Sex Racket Busted Archives - Udit Vani

JHARKHAND: पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार
उदित वाणी गिरिडीह: गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया, जबकि एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो इलाके में कुछ लोगों द्वारा नाबालिग लड़कियों को डरा-धमकाकर और मारपीट कर देह व्यापार के धंधे में धकेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोड़ो स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया और मौके से एक महिला को हिरासत में लिया। मुक्त कराई गई पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि क्रांति देवी नामक महिला उनके साथ मारपीट करती थी और जबरन देह व्यापार कराने के लिए दबाव बनाती थी।

पीड़िताओं के बयान के आधार पर पचम्बा थाना में कांड संख्या 52/26 दिनांक 26 मई 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिरनी निवासी क्रांति देवी, गांडेय थाना क्षेत्र निवासी मो. तौफिक अंसारी तथा मुशरफ अंसारी शामिल हैं। वहीं, घटना में प्रयुक्त लाल रंग की एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार को भी जब्त किया गया है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक आर.के. राणा, अंचल पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, दीपक कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

The post JHARKHAND: पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : होटल में पकड़े गए जोड़े ने सड़क पर रचाई शादी, तीन अन्य जोड़ों ने भरा विवाह का बांड
उदित वाणी, गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न होटलों में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर पुलिस की छापेमारी के बाद अनोखा मामला सामने आया है. मौके पर हिरासत में लिए गए चार जोड़ों ने पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शादी करने का फैसला किया.

इनमें से एक जोड़े ने तो सड़क पर ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह रचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के तिवारी इन, एसएनसी और आरडीएस सहित कई होटलों में अवैध गतिविधियों और सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है.

इसी आधार पर सोमवार को पुलिस ने औचक छापेमारी की. तलाशी के दौरान होटलों से करीब 12 से अधिक युवक-युवतियों और संचालकों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल संचालकों और मैनेजरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कुछ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हिरासत में लिए गए जोड़ों में से कुछ ने पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और लंबे समय से आपसी सहमति से रिलेशनशिप में हैं.

उन्होंने दावा किया कि वे जल्द ही शादी करने वाले थे. इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को थाने बुलाकर सत्यापन किया. परिजनों की रजामंदी के बाद एक जोड़े ने तत्काल शादी कर ली, जबकि तीन अन्य जोड़ों ने विवाह करने का लिखित बांड भरा, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. पुलिस ने अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन होटलों एसएनसी, आरडीएस और तिवारी इन को सील कर दिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अनैतिक देह व्यापार और अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : होटल में पकड़े गए जोड़े ने सड़क पर रचाई शादी, तीन अन्य जोड़ों ने भरा विवाह का बांड appeared first on Udit Vani.