Scholarship Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR : e-Kalyan छात्रवृत्ति में लगातार हो रही देरी से छात्रों में गहरा आक्रोश, 9 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय घेराव की चेतावनी
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर और पूरे झारखंड में e-Kalyan छात्रवृत्ति पोर्टल की लगातार तकनीकी खामियों और विभागीय लापरवाही के कारण छात्रवृत्ति वितरण में देर हो रही है, जिससे छात्रों में भारी नाराज़गी फैल गई है. हजारों छात्र-छात्राएँ कई महीनों से छात्रवृत्ति के लिए इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आवेदन प्रक्रिया में सर्वर डाउन होना, दस्तावेज अपलोड न होना, लंबित वेरिफिकेशन और आवेदन रिजेक्ट होने जैसी समस्याओं ने उनकी परेशानियाँ बढ़ा दी हैं.

गरीब और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उनके आवेदन महीनों से “अप्रूवल पेंडिंग” में फंसे हैं. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि विभाग की ओर से न तो कोई स्पष्ट जानकारी मिल रही है और न ही कॉलेज स्तर पर वेरिफिकेशन समय से हो रहा है. बार-बार प्रयास करने के बावजूद भी उन्हें ठोस जवाब नहीं मिल पा रहा है, जिससे छात्र वर्ग में प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त हो गया है.

इस स्थिति को देखते हुए छात्रों ने 9 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि यदि उनकी मांगों को इस दिन तक नहीं माना गया, तो वे सशक्त प्रदर्शन करेंगे. छात्रों ने उपायुक्त कार्यालय में एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है.

यह मामला शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रहा है और छात्रों की इन मांगों पर विभाग और प्रशासन की निगरानी जरूरी हो गई है, ताकि छात्रवृत्ति वितरण सुचारू रूप से हो सके और विद्यार्थियों को मिल रही समस्याओं का समाधान हो सके.

The post JAMSHEDPUR : e-Kalyan छात्रवृत्ति में लगातार हो रही देरी से छात्रों में गहरा आक्रोश, 9 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय घेराव की चेतावनी appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन युद्ध स्तर पर
उदित वाणी, गुवा : देश की प्रख्यात सामाजिक संस्था *अजीम प्रेमजी फाउंडेशन* द्वारा छात्राओं के लिए शुरू की गई छात्रवृत्ति योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है. इस छात्रवृत्ति में छात्राओं को वार्षिक 30 हजार रुपये दिए जाएंगे, जिसका उपयोग ट्यूशन फीस या शिक्षा संबंधी अन्य खर्चों में किया जा सकेगा.

फीया फाउंडेशन कर रही मदद

मनोहपुर स्थित *फीया फाउंडेशन* द्वारा इस छात्रवृत्ति के पहले चरण का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है. संस्था की टीम इंटरमीडिएट स्कूल और कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं का पंजीकरण कर रही है, वहीं डोंगाकाटा स्थित कार्यालय में प्रतिदिन दर्जनों छात्राएं रजिस्ट्रेशन करा रही हैं. इस पहल से छात्राओं एवं अभिभावकों में उत्साह और खुशी का माहौल है.

पात्रता और शर्तें

इस स्कॉलरशिप के लिए वही छात्राएं पात्र होंगी जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई किसी सरकारी स्कूल से नियमित छात्रा के रूप में पूरी की हो. यह सुविधा *अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड* के सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगी.

छात्रवृत्ति उन्हीं छात्राओं को दी जाएगी जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (अवधि 2 से 5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लिया हो. यह प्रवेश सरकारी या किसी विश्वसनीय निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में होना चाहिए.

आवेदन प्रक्रिया और समयसीमा

– पहला चरण: 10 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक

– दूसरा चरण: 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक

फाउंडेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संजय सोरेंग ने बताया कि आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है और केवल अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा लॉन्च की गई आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे.

उद्देश्य

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग देना है, ताकि वे बिना आर्थिक बोझ के कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर सकें.

The post West Singhbhum : अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन युद्ध स्तर पर   appeared first on Udit Vani.

