Raghubar das Archives - Udit Vani

झारखंड सरकार राहुल गांधी के इशारे पर चल रही है : निशिकांत दुबे
उदित वाणी रांची:  भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शनिवार को जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन अपनी सरकार अपने दम पर नहीं, बल्कि राहुल गांधी के इशारे पर चला रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान राजद ने उन्हें सीट नहीं दी और वे कुछ नहीं कर पाए।

असम के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें एक सीट तक नहीं दी। वे तब भी कुछ नहीं कर पाए। भाजपा सांसद ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि उम्मीदवार की घोषणा हो जाएगी, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाजपा सांसद ने स्पष्ट किया कि भाजपा चुनाव लड़ेगी और बिल्कुल लड़ेंगे। निशिकांत दुबे ने सरयू राय के साथ अपने सियासी रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सरयू राय मेरे पिता समान हैं। 1991 से हमारा रिश्ता अटूट है। यह रिश्ता राजनीति से परे है। आज भी 35 वर्ष बाद यह वैसा ही है जैसा 1991 में था।

अगर मुझे कुछ भी होता है तो सबसे पहले सरयू राय जी ही दौड़कर आएंगे। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या आप रघुवर दास को भी गले लगाएंगे तो उन्होंने कहा कि वे एक महान नेता हैं। जिस दिन वे गले लगाना चाहेंगे, मैं पहले गले लगाने के लिए तैयार हूं। निशिकांत दुबे ने कहा कि सरयू राय के साथ उनका यह संबंध पूरी तरह व्यक्तिगत है और इसमें राजनीति का कोई दखल नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जहां भी इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जाते हैं, स्वाभाविक है कि सभी का उत्साह बढ़ेगा। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया, लेकिन साल 2000 से लेकर आज तक हम यहां अपने दम पर सरकार नहीं बना पाए हैं। इसलिए, राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन है कि भाजपा को अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए और गंगोत्री से गंगासागर तक लहराने वाले भगवा झंडे में अपनी ताकत के दम पर शामिल होना चाहिए।

The post झारखंड सरकार राहुल गांधी के इशारे पर चल रही है : निशिकांत दुबे appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : बंगाल में भाजपा की जीत पर जमशेदपुर में जोरदार जश्न, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद
उदित वाणी, जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का असर पड़ोसी राज्य झारखंड में भी बड़े स्तर पर देखने को मिल रहा है. जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए जश्न मनाया.

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में मना उत्सव

इस खुशी के मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे. दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को बधाई दी.

मिठाई, झलमुड़ी और आइसक्रीम से मनाया जीत का जश्न

जमशेदपुर के माहौल में उत्साह और उमंग का संचार तब और बढ़ गया जब कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से जश्न मनाया. जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाइयां तो खिलाई ही गईं, साथ ही खास तौर पर झलमुड़ी और आइसक्रीम बांटकर अनूठे अंदाज में जश्न मनाया गया.

कार्यकर्ताओं ने जीत को बताया ऐतिहासिक

भाजपा समर्थकों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के ये चुनाव परिणाम ऐतिहासिक हैं. पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं के चेहरे पर जीत की चमक और संगठन के प्रति समर्पण साफ दिखाई दे रहा था. नेताओं ने इस सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास को दिया.

The post Jamshedpur : बंगाल में भाजपा की जीत पर जमशेदपुर में जोरदार जश्न, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद appeared first on Udit Vani.

रांची: भाजपा का भव्य ‘महिला आक्रोश मार्च’; नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ गरजीं महिलाएं
उदित वाणी, रांची: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरुद्ध कांग्रेस, झामुमो और अन्य विपक्षी दलों के कथित नकारात्मक रुख के खिलाफ शनिवार को प्रदेश भाजपा ने राजधानी में शक्ति प्रदर्शन किया. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस विशाल ‘महिला आक्रोश मार्च’ में हजारों की संख्या में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विपक्षी दल महिलाओं के आरक्षण और उनके अधिकारों पर कुठाराघात कर रहे हैं, जिसका जवाब अब राज्य की मातृशक्ति सड़क पर उतरकर दे रही है.

दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में गूँजा ‘जन आक्रोश’

इस भव्य जन आक्रोश रैली और पदयात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व अर्जुन मुंडा ने किया. रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और भाजपा नेत्री मीरा मुंडा भी प्रमुख रूप से शामिल हुईं.

