RIMS Ranchi Archives - Udit Vani

मुआवजे की मांग पर रोका अंतिम संस्कार, पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर बनी सहमति
उदित वाणी, पटमदा:  बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह टोला सीमागोड़ा में 23 मई की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल महिला ऊषा मुर्मू ने आखिरकार रांची के रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मुआवजा मिलने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस को गांव पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात करीब 12 बजे आसनबनी–पटमदा मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर 33 हजार बिजली के पोल को तोड़ते हुए संकरी हेंब्रम के घर में घुस गया था। उस समय घर के आंगन में खटिया पर सो रही संकरी हेंब्रम और उनकी बेटी ऊषा मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां ऊषा मुर्मू की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया था।

करीब सात दिनों तक रिम्स में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को ऊषा मुर्मू ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव को पटमदा के तुंगबुरू गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस और वाहन मालिक की ओर से पीड़ित परिवार की कोई सुध नहीं ली गई। आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा मिलने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू और जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने बोड़ाम एवं पटमदा थाना पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह दोनों थाना प्रभारी तुंगबुरू गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हादसे के बाद एक सप्ताह तक न तो थाना प्रभारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और न ही इलाज के दौरान कोई सहयोग किया गया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने सरकारी प्रावधान के तहत चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने तथा वाहन मालिक से भी उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं पटमदा थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने अंतिम संस्कार के लिए तत्काल अपने स्तर से 10 हजार रुपये की सहायता दी। साथ ही सोमवार को वाहन मालिक को बोड़ाम थाना बुलाकर मुआवजे को लेकर बातचीत कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

बताया जाता है कि करीब 40 वर्षीय ऊषा मुर्मू 23 मई को ही अपने मायके सीमागोड़ा आई थीं। उसी रात हुए हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पति, दो बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी 12वीं, छोटी बेटी आठवीं और बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

The post मुआवजे की मांग पर रोका अंतिम संस्कार, पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर बनी सहमति appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : RIIMS व BIT मेसरा ने विकसित किया AI आधारित दो स्वास्थ्य उपकरण
उदित वाणी, रांची : स्वास्थ्य के क्षेत्र में एआई के बढ़ते प्रयोग और नवाचारों की कड़ी के बीच राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान [रिम्स] और बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान [बीआईटी] मेसरा के शोधकर्ताओं ने दो अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरण विकसित किया है. जो उपचार को आसान बनायेगा और गंभीर रूप से बीमार व अक्षम मरीजों का जीवन आसान करेगा. इनमें पहली तकनीक एआई आधारित स्मार्ट आला है. जो शरीर के अंदरूनी अंगों यथा हृदय, फेफड़ा, लीवर की सूक्ष्म ध्वनियों में छिपे संकेतों को पकड़कर बीमारी की पहचान करने में सक्षम है.

इसके माध्यम से मरीजों को शुरुआती स्तर पर ही बीमारी की जानकारी मिल जाएगी और एमआरआई या सिटी स्कैन जैसी महंगी जांचों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. रिम्स के डॉक्टर द्वारा मरीजों पर किए गए परीक्षणों में इसने सटीक परिणाम दिया है. इसके पेटेंट के लिए भी आवेदन कर दिया गया है. रिम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट के विभागाध्यक्ष व डीन रिसर्च डा प्रदीप कुमार भट्टाचार्य, रिम्स ट्रामा लैब प्रभारी डा साकेत वर्मा और बीआईटी मेसरा के इंजीनियर डा सितांशु साहू के नेतृत्व में चिकित्सकों और इंजीनियरों की टीम ने मिलकर इस उपकरण को विकसित किया है.

दो वर्षों के शोध के बाद तैयार इस तकनीक में अब तक 300 से अधिक प्रकार की ध्वनियों का डाटाबेस जोड़ा जा चुका है. दूसरी ओर बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी प्रणाली विकसित की है. जो दिमाग के विद्युत संकेतों को व्हीलचेयर के संचालन से जोड़ती है. यह तकनीक ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस [बीसीआई] पर आधारित है. जिसके माध्यम से दिमागी संकेतों से व्हीलचेयर को नियंत्रित किया जा सकता है.

यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी है. जो रीढ़ की चोट, स्ट्रोक, एएलएस या सेरेब्रल पाल्सी जैसी स्थितियों के कारण चलने-फिरने या हाथ-पैर हिलाने-डुलाने में असमर्थ हैं. ऐसे मरीज के मन की इच्छा के अनुरूप यह व्हील चेयर मूव कर सकती है. इस शोध को अंतरराष्ट्रीय जर्नल न्यूरोसाइंस [एल्सेवियर] में प्रकाशित किया गया है. इसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद का भी सहयोग प्राप्त है.

The post Jharkhand : RIIMS व BIT मेसरा ने विकसित किया AI आधारित दो स्वास्थ्य उपकरण appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Police: रांची में टोल प्लाजा पर मामूली विवाद के बाद हिंसक संघर्ष, छह से ज्यादा लोग घायल
उदित वाणी, रांची:  झारखंड की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। शादी समारोह में जा रहे 50-60 लोगों की बेकाबू भीड़ ने टोल प्लाजा पर धावा बोलकर कर्मियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

इस हमले में टोल प्लाजा के मैनेजर समेत छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत टोल पार करने के दौरान हुई एक मामूली कहासुनी से हुई। देखते ही देखते शादी के काफिले में शामिल 50-60 लोग उग्र हो गए और लाठी-डंडों से लैस होकर टोल कर्मियों पर टूट पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने केबिन के भीतर घुसकर उत्पात मचाया और टोल मैनेजर समेत वहां मौजूद कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले के दौरान टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इस खूनी संघर्ष में टोल मैनेजर और अन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। कई कर्मचारियों के सिर फट गए और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है।

टोल प्रबंधन का आरोप है कि हमला पूरी तरह सुनियोजित था और हमलावर हिंसक इरादे से आए थे। घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने टोल मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रांची पुलिस अब टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

–आईएएनएस

The post Jharkhand Police: रांची में टोल प्लाजा पर मामूली विवाद के बाद हिंसक संघर्ष, छह से ज्यादा लोग घायल appeared first on Udit Vani.

