rath yatra Archives - Udit Vani

Patamda : बोड़ाम में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई गौर-निताई जगन्नाथ रथ यात्रा
उदित वाणी, पटमदा : बोड़ाम गांव में गौर-निताई भगवान एवं भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की रथ यात्रा इस वर्ष सोमवार को भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुई. इस्कॉन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मंगल आरती और विधिवत पूजा के बाद रथ यात्रा शुरू हुई. श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन और जयकारों के बीच रथ खींचा, जबकि मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया.

भजन-कीर्तन, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में कथावाचक रूपचंद्र दास ने भगवान की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया. साथ ही भंडारा व महाप्रसाद वितरण में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मौके पर रवि प्रभु, प्रफुल्ल प्रभु, सोमनाथ प्रभु, मीनू माता जी, खोगेन प्रभु व टीएन प्रभु समेत अन्य भक्तों के सहयोग से आयोजन सफल रहा. अंत में संध्या आरती व सामूहिक संकीर्तन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

The post Patamda : बोड़ाम में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई गौर-निताई जगन्नाथ रथ यात्रा appeared first on Udit Vani.

Puri RathYatra Stampede: दो अधिकारी निलंबित, DM-SP का तबादला, 25 लाख की मदद की घोषणा
पुरी: ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास हुई भगदड़ की घटना पर माझी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। डीसीपी बिष्णु पति और कमांडेंट अजय पाढ़ी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का भी तबादला कर दिया गया है। चंचल राणा को नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, पिनाक मिश्रा को नए एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, ओडिशा सरकार ने जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी रविवार को सीएम मोहन चरण माझी के कार्यालय ने दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीएम मोहन माझी के हवाले से बताया, ”इस घटना से अत्यंत दुखी और व्यथित हैं। मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से इस घटना के लिए राज्य सरकार की ओर से खेद व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घटना की पूरी प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। विकास आयुक्त की देखरेख में विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं।”

सीएमओ ने आगे बताया, ”पुरी के जिला मजिस्ट्रेट और एसपी का भी तबादला कर दिया गया है। चंचल राणा को नया जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जबकि पिनाक मिश्रा को नए एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही डीसीपी बिष्णु पति और कमांडेंट अजय पाढ़ी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाप्रभु की रथ यात्रा हमारे ओड़िया राज्य का गौरव है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

इससे पहले भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुख जताया। उन्होंने भगदड़ को लेकर माफी मांगी और कहा कि भगदड़ के कारण हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए मैं सभी जगन्नाथ भक्तों से दिल से माफी मांगता हूं।

बता दें कि पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई दुखद भगदड़ में करीब तीन लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें दो महिलाएं, प्रभाती दास और बसंती साहू, शामिल हैं। इसके अलावा, 70 वर्षीय प्रेमकांत मोहंती की भी भगदड़ में जान गई है। तीनों खुरदा जिले के रहने वाले थे और रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे।

(IANS)

The post Puri RathYatra Stampede: दो अधिकारी निलंबित, DM-SP का तबादला, 25 लाख की मदद की घोषणा appeared first on Udit Vani.

Puri Jagannath Rath Yatra Stampede: जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, तीन की मौत
नई दिल्ली: ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़ में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 10 लोग घायल भी हुए हैं।

यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्तियों को ले जा रहे तीन रथ जगन्नाथ मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर श्री गुंडिचा मंदिर के पास थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुंडिचा मंदिर के पास भारी भीड़ दर्शन के लिए जुटी थी। भीड़ बढ़ने पर कुछ लोग गिर गए, जिससे भगदड़ शुरू हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं- प्रभाती दास और बसंती साहू शामिल हैं। इसके अलावा, 70 वर्षीय प्रेमकांत मोहंती की भी मौत हुई है। ये तीनों खुरदा जिले के रहने वाले थे और रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रथों को शुक्रवार शाम तक गुंडिचा मंदिर पहुंचना था, लेकिन भगवान बलभद्र के तलध्वज रथ के एक मोड़ पर अटकने के कारण रथों को ग्रांड रोड पर रोकना पड़ा। इससे अन्य दो रथ भी आगे नहीं बढ़ सके। हालांकि, पहांदी जैसे अधिकांश अनुष्ठान जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के निर्धारित समय पर पूरे हुए, लेकिन रथ खींचने में काफी देरी हुई, जिससे भक्तों में नाराजगी देखी गई।

भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ (तलध्वज और दर्पदलन) बीच रास्ते में रुक गए, जबकि भगवान जगन्नाथ का रथ (नंदीघोष) सिंहद्वार से थोड़ा आगे बढ़कर रुक गया।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने शुक्रवार को कहा कि सभी अनुष्ठान समय पर पूरे होने के बाद दोपहर 4 बजे रथ खींचना शुरू हुआ था, लेकिन बदा दांडा (ग्रांड रोड) के प्रमुख मोड़ों पर समस्याओं और पिछले वर्षों की तुलना में 1.5 गुना अधिक भक्तों की भीड़ के कारण व्यवधान हुआ।

उन्होंने कहा, “इस साल अनुकूल मौसम के कारण भक्तों की संख्या अधिक थी, जिससे भीड़ को नियंत्रित करना और चुनौतीपूर्ण हो गया।”

रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्तियों वाले तीन भव्य रथों को भारी भीड़ द्वारा खींचा जाता है। ये रथ गुंडिचा मंदिर तक ले जाए जाते हैं, जहां तीनों देवता एक सप्ताह तक रहते हैं और फिर जगन्नाथ मंदिर लौटते हैं।

(IANS)

The post Puri Jagannath Rath Yatra Stampede: जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, तीन की मौत appeared first on Udit Vani.

Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी में रथ यात्रा का दूसरा दिन, मौसी के घर निकले भगवान जगन्नाथ
पुरी: विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी पुरी में जगन्नाथ महोत्सव रथ यात्रा का दूसरा दिन है। ये रथ यात्रा अगले पड़ाव के लिए निकल चुकी है। शनिवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीन रथों को खींचने का काम परंपरा के अनुसार आज सुबह 9:30 बजे फिर से शुरू हुआ।

इस रथयात्रा का शुक्रवार शाम 4 बजे शुभारंभ हुआ। पहले भगवान बलभद्र का रथ खींचा गया, फिर सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ खींचे गए। भक्तों की भारी भीड़ रही और इस दौरान कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी। इस वजह से रथयात्रा को बीच में ही विश्राम दे दिया गया। अगले दिन यानी शनिवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस रथ यात्रा को सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और भक्ति का महासागर माना जाता है। लाखों लोग हर साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जब भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आते हैं। इस बार पहले साल की तुलना में भक्तों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है।

पूरा शहर भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर है। रथ खींचने के दूसरे दिन का हिस्सा बनने के लिए हजारों लोग पुरी में पहले ही जमा हैं। कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है, और चारों ओर “जय जगन्नाथ” के उद्घोष गूंज रहे हैं।

भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा पुरी स्थित गुंडिचा मंदिर की ओर बढ़ रही है, जिसे भगवान की मौसी का घर माना जाता है। हर साल भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को जगन्नाथ मंदिर से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर तक खींचकर लाया जाता है। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा यहां एक हफ्ते के लिए ठहरेंगे। इसी तरह के जश्न के साथ भगवान वापस जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह लौटेंगे।

(IANS)

The post Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी में रथ यात्रा का दूसरा दिन, मौसी के घर निकले भगवान जगन्नाथ appeared first on Udit Vani.

Devotion on Wheels: Grand Rath Yatra Held at Devnagar, Amarpreet Singh Kale Offers Chariot Pull and Prayers
UditVani,Jamshedpur: A magnificent Rath Yatra was organized at the Shri Jagannath Temple, Devanagar Gandhi Ashram in Baradwari, drawing a massive crowd of devotees who came together in faith and celebration.

The traditional procession of Lord Jagannath, Lord Balabhadra, and Devi Subhadra transformed the atmosphere into one of devotion and festivity.

Amarpreet Singh Kale, BJP Jharkhand’s state spokesperson, participated in the celebration and had the honor of pulling the sacred chariot. He offered prayers at the feet of Mahaprabhu Jagannath and extended his heartfelt wishes for the peace, prosperity, and well-being of all citizens.

“This divine journey is more than a religious observance—it is a symbol of unity, devotion, and selfless service,” said Kale. “It reflects the inclusive spirit of our city, where every festival is celebrated with joy and harmony.”

The event began with traditional rituals and worship. Devotees thronged the area with unmatched enthusiasm, creating a vibrant scene of faith and reverence. The temple committee, local devotees, and volunteers played a vital role in organizing the successful celebration.

The post Devotion on Wheels: Grand Rath Yatra Held at Devnagar, Amarpreet Singh Kale Offers Chariot Pull and Prayers appeared first on Udit Vani.

