SakchiGurudwara Archives - Udit Vani

Jamshedpur: ‘अकाल’ फिल्म से प्रेरित हुए गुरुद्वारा प्रतिनिधि, बोले– हर भारतीय को देखनी चाहिए यह फिल्म
उदित वाणी, जमशेदपुर: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सौजन्य से विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों और संगठनों के 209 प्रतिनिधियों ने पंजाबी फिल्म “अकाल: द अनकॉन्कर्ड” का सामूहिक रूप से अवलोकन किया. यह फिल्म सिखों के शौर्य और बलिदान की गाथा को सजीव करती है.

शौर्य से ओतप्रोत ‘अकाल’ ने भावुक किया दर्शकों को

गोलमुरी स्थित मिराज सिनेमा के सिंगल स्क्रीन पर दिखाई जा रही गिप्पी ग्रेवाल अभिनीत यह फिल्म दर्शकों को सिखों के साहसिक इतिहास में ले जाती है. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिनेमा प्रबंधक हरीश सिंह को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया. उनके सहयोग और समर्पण के लिए कमेटी ने आभार भी जताया.

‘अकाल’ केवल सिखों के लिए नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए है: प्रतिनिधियों का मत

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि करण जौहर द्वारा निर्मित और गिप्पी ग्रेवाल द्वारा अभिनीत यह फिल्म वास्तव में सिखों की बहादुरी को सजीव करती है. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रेरणादायक फिल्में समय-समय पर बननी चाहिए.

पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कलाकारों ने अत्यंत प्रभावशाली अभिनय किया है. यह फिल्म केवल सिख समुदाय के लिए नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि यह जानना आवश्यक है कि सिखों ने कम संख्या में होते हुए भी अत्याचारों के विरुद्ध कैसे वीरतापूर्वक संघर्ष किया और विजय प्राप्त की.

सम्मानजनक उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव

इस अवसर पर कई विशिष्ट प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे—

प्रधान भगवान सिंह, पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड गुरुद्वारा एवं सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया, महासचिव कमलजीत सिंह, प्रधान लखविंदर सिंह, प्रधान दलजीत सिंह, प्रधान रविंद्र सिंह, प्रधान मलकीत सिंह, प्रधान रणजीत सिंह माथारू, प्रधान परमजीत सिंह रोशन, महासचिव जसवंत सिंह जसु, महासचिव हरदीप सिंह चनिया, चरणजीत सिंह बबलू, बलवीर सिंह, रणजीत सिंह, जगतार सिंह नागी, भूपेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, हरदीप सिंह डीपी, मनमोहन सिंह, हीरा सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, बब्बू सिंह, अमृतपाल सिंह मोनू.

इसके अलावा सेंट्रल नौजवान सभा के महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू और सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर तथा चेयरमैन कमलजीत कौर भी उपस्थित रहीं.

The post Jamshedpur: ‘अकाल’ फिल्म से प्रेरित हुए गुरुद्वारा प्रतिनिधि, बोले– हर भारतीय को देखनी चाहिए यह फिल्म appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: साकची गुरुद्वारा कमिटी भंग, सुखदेव सिंह बने कार्यकारी प्रधान – चुनाव को लेकर हलचल तेज
उदित वाणी, जमशेदपुर: रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची की जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएन) में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मौजूदा कमिटी को भंग कर दिया गया. काशीडीह निवासी सरदार सुखदेव सिंह को सर्वसम्मति से कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया जो आगामी कार्यवाही तक गुरुद्वारा के प्रबंधन की ज़िम्मेदारी संभालेंगे.

नए कन्वीनर सतिंदर सिंह रोमी

कार्यकारी प्रधान बनने के बाद सुखदेव सिंह ने सतिंदर सिंह रोमी को चुनावी कन्वीनर नियुक्त किया. संगत ने ‘जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल’ के जयघोष के साथ इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की.

विवाद और समाधान के बाद बनी सहमति

गुरुद्वारा दरबार हॉल में आयोजित बैठक में पूर्व प्रधान निशान सिंह ने सभा की शुरुआत मौजूदा कमिटी को भंग करने की घोषणा से की. इसके बाद उन्होंने सरदार सतनाम सिंह सिद्धू को प्रधान पद के लिए नामित किया, किंतु विपक्षी गुट द्वारा आपत्ति के कारण दोनों पक्षों में विचार-विमर्श हुआ. अंततः सुखदेव सिंह के नाम पर सहमति बनी.

निशान सिंह को सौंपी गई संचालन की जिम्मेदारी

सुखदेव सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक स्थायी प्रधान का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक गुरुद्वारा के दैनिक कार्यों की ज़िम्मेदारी पूर्व प्रधान निशान सिंह ही देखेंगे. उन्होंने निशान सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की, विशेषकर ग्रंथीयों, सेवादारों और गुरुद्वारा विकास के क्षेत्र में.

