schedule Archives - Udit Vani

IPL 2026 Schedule: 12 मार्च तक शुरुआती 20 दिनों का IPL शेड्यूल जारी करेगा BCCI
उदित वाणी, नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 12 मार्च तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेगा. यह जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी है. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाना है.

देवजीत सैकिया ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, “हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं. फिलहाल, हम आईपीएल के पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करने जा रहे हैं.”

ऐसा समझा जा रहा है कि बीसीसीआई पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ किसी भी तरह के टकराव की स्थिति से बचना चाहता है. ऐसे में टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा.

इसके बावजूद, टीमों ने अपने प्री-सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मार्च को नवलूर स्थित अपने हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर दिया है. वहीं, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक छोटा-सा तैयारी शिविर आयोजित किया था, जबकि 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने नाथद्वारा के मिराज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो बार अभ्यास सत्र आयोजित किए थे.

पंजाब किंग्स ने फरवरी की शुरुआत में अबू धाबी में अभ्यास किया था. फिलहाल टीम के खिलाड़ी धर्मशाला में अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 मार्च को अपने घरेलू खिलाड़ियों के साथ अपना शिविर शुरू किया था. पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस भी आगामी सीजन के लिए अपना अभ्यास शुरू कर चुकी है.

कोलकाता नाइट राइडर्स 18 मार्च को अपना प्री-सीजन शिविर शुरू करेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स के 15 मार्च से जयपुर में एक अभ्यास शिविर के लिए इकट्ठा होने की उम्मीद है. दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में हैदराबाद में एक शिविर आयोजित किया था. अब इस टीम के दिल्ली में भी एक शिविर आयोजित करने की उम्मीद है. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ में एक तैयारी सत्र आयोजित किया था.

(आईएएनएस)

The post IPL 2026 Schedule: 12 मार्च तक शुरुआती 20 दिनों का IPL शेड्यूल जारी करेगा BCCI appeared first on Udit Vani.

Cricket : ICC ने Under-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के कार्यक्रम का किया ऐलान
उदित वाणी, दुबई : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 41 मैच खेले जाएंगे. फाइनल 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. जिम्बाब्वे में मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, और क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे.

वहीं नामीबिया में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड और एचपी ओवल नामीबिया में खेले जाएंगे. विश्व कप में टीमों को चार-चार टीमों के समूह में बांटा गया है. फाइनल का रास्ता सुपर सिक्स चरण और सेमीफाइनल होते हुए तय करना होगा. 2024 संस्करण में अपने प्रदर्शन के आधार पर 10 टीमों ने क्वालीफाई किया था. मेजबानी की वजह से जिम्बाब्वे हिस्सा है. अन्य पांच टीमों ने क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन स्पर्धाओं के माध्यम से अपनी जगह बनाई है. भारतीय टीम ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में अन्य तीन टीमें बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड है. ग्रुप बी में जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं.

ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका शामिल हैं. ग्रुप डी में तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को जगह दी गई है. आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, “आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप लंबे समय से महानता का केंद्र रहा है. यह ऐसा टूर्नामेंट है जो न केवल क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को, बल्कि दिग्गजों की अगली पीढ़ी को भी सामने लाता है. ब्रायन लारा और सनथ जयसूर्या से लेकर विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और शुभमन गिल तक, इस आयोजन ने लगातार हमारे खेल के भविष्य को आकार दिया है.

जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2026 में होने वाले विश्व कप के लिए हम तैयार और उत्साहित हैं.” उन्होंने कहा कि हमें तंजानिया का स्वागत करते हुए विशेष खुशी हो रही है क्योंकि वे अपनी शुरुआत कर रहे हैं और टीमों के एक वास्तविक वैश्विक क्षेत्र में शामिल हो रहे हैं. मैं सभी प्रतिभागी टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे इस उल्लेखनीय यात्रा पर निकल रहे हैं और गर्व और वादे के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

अंडर-19 विश्व कप 2026 का कार्यक्रम

15 जनवरी: यूएसए बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

15 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

15 जनवरी: तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज, एचपी ओवल, विंडहोक

16 जनवरी: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

16 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

16 जनवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक

17 जनवरी: भारत बनाम बांग्लादेश, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

17 जनवरी: जापान बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

18 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

18 जनवरी: इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

18 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, एचपी ओवल, विंडहोक

19 जनवरी: पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

19 जनवरी: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

19 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक

20 जनवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

20 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

21 जनवरी: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

21 जनवरी: अफगानिस्तान बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक

22 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

22 जनवरी: आयरलैंड बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

22 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक

23 जनवरी: बांग्लादेश बनाम यूएसए, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

23 जनवरी: श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

24 जनवरी: भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

24 जनवरी: ए4 बनाम डी4, एचपी ओवल, विंडहोक

25 जनवरी: सुपर सिक्स ए1 बनाम डी3, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

25 जनवरी: सुपर सिक्स डी2 बनाम ए3, एचपी ओवल, विंडहोक

26 जनवरी: बी4 बनाम सी4, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

26 जनवरी: सुपर सिक्स सी1 बनाम बी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

26 जनवरी: सुपर सिक्स डी1 बनाम ए2, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

27 जनवरी: सुपर सिक्स सी2 बनाम बी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

27 जनवरी: सुपर सिक्स सी3 बनाम बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

28 जनवरी: सुपर सिक्स ए1 बनाम डी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

29 जनवरी: सुपर सिक्स डी3 बनाम ए2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

30 जनवरी: सुपर सिक्स डी1 बनाम ए3 हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

30 जनवरी: सुपर सिक्स बी3 बनाम सी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

31 जनवरी: सुपर सिक्स बी2 बनाम सी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

1 फरवरी: सुपर सिक्स बी1 बनाम सी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

3 फरवरी: पहला सेमीफाइनल, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

4 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

6 फरवरी: फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

(आईएएनएस)

The post Cricket : ICC ने Under-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के कार्यक्रम का किया ऐलान appeared first on Udit Vani.

चैंबर चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों की टीम आज नामांकन फॉर्म जमा करेगी
पहले दिन कार्यकारिणी समिति के लिए केवल एक नामांकन फॉर्म जमा हुआ

उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 13 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन फॉर्म रविवार 31 अगस्त को शाम 7 बजे तक जमा होगा. शनिवार को कार्यसमिति सदस्य के लिए केवल एक नामांकन फॉर्म जमा हुआ. रविवार को पक्ष और विपक्ष दोनों टीमों की ओर से नामांकन फॉर्म भरा जाएगा. चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि उनकी टीम शाम 5 बजे राममंदिर में पूजा पाठ करने के बाद शाम 6 बजे नामांकन फॉर्म जमा करेगी. उधर, विपक्ष की टीम भी रविवार को ही नामांकन फॉर्म जमा करेगी. चुनाव एक ट्रस्टी (रिक्त पद), 11 पदाधिकारियों एवं 30 कार्यसमिति सदस्यों के लिए होगा. आरके झुनझुनवाला, पीएस सेन, अधिवक्ता, एसएन खंडेलवाल, अधिवक्ता और राजेश मित्तल, अधिवक्ता को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि स्क्रूटनाइजर सीए पीएन संघारी और सीएस शीतल स्वैन बनाए गए हैं. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जरूरत पड़ने पर वेन्यू ई वोटिंग होगी.

