Santosh Kumar Civil Defense Archives - Udit Vani

हीटवेव से राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित संतोष कुमार का सम्मान, दिल्ली सिविल डिफेंस संग बांटी राहत सामग्री
उदित वाणी जमशेदपुर:  भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे “गर्मी से जंग” अभियान में झारखंड के राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य एवं रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को नई दिल्ली सिविल डिफेंस टीम ने विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्हें टोपी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान दिया गया तथा उनके हाथों अभियान का विधिवत शुभारंभ कराया गया।

दिल्ली सरकार, जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और दिल्ली सिविल डिफेंस संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमार ने राहगीरों, ऑटो रिक्शा चालकों और श्रमिकों के बीच टोपी, गमछा, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोल, ओआरएस घोल और ठंडे पेयजल का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य तेज धूप और लू के प्रभाव से लोगों को सुरक्षित रखना था।

गौरतलब है कि राजधानी में बढ़ते तापमान और हीटवेव के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार और जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर कूलिंग जोन और मोबाइल कूलिंग शेड स्थापित किए गए हैं। यहां आम लोगों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों और जरूरतमंद नागरिकों के लिए छाया, पंखे, ठंडा पानी तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि हीट स्ट्रोक और गर्मी से होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

कार्यक्रम में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर कमल शर्मा, मनोज कुमार, अनिल शर्मा, सुल्तान खान समेत कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने सामुदायिक सहयोग और मानव सेवा को कठिन मौसम में लोगों की सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार बताया।

समारोह के अंत में संतोष कुमार ने दिल्ली सिविल डिफेंस और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान न केवल लोगों को त्वरित राहत देते हैं, बल्कि समाज में मानव सेवा और संवेदनशीलता का मजबूत संदेश भी पहुंचाते हैं। अवकाश यात्रा के दौरान कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति के लिए सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर कमल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

The post हीटवेव से राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित संतोष कुमार का सम्मान, दिल्ली सिविल डिफेंस संग बांटी राहत सामग्री appeared first on Udit Vani.