Sexual Harassment Allegations Archives - Udit Vani

Ranchi: रांची डेंटल छात्रा मामले में विधायक सरयू राय का बड़ा खुलासा
उदित वाणी,जमशेदपुर:  रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि जन्मदिन मनाने के बहाना से डेंटल छात्रा के साथ व्यभिचार करने वालों और इसकी साज़िश रचने वालों को कड़ी सज़ा दिलवाएँगे. कल इस मुद्दे पर उनके साथ मेरी बात हुई. परंतु मेरा मानना है कि इतना ही पर्याप्त नहीं है. इस मामले में पुलिस की भूमिका एक छात्रा के साथ व्यभिचार करने वालों को सजा दिलाने तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए. इस मामले में पुलिस को जांच के क्षेत्र का विस्तार करना चाहिए.

मुझे विश्वसनीय सूचना मिली है कि रांची के जिस शैक्षणिक क्षेत्र में यह नृशंस घटना घटी है उस क्षेत्र में ऐसे कारनामे को अंजाम देने वाला एक संगठित गिरोह काम कर रहा है जो छात्राओं को विविध प्रकार से फँसाता है और एक बार कोई लड़की फँस जाती है तो उसे चारा बनाकर यह गिरोह अन्य लड़कियों को फाँसता है. इस मामले में ओली विश्वकर्मा नामक जो लड़की ने जन्मदिन मनाने के बहाने पीड़िता को घटनास्थल पर ले गई थी वह भी इसी प्रकार इस जालसाज़ गिरोह के चक्कर में फँसी थी और अब इस गिरोह के लिए काम कर रही है. ऐसी लड़कियों की बड़ी संख्या है जो इस गिरोह का शिकार बन चुकी हैं.

यह गिरोह फोटो लेकर एवं वीडियो बनाकर लड़कियों को भयाक्रांत करता है. लोक लाज के डर से सहमी हुई लड़कियां, जिनमें ज़्यादातर छात्राएँ होती हैं, अपना मुँह बंद कर लेती हैं और यही इस गिरोह की सबसे बड़ी ताक़त है. अद्यतन मामले में पीड़िता छात्रा ने इस जघन्य दुष्कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया, बहादुरी के साथ प्रतिकार किया. नतीजा है कि दुष्कर्मी पुलिस के चंगुल में गिरफ़्तार हो गए हैं. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक इन दुष्कर्मियों को कठोर सजा दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं पर इतना ही काफी नहीं है. न्याय का तक़ाज़ा है कि पुलिस इस गिरोह का पर्दाफाश करे, गिरोह के सरगना पर हाथ डाले. इस मामले को एक पीड़िता तक सीमित नहीं रखे. अब तक जितनी लड़कियां इस गिरोह का शिकार हो चुकी हैं उन सबको न्याय दिलाए.

संभव है इस लक्ष्य के अनुरूप होने वाली पुलिसिया जांच में किसी राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रकारी समूह के चेहरे पर से पर्दा उठे और इस क्रम में सफ़ेदपोशों का दबाव पुलिस जांच पर पड़े. इसके मद्दे नज़र सरकार गहन जांच के लिए या तो एसआईटी गठित करे या जांच को सीबीआई के हवाले कर दे.

The post Ranchi: रांची डेंटल छात्रा मामले में विधायक सरयू राय का बड़ा खुलासा appeared first on Udit Vani.

TATA GROUP: नासिक केस में TCS ने शामिल कर्मचारियों को सस्पेंड किया, कहा- शोषण को लेकर कंपनी में जीरो टॉलरेंस नीति
उदित वाणी, नई दिल्ली: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने रविवार को कहा कि उसने नासिक मामले के संबंध में जांच के दायरे में आए कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है और वह अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रही है.

इसके साथ टीसीएस ने कहा कि शोषण के खिलाफ कंपनी में जीरो टॉलरेंस नीति है और जारी कार्रवाई के परिणाम के आधार पर आगे के एक्शन लिए जाएंगे.

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी नासिक स्थित अपनी इकाई में यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन की कथित घटनाओं को लेकर कई एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच के दायरे में आ गई है.

खबरों के मुताबिक, इस मामले में कुल नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं. विवाद मार्च में शुरू हुआ जब एक महिला ने अपने सहकर्मी पर शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया.

जांच के दौरान पुलिस को अतिरिक्त शिकायतें मिलीं, जिसके चलते इसी तरह के आरोपों से संबंधित आठ और एफआईआर दर्ज की गईं.

उत्पीड़न या दबाव के किसी भी रूप के प्रति अपनी “जीरो टॉलरेंस” नीति को दोहराते हुए एक आधिकारिक बयान में, टीसीएस ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही उसने तुरंत कार्रवाई की. जांच के दायरे में आए कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और कंपनी ने पुष्टि की है कि वह कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ पूर्ण सहयोग कर रही है.

कंपनी ने आगे कहा कि आगे की कार्रवाई चल रही जांच के परिणाम पर निर्भर करेगी.

अब तक, इस मामले में कम से कम छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ये गिरफ्तारियां नासिक पुलिस आयुक्त कार्यालय को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गईं.

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए मामले को “बेहद गंभीर” बताया है. उन्होंने नासिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की. विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.

The post TATA GROUP: नासिक केस में TCS ने शामिल कर्मचारियों को सस्पेंड किया, कहा- शोषण को लेकर कंपनी में जीरो टॉलरेंस नीति appeared first on Udit Vani.