RepublicDay Archives - Udit Vani

77वें गणतंत्र दिवस 2026 पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मिलेगा राष्ट्रपति अवार्ड
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सिविल डिफेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय, सराहनीय और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है. यह सम्मान न केवल संतोष कुमार की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल, टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इकाई और समूचे जमशेदपुर शहर के लिए गर्व का विषय है.

दक्षिण पूर्व रेलवे के इतिहास में यह पहला अवसर है जब चक्रधरपुर मंडल से किसी सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है. यह पुरस्कार कर्तव्य के प्रति असाधारण निष्ठा, अनुशासन, सेवा भावना और संकट की घड़ी में उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के लिए प्रदान किया जाता है. संतोष कुमार ने अपने लंबे सेवाकाल में रेल सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी संतोष कुमार को वर्ष 2025 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पदक से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा उन्हें दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (2024) गार्डन रीच, कोलकाता में प्रदान किया गया था. वर्ष 2022 में पीसीएसओ अवार्ड, 2018 में सीनियर एसडीजीएम अवार्ड, तथा चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 2002, 2005 और 2007 में सम्मानित किया जा चुका है. वहीं सीनियर डीईई अवार्ड उन्हें 2010 और 2017 में प्रदान किया गया, जिससे भारतीय रेल में उनके योगदान की निरंतरता और गुणवत्ता स्पष्ट होती है.

राष्ट्रपति अवार्ड की घोषणा के बाद टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में हर्ष का माहौल रहा. सभी वॉलिंटियर्स ने अपने इंस्पेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं. गार्डन रीच स्थित डीजीएम कार्यालय सहित चक्रधरपुर मंडल और टाटानगर के कई वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने भी संतोष कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. यह सम्मान निस्संदेह सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के मनोबल को बढ़ाने वाला है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

The post 77वें गणतंत्र दिवस 2026 पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मिलेगा राष्ट्रपति अवार्ड appeared first on Udit Vani.

गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 12 पुलिस अफसरों-कर्मियों को राष्ट्रपति और पुलिस पदक
उदित वाणी, रांची : गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. इस संबंध में गृह मंत्रालय ने रविवार को अधिसूचना जारी की.

सम्मानित पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठा, साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है. अधिसूचना के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.

डीएसपी सुधीर कुमार ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के साथ कई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. उनके कार्यों को विभागीय स्तर पर भी सराहना मिली है. इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस के 11 अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक से नवाजा गया है.

इनमें पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अनूप बिरथरे और पुलिस महानिरीक्षक पटेल मयूर कनैयालाल शामिल हैं. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने पदों पर रहते हुए बेहतर पुलिसिंग, प्रशासनिक दक्षता और संवेदनशील मामलों के प्रभावी निष्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वहीं डीएसपी संजय कुमार को भी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया है.

इसके अतिरिक्त जिन पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अनुकरणीय सेवा के लिए यह सम्मान मिला है, उनमें हेड कांस्टेबल कृष्णा कुमार क्षेत्री, अरुण कुमार ओझा, मार्कस सुनवार, जयदेव प्रधान, जेनेट मार्गरेट लकड़ा, कुमुदिनी कुजूर, सुफल ओरिया और मो. वसीम अख्तर शामिल हैं. इन सभी ने जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने इसे पूरे झारखंड पुलिस के लिए गर्व का विषय बताया है.

(आईएएनएस)

The post गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 12 पुलिस अफसरों-कर्मियों को राष्ट्रपति और पुलिस पदक appeared first on Udit Vani.

गणतंत्र दिवस पर जमशेदपुर में ट्रैफिक बदला, 26 जनवरी को सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है. मुख्य समारोह गोपाल मैदान में आयोजित होगा, जिसे देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 26 जनवरी की सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. इस दौरान ट्रक, ट्रेलर, हाइवा समेत अन्य भारी वाहनों को शहर की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, यह प्रतिबंध यात्री बसों पर लागू नहीं होगा, ताकि आम जनता को आने-जाने में परेशानी न हो.

