seized Archives - Udit Vani

Seraikela-Kharsawan : अवैध बालू यार्ड की आड़ में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक फरार
उदित वाणी, चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह गांव में अवैध बालू डंपिंग यार्ड की आड़ में संचालित मिनी अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है. यह कार्रवाई सोमवार तड़के विशेष छापामारी अभियान के तहत की गई. जिला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के नेतृत्व में 06 अप्रैल 2026 को सुबह 2:30 बजे से 7:00 बजे तक अभियान चलाया गया.

छापेमारी के दौरान टीन शेड के भीतर अवैध रूप से भंडारित पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त की गई. इसमें मैकडॉवेल नं.1, आफ्टर डार्क और इंपीरियल ब्लू की 750 एमएल की 900 बोतल, 375 एमएल की 1800 बोतल तथा 180 एमएल की 2448 बोतल शामिल हैं. जब्त शराब की कुल मात्रा 1790.64 लीटर आंकी गई है. इसके अलावा 30 खाली ड्रम और प्लास्टिक जार भी बरामद किए गए.

छापेमारी में पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला उत्पाद विभाग के अधिकारी, चौका थाना प्रभारी सहित पुलिस बल शामिल थे. हालांकि कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि छापेमारी के समय वह मौजूद था, लेकिन पुलिस की पकड़ से बच निकला. स्थानीय लोगों ने इस पर सवाल उठाते हुए प्रशासनिक मिलीभगत की आशंका जताई है. ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर अवैध कारोबार बिना संरक्षण के संभव नहीं है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी में जुटी है.

The post Seraikela-Kharsawan : अवैध बालू यार्ड की आड़ में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक फरार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो गांजा के साथ युवक दबोचा
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है. टाइगर मोबाइल के जवान मोहम्मद तबरेज खान और उनकी टीम की सतर्कता से करीब 3 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया.

जानकारी के मुताबिक, ओल्ड बारीडीह कोसी रोड के पास गश्ती के दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो काले रंग का बैग लिए खड़ा था. उसकी हरकतों पर शक होने पर पुलिस ने तुरंत उसे रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया गया.

गिरफ्तार युवक की पहचान पिंकू कर्मकार के रूप में हुई है. वह परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मछुआपाड़ा का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पंजाब में जेल जा चुका है.

पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां होनी थी. पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

The post Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो गांजा के साथ युवक दबोचा appeared first on Udit Vani.

झारखंड में बड़ी कार्रवाई, रांची-पलामू में 700 किलो से अधिक डोडा जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, रांची : झारखंड पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. राजधानी रांची और पलामू जिले में की गई छापेमारी के दौरान कुल 716 किलोग्राम अवैध डोडा (अफीम बनाने का कच्चा माल) बरामद किया गया है.

इन कार्रवाइयों में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और लाखों रुपये की नकदी सहित तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी वाहन भी जब्त किया है. पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मनातू थाना क्षेत्र में घेराबंदी की. सोमवार-मंगलवार की देर रात करीब 12.30 बजे मनातू थाना गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ग्रे रंग की महिंद्रा एक्सयूवी-500 को रोका गया. वाहन की तलाशी लेने पर उसके भीतर से 216 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ.

पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी संजीव शर्मा और गढ़वा के कांडी निवासी निजामुद्दीन राईन को गिरफ्तार किया है. बरामद डोडा की बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चतरा के लावालौंग और प्रतापपुर जैसे इलाकों से डोडा खरीदकर ऊंचे दामों पर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे.

वहीं, दूसरी ओर रांची पुलिस ने मंगलवार को नामकुम इलाके में एक घर पर छापेमारी कर डोडा की एक बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपने घर में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ छुपा कर रखा है. सत्यापन के बाद की गई इस कार्रवाई में करीब 500 किलोग्राम डोडा और दो लाख रुपये से अधिक की नगद राशि बरामद की गई.