East Singhbhum News : Bodam के शांतनु को Jharkhand सरकार से 1 करोड़ की छात्रवृत्ति, 12 को जाएंगे लंदन
उदित वाणी, पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत एक छोटे से गांव बंगोई से निकलकर लंदन की सर्वोत्तम और वैश्विक स्तर पर दूसरे एवं तीसरे स्थान पर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय क्रमशः इंपेरियल कॉलेज लंदन एवं वारविक बिजनेस स्कूल तक पहुंचने वाले छात्र शान्तनु मोदक की कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि अटूट संकल्प, संघर्ष और सपनों की है. एक साधारण किसान निर्मल मोदक के बेटे, शान्तनु का बचपन साधारण आर्थिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में बीता, फिर भी पिता निर्मल मोदक ने पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. पिता पर दो बेटों एवं एक बेटी की पढ़ाई समेत पूरे परिवार का खर्च उठाना आसान नहीं था. लेकिन बेटे की पढ़ाई जिद और उनके सपनों को पूरा करने के लिए पिता भी कभी पीछे नहीं हटे. जिस खेतिहर जमीन से गुजारा करते थे उसका एक हिस्सा भी बेच दिया.

शान्तनु ने बचपन से ही समझ लिया था कि शिक्षा ही जीवन बदलने का रास्ता है. आज लंदन के दो प्रतिष्ठित विश्विवद्यालयों से बुलावा पाने वाले चुनिंदा भारतीय छात्रों में शामिल हैं, मगर यह सफर एक कामयाबी की खबर नहीं है, यह एक ऐसे सपने की कहानी है जिसे गरीबी, असफलताएं और सीमाएं भी नहीं तोड़ सकीं. वे हमेशा कक्षा के श्रेष्ठ छात्रों में रहे और आदिवासी हाइस्कूल बोड़ाम से मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार व गांव का नाम रोशन किया. आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें जमशेदपुर भेजा गया, जो परिवार के लिए एक बड़ा फैसला था. आगे चलकर शान्तनु ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एनआईटी दुगार्पुर से एमटेक किया. उनका सपना वैज्ञानिक बनने का था. उन्होंने बीएआरसी और इसरो जैसी बड़ी संस्थाओं की वैज्ञानिक परीक्षाएं भी पास कीं, लेकिन अंतिम चयन न हो पाने के बावजूद कभी हार नहीं मानी. वे एनआईटी इलाहाबाद में फैकल्टी बने, मैकेनिकल डिपार्टमेंट में और फिर आन एकेडमी जैसे राष्ट्रीय मंच पर टॉप एजुकेटर के रूप में गेट एवं आईईएस परीक्षा के लिए हज़ारों छात्रों को पढ़ाया.

इसके बाद उन्होंने कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी फैकल्टी के तौर पर काम किया, लेकिन मन में अब भी एक बड़ा सपना पल रहा था, वैश्विक स्तर पर खुद को साबित करने का. इस वर्ष शान्तनु का सपना पूरा हुआ, जब उन्हें इंपेरियल कॉलेज लंदन और वारविक बिजनेस स्कूल में बिजनेस एनालिटिक्स कार्यक्रम के लिए प्रवेश का ऑफ़र मिला. इसी दौरान उन्होंने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित ‘ओवरसीज़ स्कॉलरिशप’ भी प्राप्त की, जिसके तहत झारखंड सरकार ने 1 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की. यह उनके विदेश में पढ़ाई के सभी खर्चे को कवर करती है. पूरे राज्य से हर वर्ष ओबीसी से केवल 6 छात्रों को इस योजना के तहत चुना जाता है और शान्तनु उन चुनिंदा प्रतिभाओं में से एक हैं. शान्तनु लंदन 12 सितंबर को फ्लाइट से रवाना होंगे, लेकिन उनकी कहानी झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी. वे कहते हैं मैंने हालात को बहाना नहीं बनने दिया, बल्कि आत्मविश्वास की सीढ़ी बनाया.

The post East Singhbhum News : Bodam के शांतनु को Jharkhand सरकार से 1 करोड़ की छात्रवृत्ति, 12 को जाएंगे लंदन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर रैंक लाने वाले स्टूडेन्ट्स को फ्री में पढ़ने का मिलेगा मौका
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची स्थित देश के अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘‘नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी की ओर से बुधवार को अखिल भारतीय स्तर पर नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) के 20 वें संस्करण का शुभारंभ हुआ. इस परीक्षा का आयोजन भारत के 27 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 300 शहरों के 3000 से अधिक स्कूलों में होगा. 5 अक्टूबर एवं 12 अक्टूबर 2025 को ऑफलाइन और 19 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर 2025 को ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता परीक्षा में छात्र वेबसाइट (nsat.narayanagroup.com) पर घर बैठे ऑनलाईन आवेदन कर सकते है या नजदीकी नारायणा केन्द्र पर जाकर परीक्षा से 5 दिन पहले तक आवेदन कर सकते है. एनसैट की वेबसाइट पर परीक्षा का सिलेबस, सैम्पल प्रश्न पत्र तथा परीक्षा की सारी जानकारी उपलब्ध है. इस तरह का आयोजन न केवल जमशेदपुर बल्कि भारत में अपने आप में एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से पांचवी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की तैयारी को गति मिलती है.