Jagannath Rath Yatra 2025: अदाणी समूह ने पुरी रथ यात्रा में शुरू की प्रसाद सेवा, कहा ‘अत्यंत गौरव की बात’
नई दिल्ली: अदाणी समूह ने महाकुंभ की तरह ही ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ यात्रा के दौरान भी भक्तों के लिए ‘प्रसाद सेवा’ की शुरुआत की है। समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इसे अपने और अपने परिवार के लिए “अत्यंत गौरव और संतोष का विषय” बताया है।

गौतम अदाणी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से, हमें पुरी धाम की पावन रथयात्रा में सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज से आरंभ हो रही यह दिव्य यात्रा वह क्षण है, जब स्वयं भगवान अपने भक्तों के बीच आकर उन्हें दर्शन देते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और समर्पण का अनुपम उत्सव है।”

उन्होंने बताया कि समस्त अदाणी परिवार इस पुण्य अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और श्रद्धा से समर्पित है। हर भक्त को स्वच्छ, पौष्टिक और प्रेमपूर्वक परोसा गया भोजन मिले, इसी संकल्प के साथ पुरी धाम में ‘प्रसाद सेवा’ आरंभ की गई है।

अदाणी समूह के चेयरमैन ने पोस्ट में लिखा, “पुरी की इस पुण्यभूमि पर एक सेवक के रूप में जुड़ना मेरे लिए और समस्त अदाणी परिवार के लिए अत्यंत गौरव और संतोष का विषय है। मैं प्रार्थना करता हूं कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा हम सब पर सदा बनी रहे।”

उन्होंने पोस्ट के अंत में “नर सेवा ही, नारायण सेवा है और सेवा ही साधना है” लिखा, जिस वाक्यांश का इस्तेमाल उन्होंने इस साल के आरंभ में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान भी कई बार किया था। अदाणी समूह ने महाकुंभ में भी ‘प्रसाद सेवा’ के जरिए वहां आए लाखों भक्तों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया था।

ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार को पावन रथ यात्रा शुरू हुई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर तक जाते हैं। उसके बाद भगवान वापस अपने मूल स्थान पर लौट आते हैं। यह यात्रा 8 जुलाई तक चलेगी।

(IANS)

The post Jagannath Rath Yatra 2025: अदाणी समूह ने पुरी रथ यात्रा में शुरू की प्रसाद सेवा, कहा ‘अत्यंत गौरव की बात’ appeared first on Udit Vani.

Deputy Commissioner Extends Warm Wishes on Rath Yatra
UditVani, Jamshedpur: Deputy Commissioner of East Singhbhum Karn Satyarthi has extended his heartfelt greetings to all residents of the district on the auspicious occasion of Rath Yatra.

In his message, he prayed that Lord Jagannath, Balabhadra, and Subhadra bless the district with harmony, unity, and collective well-being.

He appealed to citizens to celebrate the festival in a spirit of mutual respect and cultural harmony, while upholding the values of tradition.

The district administration has ensured all necessary arrangements for the smooth and safe conduct of the Rath Yatra festivities across various parts of the district.

Special directives have been issued to concerned departments for the convenience and safety of devotees, as well as effective traffic management.

The post Deputy Commissioner Extends Warm Wishes on Rath Yatra appeared first on Udit Vani.

अहमदाबाद में पहली बार भगवान जगन्नाथ को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह
अहमदाबाद: अहमदाबाद में भगवान श्री जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा पारंपरिक उल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ शुरू हो चुकी है। इस खास मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित मंगला आरती में परिवार समेत हिस्सा लिया और महाप्रभु के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रथयात्रा की विधिवत शुरुआत की और पारंपरिक पाहिंद विधि का पालन करते हुए भगवान के रथ के सामने सोने की झाड़ू लगाकर यात्रा का शुभारंभ किया। ये विधि सेवा और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगला आरती के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “रथयात्रा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर, अहमदाबाद की मंगला आरती में शामिल होना अपने आप में दिव्य और अलौकिक अनुभव होता है। महाप्रभु की मंगला आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। महाप्रभु सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।”

इसके पहले अमित शाह ने देशवासियों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर शुभकामनाएं दीं। शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जय जगन्नाथ! सभी को श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा आस्था और विश्वास का अनूठा संगम है, जो बताती है कि भक्ति, संस्कृति और विरासत को एक साथ सहेजते हुए आगे बढ़ते रहना हमारे मूल में है। महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र और माता सुभद्रा से सभी के कल्याण व उन्नति की कामना करता हूं।”

भगवान जगन्नाथ को अहमदाबाद में ओडिशा के पुरी की तरह ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर देने की परंपरा अहमदाबाद में पहली बार हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भगवान जगन्नाथ की पूजा की पहिंद विधि की और मंदिर से भगवान के रथ को प्रस्थान कराया।

फिलहाल नगर नाथ जगन्नाथ शहर के भ्रमण पर निकल चुके हैं। पूरी साल भक्त भगवान के दर पर आते हैं, लेकिन आज का दिन ऐसा होता है जब भगवान भक्त के घर पर जाते हैं। करीब 16 किलोमीटर की ये यात्रा शाम 6 बजे तक संपन्न होगी। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ है।

(IANS)

