raid police Archives - Udit Vani

चाकुलिया में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, नगद समेत बाइक व मोबाइल जब्त
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के पूर्णापानी में बीती रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई मलय रूहीदास के घर एवं उसके आसपास की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ₹13,300 नगद, 08 पुड़िया पान मसाला, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया. इस कार्रवाई में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों में मलय रहीदास (35 वर्ष), पिता स्व. अर्जुन रहीदास, निवासी गौरपारा, भयंकर बेरा (33 वर्ष), पिता पवन बेरा, निवासी गौरपारा, गोपी द्वारिया (26 वर्ष), पिता परीक्षित द्वारिया, निवासी नागानल कॉलोनी, चाकुलिया, तथा सुजीत सरदार (26 वर्ष), पिता शंकर सरदार, निवासी गौरपारा शामिल हैं. सभी आरोपी चाकुलिया थाना क्षेत्र, जिला पूर्वी सिंहभूम के रहने वाले हैं.

इस संबंध में चाकुलिया थाना कांड संख्या 19/26, दिनांक 31 मार्च 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2)/318(4) एवं बंगाल पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1867 की धारा 3/4/11 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में अग्रसारित कर दिया है.

The post चाकुलिया में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, नगद समेत बाइक व मोबाइल जब्त appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur- Illegal Alcohol: रामनवमी से पहले अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, बाबूडीह में छापेमारी में 90 लीटर विदेशी शराब बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : रामनवमी पर्व को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.

बाबूडीह क्षेत्र में छापेमारी

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्ठा हो बस्ती क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान एक मकान एवं झोपड़ी से 10 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा लगभग 90 लीटर बताई जा रही है.

अभियुक्त फरार, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

छापेमारी के दौरान टीम को देखकर अभियुक्त मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

The post Jamshedpur- Illegal Alcohol: रामनवमी से पहले अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, बाबूडीह में छापेमारी में 90 लीटर विदेशी शराब बरामद appeared first on Udit Vani.

पटमदा में अवैध खदानों पर SDM के नेतृत्व में छापेमारी, कई विस्फोटक सामग्री जब्त
उदित वाणी, पटमदा : गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत इको सेंसेटिव जोन में आने वाले ठनठनी घाटी, गाड़ीग्राम एवं सिसदा आदि गांवों में धालभूम एसडीएम अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में पत्थरों के अवैध खदानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अंचल अमीन द्वारा जमीन की मापी कर यह पता लगाया गया कि पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान पाई गई स्थिति के बाद अब तक कितने क्षेत्रों में अवैध तरीके से पत्थरों का खनन किया गया है एवं कानून का उल्लंघन किया गया है. इनमें इको सेंसेटिव जोन अंतर्गत आने वाले क्षेत्र भी आते हैं जो वन विभाग की जमीन पर मौजूद है और कुछ रैयती या झारखंड सरकार की खास जमीन भी शामिल हैं.

अभियान में एसडीएम के साथ पटमदा के अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास, खनन अंचल अमीन नंदलाल महतो, प्रभारी वनपाल राजा घोष एवं खनन विभाग के अधिकारी आदि शामिल थे. टीम ने अभियान के दौरान खदानों में किए जाने वाले विस्फोट के लिए उपयुक्त सामग्रियों एवं सबल, गैंता आदि भी जब्त किया है. सूत्रों के अनुसार अवैध खनन करने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है और संभव है कि इस मामले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई जा सकती है. प्रशासन की टीम द्वारा की गई कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

The post पटमदा में अवैध खदानों पर SDM के नेतृत्व में छापेमारी, कई विस्फोटक सामग्री जब्त  appeared first on Udit Vani.

बाबूडीह ग्वाला बस्ती में अवैध विदेशी शराब के खिलाफ छापेमारी, 15.750 लीटर शराब जब्त
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह ग्वाला बस्ती में अवैध विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम की टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें कुल 15.750 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई.

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबूडीह ग्वाला बस्ती इलाके में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी करते हुए एक स्थान से भारी मात्रा में शराब जब्त की. बरामद शराब में किंग्स गोल्ड और आर. एस. ब्रांड की विदेशी शराब शामिल है, जिसे अवैध रूप से बाजार में खपाने की तैयारी थी.

