SBI ATM Security Guards Archives - Udit Vani

जमशेदपुर: एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन, नई एजेंसी CISS पर नौकरी छीनने का आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में विभिन्न एसबीआई एटीएम में वर्षों से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा गार्डों ने आरोप लगाया कि नई सुरक्षा एजेंसी द्वारा उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और बिना वैध कारण के कार्य से हटा दिया गया है।

सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से एसबीआई एटीएम में सुरक्षा गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पहले वे WWSO कंपनी के अधीन कार्यरत थे, लेकिन 1 मई 2026 से नई सुरक्षा एजेंसी CISS ने कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद पुराने कर्मियों को हटाकर नए लोगों की बहाली शुरू कर दी गई।

प्रदर्शनकारी कर्मियों ने आरोप लगाया कि जब वे दोबारा ड्यूटी की मांग लेकर एजेंसी के पास पहुंचे तो CISS कंपनी से जुड़े स्थानीय समर्थक सोमनाथ सिंह द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट और घर से उठाने की धमकी दी गई। कर्मियों ने दावा किया कि उनके पास बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।

सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं, लेकिन अचानक नौकरी छिन जाने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।

प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त से मांग की कि पुराने सुरक्षा कर्मियों को पुनः कार्य पर रखा जाए तथा धमकी और दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस आंदोलन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने समर्थन दिया है। नेताओं ने कहा कि यदि सुरक्षा कर्मियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बताया गया कि मामले को लेकर शनिवार को त्रिपक्षीय वार्ता होने की संभावना है।

The post जमशेदपुर: एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन, नई एजेंसी CISS पर नौकरी छीनने का आरोप appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : SBI ATM सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, पुराने गार्डों ने नई एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में एसबीआई एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. वर्षों से तैनात निजी सुरक्षा गार्डों ने नई एजेंसी सीआईएसएस सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है. गार्डों ने आरोप लगाया है कि नई एजेंसी पुराने कर्मियों को हटाने के लिए दबाव और बाहरी तत्वों का इस्तेमाल कर रही है.

गार्डों के मुताबिक वे पहले डब्ल्यूवीएसओ इंटरप्राइजेज लिमिटेड के माध्यम से एसबीआई एटीएम में सुरक्षा सेवाएं दे रहे थे. एजेंसी बदलने के बाद पुराने गार्डों को हटाकर नए लोगों की बहाली शुरू कर दी गई, जिससे लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि इस मामले को लेकर वे श्रम अधीक्षक, उपायुक्त, झारखंड सरकार तथा एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधन को भी शिकायत भेज चुके हैं. बैंक प्रबंधन की ओर से समाधान का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है.

पुराने गार्डों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया. आरोप है कि धरना के दौरान नई एजेंसी से जुड़े कुछ लोगों ने पहुंचकर महिला गार्डों के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस घटना से सुरक्षाकर्मियों में नाराजगी बढ़ गई है.

गार्डों ने प्रशासन से मांग की है कि नई एजेंसी द्वारा नियुक्त सुरक्षा कर्मियों के चरित्र प्रमाण पत्र और पृष्ठभूमि की जांच कराई जाए. उनका दावा है कि कई नए गार्ड राज्य से बाहर के हैं और पर्याप्त सत्यापन के बिना उन्हें संवेदनशील सुरक्षा जिम्मेदारी दी गई है.

मामले को लेकर प्रतिनिधि कुमोद कुमार ने बताया कि एसबीआई एटीएम में करीब 150 सुरक्षा गार्ड कार्यरत हैं, जो अपनी नौकरी और सुरक्षा दोनों को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

The post Jamshedpur : SBI ATM सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, पुराने गार्डों ने नई एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : SBI ATM के 140 सुरक्षा गार्डों का फूटा गुस्सा, निजी कंपनी पर लगाया बकाया वेतन डकारने का आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के विभिन्न एटीएम (ATM) में तैनात सुरक्षा गार्डों ने निजी सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. करीब 140 सुरक्षा गार्डों ने कंपनी पर भुगतान रोकने और अचानक नौकरी से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है.

साढ़े चार साल की सेवा के बाद अचानक हटाया

प्रभावित सुरक्षा गार्डों का कहना है कि वे पिछले करीब साढ़े चार वर्षों से लगातार अपनी सेवा दे रहे थे. इसके बावजूद, कंपनी ने उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक सेवा समाप्ति पत्र (Termination Letter) थमा दिया, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है.

PF, बोनस और वेतन सहित करोड़ों का बकाया

गार्डों ने आरोप लगाया है कि निजी कंपनी ने उनके कई महत्वपूर्ण भुगतानों को रोक रखा है. गार्डों के अनुसार निम्नलिखित राशियाँ अब तक बकाया हैं:

भविष्य निधि (PF): पिछले 15 महीने का पीएफ जमा नहीं किया गया है.

बोनस: एक वर्ष का बोनस भुगतान शेष है.

वेतन: अप्रैल माह का वेतन अब तक नहीं मिला है.

अन्य भुगतान: राष्ट्रीय अवकाश का पैसा, न्यूनतम वेतन का अंतर और अतिरिक्त कार्य (Overtime) का भुगतान भी लंबित है.

भुगतान में विसंगति: गार्डों का दावा है कि उनसे 30 दिन ड्यूटी कराई जाती है, लेकिन भुगतान केवल 26 दिनों का ही किया जा रहा है.

ग्रेच्युटी और पुनर्बहाली की मांग

मजदूरों ने प्रशासन से हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए अपनी सेवा अवधि के आधार पर ग्रेच्युटी की राशि दिलाने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने शर्त रखी है कि यदि बैंक द्वारा कोई नई एजेंसी नियुक्त की जाती है, तो इन सभी 140 अनुभवी गार्डों को पुनः कार्य पर रखा जाए ताकि उनकी रोजी-रोटी सुरक्षित रह सके.

The post Jamshedpur : SBI ATM के 140 सुरक्षा गार्डों का फूटा गुस्सा, निजी कंपनी पर लगाया बकाया वेतन डकारने का आरोप appeared first on Udit Vani.