Ranchi: नक्सलियो के सबसे बड़े थिंक टैंक एवं टुंडी व पीरटांड़ से पूरे झारखंड को माओवाद का किला बनाने वाले किशन दा का रिम्स में निधन
उदित वाणी, रांची: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद माओवादियों के सबसे बड़े पोलित ब्यूरो सदस्य एक करोड़ रुपये के इनामी रहे 80 वर्षीय प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा उर्फ निर्भय मुखर्जी उर्फ काजल उर्फ महेश का शुक्रवार की सुबह रिम्स में निधन हो गया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सबसे बड़े थिंक टैंक एवं टुंडी व पीरटांड़ से पूरे झारखंड को माओवाद का किला बनाने वाले प्रशांत बोस का असली नाम प्रबल बोस था। प्रशांत बोस की शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सांस लेने में कठिनाई हुई और तत्काल कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें रिम्स ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की स्पेशल टीम ने उनका इलाज शुरू किया गया। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ और करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी। इसके बाद जेल और अस्पताल प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रिम्स में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है तथा सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी ने जेल प्रशासन को बताया कि प्रशांत बोस के घर में आगे पीछे कोई नहीं है। प्रशांत बोस का एक भाई अमेरिका में है। जिन्हें सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। जेल प्रशासन ने इस संबंध में रांची के उपायुक्त से भी बातचीत की है। बताया गया कि शव लेने अगर कोई नहीं आएगा तो शव का अंतिम संस्कार 72 घंटे इंतजार के बाद पूरे सम्मान के साथ प्रशासन द्वारा कराया जायेगा। गौरतलब है कि प्रशांत बोस को 12 नवंबर 2021 को सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा टोल ब्रिज के पास उनकी पत्नी शीला मरांडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। 1990 के दशक में उनकी माओवादी घटनाओं में सक्रियाता बढ़ी। इसके बाद हत्या, आपराधिक साजिश सहित सैकड़ों माओवादी घटनाओं में उनकी संलिप्तता रही। सारंडा में 16 जवानों की शहादत समेत कई बड़ी घटनाओं में उसकी संलिप्तता का आरोप था।

प बंगाल के जमींदार परिवार से थे, पर अब आगे-पीछे कोई नहीं

प्रशांत बोस मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के जादवपुर स्थित 7/12 सी विजयगढ़ कॉलोनी का निवासी थे। वह एक जमींदार परिवार से थे। नक्सली लीडर अमूल्य सेन एवं कन्हाई चटर्जी के साथ वर्ष 1970 में कोलकाता से टुंडी आकर प्रशांत बोस ने नक्सलवाद की इस क्षेत्र में नींव रखी थी। उस दौर में यहां वह किसान दा के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने टुंडी एवं गिरिडीह जिले के पीरटांड़ को एक जोन बनाकर यहां नक्सलवाद का संगठन खड़ा किया था। जो बाद में पारसनाथ जोन बना।

माओवादी संगठन में अहम पहचान प्रशांत बोस महासचिव नंबला केशव राव के बाद थे दूसरे सबसे प्रभावशाली

माओवादी संगठन में अहम पहचान प्रशांत बोस को माओवादी संगठन में महासचिव नंबला केशव राव के बाद दूसरे सबसे प्रभावशाली माने जाते थे। संगठन की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के सदस्य रहे और ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो के सचिव भी थे। प्रशांत बोस रणनीतिक फैसलों और संगठन की दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका के लिए जाने जाते थे। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में 200 से अधिक नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड थे। उनके नेतृत्व में कई बड़े हमले और संगठनात्मक निर्णय लिए गए। जो नक्सली गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाते थे।

नावाटांड़ के शीला मरांडी से किया था शादी, कई भाषाओं के थे जानकार

प्रशांत बोस ने नावाटांड़ की रहने वाली शीला मरांडी से विवाह किया था। शीला मरांडी भाकपा माओवादी की महिला संगठन नारी मुक्ति संघ की संस्थापक अध्यक्ष थी। जानकार बताते हैं कि प्रशांत बोस अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, संथाली, मुंडारी, हो समेत कई भाषाओं के जानकार थे। उनके भाषणों से प्रभावित होकर सैकड़ों आदिवासी युवक मुख्यधारा से हटकर नक्सलवाद की ओर मुड़ गए थे। प्रशांत बोस वर्ष 2004 में सीपीआई-एमएल [पीपुल्स वॉर] के साथ विलय होकर सीपीआई [माओवादी] बनने से पहले माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर ऑफ इंडिया [एमसीसीआई] के प्रमुख थे। प्रशांत बोस भाकपा [माओवादी] की केंद्रीय समिति पोलित ब्यूरो और केंद्रीय सैन्य आयोग [सीएमसी] के भी सदस्य थे।

The post Ranchi: नक्सलियो के सबसे बड़े थिंक टैंक एवं टुंडी व पीरटांड़ से पूरे झारखंड को माओवाद का किला बनाने वाले किशन दा का रिम्स में निधन appeared first on Udit Vani.