नये ट्रैफिक नियमों के तहत स्पष्ट किया गया है कि सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा. इस अवधि में भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने या शहर के बाहर निर्धारित स्थानों पर रुकने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना लें.

शनिवार को इस संबंध में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी ने संयुक्त रूप से निर्देश जारी किया. अधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान शहर में बड़ी संख्या में आम नागरिक, स्कूली बच्चे और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, ऐसे में ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

प्रशासन ने यह भी बताया कि समारोह स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी. संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर डायवर्जन लागू किया जाएगा. आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से भारी वाहनों के साथ शहर में प्रवेश करने से बचें, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

The post गणतंत्र दिवस पर जमशेदपुर में ट्रैफिक बदला, 26 जनवरी को सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री appeared first on Udit Vani.

भारत पर्व में झारखंड की झांकी प्रस्तुत करेगी राज्य की हरियाली, वन्यजीव और आदिवासी संस्कृति
उदित वाणी, उदित वाणी : गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर लाल किले में आयोजित भारत पर्व 2026 में झारखंड की झांकी प्रमुख आकर्षण बनेगी. यह राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित करेगी. थीम “स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम्” और विकसित भारत प्रकृति व राष्ट्रभक्ति के संबंध को उजागर करेगी.

प्रमुख तत्व

झांकी में दसम जलप्रपात, वन्यजीव और इको-टूरिज्म को प्रमुखता मिलेगी. एशियाई हाथी व नीलगाय जैव विविधता व संरक्षण प्रयासों के प्रतीक बनेंगे. यह झारखंड की हरियाली, जलस्रोतों की प्रचुरता तथा आदिवासी समाज के प्रकृति-केंद्रित जीवन को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगी.

आयोजन विवरण

भारत पर्व 26 से 31 जनवरी तक लाल किला प्रांगण में होगा. झारखंड सहित विभिन्न राज्यों की झांकियाँ सांस्कृतिक विविधता, प्राकृतिक धरोहर व विकास यात्रा दिखाएँगी. झांकी राज्य को सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति-आधारित पर्यटन का अग्रणी उदाहरण पेश करेगी.

कार्यक्रम की खासियत

पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित यह पर्व प्रतिदिन दोपहर 12 से रात 9 बजे तक निःशुल्क खुलेगा. दर्शक परेड झांकियों का आनंद लेंगे तथा फूड वेंडर्स से विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखेंगे.

The post भारत पर्व में झारखंड की झांकी प्रस्तुत करेगी राज्य की हरियाली, वन्यजीव और आदिवासी संस्कृति appeared first on Udit Vani.

झारखंड: गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ की परेड देखेंगी हजारीबाग की राखी सिन्हा, जन औषधि योजना से ऐसे मिली पहचान
उदित वाणी, हजारीबाग : गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड को नजदीक से देखने का ऐतिहासिक पल झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही की रहने वाली राखी सिन्हा को मिला है.

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. यह उपलब्धि न केवल राखी सिन्हा के लिए, बल्कि पूरे हजारीबाग जिले के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है.

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की संचालक राखी सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है कि योजना के तहत किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.

उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र के माध्यम से लोगों को कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आम और गरीब वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना की शुरुआत कर गरीब मरीजों के बारे में गंभीरता से सोचा गया है.

राखी सिन्हा ने कहा कि कई बार पैसों की कमी के कारण गरीब मरीजों को समय पर सही इलाज नहीं मिल पाता, जिससे उनकी जान तक चली जाती है. ऐसे में जन औषधि योजना गरीबों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड को देखने के लिए उनका चयन होना सौभाग्य की बात है और यह उनके पूरे जीवन का एक यादगार क्षण रहेगा.

वहीं, एक अन्य जन औषधि केंद्र संचालक ने भी राखी सिन्हा के चयन को पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया. उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों पर आम लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में इन केंद्रों का लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने विश्वास जताया कि राखी सिन्हा की इस उपलब्धि से अन्य संचालकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी.