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से अवैध शराब कारोबार में संलिप्त एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया. उत्पाद विभाग ने जब्त की गई शराब को विधिवत अपने कब्जे में लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके.

उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

The post बाबूडीह ग्वाला बस्ती में अवैध विदेशी शराब के खिलाफ छापेमारी, 15.750 लीटर शराब जब्त appeared first on Udit Vani.

ACB की बड़ी कार्रवाई, भू-अर्जन व रिंग रोड घोटाले में 17 गिरफ्तार
उदित वाणी, रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भू-अर्जन और रिंग रोड घोटाले में ठोकेबाजों पर शिकंजा कसा. झारखंड के धनबाद, रांची, दुमका, गिरिडीह और देवघर में 10 टीमों ने एक साथ छापेमारी कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई पूरी रात चली, जिसमें भारी पुलिस बल तैनात रहा.

गिरफ्तारों में तत्कालीन बर्खास्त जिला भूमि अर्जन पदाधिकारी (डीएलओ) उदयकांत पाठक, अंचल अधिकारी विशाल कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर नीलम सिन्हा, कुमारी रत्नाकर समेत अन्य अधिकारी-कर्मी शामिल हैं. मामला 2016 में समाजसेवी रमेश राही की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें 34 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी थी.

आरोप है कि सरकारी भूमि अधिग्रहण में अभिलेखों में अनियमितताएं की गईं. यह घोटाला रिंग रोड प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसकी शिकायत 2013-15 में रमेश राही ने की थी. मुआवजा राशि में 100-150 करोड़ की लूट का आकड़ा सामने आया है. अधिकारियों ने मिलीभगत से किसानों का पैसा हड़पा.

शिकायतकर्ता रमेश राही ने एसीबी को धन्यवाद देते हुए सरकार से मांग की कि सभी आरोपियों की संपत्ति जब्त कर मुआवजा प्रभावितों को लौटाया जाए. एसीबी जांच जारी रखे हुए है, आगे और खुलासे हो सकते हैं.

The post ACB की बड़ी कार्रवाई, भू-अर्जन व रिंग रोड घोटाले में 17 गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
उदित वाणी, सरायकेला–खरसावाँ : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश तथा जिला उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के बाडेदा, डुमरहीह और सम्मानपुर गांवों में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान कुल पाँच अवैध शराब अड्डों का उद्भेदन किया गया. टीम ने मौके से लगभग 1700 किलोग्राम जावा महुआ को विधिवत नष्ट कर दिया तथा 100 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की. प्रशासनिक टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही.

जिला उत्पाद विभाग ने बताया कि संबंधित अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के मामले में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है. इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाएगा.

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या उत्पाद विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और इस कुरीति पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

The post उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : आज़ादनगर में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अड्डेबाजो को खदेरी पुलिस
उदित वाणी, जमशेदपुर : आज़ादनगर थाना अंतर्गत येसु भवन, कुंवर बस्ती और चाणक्यपुरी इलाकों में बुधवार की देर शाम पुलिस ने असामाजिक तत्वों की अड्डेबाज़ी पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष छापामारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने इन संवेदनशील इलाकों में दबिश दी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से इन क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. स्थानीय नागरिकों ने भी थाना परिसर में आवेदन देकर अड्डेबाज़ी पर रोक लगाने की मांग की थी. इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक साथ कई बस्तियों को घेर कर छानबीन की.

अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे और गली-मोहल्लों में खड़े संदिग्ध युवकों से पूछताछ की. कई को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी की गतिविधियों की बारीकी से जांच की जाएगी. जिनके विरुद्ध ठोस सबूत मिलेंगे, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

थाना प्रभारी ने बताया कि यह छापामारी क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है. उन्होंने कहा कि अड्डेबाज़ी, शराब सेवन, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार का अभियान लगातार चलाया जाएगा, ताकि असामाजिक तत्वों में भय का माहौल कायम हो.

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों या अपराधियों की सूचना तुरंत थाना को दें. नागरिकों का सहयोग मिलने पर ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है.