वोटर लिस्ट अद्यतन का कार्य जारी

सरदार निशान सिंह ने जानकारी दी कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए वोटर लिस्ट को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से अपडेट किया जा रहा है. जल्द ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा.

संगत की उत्साहजनक भागीदारी

संगत की उपस्थिति में मुख्य ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन ने गुरु चरणों में अरदास की. इसके बाद सुखमणि साहिब जत्था, स्त्री सत्संग सभा और सिख नौजवान सभा के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई.

The post Jamshedpur: साकची गुरुद्वारा कमिटी भंग, सुखदेव सिंह बने कार्यकारी प्रधान – चुनाव को लेकर हलचल तेज appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बैसाखी पर ग्रंथीयों को स्कूटी की सौगात, चुनावी घोषणा भी तय
उदित वाणी, जमशेदपुर: बैसाखी के अवसर पर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने एक महत्वपूर्ण आयोजन किया, जिसमें 326वें खालसा पंथ सृजन दिवस के मौके पर गुरुद्वारा के ग्रंथीयों भाई अमृतपाल सिंह मन्नन और जरनैल सिंह को स्कूटी भेंट की गई. इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रमुख निशान सिंह ने “बैसाख सुहावा ताँ लगे जा संत भेटें हर सोई” के साथ संगत को संबोधित किया. इस आयोजन में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी.

स्कूटी भेंट और संगत की सेवा

कीर्तन दरबार के बाद ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू और अवतार सिंह फुर्ती ने स्कूटी की चाभी ग्रंथीयों को सौंपी. इस मौके पर महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि पहले भी ग्रंथीयों को बाबा बुड्ढा जी निवास के रूप में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रिहायश प्रदान की गई थी.

कार्यकाल का लेखा-जोखा

संगत के सामने कार्यकाल के आय-व्यय का लेखा-जोखा रखते हुए परमजीत सिंह काले ने गुरुद्वारा के विकास कार्यों की जानकारी दी और आगामी विकास कार्यों के क्रियान्वयन के प्रति संकल्प व्यक्त किया. प्रधान निशान सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें संगत ने सेवा सौंपी थी और कमिटी ने पूरी शिद्दत से सेवा की है.

चुनाव संबंधी निर्णय

आगामी प्रधान पद के चुनाव के संबंध में निशान सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल से वोटर लिस्ट बनाने का कार्य प्रारंभ होगा और 20 अप्रैल को होने वाली जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) में चुनावी प्रक्रिया की आगामी कार्यवाई पर चर्चा की जाएगी.

अखंड पाठ और कीर्तन दरबार

कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार से हुई. इस दौरान सिख स्त्री सत्संग सभा और सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया. हुजूरी रागी जत्था और गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना का इतिहास संगत के साथ साझा किया.

संगत की सक्रिय भागीदारी

बैसाखी कीर्तन दरबार को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सभी प्रमुख सेवादारों ने सक्रिय रूप से योगदान दिया. इस आयोजन में सरदार निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह सिद्धू और अन्य ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया. इस आयोजन ने खालसा पंथ की स्थापना के महत्व को पुनः स्थापित किया और संगत को एकजुट किया.

The post Jamshedpur: बैसाखी पर ग्रंथीयों को स्कूटी की सौगात, चुनावी घोषणा भी तय appeared first on Udit Vani.

पैन, आधार सहित अन्य सरकारी दस्तावेज त्रुटि सुधार शिविर में 270 लोग हुए लाभान्वित
उदित वाणी, कांड्रा : साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय में पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य जरुरी सरकारी दस्तावेजों में त्रुटि सुधार व अद्यतीकरण शिविर में 270 लोग लाभान्वित हुए।

रविवार को गैर सरकारी संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन (एनएसएफ) के सहयोग से सीजीपीसी कार्यालय में एकदिवसीय शिविर लगाया गया जिसे लाभूकों ने खूब सराहा।

गैर सरकारी संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन (एनएसएफ) की टीम की ओर से मुख्य रूप से आकाश श्रीवास्तव, सिमरन भोगल, विजय सिंह सोय, जितु कुमार, शैलेन्द्र शर्मा व ओमप्रकाश रजक जबकि सीजीपीसी की तरफ से प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सुखवंत सिंह सुखु, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह सैंकी व गुरपाल सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए लाभूकों के सहायक बने रहे।

गौरतलब है कि जमशेदपुरवासीयों के लिए एक छत के नीचे आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आधार के साथ पैन लिंक करना, त्रुटि सुधार और अद्यतीकरण जैसी सेवा लाभ के लिए एकदिवसीय शिविर लगाया गया था।

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह नाम्या स्माइल फाउंडेशन के कुणाल षाडंगी ने शिविर में पहुँच के कार्यकलाप का जायजा लिया।

