shivratri Archives - Udit Vani

Sawan 2025: धातु या पत्थर नहीं, ‘पीपल की लकड़ी’ समेत इन सामग्रियों से बने शिवलिंग के पूजन का है खास महत्व
नई दिल्ली: विश्व के नाथ का प्रिय माह सावन 11 जुलाई से शुरू होने वाला है। भगवान के दर्शन-पूजन की तैयारी जोरों पर हैं। शिवालय में बम भोले की गूंज सुनाई देगी। शिवलिंग की भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा-अर्चना करेंगे। अमूमन मंदिरों में पत्थर या धातु के शिवलिंग पूजे जाते हैं। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि धातु या पत्थर ही नहीं, ‘पीपल की लकड़ी’, आंवला, मिश्री, सोंठ, मिर्च और फूलों से बने शिवलिंग की भी पूजा होती है।

हिंदू धर्म में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है। कई सामग्रियों से निर्मित शिवलिंग के विषय में जानकारी धार्मिक ग्रंथों जैसे शिव पुराण, लिंग पुराण और स्कंद पुराण में मिलती है। प्रत्येक सामग्री से बने शिवलिंग का विशिष्ट फल भी है, जो भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है।

शिव पुराण में पारद (पारा) से बने शिवलिंग का अभिषेक सर्वोत्तम माना गया है, जो सभी सिद्धियों और मोक्ष का दाता है। शिवलिंग की पूजा से न केवल आध्यात्मिक, बल्कि भौतिक सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है।

धर्म ग्रंथों में शिव लिंग के 20 प्रकार एवं महत्त्व का वर्णन मिलता है। शिव पुराण के अनुसार, दही से बने शिवलिंग की पूजा से समस्त सुख और धन की प्राप्ति होती है। वहीं, गुड़ से निर्मित शिवलिंग में अन्न चिपकाकर पूजन करने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है, जो खेती-किसानी से जुड़े भक्तों के लिए विशेष लाभकारी है।

लिंग पुराण में उल्लेख है कि आंवले से बने शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कपूर से निर्मित शिवलिंग की पूजा आध्यात्मिक उन्नति और मुक्ति प्रदान करती है, जो साधकों के लिए महत्वपूर्ण है। स्फटिक के शिवलिंग की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जैसा कि शिव पुराण में वर्णित है। वहीं, स्वर्ण और चांदी से बने शिवलिंग के पूजन सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि करते हैं। ये पूजा विधान विशेष रूप से गृहस्थ जीवन में समृद्धि लाते हैं।

मिश्री, सोंठ, मिर्च, फूलों से बने शिव लिंग, जौ, गेहूं, चावल, फल, यज्ञ की भस्म, बांस के अंकुर को शिवलिंग के समान काटकर पूजा करने से वंश वृद्धि होती है। दही, गुड़, आंवला, कपूर, दुर्वा, स्फटिक, मोती, स्वर्ण निर्मित शिवलिंग, चांदी के बने शिवलिंग, पीपल की लकड़ी से बना शिवलिंग, लहसुनिया से बना शिवलिंग, बिबर की मिट्टी के बने शिवलिंग, पारद शिवलिंग का अभिषेक सर्वोत्कृष्ट माना गया है।

दुर्वा से बने शिवलिंग की पूजा अकाल मृत्यु के भय को दूर करती है। पीपल की लकड़ी से निर्मित शिवलिंग दरिद्रता का निवारण करता है, जबकि लहसुनिया से बना शिवलिंग शत्रुओं पर विजय दिलाता है। बिबर की मिट्टी से बने शिवलिंग का पूजन विषैले प्राणियों से रक्षा करता है। मिश्री से बना शिवलिंग रोग नाशक और सुखदायक है, जबकि फूलों से निर्मित शिवलिंग भूमि-भवन की प्राप्ति कराता है।

(IANS)

The post Sawan 2025: धातु या पत्थर नहीं, ‘पीपल की लकड़ी’ समेत इन सामग्रियों से बने शिवलिंग के पूजन का है खास महत्व appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बाबा बर्फानी सेवा समिति की शिव बारात में उमड़े श्रद्धालु,भंडारे का भी हुआ आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर: खड़ंगाझार स्थित श्री बाबा बर्फानी सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत धूमधाम से की गई. पहले दिन के अवसर पर खड़ंगाझार चौक पर विधिपूर्वक रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ, जिसमें समिति के श्रद्धालु सदस्य तथा आसपास के सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना दिया.

भगवान शिव की भव्य बारात

महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई. यह बारात क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. बारात के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बना और वातावरण शिवमय हो गया. समारोह के अंतिम दिन बाबा बर्फानी की पूजा-अर्चना के बाद संध्या समय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग

महोत्सव में बाबा बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष अनुपम तिवारी ने आयोजन की जानकारी दी और इसे सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया. इस दौरान समिति के अन्य सदस्य अभय नाथ, राजीव कुमार, संतोष घोष, नंदलाल सिंह, अमित कुमार और करनदीप सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे.

