घरेलू वायदा बाजार में भी धातु की कीमतों में मजबूती रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत शुक्रवार को 1,21,492 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के 1,20,493 रुपए के बंद भाव से 999 रुपए या 0.83 प्रतिशत अधिक है.

इसी तरह, 5 दिसंबर को समाप्त होने वाला चांदी का कॉन्ट्रैक्ट पिछले सत्र के 1,46,324 रुपए के बंद भाव की तुलना में 374 रुपए या 0.26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,46,698 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ.

इसके अलावा, एक्सिस म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) त्योहारी मांग में वृद्धि और सीमित फिजिकल ग्लोबल सप्लाई के बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क की तुलना में भारी प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि चांदी के उत्पादों में निवेश प्रवाह 2025 की पहली छमाही में वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिसमें लगभग 95 मिलियन औंस की वृद्धि हुई, जो पिछले पूरे वर्ष के कुल निवेश से अधिक है.

इसके अलावा, एक्सिस म्यूचुअल फंड ने कहा कि इससे 2025 के मध्य अवधि तक कुल ईटीएफ होल्डिंग्स लगभग 1.13 बिलियन औंस (40 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य) हो गई.

(आईएएनएस)

The post चांदी ने इस हफ्ते 1.64 लाख रुपए का स्तर किया पार, पीली धातु में 2,000 रुपए की तेजी appeared first on Udit Vani.

ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी करीब एक प्रतिशत बढ़ी
उदित वाणी, नई दिल्ली : सोने और चांदी की कीमतें सोमवार को नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है. इसकी वजह वैश्विक स्तर पर कीमती घातुओं के दाम में तेजी बने रहना है.

सुबह 10:43 पर एमसीएक्स पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.77 प्रतिशत बढ़कर 1,15,775 रुपए हो गया है, जो कि अब तक का सोने का सबसे उच्चतम स्तर है. साथ ही चांदी की कीमतें भी ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई हैं. चांदी का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.89 प्रतिशत बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,43,147 रुपए थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमैक्स पर सोने और चांदी के दाम भी ऑल-टाइम हाई पर चल रहे हैं. सोना 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,835 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47.07 डॉलर प्रति औंस पर थी.

सोने और चांदी में तेजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बीते एक महीने में सोने की कीमत 10 प्रतिशत और चांदी का दाम 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है. वहीं, बीते एक साल में सोना 40 प्रतिशत और चांदी 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवशकों को दे चुकी है.

जानकारों का कहना है कि अमेरिकी जीडीपी डेटा मजबूत आने के बाद सोने में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन बाद में तुरंत रिकवरी आई, जो दिखाता है कि सोना का स्ट्रक्चर काफी मजबूत बना हुआ और लगातार निवेशकों को आकर्षित कर रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में ट्रेंड मजबूत बना हुआ है और सपोर्ट 1,12,500 रुपए पर है और इसका रुकावट का स्तर 1,15,000 रुपए है.

सोने में इस साल की शुरुआत से तेजी बनी हुई है. इसकी वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का होना है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने के कारण इसमें और इजाफा हुआ है,जिसके चलते कीमती घातुओं में तेजी बनी हुई है.

(आईएएनएस)

The post ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी करीब एक प्रतिशत बढ़ी appeared first on Udit Vani.

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, 700 रुपए से ज्यादा बढ़े पीली धातु के दाम
उदित वाणी, नई दिल्ली : सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई. 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 700 रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ. वहीं, चांदी की कीमत 1 लाख 13 हजार के पार हो गई है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 721 रुपए बढ़कर 99,017 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते मंगलवार को 98,296 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी.

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 90,700 रुपए हो गई है, जो कि पहले 90,039 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 74,263 रुपए हो गया है, जो कि पहले 73,722 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है.

चांदी की कीमत बढ़कर 1,13,400 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,13,307 रुपए प्रति किलो थी. चांदी की कीमत में 93 रुपए की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई.

वायदा बाजार में सोने की कीमत में तेजी और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.32 प्रतिशत बढ़कर 98,572 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.53 प्रतिशत कम होकर 1,13,154 रुपए थी.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमत में तेजी और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. कॉमैक्स पर सोना करीब 0.01 प्रतिशत बढ़कर 3,324.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.79 प्रतिशत कम होकर 37.98 डॉलर प्रति औंस पर थी.

विशेषज्ञों के अनुसार, सोना 400 की बढ़त के साथ 99,500 पर कारोबार कर रहा था क्योंकि कॉमेक्स गोल्ड में रातोंरात बढ़त और रुपए में तेज कमजोरी ने घरेलू कीमतों को बढ़ा दिया. 98,000 से 99,500 रुपए तक की हालिया तेजी काफी हद तक रुपए पर आधारित है, जिसमें कॉमैक्स गोल्ड का सीमित समर्थन है.

