RajasthanSevaSadan Archives - Udit Vani

राजस्थान सेवा सदन का पुराना गौरव लौटाने का संकल्प
प्रबंध समिति की पहली बैठक में हुआ बड़ा फैसला

उदित वाणी, जमशेदपुर: राजस्थान सेवा सदन की नई प्रबंध कमिटी ने अस्पताल को उसका पुराना गौरव वापस दिलाने का बीड़ा उठाया है. नई प्रबंध समिति की कल हुई पहली बैठक में नए अध्यक्ष दिलीप गोयल ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे केवल अपना काम समर्पित भाव से करें और अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाने की दिशा में पहल करें.

उनकी ओर से यह भी कहा गया कि अस्पताल में व्याप्त कमियों पर नजर नहीं डालनी है, केवल बेहतरी के बारे में सोचना है. उल्लेखनीय है कि 29 मई को राजस्थान सेवा सदन की नई प्रबंध समिति का चुनाव हुआ था. अध्यक्ष दिलीप गोयल, महासचिव जगदीश खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष मनीष केडिया तो निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे,लेकिन उपाध्यक्ष के पदों पर सत्यनारायण अग्रवाल मुुन्ना और मंटू लाल अग्रवाल तथा संयुक्त सचिव के पदों पर दीपक अग्रवाल (रामुका) और आशीष मित्तल चुनकर आए थे.

बैठक में शामिल एक पदाधिकारी ने बताया कि कमिटी को अध्यक्ष का अप्रोच बहुत अच्छा लगा और अस्पताल के बारे में उनका पॉजिटिव नजरिया बताता है कि सेवा सदन अस्पताल का एक तरह से कायाकल्प ही हो जाएगा. वर्तमान में अस्पताल में कई कमियां हैं. मसलन कोई चीफ मेडिकल अफसर (सीएमओ) नहीं है.

हालांकि डॉक्टर हैं, लेकिन अस्पताल का एक दौर वो भी था जब लोग दूसरे अस्पताल के बजाय सेवा सदन को तरजीह देते थे. रांची में नागरमल मोदी सेवा सदन अस्पताल जैसा प्रतिष्ठित अस्पताल बनने की राह पर बढ़ता सेवा सदन कई कारणों से थम सा गया था. लेकिन नए अध्यक्ष ने साफ कहा कि कमिटी को पैसों की चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, इसकी जिम्मेदारी वो खुद लेते हैं.

वे कई कंपनियों तथा अन्य संगठनों से बात कर फंड का इंतजाम करवाएंगे और जल्दी ही अस्पताल की व्यवस्था में आमूल चूल बदलाव दिखने लगेगा.

The post राजस्थान सेवा सदन का पुराना गौरव लौटाने का संकल्प appeared first on Udit Vani.

जानिए राजस्थान सेवा सदन के नए अध्यक्ष दिलीप गोयल को
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित उद्यमी सह समाजसेवी दिलीप कुमार गोयल राजस्थान सेवा सदन अस्पताल के नए अध्यक्ष बने हैं. 13 सितंबर, 1959 को जन्मे दिलीप कुमार गोयल ने न केवल व्यवसाय में अपनी योग्यता साबित की है, बल्कि एक सामाजिक उद्यमी के रूप में एक प्रेरक शक्ति भी रहे हैं.

जमशेदपुर से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आयरन एंड स्टील ट्रेडिंग में लगी एक छोटी प्रोपराइटरशिप फर्म बनाकर बहुत ही मामूली तरीके से अपना बिजनेस करियर शुरू किया, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपनी महत्वाकांक्षा और दूरदर्शिता के कारण उन्होंने एएसएल ग्रुप का गठन किया है, जो मैन्युफैक्चरिंग, रिटेलिंग, सर्विस, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में काम करता है. श्री गोयल के निम्न उद्यम हैं

1. एएसएल एंटरप्राइजेज लिमिटेड ( स्टील डिवीजन) – सेल का एक विशेष डीलर भी है. एक आयरन एंड स्टील ट्रेडिंग हाउस है, जिसका अपना स्टील सर्विस सेंटर है, जो अपने ग्राहकों को साइजिंग सुविधाएं प्रदान करता है.

2. एएसएल एंटरप्राइजेज लिमिटेड – मोटर्स डिवीजन – टाटा पैसेंजर कार डिवीजन का एक अधिकृत बिक्री और सेवा डीलर.

3. एएसएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड – टाटा मोटर्स लिमिटेड की एक टियर वन सहायक कंपनी हैवी फैब्रिकेशन, शीट मेटल प्रेस्ड कंपोनेंट्स, जाली और मशीनी कंपोनेंट्स आदि में लगी हुई है.

4. एएसएल फॉर्च्यून प्राइवेट लिमिटेड – एक रियल एस्टेट प्रमोटर, जो जमशेदपुर के पहले मॉल और मल्टीप्लेक्स के साथ आया है.