इस अवसर पर सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह ने ग़ैर सरकारी संस्था के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित भी किया। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, परविंदर सिंह सोहल, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, महासचिव अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, त्रिलोचन सिंह, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह सिद्धू, जगजीत सिंह गांधी, जसपाल सिंह व अमरजीत सिंह भामरा ने शिविर में पहुँच कर चल रही गतिविधि का जायजा लिया। सेवा का लाभ लेने आये गोलमुरी के राजकमल सिंह और अन्य ने अनुभव साझा करते हुए बताया की सीजीपीसी द्वारा लगाये गये इस शिविर से आम जन को काफी लाभ पहुँचा है इस जनोपयोगी शिविर के आयोजन पर भगवान सिंह एवं पूरी सीजीपीसी टीम प्रशंसा के पात्र है।

The post पैन, आधार सहित अन्य सरकारी दस्तावेज त्रुटि सुधार शिविर में 270 लोग हुए लाभान्वित appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: प्रकाश पर्व कल, साकची गुरुद्वारा में तीन दिवसीय अखंड पाठ शुरू
-जुगसलाई से बिष्टुपुर होते हुए साकची गुरुद्वारा पहुंचेगा इस बार नगर कीर्तन

उदित वाणी, जमशेदपुर: सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के 8 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रकाशपर्व को लेकर तीन दिवसीय अखंड पाठ का आरंभ रविवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में किया गया. जिसकी समाप्ति के भोग गुरुपर्व वाले दिन मंगलवार को 11 बजे पड़ेगा. समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगतो के बीच साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होगा.

गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर आठ नवंबर को निकलने वाले नगर कीर्तन की तैयारियां चरम पर है. शहर के गुरुद्वारों की साफ-सफाई और साज सज्जा के साथ रंगीन रोशनियों को लगाने का दौर अंतिम चरण पर है. इस बार नगर कीर्तन जुगसलाई स्थित गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा से निकलेगा. यह नगर कीर्तन जुगसलाई गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर बिष्टूपुर होते हुए साकची गुरुद्वारा में आकर संपन्न होगा.

ऐतिहासिक होगा साकची में पालकी साहब का स्वागत

आज गुरुद्वारा साहिब साकची के ग्रंथि ज्ञानी बलदेव सिंह ने अखंड पाठ आरंभ में सिख कौम के समृद्धि और समस्त संसार में शांति की अरदास गुरु महाराज के समक्ष की. गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि इस बार पालकी साहिब का स्वागत साकची में ऐतिहासिक होगा इस इसलिये उन्होंने अपील की है कि संगत इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करे.

गुरुद्वारा साहिब सजधज कर तैयार : सिधु-काले

साकची गुरुद्वारा साहिब के महासचिव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सिधु ने कहा कि संगत के सहयोग और कमिटी सदस्यों की कर्मठता से गुरुद्वारा साहिब पूरी तरह सज-धज संगत के स्वागत को पूरी तरह तैयार है.

गुरुद्वारा मैदान में होगा इस बार लंगर

वरीय कमिटि सदस्य जोगिंदर सिंह जोगी, सतनाम सिंह घुम्मन, महेन्द्र सिंह और अमरपाल सिंह ने बताया कि भीड़ के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष गुरु का लंगर गुरुद्वारा मैदान में आयोजित किया जायेगा. तथा जोड़े घर की सेवा नौजवान सभा के जिम्मे होगी जिसकी अगुवाई नौजवान सभा के प्रधान मनमीत सिंह करेंगें. चेयरमैन महेन्द्र सिंह ने कहा कि लंगर की सेवा दोपहर 3 बजे तक ही कर पाना संभव हो पायेगा क्योंकि सारे सेवादार और कमिटि सदस्य नागरकीर्तन में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.

स्कूली बच्चों के प्रस्तुति होगी खास

नगर कीर्तन में 19 स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे. आयोजन में सिख समाज के महिला, पुरुष, बुजुर्ग हर कोई बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे और नगर कीर्तन को सफल बनाने का कार्य करेंगे. यह 553वां प्रकाशोत्सव है. इस उपलक्ष्य में निकलने वाले नगरकीर्तन के पुख्ता ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने की है.

फटाखा फोडऩे और रैश ड्राइविंग पर रोक

नगरकीर्तन को सुचारु रूप से संचालन में सहयोग करे ताकि नगरकीर्तन को समय से आरम्भ कर समय पर समाप्त करने की तैयारी है. सदस्यों को बुलेट से फटाखा फोडनेवालों, स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग करने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा है ताकि संगत को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ट्रैफिक कंट्रोल की भी विशेष व्यवस्था

नगरकीर्तन के दौरान सबसे आगे ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्मेदारी टिनप्लेट और बिरसानगर यूनिट को दी गयी जबकि पालकी साहिब के पीछे दांयी तरफ रस्से की सेवा जुगसलाई यूनिट और बांयी तरफ आजादबस्ती यूनिट करेगी. नगरकीर्तन के साइड कंट्रोलिंग में दायीं तरफ साकची, कीताडीह, मानगो और रिफ्यूजी कॉलोनी जबकि बांयी तरफ संतकुटिया, बर्मामाइंस, सरजामदा तथा गम्हरिया के युवक करेंगे.