The post अहमदाबाद में पहली बार भगवान जगन्नाथ को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी को लेकर City SP पहुंचे आंध्र भक्त श्री राम मंदिर,बिस्टुपुर
* झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा पूर्ण निगरानी एवं सहयोग

उदित वाणी, जमशेदपुर : कल 27 जून को 2.30 बजे से आयोजित होने वाले जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं. आज सिटी एसपी श्री कुमार देवाशीष स्वयं आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, बिष्टुपुर पहुंचे और रथ यात्रा मार्ग एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान उनके साथ , डीएसपी (पीसीआर) श्री मनोज ठाकुर, ट्रैफिक डीएसपी, बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्री उमेश ठाकुर, साकची थाना प्रभारी श्री आनंद मिश्रा, धार्मिक न्यास बोर्ड सदस्य जम्मी भास्कर, केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामनवमी समिति अध्यक्ष श्री आशुतोष सिंह, इस्कॉन के आयोजक श्री प्रभु जी व श्री शेखर पर्वत जी तथा मंदिर समिति अध्यक्ष बी.डी. गोपाल कृष्णा, महेश राव, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

इस अवसर पर रथ यात्रा के रूट निर्धारण, भीड़ नियंत्रण, रथयात्रा के सड़क के ऊपर केबल के तारो, ट्रैफिक और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य श्री जम्मी भास्कर ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता और समन्वय से रथ यात्रा इस वर्ष भव्य और अनुशासित ढंग से संपन्न होगी. “जय जगन्नाथ!” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. कल 2.30 बजे से रथयात्रा प्रारंभ होने का जमशेदपुर की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है.

The post Jamshedpur : जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी को लेकर City SP पहुंचे आंध्र भक्त श्री राम मंदिर,बिस्टुपुर appeared first on Udit Vani.

RATH YATRA: पुरी में श्रद्धा की अलौकिक अनुभूति: यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ का नवयौवन दर्शन और नेत्रोत्सव
उदित वाणी, पुरी : पवित्र नगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ के दो अत्यंत दिव्य और सांस्कृतिक रूप से जुड़े अनुष्ठानों- नवयौवन दर्शन और नेत्रोत्सव का आयोजन हुआ है. जगन्नाथ विद्वान और उपदेशक पंडित सूर्य नारायण रथशर्मा ने बताया कि ये सिर्फ धार्मिक रस्में नहीं, बल्कि ओडिशा की महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति अद्वितीय और अटूट आस्था की अभिव्यक्ति हैं.

पंडित सूर्य नारायण रथशर्मा ने बताया कि नवयौवन दर्शन और नेत्रोत्सव, श्रीक्षेत्र में मनाए जाने वाले वार्षिक उत्सवों की श्रेणी में विशेष महत्व रखते हैं. ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भी इन्हें उतनी ही श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया जाता है, जो इस परंपरा के प्रति गहरी सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ महाप्रभु अपूर्व करुणामय हैं. इनकी करुणा दृष्टि ऊपर पड़ने से ही कल्याण हो जाता है.

उन्होंने कहा, “भारतीय संस्कृति में अनेकों उत्सवों का पालन होता है. आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा को नेत्रोत्सव मनाया जाता है, जो भगवान की नेत्र दृष्टि का उत्सव है. ये उत्सव भगवान के दर्शन के रूप में मनाया जाता है, जब वो बीमारी से स्वस्थ होते हैं. भगवान जिस दिन पहले दर्शन देते हैं, इसको नवयौवन दर्शन कहा जाता है. भगवान के नेत्र का उत्सव, नित्य उत्सव कहा जाता है, जो अपूर्व करुणामय दृष्टि का प्रतीक है.”

पंडित सूर्य नारायण ने कहा, “भगवान जगन्नाथ के अद्वितीय नेत्र इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होते हैं. इनके नेत्रों के दर्शन मात्र से भक्तों के सारे दुख-दर्द मिट जाते हैं. भगवान की करुणा दृष्टि से ही भक्तों का कल्याण होता है.”

उन्होंने कहा, “भगवान जगन्नाथ का नृत्य उत्सव न सिर्फ एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि ये भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक यात्रा है. ये उत्सव भगवान की अपूर्व करुणा और प्रेम का अनुभव प्रदान करता है, जो भक्तों के जीवन को समृद्ध और पूर्ण बनाता है. भगवान जगन्नाथ के नेत्रों की महिमा और उनके अद्वितीय नृत्य उत्सव का ये अनुभव भक्तों के जीवन को नई दिशा और शक्ति प्रदान करता है.”

(आईएएनएस)

The post RATH YATRA: पुरी में श्रद्धा की अलौकिक अनुभूति: यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ का नवयौवन दर्शन और नेत्रोत्सव appeared first on Udit Vani.