ऑब्जेक्टिव टाइप की परीक्षा

नारायणा कोचिंग सेंटर के नेशनल हेड श्याम भूषण ने बताया कि यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगा एवं इसमें साइंस, मैथ एवं मेंटल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएगें. परीक्षा की अवधि दो घंटे की रहेगी. ऑफलाइन परीक्षा अपराह्न सत्र दो बजे से चार बजे तक होगी जिसमें कक्षा 5 वीं से 10 वीं तक के छात्र शामिल होंगे, वहीं ऑनलाइन परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, पहला सत्र सुबह 11 बजे से एक बजे तक तथा दूसरा सत्र संध्या 7 बजे से 9 बजे तक होगी, जिसमें कक्षा 5वीं से 10वीं तक के छात्र शामिल होंगे.

प्रतियोगी क्षमता का आकलन

भूषण ने बताया कि इस टेस्ट का मकसद छात्रों में प्रतियोगी क्षमता विकसित करना है. यही नहीं इस टेस्ट के जरिए छात्र ऑल इंडिया लेवल पर अपनी रैंकिंग भी जान सकते हैं. साथ ही साथ विद्यार्थियों को यह जानने का मौका मिलेगा कि अभी तक उनकी एनटीएसई, ओलम्पियाड, केवीपीवाई, आईआईटी, नीट एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की कितनी तैयारी हो चुकी है.

लाखों कैश अवार्ड

भूषण ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों में से राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक पाने वाले छात्रों को लाखों कैश अवार्ड पाने का अवसर मिलेगा. जो विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उस छात्र को नारायणा के किसी भी कोर्स में दाखिला लेने पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी. नारायणा जमशेदपूर सेंटर के संजय कुमार रंजन, विकास रंजन, अभय प्रताप, विकास झा एवं सुदीप माइती ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने-अपने क्षेत्र में भी शहर के टॉपर नारायणा के छात्र-छात्राएं होंगे.

The post Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर रैंक लाने वाले स्टूडेन्ट्स को फ्री में पढ़ने का मिलेगा मौका appeared first on Udit Vani.

गरीब मेधावी छात्रों के लिए विद्याधन छात्रवृत्ति, 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
उदित वाणी, जमशेदपुर : सरोजिनी दामोदर फाउंडेशन की विद्याधन छात्रवृत्ति की योजना गरीब मेधावी छात्र – छात्राओं के लिए वरदान साबित होने लगी है. इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला समन्वयक सह पटमदा के लावा निवासी छात्र प्रदीप प्रमाणिक ने बताया कि इंफोसिस के पूर्व सीईओ एसडी शिबूलाल और कुमारी शिबूलाल द्वारा सरोजिनी दामोदर फाउंडेशन के माध्यम से विद्याधन छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत 2022 में की गई थी. इस योजना से पूर्वी सिंहभूम जिले के 75 विद्यार्थी तीन सालों के अंदर लाभान्वित हो चुके हैं. पटमदा प्रखंड से मात्र दो ही विद्यार्थी शामिल हैं जिसमें उनके अलावा जोड़सा गांव की टूम्पी प्रमाणिक शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में 75 प्रतिशत या 7.5 सीजीपीए या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हालांकि 65 प्रतिशत या 6.5 सीजीपीए अंक हासिल करने वाले दिव्यांग छात्र – छात्राओं को भी इसका लाभ मिल सकता है. पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवार के वैसे विद्यार्थी जो पैसे के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है. इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है. प्रदीप को सरोजिनी दामोदर फाउंडेशन से विद्याधन छात्रवृत्ति के तहत इंटर की पढ़ाई के दौरान दो सालों में 20 हजार रुपए मिला है और बीटेक के लिए प्रतिवर्ष 75 हजार रुपए तक का लाभ मिलने वाला है.