पालकी साहिब की होगी पूरी निगरानी

पालकी साहिब के निगरानी की जिम्मेदारी दांयी तरफ टेल्को, बारीडीह, मनीफिट और गोलपहाड़ी जबकि बांयी तरफ सोनारी, नामदा बस्ती और टुइलाडूंगरी तथा ठीक आगे बर्मामाइंस यूनिट पर होगी. नगरकीर्तन के अंतिम छोर पर कदमा यूनिट की युवक सफाई कार्य में सेवा देंगे. महत्वपूर्ण रूप से व्यापक तौर पर हरविंदर सिंह, बलजीत संसोआ और जितेंदर सिंह शालू पुरे नगर कीर्तन में आगे से लेकर पीछे तक पूरी देख-रेख संभालेंगे. नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू ने नौजवानो से अपील की है कि नगरकीर्तन को अनुशासित और सम्मानित तरीके से निकालने में अपना सहयोग दें.

प्रभातफेरी के साथ आयोजन की तैयारी

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची समेत विभिन्न गुरुद्वारों द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. प्रभातफेरी में गुरु महाराज के सम्मान में शब्द-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने अहले सुबह गली-गली से गुजरकर वातावरण बना हुआ है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, सिख नौजवान सभा साकची, सिख स्त्री सत्संग सभा साकची, सुखमणि साहिब कीर्तन जत्था तथा समूह संगत अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हैं ताकि 8 नवंबर के आयोजन को भव्य और सफल बनाया जा सके.

पालकी साहब की खास होगी साज सज्जा

गुरुग्रंथ साहब के लिए पालकी साहब को इस बार भी खास तौर पर सजाया संवारा जाएगा. गुरुग्रंथ साहब को जुगसलाई गुरुद्वारा में पालकी साहब में ससम्मान रख कर नगर कीर्तन के साथ साकची लाया जाएगा. गुरुग्रंथ साहब साकची गुरुद्वारा में ही रहता है. यहां से उसे पालकी साहब के साथ जुगसलाई ले जाया जाएगा और नगर कीर्तन के साथ साकची गुरुद्वारा पहुंचाया जाएगा.

तीन वर्ष बाद आयोजन सो खूब है उत्साह

इस बार आयोजन को लेकर सिख समुदाय में प्रकाश पर्व के नगर कीर्तन को लेकर बेहद उत्साह है. कोविड की वजह से तीन वर्षों तक नगर कीर्तन नहीं हो पाया था. इस बार यह आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है.

बारीडीह गुरुद्वारा में बदला गया चोला

बारीडीह गुरुद्वारा में सौ फीट ऊंचे निशान साहिब का चोला बदला गया और जगजीत सिंह जग्गी ने सेवा निभाई. इससे पहले दरबार हॉल एवं निशान साहब को दूध से धोया गया. स्त्री सत्संग सभा की बीबी बलविंदर कौर बीबी मनजीत कौर बीबी निर्मल कौर बीबी मनदीप कौर बीबी निर्मल कौर का जत्था सत्संग का प्रवाह चलाता रहा. वहां पहुंचे झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने सभी को गुरु पर्व की बधाई दी और सभी को नगर कीर्तन में शामिल होने का आग्रह भी किया.

संगत की ओर से चेयरमैन करतार सिंह, ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष बलविंदर सिंह, महासचिव सुखविंदर सिंह, सलाहकार अवतार सिंह एवं ट्रस्टी अमरजीत सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया. गुरु घर के वजीर बाबा निरंजन सिंह ने सतविंदर सिंह एवं सुखदेव सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया. मंच का संचालन महासचिव सुखविंदर सिंह ने किया और उन्होंने स्त्री सत्संग सभा की बीबीयों एवं धार्मिक स्कूल के बच्चों को नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए सफेद वस्त्र एवं सफेद दुपट्टा तथा सफेद दस्तार धारण करने का अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि मंगलवार को भोग के उपरांत कीर्तन दरबार, शब्द विचार होंगे एवं लंगर बांटा जाएगा. इस मौके पर प्रधान कुलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, प्रदीप सिंह, जयमल सिंह, गुरदीप सिंह, जगबीर सिंह जग्गी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: प्रकाश पर्व कल, साकची गुरुद्वारा में तीन दिवसीय अखंड पाठ शुरू appeared first on Udit Vani.