(आईएएनएस)

The post झारखंड: गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ की परेड देखेंगी हजारीबाग की राखी सिन्हा, जन औषधि योजना से ऐसे मिली पहचान appeared first on Udit Vani.

दुमका में इस बार CM सोरेन नहीं फहरायेंगे राष्ट्रध्वज
उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बार 26 जनवरी को झारखंड की उप राजधानी दुमका में राष्ट्र ध्वज नहीं फहराएंगे. मुख्यमंत्री की जगह दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा झंडोत्तोलन करेंगे. राज्य सरकार द्वारा दुमका के डीसी को गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही डीसी को ही झंडोत्तोलन करने का आदेश भी दिया गया है. गौरतलब है कि 26 जनवरी को उपराजधनी दुमका में मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने की परंपरा है. परंतु इस बार 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री दावोस व लंदन यात्रा पर होंगे और मुख्यमंत्री के 26 जनवरी को लंदन से झारखंड नहीं पहुंच पाने की वजह से दुमका डीसी को झंडोत्तोलन करने का आदेश दिया गया है.

The post दुमका में इस बार CM सोरेन नहीं फहरायेंगे राष्ट्रध्वज appeared first on Udit Vani.

नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में पूरे देश में अव्वल रही कस्तुरबा बालिका विद्यालय पटमदा की छात्रायें
उदित वाणी, रांची: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बेटियों ने पूरे देश में झारखंड का नाम रौशन किया. नई दिल्ली में 24-25 जनवरी को आयोजित नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन-2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल की. कस्तुरबा की बालिकाओं ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी बैंड डिस्प्ले किया. झारखंड के लिए यह पहला मौका था जब नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में यहां की कोई बैंड टीम शामिल हुई.

बैंड टीम में शामिल छात्राओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और राष्ट्रीय स्तर के इस बैंड कॉम्पटीशन के अनुभवों को साझा किया. मुख्यमंत्री ने बैंड टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि एक सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने बैंड कॉम्पटीशन के जरिए अपनी प्रतिभा को पूरे देश के समक्ष पेश कर झारखंड का नाम रौशन किया है. उन्होंने बैंड टीम के सभी सदस्यों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.

झारखंड के बच्चे-बच्चियां अलग-अलग क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखार कर सामने ला सकें. यहां के बच्चे-बच्चियों को बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए भी सरकार योजनाओं पर तरीके से कार्य कर रही है. बच्चों के एक्स्पोज़र के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर शशि रंजन, स्टेट नोडल अफसर धीरसेन सोरेंग, फिजिकल एजुकेशन शिक्षक श्रीमती निशा पन्ना, प्रशिक्षक प्रेम राणा, पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ के जरनैल सिंह और अमरवीर सिंह मौजूद थे.

The post नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में पूरे देश में अव्वल रही कस्तुरबा बालिका विद्यालय पटमदा की छात्रायें appeared first on Udit Vani.

Seraikela Kharsawan : कटिया बिरसा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर SDO ने तिरंगा फहराया
उदित वाणी, चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कटिया स्थित बिरसा स्टेडियम में हुआ. इस अवसर पर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा ध्वज फहराया. 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित इस भव्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

समारोह में ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. छात्रों ने छौ नृत्य की प्रस्तुति दी और क्षेत्रीय भाषा राढ़ बांग्ला में गाकर दर्शकों का मन मोह लिया. इसमें सरस्वती विद्या मंदिर, एस एस+2 उच्च विद्यालय चांडिल, विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल चांडिल, केजीबीभी चांडिल, होलीक्रॉस स्कूल चौका, ओएमपीएस चांडिल, और बिरसा मेमोरियल पब्लिक स्कूल चांडिल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने किया सम्मानित

इस कार्यक्रम में एसडीपीओ चांडिल अरविंद कुमार बिन्हा, बीडीओ तालेश्वर रविदास, सीओ चांडिल अमित श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

The post Seraikela Kharsawan : कटिया बिरसा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर SDO ने तिरंगा फहराया appeared first on Udit Vani.