वह बताते हैं कि पूर्वी सिंहभूम जिले में उनके अलावा जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर की रहने वाली कविता महतो भी बतौर सह समन्वयक इस संस्था के लिए निशुल्क सेवा प्रदान कर रहे हैं ताकि जिले के अधिक से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि इस योजना की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर दी जा चुकी है. साथ ही विभिन्न विद्यालयों में जाकर भी प्रचार प्रसार कर चुके हैं.

The post गरीब मेधावी छात्रों के लिए विद्याधन छात्रवृत्ति, 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन appeared first on Udit Vani.

Tata Steel ने वीजी गोपाल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन मांगा
उदित वाणी,  जमशेदपुर : टाटा स्टील ने वीजी गोपाल स्कॉलरशिप (एकेडमिक ईअर 2024) के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है.

स्कॉलरशिप की प्रकृति

1. इंजीनियरिंग और मेडिसिन के लिए 12000 रूपए सालाना

2. पोस्ट ग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स (इंजीनियरिंग, मेडिसिन, कम्प्यूटर साइंस, बिजनेस मैनेजमेंट) के लिए 9000 रूपए सालाना

3. इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स के लिए 9 हजार रूपए सालाना

4. प्लस टू कोर्स (वैसे स्टूडेन्ट्स के लिए जिनके पैरेन्ट्स नहीं है) के लिए सालाना 7200 रूपए

नोट-यह स्कॉलरशिप केवल वैसे स्टूडेन्ट्स को ही मिलेगी, जिनका दाखिला प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर हुआ है

पात्रता-उम्मीदवार को इन कोर्स में दाखिला एक जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 के बीच हुआ हो. पैरेन्ट्स की बेसिक सैलरी 78310 रूपए मासिक से ऊपर नहीं हो.

चयन प्रक्रिया

मेडिसिन और इंजीनियरिंग के लिए प्लस टू के अंक

प्लस टू और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए दसवीं के अंक

एमबीए और पर्सनल मैनेजमेंट के लिए स्नात्तक के अंक

एकाउंटेंसी के लिए इंटर के अंक

कैसे करें आवेदन-उम्मीदवार टाटा स्टील के इम्प्लायमेंट ब्यूरो में सुबह 9.30 बजे से एक बजे और 2 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन को डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन के साथ सैलरी स्लिप, इंकम प्रूफ, शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र और अर्निंग मेंबर के डेथ सर्टिफिकेट देना होगा. फॉर्म 13 जून से लेकर 16 जुलाई तक मिलेगा. भरा हुआ फॉर्म 30 जुलाई तक बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील के इम्प्लायमेंट ब्यूरो में जमा करना है.

The post Tata Steel ने वीजी गोपाल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन मांगा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: ड्रॉपआउट बच्चों को जल्द स्कूलों से जोड़ेगा जिला प्रशासन, छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण में भी आएगी तेजी
उदित वाणी, जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में शिक्षा एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए एवं उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर बच्चों को मिले और ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से फिर से जोड़ा जाए, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएं.

छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण में गति लाने की आवश्यकता

बैठक में प्री-मेट्रिक और पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्तियों के भुगतान पर भी चर्चा हुई. अनिकेत सचान ने कहा कि जिन छात्रों के बैंक खातों में त्रुटियां या एन.पी.सी.आई. मैपिंग की समस्याएं हैं, उनके मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए बैंक शाखाओं से समन्वय स्थापित किया जाए. साथ ही, बच्चों के आधार में बायोमीट्रिक अपडेशन करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि छात्रवृत्ति का भुगतान बिना किसी विघ्न के हो सके. साइकिल वितरण पर भी चर्चा हुई. परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया कि जितनी साइकिलें फिट होकर तैयार हैं, उनका वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शीघ्रता से किया जाए. इसके साथ ही, उन प्रखंडों में जहां अतिरिक्त साइकिलें उपलब्ध हैं, उन्हें अन्य प्रखंडों में भेजने का आदेश दिया गया ताकि साइकिल वितरण में तेजी लाई जा सके.

ई-विद्यावाहिनी और शिक्षक उपस्थिति की समीक्षा

बैठक में शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति को ई-विद्यावाहिनी के माध्यम से सुनिश्चित करने की बात भी उठी. ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 89 शिक्षकों का वेतन काटने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा, विद्यालयों में भेजी गई ग्रांट राशि का शत-प्रतिशत व्यय करने और पोषाक वितरण के निर्देश भी दिए गए. समग्र शिक्षा अभियान के तहत सभी छात्रों को जोड़ने का आदेश दिया गया.

