RPF Barrack Tatanagar Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: गर्मी की भीड़ से पहले टाटानगर स्टेशन अलर्ट मोड में, डीआरएम तरुण हुरिया ने परखी व्यवस्था
उदित वाणी जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं।

डीआरएम दोपहर में स्टेशन पहुंचे, जहां रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ जवानों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने टिकट काउंटर, रिजर्वेशन सेंटर, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म तक पहुंचने वाले रास्तों और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि यात्रियों को टिकट लेने, प्लेटफॉर्म तक पहुंचने और अन्य सुविधाओं के उपयोग में किसी तरह की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कहा कि आने वाले दिनों में छुट्टियों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में भीड़ नियंत्रण, पेयजल, सफाई, सुरक्षा और टिकट व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डीआरएम ने आरपीएफ महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिला सुरक्षा कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को महिला कर्मियों के लिए आवश्यक संसाधन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कार्य स्थितियों में सुधार से ही बेहतर सेवा सुनिश्चित हो सकती है।

टाटानगर स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्यों की समीक्षा करते हुए डीआरएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने यात्रियों के लिए टिकट और रिजर्वेशन काउंटरों पर अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

गर्मी की छुट्टियों को लेकर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन पर उन्होंने कहा कि रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों की तैयारी कर रहा है ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। वहीं हाल ही में मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान किशोर की करंट लगने से हुई मौत पर दुख जताते हुए उन्होंने लोगों से रेलवे परिसर में सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

प्लेटफॉर्म संख्या-1 और 2 पर लगे एक्सीलेटर के बार-बार बंद रहने के सवाल पर डीआरएम ने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए संबंधित कंपनी को निर्देश दिया गया है और जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

The post JAMSHEDPUR: गर्मी की भीड़ से पहले टाटानगर स्टेशन अलर्ट मोड में, डीआरएम तरुण हुरिया ने परखी व्यवस्था appeared first on Udit Vani.