गणतंत्र दिवस पर आधुनिक ग्रुप के MD ने वृक्षारोपण किया, कर्मचारियों संग खेला क्रिकेट
उदित वाणी, कांड्रा: झारखंड राज्य के गठन के बाद आधुनिक ग्रुप के प्रबंधक निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने राज्य के पहले पावर प्लांट, आधुनिक पावर एंड नैचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड का शुभारंभ किया था, जो 540 मेगावाट की क्षमता के साथ सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत पदमपुर गांव में स्थित है. इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्देश्य राज्य में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है.

गणतंत्र दिवस पर वृक्षारोपण और खेल का आयोजन

गणतंत्र दिवस के मौके पर श्री अग्रवाल ने कंपनी परिसर में वृक्षारोपण किया. इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ क्रिकेट खेलकर एक अनोखी पहल की. खेल के दौरान कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक चौके-छक्के मारे, जिससे सभी में जोश और प्रेरणा का संचार हुआ.

कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास

मनोज अग्रवाल ने इस आयोजन के जरिए न केवल प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्हें प्रेरित भी किया. क्रिकेट मैच ने कर्मचारियों में ऊर्जा और सामूहिक भावना का संचार किया, जिससे कार्यस्थल पर एक सकारात्मक माहौल बना.

संदेश: सामूहिक प्रयास और प्रेरणा

मनोज अग्रवाल ने इस अवसर पर यह भी कहा कि कार्यस्थल पर एकजुटता और सामूहिक प्रयास ही कंपनी की प्रगति का मूल आधार हैं. इस तरह के आयोजन कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ टीम भावना को भी मजबूत करते हैं.

The post गणतंत्र दिवस पर आधुनिक ग्रुप के MD ने वृक्षारोपण किया, कर्मचारियों संग खेला क्रिकेट appeared first on Udit Vani.

Chandil में बंद पड़ी कंपनी को पुनः चालू करना ही असली आज़ादी है: मनोज अग्रवाल
उदित वाणी, कांड्रा: आधुनिक ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर चांडिल स्थित वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड में झंडोत्तोलन किया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बंद पड़ी बिहार स्पंज आयरन कंपनी को पुनः चालू करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है. इससे पाँच गाँवों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है और यह कदम क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

झारखंड के आदिवासियों का सहयोग बना आधार

मनोज अग्रवाल ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों और स्थानीय समुदाय के सहयोग से यह संभव हो पाया है. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कंपनी के स्वच्छता और रखरखाव पर ध्यान देना आवश्यक है. कर्मचारियों का भविष्य कंपनी के लाभ और प्रगति पर निर्भर करता है. इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है.

कार्यक्रम का संचालन और उपस्थित गणमान्य

झंडोत्तोलन कार्यक्रम का संचालन ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट (प्रोजेक्ट) चंद्रभूषण शर्मा ने किया. इस अवसर पर ग्रुप टेक्निकल हेड सुब्बाराव और सीएमओ ओमप्रकाश वर्मा ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में सुजीत कुमार झा, शिवेस कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, त्रिलोचन नायक, किशन अग्रवाल, मुकेश, मनोज कामथ, कुसुम बेसरा और पंच ग्राम समिति के मदन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे.

कर्मचारियों के लिए संदेश

मनोज अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी का पुनरुत्थान सिर्फ़ आर्थिक प्रगति का संकेत नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर लेकर आया है. उन्होंने कर्मचारियों को कंपनी की सफाई, रखरखाव और उत्पादकता में बढ़ोतरी के लिए प्रेरित किया.

The post Chandil में बंद पड़ी कंपनी को पुनः चालू करना ही असली आज़ादी है: मनोज अग्रवाल appeared first on Udit Vani.