सीएम स्पेशल स्कॉलरशिप और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा

सीएम स्पेशल स्कॉलरशिप योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7366 बच्चों को डीबीटी के माध्यम से राशि वितरित की जानी है. अब तक 78 प्रतिशत बच्चों को राशि मिल चुकी है और शेष बच्चों को जल्द ही योजना का लाभ देने के निर्देश दिए गए.

बैठक में स्कूलों में पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई. विद्यालय ग्रांट से बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने और स्कूलों के रखरखाव पर ध्यान देने का आदेश दिया गया. साथ ही, स्कूल परिसरों की सफाई और पौधारोपण करने के निर्देश भी दिए गए.

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी

इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय, बीईईओ, बीपीओ, एपीएम- झारखंड शिक्षा परियोजना, बीआसी, बीआरपी, जेई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: ड्रॉपआउट बच्चों को जल्द स्कूलों से जोड़ेगा जिला प्रशासन, छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण में भी आएगी तेजी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: Loyola High School के 1977 बैच ने मेधावी छात्रों के लिए की छात्रवृत्ति निधि की शुरुआत
उदित वाणी, जमशेदपुर: लोयोला हाई स्कूल के छात्रों के लिए एक खुशखबरी आई है. अब उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए छात्रवृत्ति मिलने का रास्ता तैयार हो चुका है. लोयोला हाई स्कूल के 1977 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा 2018 में एक ट्रस्ट की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य समाजसेवा, विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में सहायता करना था. अब इस ट्रस्ट ने मेधावी छात्रों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है, जिससे आने वाले समय में उन्हें छात्रवृत्तियाँ मिल सकेंगी.

कोविड काल में ट्रस्ट का कार्य

कोविड-19 के दौरान ट्रस्ट ने अपने प्रयासों से दो गांवों में महामारी के प्रकोप से निपटने में मदद की. ट्रस्ट ने औषधीय सामग्री और अन्य जरूरी उपायों के द्वारा वहां के निवासियों की मदद की. इस दौरान किए गए कार्यों ने यह सिद्ध कर दिया कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की अन्य जरूरतों में भी सक्रिय रूप से योगदान दिया जा रहा है.

1977 बैच की सामूहिक पहल

अक्टूबर 2024 में “मास्ट 77 लिगेसी ट्रस्ट” ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया. बैच 1977 के सभी छात्रों के सहयोग से “बैच ऑफ 1977 एंडोमेंट” की स्थापना का निर्णय लिया गया. इसका मुख्य उद्देश्य लोयोला हाई स्कूल के उन छात्रों को छात्रवृत्तियाँ देना है, जिन्होंने अकादमिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है. ट्रस्ट के सदस्य के अनुसार, यह पहल 1977 बैच का सामूहिक योगदान है, जो स्कूल, शिक्षकों और शहर जमशेदपुर के प्रति हमारी कृतज्ञता को व्यक्त करती है.

सात लाख रुपये की चेक सौंपने का अवसर

इस एंडोमेंट को लोयोला हाई स्कूल में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखा जाएगा. इससे मिलने वाले ब्याज से कक्षा 11वीं और 12वीं के शीर्ष 5 छात्रों को प्रति छात्र 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करना है. ट्रस्ट ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और विद्यालय के उद्देश्यों के अनुरूप रखा है.

इस मौके पर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने 7 लाख रुपये का चेक स्कूल के प्रिंसिपल, फादर विनोद को सौंपा. फादर विनोद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा और यह उन्हें अपने अल्मा मेटर से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है.

आने वाले पुरस्कार समारोह में घोषणा

इन छात्रवृत्तियों के लाभार्थियों के नाम 2025 के वार्षिक पुरस्कार समारोह में घोषित किए जाएंगे, जो आमतौर पर मार्च या अप्रैल में आयोजित होता है. यह 1977 बैच के सभी छात्रों के लिए गर्व और संतोष का विषय होगा.

The post Jamshedpur: Loyola High School के 1977 बैच ने मेधावी छात्रों के लिए की छात्रवृत्ति निधि की शुरुआत appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: मंत्री चमरा लिंडा एक्शन मोड में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति-साइकिल वितरण पर दिए यह निर्देश
उदित वाणी, जमशेदपुर: कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारियों, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आई.टी.डी.ए. और प्रमंडलीय उप-निदेशकों के साथ साइकिल और छात्रवृत्ति वितरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की.