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे फिलहाल गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है. इन दोनों ही मामलों में पुलिस अब डोडा की सप्लाई चेन और अंतरराज्यीय नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. रांची पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन से सफेदपोश लोग शामिल हैं. पलामू में गिरफ्तार निजामुद्दीन राईन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं.

(आईएएनएस)

The post झारखंड में बड़ी कार्रवाई, रांची-पलामू में 700 किलो से अधिक डोडा जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : खरकई नदी किनारे छापेमारी: ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद नौशाद जुगसलाई के खरकई नदी के पास स्थित गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 5.35 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित छापेमारी अभियान चला रही थी. इसी दौरान खरकई नदी के समीप रेलवे पुल के बेसमेंट के पास स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवक नजर आया. शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो स्कूटी की डिक्की से ब्राउन शुगर बरामद हुई. इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, जिससे उसके पुराने आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है. यह कार्रवाई डीएसपी तौकीर आलम और जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

The post Jamshedpur Crime : खरकई नदी किनारे छापेमारी: ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

झारखंडः भूसे की आड़ में नशा तस्करी, ट्रक से 2 करोड़ का गांजा बरामद
उदित वाणी, लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है.

पुलिस ने एनएच-39 पर स्थित ‘यम्मी होटल’ के पास छापेमारी कर एक ट्रक से करीब 190 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है. तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में धान के भूसे के नीचे गांजे की इस बड़ी खेप को छिपाकर रखा था. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से तस्करी के इस शातिर तरीके का भंडाफोड़ हो गया.

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ट्रक एनएच-39 पर खड़ा है. सूचना के सत्यापन के लिए अंचल पदाधिकारी नंदकुमार राम और एसआई राहुल सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो प्रथम दृष्टया ट्रक सामान्य कृषि माल की ढुलाई वाला लगा, लेकिन सघन तलाशी के दौरान भूसे की परतों के नीचे छिपाए गए गांजे के 190 पैकेट बरामद हुए. पुलिस ने यूपी नंबर (यूपी 26 टी 7820) वाले इस ट्रक को तत्काल जब्त कर लिया है.

छापेमारी के दौरान मौके पर कोई भी संदिग्ध या ट्रक चालक मौजूद नहीं था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए. एसपी ने बताया कि यह मामला एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा प्रतीत होता है. पुलिस अब ट्रक के निबंधन नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान करने में जुटी है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका गंतव्य क्या था.

(आईएएनएस)

The post झारखंडः भूसे की आड़ में नशा तस्करी, ट्रक से 2 करोड़ का गांजा बरामद appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : ED ने बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में पूर्व बैंक मैनेजर की 97. 92 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की
उदित वाणी, रांची : प्रवर्तन निदेशालय के रांची जोनल ऑफिस ने एसबीआई बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एजेंसी ने भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार और उनके परिजनों के नाम पर दर्ज 97.92 लाख रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है.

जब्त की गई इन संपत्तियों में झारखंड के साहेबगंज स्थित एक आवासीय मकान और बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक फ्लैट शामिल है. यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है.

ईडी ने इस मामले की जांच सीबीआई, एसीबी धनबाद और शिकारीपाड़ा थाने में दर्ज विभिन्न प्राथमिकियों और चार्जशीट के आधार पर शुरू की थी. जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मनोज कुमार ने बैंक की साहिबगंज, बरहेट बाजार, फूलबंगा और शिकारीपाड़ा शाखाओं में पदस्थापना के दौरान अपने पद का दुरुपयोग कर एक बड़े वित्तीय घोटाले को अंजाम दिया.

आरोपी मैनेजर का ‘मोडस ऑपेरंडी’ यह था कि वह मृत या निष्क्रिय पेंशनभोगियों और अनपढ़ किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के खातों से अवैध रूप से सैकड़ों अनधिकृत डेबिट ट्रांजेक्शन करता था. जांच एजेंसी के अनुसार, इन खातों से डायवर्ट किए गए फंड को बिचौलियों के खातों, एनजीओ और शेल संस्थाओं के एक नेटवर्क के माध्यम से ठिकाने लगाया गया, ताकि पैसों के लेनदेन के ट्रेल को छिपाया जा सके.

