Royal Challengers Bengaluru Archives - Udit Vani

IPL 2026: रजत पाटीदार की कप्तानी पारी के दम पर आरसीबी ने रच दिया इतिहास, बना डाला प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर
उदित वाणी, धर्मशाला : आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इतिहास रच दिया है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार की पारी के दम पर आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है.

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पाटीदार ने प्लेऑफ के अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को बरकरार रखा और गुजरात टाइटंस (जीटी) के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. पाटीदार ने मात्र 33 गेंदों पर 9 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 93 रन की पारी खेली. पाटीदार की इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 5 विकेट पर 254 रन बनाए. यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है.

आईपीएल प्लेऑफ में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था. गुजरात ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट पर 233 रन बनाए थे.

टी20 क्रिकेट में नॉकआउट या प्लेऑफ गेम में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड समरसेट के नाम है. समरसेट ने टी20 ब्लास्ट के क्वार्टर फाइनल में डर्बिशायर के खिलाफ 2012 में 5 विकेट पर 265 रन बनाए थे. दूसरे स्थान पर झारखंड है. झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में हरियाणा के खिलाफ 3 विकेट पर 262 रन बनाए थे. तीसरे स्थान पर भारतीय टीम है. टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 255 रन बनाए थे. आरसीबी का गुजरात के खिलाफ बनाया 254 का स्कोर ओवरऑल रिकॉर्ड में चौथे स्थान पर है. पांचवें स्थान पर भी भारतीय टीम है. टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 253 रन बनाए थे.

आईपीएल में आरसीबी का यह तीसरा बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2013 में आरसीबी ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 5 विकेट पर 263 और 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट पर 262 रन बनाए थे.

आरसीबी की तरफ से गुजरात के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में 38 बाउंड्री लगी हैं. इसमें 14 छक्के और 24 चौके शामिल हैं. यह किसी आईपीएल नॉकआउट या प्लेऑफ मैच में लगाई गई बाउंड्री का रिकॉर्ड है. इससे पहले आईपीएल नॉकआउट या प्लेऑफ मैच में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था. चेन्नई ने 2012 में दिल्ली के खिलाफ हुए मुकाबले में 33 बाउंड्री लगाई थी.

(आईएएनएस)

The post IPL 2026: रजत पाटीदार की कप्तानी पारी के दम पर आरसीबी ने रच दिया इतिहास, बना डाला प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर appeared first on Udit Vani.