समाज सेवा में भी आगे रहे हैं

दिलीप गोयल, समाज की सेवा करने में विश्वास रखते हैं, जिसके कारण वे कई उद्यमियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं. वह आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर लिमिटेड के बोर्ड में है, जो आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक विकास और खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार की सहायता से प्रवर्तित कंपनी है. साथ ही कई सामाजिक संगठनों और ट्रस्टों के माध्यम से प्रदान की गई अपनी नि:स्वार्थ सेवा के लिए जाने जाते हैं. जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के सक्रिय सदस्य के साथ जमशेदपुर स्टील सिटी रोटरी क्लब के सक्रिय सदस्य और संरक्षक भी रहे हैं. फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी (जमशेदपुर चैप्टर) के अध्यक्ष के साथ एसिया के संरक्षक भी रहे हैं. आत्महत्या रोकथाम केंद्र जीवन के ट्रस्टी भी हैं.

The post जानिए राजस्थान सेवा सदन के नए अध्यक्ष दिलीप गोयल को appeared first on Udit Vani.

दिलीप गोयल राजस्थान सेवा सदन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
महासचिव पद पर जगदीश खण्डेलवाल का निर्विरोध चुना जाना तय

उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के चर्चित उद्मयी सह समाजसेवी दिलीप कुमार गोयल का राजस्थान सेवा सदन (अस्पताल) का अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है. अस्पताल की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए 20 मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के आज रात 8 बजे समापन होने तक अध्यक्ष पद पर किसी और उम्मीदवार ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया तो साफ है कि दिलीप गोयल राजस्थान सेवासदन के नए अध्यक्ष होने जा रहे हैं. अब 29 मई को उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गई है. अध्यक्ष के अलावा महासचिव पद पर भी सीए जगदीश खंडेलवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है क्योंकि इस पद पर नामांकन करनेवाले वे इकलौते उम्मीदवार हैं. उल्लेखनीय है कि राजस्थान सेवासदन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत 20 मई से हुई थी और आज नामांकन का आखिरी दिन था. 24 मई को नामांकन पत्रों की वापसी होगी और इसके बाद 29 मई को राजस्थान शिव मंंदिर में एजीएम के बाद मतदान होगा. इस बीच अगर कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया तो मुकाबले की स्थिति से लेकर मतदान तक भी टल सकता है. चुनाव पदाधिकारी दिलीप गोलछा व एन के जैन ने नामांकन पत्र स्वीकार किया.

उपाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार

अस्पताल की प्रबंध समिति में उपाध्यक्ष के दो पद होते हैं जिसके लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से एक वर्तमान उपाध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल, दूसरे वर्तमान महासचिव राजेश रिंगसिया और तीसरे सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना हैं.

कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

कोषाध्यक्ष के एक पद पर सीए मनीष केडिया और पुरूषोत्तम देबुका के बीच सीधा मुकाबला है. संयुक्त सचिव के दो पदों पर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें आशीष मित्तल, संजय कुमार कसेरा और दीपक अग्रवाल (रामुका) शामिल हैं.

ट्रस्ट मंडल में निर्विरोध निर्वाचन

ट्रस्ट मंडल के पांच ट्रस्टियों का भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है. ट्रस्टियों में उमेश कांवटिया, डॉ. दीपक केडिया (दंत चिकित्सक), दीपक भालोटिया, कैलाश सरायवाला और श्रवण कुमार देबुका शामिल हैं. ट्रस्टी सदस्यों के सात पद हैं और इसके लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. इनमें रामरतन अग्रवाल, महेश कुमार गोयल, कमल कुमार भरतिया, छीतरमल जी धूत, किशोर कुमार तापडिय़ा, राजेश जैसुका, अनन्त मोहनका, लोचन अग्रवाल और ईश्वर प्रसाद मित्तल शामिल हैं. वंशानुगत सदस्यों के छह पदों पर आठ उम्मीदवार क्रमश: राजकुमार अग्रवाल, पवन कुमार सिगोदिया, सुनील कुमार अग्रवाल (रिंगसिया),रामेश्वर लाल अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, रोहित काबरा,संदीप गोयल, सुरेश कुमार नरेड़ी शामिल हैं.

कम पड़ गए उम्मीदवार

आजीवन सदस्य के तीन पदों के लिए केवल एक उम्मीदवार रामगोपाल केडिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. जाहिर है कि उनके जीतने का रास्ता तो साफ हो गया, लेकिन दो पद खाली रह गए. साधारण आजीवन सदस्य के दो पदों पर तीन उम्मीदवारों बनवारीलाल खंडेलवाल, मुकेश कुमार मित्तल और सांवरमल शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है.

The post दिलीप गोयल राजस्थान सेवा सदन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित  appeared first on Udit Vani.