The post Jamshedpur: बाबा बर्फानी सेवा समिति की शिव बारात में उमड़े श्रद्धालु,भंडारे का भी हुआ आयोजन appeared first on Udit Vani.

हरिओम नगर से निकली शिव बारात, भक्तिभाव में डूबा शहर
उदितवाणी, आदित्यपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिओम नगर स्थित हरेंद्रेश्वर शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गई. इस भक्तिमय शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने भोलेनाथ के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया.

शिव बारात का भव्य स्वागत

शिव बारात हरिओम नगर शिव मंदिर से प्रारंभ होकर काली मंदिर और दुर्गा मंदिर तक गई, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया. बैंड-बाजे और भक्ति संगीत के बीच निकली इस शोभायात्रा में शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बनता था. बारात पुनः हरिओम नगर शिव मंदिर लौटकर संपन्न हुई.

शिव-पार्वती विवाह की पावन बेला

रात्रि में मंदिर परिसर में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ. इस मंगल अवसर पर भक्तों ने भक्ति और आनंद में डूबकर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया.

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

इस पावन आयोजन में मंदिर कमिटी के अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार, सुजीत सिंह, रामशंकर पांडेय, दीपक सिंह, आर एन सिंह, रजनीश गुप्ता, भोला सिंह, बिनोद सिंह, गोपाल सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय, शंकर सिंह, टुन्ना सिंह, पवन कुमार, दारा सिंह, विजय झा, पप्पू रजक, अनिल सिंह, प्रमोद मंडल, आशीष तिवारी, दिलीप ओझा, अरुण सिंह, बी के चौरसिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

भक्तों की अटूट श्रद्धा और भक्ति ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया.

The post हरिओम नगर से निकली शिव बारात, भक्तिभाव में डूबा शहर appeared first on Udit Vani.

महाशिवरात्रि की भक्ति में डूबा आदित्यपुर, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब!
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. भोर से ही मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. महिला-पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने पूरे भक्ति भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की.

मंदिरों में आकर्षक सजावट, सफाई पर विशेष ध्यान

शहर के प्रमुख शिवालयों को रंगीन झालरों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसरों की विशेष सफाई कराई गई. कहीं-कहीं भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, लेकिन हर कोई भोलेनाथ के दर्शन और पूजा के लिए उत्साहित नजर आया.

रातभर चला भजन-कीर्तन

कई मंदिरों में रात्रि जागरण का आयोजन हुआ, जहां भजन-कीर्तन की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया. शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक और विशेष अनुष्ठानों में भाग लेकर शिव कृपा की कामना की.

क्या है महाशिवरात्रि का महत्व?

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का पर्व मनाया जाता है. इस दिन व्रत रखने और रात्रि जागरण करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.

The post महाशिवरात्रि की भक्ति में डूबा आदित्यपुर, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब! appeared first on Udit Vani.

Deoghar: देवघर में पर्यटन विभाग द्वारा पहली बार आयोजित शिव बारात का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन
उदित वाणी, देवघर: देवघर में बुधवार शाम को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिव बारात का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर उनके साथ पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक सुरेश पासवान, और जिप अध्यक्ष किरण कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसके अलावा, संताल परगना के आयुक्त लालचंद डांडेल, डीआईजी क्रांति कुमार, अंबर लकड़ा, डीसी विशाल सागर, एसपी अजीत पीटर डंगडुंग, शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा और पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर भी इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हुए.

देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। बाबा बैद्यनाथ से सभी झारखंडवासियों के सुख और समृद्धि की कामना करता हूँ। https://t.co/ZMdwV4921A

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 26, 2025

शिव बारात: एक धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा

देवघर में फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को बाबा भोले की बारात का आयोजन एक प्राचीन परंपरा है. इस दिन बाबा बैद्यनाथ दूल्हा बनकर अपनी धर्मपत्नी मैया पार्वती संग विवाह रचाते हैं. इस आयोजन के माध्यम से न केवल धार्मिक उत्सव को मनाया जाता है, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं को भी जीवित रखा जाता है.

पहली बार पर्यटन विभाग द्वारा शिव बारात का आयोजन

इस वर्ष, पहली बार देवघर में पर्यटन विभाग के द्वारा शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा और उनकी पूरी टीम के सहयोग से आयोजित हो रहा है. यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने और उन्हें एक नई पहचान देने का कार्य करेगा.

The post Deoghar: देवघर में पर्यटन विभाग द्वारा पहली बार आयोजित शिव बारात का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन appeared first on Udit Vani.