चुनाव कार्यक्रम

1. नामांकन फार्म मिलेंगे-गुरुवार 28 अगस्त से चैम्बर भवन बिष्टुपुर में

2. नामांकन फॉर्म जमा होगा-शनिवार 30 एवं रविवार 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से संध्या 7 बजे तक

3. नामांकन फॉर्म की जांच-मंगलवार 2 सितंबर को संध्या 7 बजे

4. योग्य उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन

मंगलवार 2 सितंबर को रात 9 बजे तक

5. नामांकन फॉर्म वापसी- बुधवार 3 सितंबर को शाम सात बजे तक

6. उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन-बुधवार 3 सितंबर शाम 9 बजे तक

7. रिमोट ई. वोटिंग-बुधवार 10 सितंबर सुबह 10 बजे से शुक्रवार 12 सितंबर शाम 5 बजे तक

8. 74वीं वार्षिक आमसभा- शनिवार 13 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से चैम्बर भवन में

9. चैम्बर भवन में मतदान (आवश्यकता पड़ने पर)-

शनिवार 13 सितंबर को आम सभा के पश्चात सुबह 11.30 बजे से संध्या 5 बजे तक

The post चैंबर चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों की टीम आज नामांकन फॉर्म जमा करेगी appeared first on Udit Vani.

बाबाधाम देवघर में इस बार राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से 9 अगस्त तक
उदित वाणी, रांची : बाबाधाम देवघर में इस बार राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा. इस अवधि में संपूर्ण मेला क्षेत्र में बेहतर तैयारियों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को लेकर देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान मंत्री ने तैयारी संबंधी सभी कार्यों को 5 जुलाई तक पूरी करने का निर्देश संबंधित विभागों व कार्यपालक अभियंताओं को दिया.

मेले के दौरान एआई आधारित कई आधुनिक तकनीकों का किया जायेगा प्रयोग

मेला के दौरान कई आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा. जिनमें एआई आधारित इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम, 200 एआई कैमरे, चैटबॉट आधारित हेल्पलाइन, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, लगभग 700 सामान्य कैमरे, 10 एआई ड्रोन, 40 टीवी स्क्रीन, फेस रिकग्निशन कैमरे, हेड काउंटिंग, उच्च गुणवत्ता वाले एएनपीआर कैमरे, क्यूआर कोड आधारित शिकायत प्रणाली और लोकेशन आधारित अटेंडेंस सिस्टम एवं डिजिटल पवेलियन शामिल है.

वीआईपी-वीवीआईपी दर्शन की नहीं होगी अनुमति

उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान आउट ऑफ टर्न दर्शन के तहत कोई भी वीआईपी या वीवीआईपी को दर्शन की अनुमति नहीं दी जायेगी. ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मंत्री ने कहा कि यह झारखंड का सबसे बड़ा मेला है और यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से सुखद अनुभव लेकर लौटें.

गर्मी व उमस से राहत के लिए मिस्ट कूलिंग व इंद्र बर्षा की होगी व्यवस्था

समीक्षा बैठक में विद्युत आपूर्ति, पथ निर्माण, नगर निगम, जनसम्पर्क, पेयजल व स्वच्छता, पर्यटन, स्वास्थ्य, भवन निर्माण और पुलिस विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई. मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार और वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को भी दुरुस्त करने की बात कही गई. तीन स्थानों पर बनने वाली टेंट सिटी में आवासन की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. गर्मी और उमस से राहत के लिए मिस्ट कूलिंग व इंद्र बर्षा की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

देवघर और बासुकीनाथ के बीच आवागमन को बनाया जायेगा सहज

देवघर और बासुकीनाथ के बीच आवागमन को सहज बनाने के लिए जिला एवं राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा गया. श्रद्धालुओं की समस्याओं की जानकारी के लिए क्यूआर कोड आधारित फीडबैक सिस्टम को मेला क्षेत्र में बेहतर तरीके से लागू करने का निर्देश दिया गया. ताकि प्रशासन त्वरित रूप से समस्याओं का समाधान कर सके. बाबा बैद्यनाथ मंदिर से निकलने वाले जल के फिल्ट्रेशन प्लांट और फूल-बेलपत्र निष्पादन संयंत्र को मेला शुरू होने से पहले चालू करने का निर्देश नगर निगम को दिया गया. विधि व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण अपराध नियंत्रण, वाहन पार्किंग, रूटलाइन और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिये गए.