कोडरमा और रामगढ़ जिलों में नाराजगी

मंत्री ने कोडरमा और रामगढ़ जिलों में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की शून्य प्रगति पर नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया पूरी करने का सख्त निर्देश दिया. मंत्री ने चेतावनी दी कि अगर इस अवधि में कोई सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों का जनवरी 2025 का वेतन रोक लिया जाएगा.

समाधान की ओर बढ़ते कदम

मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे समस्या का नहीं, समाधान का रास्ता अपनाएं. सभी लंबित छात्रवृत्ति वितरण मामलों को 4 जनवरी तक प्राथमिकता के साथ निपटाने के निर्देश दिए गए हैं.

पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण का लक्ष्य

लिंडा ने फरवरी 2025 तक पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि एसटी और एससी छात्र-छात्राओं को शिक्षा में समान अवसर मिले, और छात्रवृत्ति समय पर वितरित की जाए ताकि विद्यार्थियों को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों और परीक्षाओं की तैयारी में कोई रुकावट न हो.

साइकिल वितरण का महत्व

मंत्री ने साइकिल वितरण के कार्य को भी प्राथमिकता दी. उन्होंने जनवरी 2025 तक साइकिल वितरण की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया. साइकिल योजना का उद्देश्य कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों की ड्रॉपआउट दर को कम करना है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और यह विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए.

सामाजिक बदलाव की दिशा में एक और कदम

मंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि कल्याण विभाग का उद्देश्य आदिवासी और दलित समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है. इस दिशा में किए गए प्रयासों को तेज किया जाएगा ताकि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे.

आधिकारिक उपस्थिति

इस बैठक में विभाग के सचिव कृपानंद झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

The post Jharkhand: मंत्री चमरा लिंडा एक्शन मोड में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति-साइकिल वितरण पर दिए यह निर्देश appeared first on Udit Vani.

Reliance Foundation Scholarships For 5000 Undergraduate Students
Jamshedpur, Mumbai : On the 92nd birth anniversary of Reliance’s visionary founder-chairman, Dhirubhai Ambani, Reliance Foundation unveiled the recipients of its prestigious Undergraduate Scholarships for the academic year 2024-25. This initiative celebrates the foundation’s commitment to fostering talent and empowering the leaders of tomorrow.

Nurturing Young Talent Across India

This year, 5,000 outstanding first-year undergraduate students from diverse backgrounds across India have been awarded scholarships. The program not only recognizes academic excellence but also supports students from underprivileged and economically disadvantaged backgrounds, underscoring Reliance Foundation’s mission to shape the nation’s future.

An Inclusive Selection Process

Nearly 1 lakh applications were received from students in every state and Union Territory, reflecting the program’s extensive reach and appeal. Candidates were chosen based on their Class XII results, performance in an aptitude test, and financial need.

Key statistics of this year’s cohort:

70% belong to households with an annual income below Rs. 2.5 lakh.

83% scored above 90% in their Class XII examinations.

147 students with disabilities were included, ensuring inclusivity and equity.

Recipients represent 540 districts and study in over 1,300 institutions nationwide.

Holistic Support Beyond Financial Aid

Each selected scholar will receive Rs. 2 lakh in financial grants to cover tuition fees, hostel expenses, and other educational costs, allowing them to pursue their academic ambitions without financial constraints.

Beyond monetary support, the program offers:

Mentorship and personal development opportunities.

Access to skill-building workshops, seminars, and training programs.

Guidance for enhancing both technical and soft skills, preparing scholars for future leadership roles.

Scaling Ambitions with a Decade-Long Commitment

In December 2022, on Dhirubhai Ambani’s 90th birth anniversary, Nita Ambani, the Chairperson of Reliance Foundation, pledged to award 50,000 scholarships over the next decade. This makes it India’s largest private scholarship initiative, aimed at creating a transformative impact on the nation’s educational landscape.

Since then, 5,100 scholarships—5,000 for undergraduates and 100 for postgraduates—are granted annually, reaffirming the foundation’s dedication to nurturing talent and fostering growth.

A Future Shaped by Empowered Youth

With comprehensive support and empowerment, the Reliance Foundation Undergraduate Scholarships aim to create a generation of leaders poised to contribute meaningfully to India’s progress. This initiative serves as a testament to Dhirubhai Ambani’s enduring legacy of enabling dreams and shaping futures.

The post Reliance Foundation Scholarships For 5000 Undergraduate Students appeared first on Udit Vani.