रिवर व्यू कॉलोनी श्रीश्री बाबा विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि की धूम
उदित वाणी, आदित्यपुर: बागबेड़ा के बड़ोदा घाट स्थित श्रीश्री बाबा विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखे. पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा.

मंदिर की अद्भुत आभा और भक्तों की श्रद्धा

श्रद्धालु कुसुम मिश्रा ने पूजा-अर्चना के दौरान बताया कि खरकई नदी के तट पर स्थित इस मंदिर की छटा ही निराली है. यहां आकर मन को गहरी शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है.

संध्या आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संध्या काल में होने वाली विशेष पूजा और आरती में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या देखने को मिली. खासकर रिवर व्यू कॉलोनी और रेलवे को-ऑपरेटिव कॉलोनी के निवासियों ने बड़ी श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव में भाग लिया.

महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन में पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा.

The post रिवर व्यू कॉलोनी श्रीश्री बाबा विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि की धूम appeared first on Udit Vani.

Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
उदित वाणी, प्रयागराज: प्रयागराज महाकुंभ के 45वें दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा है. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संगम तट पर भारी भीड़ देखी जा रही है. देर रात से ही भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया था, और अब ब्रह्म मुहूर्त में संगम पर भक्तों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है. मेला प्रशासन ने लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन के लिए विशेष तैयारियां की हैं. अब तक 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं.

तिलक लगाने वाले कमाई में जुटे हैं

महाकुंभ के दौरान तिलक लगाने वालों की भी किस्मत चमक गई है. पंडित ब्रजबिहारी, जो यूपी फेडरेशन में काम करते हैं, पिछले एक महीने से अपना ऑफिस छोड़कर तिलक लगाने में जुटे हुए हैं. उनका कहना है कि महाकुंभ में बैठकर उन्होंने बिना समय सारणी का पालन किए ही अच्छी कमाई की है. संगम किनारे बैठकर तिलक लगाने वाले पंडितों के पास श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रहती है. पंडित ब्रजबिहारी खुश हैं कि इस पवित्र आयोजन के दौरान वे अच्छी कमाई कर रहे हैं.

रेलवे स्टेशन से संगम जाने वाले रास्ते पर पुलिस की सख्ती

महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन से संगम जाने वाले रास्ते को पुलिस ने कुछ समय के लिए रोक दिया. 15 मिनटों के लिए इस मार्ग को अवरुद्ध किया गया था, ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. जैसे ही घाट पर भीड़ कम हुई, श्रद्धालुओं को मार्ग पर छोड़ा गया.

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और योगी सरकार का सम्मान

महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सनातन आस्था का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं और संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई. इस अनूठे दृश्य को देखकर श्रद्धालु गदगद हो गए और इसे एक सुखद अनुभव बताया. योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं और संतों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को लोक कल्याण के लिए प्रेरणा देने वाला बताया.

महाकुंभ के धार्मिक अनुष्ठान और स्वामी अवधेशानंद गिरि का संदेश

महाशिवरात्रि के दिन कुम्भ के धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होंगे. जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन विश्व में अनूठा है, जिसमें अब तक 64 करोड़ लोग शामिल हो चुके हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी. महाशिवरात्रि के पूजन के साथ महाकुंभ की परंपराएं संपन्न हो जाएंगी.

The post Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: महाशिवरात्रि के अवसर पर स्वर्णरेखा घाट पर आज होगी गंगा आरती, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा का होगा आकर्षण
उदित वाणी, जमशेदपुर: इस वर्ष भी पिछले साल की तरह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी के नेतृत्व में स्वर्णरेखा आरती आयोजन समिति द्वारा “आस्था का संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. आयोजन की संरक्षकता कर रहे बन्ना गुप्ता ने अपनी उनकी देखरेख में घाट की सफाई करवाई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो.

शिवरात्रि के अवसर पर विशेष आयोजन

शिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी विशेष आयोजन किया जा रहा है. खासतौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए जो कुंभ मेला नहीं जा पाए हैं, स्वर्णरेखा घाट पर संध्या बेला में मनमोहक आरती का आयोजन किया जाएगा. काशी के प्रसिद्ध आचार्य मोहित जी के नेतृत्व में बनारस के अस्सी घाट के पंडितों द्वारा भव्य स्वर्णरेखा आरती की जाएगी. इसके बाद स्थानीय पुरोहितों की देखरेख में नदी पूजन भी किया जाएगा.

आकर्षक कार्यक्रम और विशेष आकर्षण

कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 5 बजे नदी पूजन से होगी, जिसके बाद भव्य आरती का आयोजन होगा. इस दौरान श्रद्धालु अलौकिक पुष्प वर्षा और शानदार आतिशबाजी का भी आनंद ले सकेंगे. आयोजन समिति के मनोज झा ने यह भी बताया कि इस बार एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है. कार्यक्रम में शिव जी से जुड़ी कलाकृतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगी, और साथ ही स्थानीय कलाकार भजनों की अमृत वर्षा करेंगे.