ईडी ने अब तक की जांच में इस पूरे घोटाले से अर्जित कुल ‘प्रोसिड्स ऑफ क्राइम’ (अपराध की कमाई) का आकलन लगभग 5.40 करोड़ रुपए किया है. फिलहाल, इस मामले में ईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य सफेदपोशों पर भी शिकंजा कसे जाने की संभावना है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : ED ने बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में पूर्व बैंक मैनेजर की 97. 92 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR : सीतारामडेरा बस स्टैंड से 26 किलो गांजा बरामद, उड़ीसा से तस्करी कर बिहार-बंगाल भेजने की थी तैयारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास छापेमारी कर पुलिस ने 26 किलो गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीतारामडेरा बस स्टैंड के आसपास कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर इलाके में घेराबंदी करते हुए छापेमारी की। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 26 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान विश्वजीत विश्वास और मो. ताबीज के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लेकर आए थे और इसे बिहार तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की योजना थी।

इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है। उन्होंने आशंका जताई कि इस तस्करी के पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा उड़ीसा के किस इलाके से लाया गया था और इसे किन-किन स्थानों पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post JAMSHEDPUR : सीतारामडेरा बस स्टैंड से 26 किलो गांजा बरामद, उड़ीसा से तस्करी कर बिहार-बंगाल भेजने की थी तैयारी appeared first on Udit Vani.

ED ने रिलायंस होम फाइनेंस केस में 581 करोड़ की 31 संपत्तियां कुर्क कीं, अनिल अंबानी ग्रुप की कुल कुर्की 16,310 करोड़ पहुंची
उदित वाणी, नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 11/03/2026 को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल)/रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) के मामले में 581.65 करोड़ रुपए की 31 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है.

कुर्क की गई संपत्तियां गोवा, केरल, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में स्थित जमीन के टुकड़ों के रूप में हैं. यह कुर्की एफईएमए के तहत रिलायंस पावर लिमिटेड के मामले में 6/03/2026 को किए गए सर्च ऑपरेशन के बाद की गई है.

ईडी ने पहले आरसीएफएल/आरएचएफएल और आरसीओएम के बैंक धोखाधड़ी मामलों में 15,729 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियां कुर्क की थीं. रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप की कुल कुर्की 16,310 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. इसके अलावा, पीएमएलए और एफईएमए के तहत सर्च ऑपरेशन के दौरान, 16,310 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की गईं.

पीएमएलए/एफईएमए के नियमों के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट/म्यूचुअल फंड/कैश के रूप में 2.48 करोड़ रुपए फ्रीज/सीज कर दिए गए. ईडी ने एफईएमए के सेक्शन 37ए के तहत रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आर-इन्फ्रा) के 13 बैंक अकाउंट में 77.86 करोड़ रुपए का बैलेंस भी सीज कर लिया है. ईडी ने 22.07.2025 को इंडियन पीनल कोड, 1860 के सेक्शन 120-बी और 420 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 के सेक्शन 13(2) के साथ सेक्शन 13(1)(डी) के तहत सीबीआई की कई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी.

यह जांच यस बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शिकायत के आधार पर रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड/रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के खिलाफ दर्ज की गई थी. ईडी की जांच से पता चला कि आरएचएफएल और आरसीएफएल ने कई बैंकों/फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से पब्लिक फंड जुटाए थे. इन पब्लिक फंड्स में से 11,000 करोड़ रुपए से ज्यादा नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स बन गए.

