Shashi Bhushan Prasad Archives - Udit Vani

Tata Motors Workers Union से निकलेगी मजदूर दिवस पर रैली
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेजबानी में एक मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण से एक विशाल मजदूर एकता रैली निकाली जाएगी. इसमें विभिन्न यूनियनों के मजदूर नेता, इंटक के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं समेत भारी तादाद में इंटक समर्थक रैली में भाग लेंगे.

रैली का शुभारंभ टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण से एक मई को सुबह 8 :30 बजे होगा. इस रैली को लेकर गुरुवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के वरीय पदाधिकारीगण, कमेटी मेंबर्स , आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों एवं यूनियन के सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया.

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत तमाम यूनियन पदाधिकारियों एवं कमेटी मेंबरों ने रैली को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि यह पहला मौका है, जब इंटक के शीर्ष नेताओं ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को रैली की मेजबानी करने का अवसर प्रदान किया है.

उन्होंने सबों से समय पर रैली के शुभारंभ स्थल टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में उपस्थित होने का अनुरोध किया. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि मजदूरों के शहर में मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के एक – एक कमेटी मेंबर एवं यूनियन पदाधिकारी को रैली के सफल आयोजन में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर आदर्श प्रस्तुत करना है ताकि आगंतुक अतिथियों को निर्णय पर गर्व हो सकें.

उन्होंने सबों को अपनी – अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का निर्देश दिया. बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. गौरतलब हो कि रैली टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन से निकलकर गोलमुरी, साकची , बिष्टुपुर होते हुए आदित्यपुर स्थित ऑटो कलस्टर तक जाकर संपन्न होगी.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश होंगे मुख्य अतिथि

मजदूर दिवस पर एक मई को इंटक की ओर से शुक्रवार को रैली निकाली जाएगी. इंटक झारखंड के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने बताया कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वावधान में रैली न्यूवोको लाफार्ज इंडिया कंपनी के गेट से सुबह 8 बजे निकलेगी. इसके बाद टाटा पावर कंपनी गेट से होते हुए टाटा कमिंस गेट और फिर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन गेट पर सुबह 9 बजे पहुंचेगी.

यहां पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तहत आने वाली सभी कंपनियों के यूनियनों के पदाधिकारी एकत्र होंगे. वहां से यह रैली वायर प्रोडक्ट मजदूर यूनियन से टिनप्लेट बस स्टैंड से होते हुए गोलमुरी गोलचक्कर पहुंचेगी. फिर एनटीटीएफ, हावड़ा ब्रिज, जेएनएसी साकची से जमशेदपुर आई हॉस्पिटल होते हुए साकची मेन गोल चक्कर से होते हुए जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोड, जुस्को ऑफिस, बिस्टुपुर मेन रोड, वोल्टास बिल्डिंग गोल चक्कर, आदित्यपुर खरकाई ब्रिज, रेडियो स्टेशन, शेरे पंजाब चौक, आशियाना मोड़ आर आईटीआई मोड़ से होते हुए ऑटो क्लस्टर में जाकर समाप्त होगी. फिर यह रैली एक आम सभा के रूप में बदल जाएगी, जिसमें वर्तमान परिदृश्य में श्रमिकों की स्थिति विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा.

इस रैली में इंटक एवं कांग्रेस की साथ-साथ ट्रेड यूनियन क्षेत्र में विभिन्न विशिष्ट व्यक्तियों एवं प्रमुख उद्योगपतियों की गरमामई उपस्थिति रहेगी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केशव महतो कमलेश, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भूपेंद्र मरावी सह प्रभारी झारखंड कांग्रेस, कालीचरण मुंडा, सांसद खूंटी, रवींद्र सिंह मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष, शिवेंद्र कुमार डायरेक्टर ई आई सी, राजेंद्र मुंडा डिप्टी डायरेक्टर ईआईसी, सूरज बदानी एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अंतर्गत आने वाली सभी यूनियन के महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेशश्वर पांडे एवं सरायकेला खरसावां जिला इंटक के अध्यक्ष केपी तिवारी करेंगे.

The post Tata Motors Workers Union से निकलेगी मजदूर दिवस पर रैली appeared first on Udit Vani.