The post Jamshedpur: महाशिवरात्रि के अवसर पर स्वर्णरेखा घाट पर आज होगी गंगा आरती, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा का होगा आकर्षण appeared first on Udit Vani.

Mahashivratri 2025: शिवरात्रि पर देवघर में में भक्तों का तांता, शाम को शिव बारात में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
उदित वाणी, देवघर: शिवरात्रि के पावन अवसर पर देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. जैसे ही मंदिर के पट खुले, भक्तों की लंबी कतार जलाभिषेक करने के लिए भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची. हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा से पूजा अर्चना करने आए हैं.

बैद्यनाथ धाम का ज्योतिर्लिंग भक्तों की मनोकामना पूरी करता है

माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन यदि कोई भक्त बैद्यनाथ धाम के ज्योतिर्लिंग का स्पर्श करता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. इस विश्वास के साथ लोग दूर-दूर से यहां पूजा करने आते हैं. श्रद्धालुओं ने मंदिर के प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की सराहना की और कहा कि इस वर्ष विशेष रूप से व्यवस्था बहुत बेहतर की गई है.

जिला प्रशासन की प्रभावी व्यवस्था पर संतुष्टि

अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से आए भक्तों का कहना है कि शिवरात्रि के दिन देवघर में काफी भीड़ जुटती है. झारखंड और बिहार के लोग इस दिन पूजा करने के लिए यहां पहुंचते हैं, जिससे व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है. हालांकि, जिला प्रशासन के द्वारा किए गए इंतजामों को लेकर भक्त पूरी तरह संतुष्ट दिखे हैं और उनकी मान्यता है कि इस बार व्यवस्था बहुत प्रभावी रही है.

महाशिवरात्रि: इच्छाओं की पूर्ति का दिन

मंदिर के पुजारी जयशंकर पंडा ने बताया कि महाशिवरात्रि झारखंड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है. इस दिन लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजा करके अपनी इच्छाओं की पूर्ति की कामना करते हैं. पंडा ने बताया कि पुरानी मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ के विवाह का दिन है.

शिव बारात: शाम को निकलने वाली शोभायात्रा

शाम होते ही देवघर शहर के के.के एन स्टेडियम से शिव बारात निकाली जाएगी, जो मंदिर तक पहुंचेगी. इस बारात में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे. रात को मध्य रात्रि में शिव और पार्वती का विवाह होगा, जो इस पावन दिन की विशेषता को और भी अद्वितीय बना देगा.

The post Mahashivratri 2025: शिवरात्रि पर देवघर में में भक्तों का तांता, शाम को शिव बारात में शामिल होंगे मुख्यमंत्री appeared first on Udit Vani.

Mahashivratri 2025: इस बार महाशिवरात्रि पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए इसका पूजा पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उदित वाणी, रांची: भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि एक विशेष पर्व है, जिसका हर साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है. यह पर्व फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है, और इस दिन शिवालयों और मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहते हैं. भक्तगण भाव-विभोर होकर पूजा और उपासना में लीन रहते हैं.

महाशिवरात्रि की महिमा

महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन को भगवान शिव की उपासना के रूप में मनाने की परंपरा है. इसे चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है, जो भगवान शिव के प्रति विशेष समर्पण का प्रतीक है. इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था, और शिवजी का विवाह भी इसी दिन हुआ था.

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे शुरू होगी और 27 फरवरी को सुबह 08:54 बजे समाप्त होगी. महाशिवरात्रि पर रात्रि पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन व्रत, उपवास, मंत्रजाप और रात्रि जागरण की परंपरा है.

भद्रा का असर और पूजा के सही समय

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया रहेगा. हालांकि, जानकारों के अनुसार भद्रा का प्रभाव पाताल लोक में रहेगा, और इसका पृथ्वी पर कोई असर नहीं होगा. इसलिए आप निश्चिंत होकर शुभ पहरों में पूजा कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए हर पहर में शुभ मुहूर्त रहेगा.

सुबह 06:47 से 09:42 बजे तक शिवलिंग पर जल चढ़ा सकते हैं.

सुबह 11:06 से दोपहर 12:35 बजे तक भी जल चढ़ाने का समय रहेगा.

दोपहर 03:25 से 06:08 बजे तक जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त है.

रात 08:54 से 12:01 बजे तक शिवलिंग का श्रृंगार किया जा सकता है.

The post Mahashivratri 2025: इस बार महाशिवरात्रि पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए इसका पूजा पर क्या प्रभाव पड़ेगा? appeared first on Udit Vani.