यह कार्रवाई क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने वाली साबित हुई है. छापामारी से असामाजिक तत्वों को साफ संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

The post Jamshedpur : आज़ादनगर में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अड्डेबाजो को खदेरी पुलिस appeared first on Udit Vani.

Timely Police Action Foils Major Crime Plot in Jamshedpur, Four Criminals Arrested
UditVani, Jamshedpur : In a decisive move, the city police thwarted a major criminal plan and arrested four notorious criminals before they could execute their intended crime. Acting on a tip-off, a special team formed under the directive of the Senior Superintendent of Police (SSP) raided Namda Basti and apprehended the suspects.

According to the City Superintendent of Police, intelligence—both technical and human—indicated that a group of criminals had gathered and were planning a serious crime, possibly a robbery or violent attack. Without delay, a special task force was constituted, comprising personnel from the Crime Investigation Branch, local police station, and the technical cell. The team swiftly surrounded Namda Basti and launched a targeted raid, where the four suspects were found in suspicious circumstances.

The arrested individuals have been identified as Neeraj Singh, Ranjit Yadav, Gulshan Saw, and Ajay Kumar—all of whom have extensive criminal records. Police revealed that the accused had previously been involved in several serious crimes including murder, robbery, extortion, and violations under the Arms Act.

During the operation, police recovered a country-made pistol, live cartridges, sharp-edged weapons, face masks, and a motorcycle, all of which were intended to be used in the crime. Initial interrogation has led to confessions of involvement in some previous cases, and police are continuing their investigation to uncover links to other criminal activities.

The arrested individuals have been remanded to judicial custody, and efforts are ongoing to trace other members of their network. Commending the team for their swift and effective action, the SSP urged citizens to remain vigilant and report any suspicious activity to the police promptly.

The post Timely Police Action Foils Major Crime Plot in Jamshedpur, Four Criminals Arrested appeared first on Udit Vani.

Chaibasa : उत्पाद विभाग की छापामारी, 181 बोतल बीयर बरामद
उदित वाणी, चाईबासा : चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी की. इस दौरान एक घर में अवैध रूप से स्टॉक किया हुआ 181 बोतल बीयर बरामद किया गया. उत्पाद विभाग ने अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है. अवैध रूप से स्टॉक करने वाले लोग फरार हैं.

इस मामले में पंकज गुप्ता का नाम सामने आ रहा है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चाईबासा के खप्परसाई में एक घर में छापेमारी कर बिक्री के लिए अवैध रूप से स्टॉक किया हुआ बीयर की पेटियां बरामद हुई हैं, जिसमें 181 बोतल बीयर बरामद किया गया है. हालांकि बियर का स्टॉक करने वाले मौके से फरार हो गए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

ग्रामीण क्षेत्रों में तो अंग्रेजी और देसी शराब का अवैध कारोबार फल फूल ही रहा है शहर और आसपास के क्षेत्र में भी अवैध कारोबार करने वाले सक्रिय हैं. उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई किए जाने के बावजूद हर थोड़े दिन बाद एक नया ठिकाना सामने आ जाता है.

The post Chaibasa : उत्पाद विभाग की छापामारी, 181 बोतल बीयर बरामद appeared first on Udit Vani.

Seraikela-Kharsawan : उत्पाद विभाग ने छापामारी अभियान चलाकर महुआ भट्ठियों को किया ध्वस्त
उदित वाणी, कोलाबीरा : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर विभागीय टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरआईटी व कांड्रा थाना अंतर्गत कई जगहों पर छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान टीम ने भुआ जंगल, पार्वतीपूर, खुदीबेड़ा व पालोबेड़ा में अभियान चलाकर कई भट्ठियों को ध्वस्त किया. साथ ही करीब पांच सौ किग्रा महुआ जाबा को नष्ट करते हुए 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया. टीम के आने की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गये. मामले में कार्रवाई करते हुए चार संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग के उक्त कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गयी है.

The post Seraikela-Kharsawan : उत्पाद विभाग ने छापामारी अभियान चलाकर महुआ भट्ठियों को किया ध्वस्त appeared first on Udit Vani.