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा, “बाजार प्रतिभागी अब आज रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, साथ ही वे जीडीपी, एडीपी नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट चेंज, बेरोजगारी दर और नॉन-फार्म पेरोल सहित प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का भी इंतजार कर रहे हैं. घटनाक्रम को देखते हुए, सोने की सीमा बढ़कर 98,500-1,01,000 रुपए हो गई है.”

(आईएएनएस)

The post सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, 700 रुपए से ज्यादा बढ़े पीली धातु के दाम appeared first on Udit Vani.

सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, कीमतें 900 रुपए से अधिक बढ़ी
उदित वाणी, नई दिल्ली : सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को बढ़त देखने को मिली. 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 961 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 654 रुपए प्रति किलो की बढ़त हुई है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 961 रुपए बढ़कर 97,046 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि गुरुवार को यह 96,085 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 88,894 रुपए हो गई है, जो कि पहले 88,014 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 72,785 रुपए हो गया है, जो कि पहले 72,064 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

आईबीजेए द्वारा दिन में दो बार-सुबह और शाम सोने की कीमतें जारी की जाती हैं.

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला है. बीते 24 घंटे में चांदी की कीमत 654 रुपए बढ़कर 1,07,934 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,07,280 रुपए प्रति किलो थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक सोना 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,329.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 36.91 डॉलर प्रति औंस पर थी.

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,884 रुपए या 27.42 प्रतिशत बढ़कर 97,046 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,917 रुपए या 25.47 प्रतिशत बढ़कर 1,07,934 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है.

इसके अतिरिक्त, डॉलर के मुकाबले रुपए का प्रदर्शन मिलाजुला रहा.

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी ने कहा कि रुपए की शुरुआत कमजोर हुई थी, लेकिन कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में मजबूती देखने को मिली और शुरुआती नुकसान रिकवर हो गया है.

उन्होंने आगे कहा कि ट्रेड डील को लेकर बातचीत और टैरिफ रोक की डेडलाइन में बढ़ोतरी से रुपए 86 के आसपास स्थिर हो गया है. साथ ही कहा कि आने वाले समय में डॉलर के मुकाबले रुपया 85.30 से लेकर 86.20 के बीच कारोबार कर सकता है.

(आईएएनएस)

The post सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, कीमतें 900 रुपए से अधिक बढ़ी appeared first on Udit Vani.

Gold Price: सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में हुई गिरावट
उदित वाणी, नई दिल्ली : सोना और चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. दोनों कीमती घातुओं की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 570 रुपए कम होकर 98,691 रुपए हो गया है, जो कि पहले 99,261 रुपए था.

22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 90,401 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 90,923 रुपए पर था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 74,446 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 74,018 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट हुई है. चांदी का दाम 608 रुपए कम होकर 1,06,775 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,07,383 रुपए प्रति किलो था.

सोने और चांदी की कीमत में गिरावट की वजह इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका का हस्तक्षेप अगले दो हफ्ते के लिए टलना है और वैश्विक अस्थिरता कम होने के संकेत मिलना है.

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.71 प्रतिशत कम होकर 98,622 रुपए और चांदी के 4 जुलाई 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.11 प्रतिशत कम होकर 1,06,198 रुपए हो गई है.

वायदा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है. खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 1.23 प्रतिशत गिरकर 3,366.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36.015 डॉलर प्रति औंस पर थी.

1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,529 रुपए या 29.58 प्रतिशत बढ़कर 98,691 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,181 रुपए या 23.46 प्रतिशत बढ़कर 1,06,198 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है.

(आईएएनएस)

The post Gold Price: सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में हुई गिरावट appeared first on Udit Vani.

Sports: एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के साकेत मिंज ने जीता रजत, सऊदी अरब में दमदार प्रदर्शन
उदित वाणी, रांची: झारखंड के प्रतिभाशाली युवा एथलीट साकेत मिंज ने एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में रजत पदक जीतकर देश और राज्य को गौरवान्वित किया. सऊदी अरब के रियाद में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में साकेत ने अपने दमदार प्रदर्शन से दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया.

खेल जगत से मिल रही बधाइयां

साकेत की इस उपलब्धि की सराहना देश भर के खेल प्रेमियों, खेल संगठनों और एथलेटिक्स संघों द्वारा की जा रही है. झारखंड एथलेटिक्स संघ ने इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है.

भविष्य की उम्मीदें, सम्मान की तैयारी

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि साकेत के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है. राज्य सरकार और खेल विभाग की ओर से उन्हें शीघ्र ही सम्मानित किए जाने की संभावना है.

The post Sports: एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के साकेत मिंज ने जीता रजत, सऊदी अरब में दमदार प्रदर्शन appeared first on Udit Vani.