ईडी की जांच से पता चला कि आरएचएफएल और आरसीएफएल द्वारा जुटाए गए पब्लिक फंड्स को रिलायंस ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों जैसे रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रिलायंस पावर लिमिटेड, रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, रिलायंस कैपिटल लिमिटेड, वगैरह में डायवर्ट किया गया था.

पब्लिक फंड्स को रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप द्वारा कंट्रोल और मैनेज की जाने वाली बड़ी संख्या में शेल/डमी एंटिटीज के जरिए डायवर्ट किया गया था. इन शेल/डमी एंटिटीज की फाइनेंशियल ताकत बहुत कम थी और कोई बिजनेस ऑपरेशन नहीं था. जांच से ग्रुप के प्रमोटर्स और खास लोगों की गलत नीयत का पता चला है.

ईडी ने अलग-अलग एंटिटीज और ग्रुप के लोगों द्वारा पब्लिक फंड्स को निकालने के तरीके का पता लगाया है. 11/03/2026 के प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर के जरिए अटैच किए गए एसेट्स को क्राइम से हुई कमाई की वैल्यू के तौर पर अटैच किया गया है. ईडी फाइनेंशियल क्राइम करने वालों का एक्टिवली पीछा कर रहा है और क्राइम से हुई कमाई उनके सही दावेदारों को दिलाने के लिए कमिटेड है. आगे की जांच चल रही है.

(आईएएनएस)

The post ED ने रिलायंस होम फाइनेंस केस में 581 करोड़ की 31 संपत्तियां कुर्क कीं, अनिल अंबानी ग्रुप की कुल कुर्की 16,310 करोड़ पहुंची appeared first on Udit Vani.

होली पर्व 2026 को दृष्टिपथ रखते हुए शराब तस्करी पर छापेमारी, भारी बरामदगी
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : होली पर्व से पूर्व उपायुक्त के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में खरसावां थाना क्षेत्र के कुमार रीडिग ग्राम में छापेमारी की गई. एक बंद घर से नकली विदेशी शराब, बीयर व देशी शराब की भारी मात्रा बरामद हुई.

बरामद शराब का विवरण :

देशी शराब  –  16.200 लीटर

अवैध बीयर – 13.00 लीटर

नकली विदेशी शराब – 11.100 लीटर

अभियुक्त के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हो गई है. प्रशासन ने होली के दौरान शराब तस्करी रोकने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

The post होली पर्व 2026 को दृष्टिपथ रखते हुए शराब तस्करी पर छापेमारी, भारी बरामदगी appeared first on Udit Vani.

बोकारो में 10 लाख रुपए मूल्य की नकली विदेशी शराब की खेप बरामद, एक गिरफ्तार
उदित वाणी, बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले की पुलिस ने चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नरकंडी गांव में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है. जिस मकान से शराब की यह खेप बरामद की गई है, उसके मालिक सोना महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के अनुसार, यह नकली शराब होली के दौरान विभिन्न इलाकों में खपाए जाने की तैयारी में थी.

बेरमो के एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नरकंडी के मकान में अवैध रूप से विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना के आधार पर बोकारो एसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने गांव पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की कुल 2,688 बोतल नकली विदेशी शराब बरामद की गई. इनमें 375 एमएल की 1,080 बोतल आईकॉनिक व्हाइट, 180 एमएल की 1,104 बोतल रॉयल स्टैग तथा 375 एमएल की 504 बोतल रॉयल स्टैग शामिल हैं. कुल बरामद शराब की मात्रा लगभग 793 लीटर आंकी गई है.

पुलिस के अनुसार, जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए है. मामले में मकान मालिक सोना महतो ने पुलिस को बताया है कि उसने कमरा संतोष महतो को किराए पर दिया है और शराब उसी की है.

पुलिस संतोष महतो सहित अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 274, 275, 292, 3(5) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छापामारी दल में चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

एसडीपीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें.

(आईएएनएस)

The post बोकारो में 10 लाख रुपए मूल्य की नकली विदेशी शराब की खेप बरामद, एक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.