The post बाबाधाम देवघर में इस बार राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से 9 अगस्त तक appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : 10 जून से लिए जायेंगे JPSC सिविल सेवा परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू
उदित वाणी, रांची : जेपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण 864 अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित किया. साक्षात्कार 10 जून से 23 जून तक लिया जायेगा. प्रमाणपत्रों के सत्यापन एवं साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी कॉल लेटर 24 मई से आयोग की वेबसाइट से अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकेंगे. अभ्यर्थियों को डाक द्वारा कॉल लेटर नहीं भेजा जायेगा. कॉल लेटर में ही अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन की तिथि, साक्षात्कार की तिथि एवं स्वास्थ्य जांच की तिथि अंकित होगी. साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे तक निर्धारित तिथि को आयोग कार्यालय पहुंचना होगा. वहीं साक्षात्कार के लिए सफल उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन नौ जून से 22 जून तक किया जायेगा. जानकारी के अनुसार जुलाई माह तक राज्य सरकार को 342 नए अधिकारी मिलने की उम्मीद है.

The post JHARKHAND : 10 जून से लिए जायेंगे JPSC सिविल सेवा परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: चक्रधरपुर रेल मंडल को मिली दो नई मेमू ट्रेनों की सौगात, मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा संचालन
उदित वाणी, झारखंड: रेलवे बोर्ड ने चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत दो नई मेमू ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। इनमें पहली ट्रेन चाईबासा से टाटानगर के बीच तथा दूसरी ट्रेन टाटानगर से चाकुलिया के बीच चलाई जाएगी।

रेल मंडल के सूत्रों के अनुसार, स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेनों के परिचालन की तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं। संभावना है कि मई के दूसरे सप्ताह से दोनों ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के टाइमटेबल और ठहराव की जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाएगी।

The post JHARKHAND: चक्रधरपुर रेल मंडल को मिली दो नई मेमू ट्रेनों की सौगात, मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा संचालन appeared first on Udit Vani.

JEE Mains Session 2: NTA ने जारी किया JEE Main 2025 सत्र 2 का शेड्यूल, जानिए कब शुरू होगी परीक्षा
उदित वाणी, नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) सत्र 2 (JEE Main 2025 Session 2) का शेड्यूल जारी कर दिया है. जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, बीई-बीटेक और बीआर्क की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 9 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, जिसमें बीई-बीटेक की परीक्षा 5 दिनों में संपन्न होगी.

यहाँ देखें शेड्यूल

परीक्षा की शिफ्ट और तारीखें

बीई-बीटेक की परीक्षा 2, 3, 4 और 7 अप्रैल को दो पारियों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 6 बजे तक होगी. वहीं, 8 अप्रैल को केवल एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 3 से 6 बजे के बीच होगी. बीआर्क परीक्षा 9 अप्रैल को सुबह की शिफ्ट में 9 से 12:30 बजे तक संपन्न होगी.

JEE Mains Session 2 का शेड्यूल कैसे चेक करें?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

2. होमपेज पर JEE Main 2025 सेशन 2 परीक्षा शेड्यूल का लिंक ढूंढें.

3. उस लिंक पर क्लिक करें, और शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.

4. परीक्षा का शेड्यूल ध्यान से देखें और उसे डाउनलोड कर लें. भविष्य के संदर्भ के लिए शेड्यूल का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.

JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

JEE Main 2025 सत्र 2 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. परीक्षा की तिथि से लगभग 10 से 15 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को यह जानकारी मिलेगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी.

The post JEE Mains Session 2: NTA ने जारी किया JEE Main 2025 सत्र 2 का शेड्यूल, जानिए कब शुरू होगी परीक्षा appeared first on Udit Vani.