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसे पचा नहीं पा रहे हैं और लगातार महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

जमशेदपुर से उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों से भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी रही. जिला भाजपा नेता सुबोध झा, शैलेश पाठक, युवा मोर्चा महामंत्री मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी, मनोज कुमार, संतोष सिंह, जूली शर्मा, सीमा देवी, बबीता देवी और कुसुम पूर्ति के नेतृत्व में हजारों की संख्या में मातृशक्ति और कार्यकर्ता रांची पहुँचे. सभी मंडलों और मोर्चों के अध्यक्षों ने इस पदयात्रा में शामिल होकर नारी शक्ति के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की.

अधिकारों के प्रति सजग हुई मातृशक्ति

रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति इस बात का जीवंत प्रमाण है कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति पूरी तरह सजग हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड की महिलाएं कांग्रेस और उसके सहयोगियों की “महिला विरोधी” राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पदयात्रा के दौरान ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ और ‘आरक्षण विरोधी विपक्ष मुर्दाबाद’ के नारों से पूरा मोरहाबादी क्षेत्र गुंजायमान रहा.

The post रांची: भाजपा का भव्य ‘महिला आक्रोश मार्च’; नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ गरजीं महिलाएं appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: टुइलाडुंगरी के शीतला माता मंदिर में रघुवर दास ने टेका माथा, लिया आशीर्वाद
जमशेदपुर: टुइलाडुंगरी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार की संध्या एक विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला, जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर में 23 ज्योत के समक्ष रघुवर दास ने श्रद्धा पूर्वक शीश नवाया और राज्य के सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता का ज्ञान दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने और उसकी उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मौके पर मंदिर की महिला समिति की ओर से महासचिव गिरधारी साहू और संयोजक परमानंद कौशल ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अमरजीत सिंह राजा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंदिर समिति और आयोजन से जुड़े कई सदस्य मौजूद थे, जिनमें अध्यक्ष दिनेश कुमार, महावीर प्रसाद, चंद्रिका निषाद, वीरेंद्र कुमार, मोतीलाल साहू, गंगाराम साहू, त्रिवेणी कुमार, मणिलाल साहू, कामेश्वर साहू, जितेंद्र कुमार, इंद्रा साहू, मंजू साहू, जमुना निषाद, मंजू ठाकुर, नूतन साहू, द्रौपदी देवी, कमला निषाद, रोशन साहू, दीपक साहू, महावीर निर्मलकर, विजयदास मानिकपुरी और विनोद कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।

मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देर शाम तक बना रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे।

The post Jamshedpur: टुइलाडुंगरी के शीतला माता मंदिर में रघुवर दास ने टेका माथा, लिया आशीर्वाद appeared first on Udit Vani.

चैती छठ पर जमशेदपुर के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
जमशेदपुर: चैती छठ के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। घाटों पर व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां सभी ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान सूर्य की आराधना की।

सजाए गए घाट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शहर के प्रमुख छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, गूंजे पारंपरिक गीत

व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। घाटों पर पारंपरिक छठ गीतों की गूंज और भक्तिमय माहौल ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में दिखी सक्रियता

घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भूमिका देखने को मिली, जिसकी लोगों ने सराहना की।

देर रात तक रही श्रद्धालुओं की भीड़

देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही, जिससे पूरा शहर छठ महापर्व की आस्था में डूबा नजर आया।

सूर्य मंदिर छठ घाट पर पहुंचे रघुवर दास

सूर्य मंदिर छठ घाट पर झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहे, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

The post चैती छठ पर जमशेदपुर के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब appeared first on Udit Vani.

पेसा नियमावली को लेकर राज्य सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का हमला
पेसा नियमावली को जल्द राज्य की जनता के समक्ष जारी करने की रखी माँग

उदित वाणी, रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने राज्य सरकार द्वारा बनाई गई पेसा (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र) अधिनियम की नियमावली पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से तैयार की गई यह नियमावली पेसा अधिनियम, 1996 के मूल प्रावधानों और भावना के बिल्कुल विपरीत है.

श्री दास ने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित जानकारी के अनुसार सरकार ने ग्राम सभा की परिभाषा में परंपरागत जनजातीय व्यवस्था और रूढ़िगत नेतृत्व को सीमित कर दिया है. जबकि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा की परिकल्पना परंपरागत रीति-रिवाजों और सामाजिक संरचना के अनुरूप की गई है. उन्होंने विभिन्न जनजातीय समुदायों की परंपरागत ग्राम नेतृत्व व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि संथाल समुदाय में मांझी-परगना, हो समुदाय में मुंडा-मानकी-दिउरी, खड़िया समुदाय में ढोकलो-सोहोर, मुंडा समुदाय में हातु मुंडा, पड़हा राजा, पाहन, उरांव समुदाय में महतो, पड़हावेल (राजा), पाहन तथा भूमिज समुदाय में मुंडा, सरदार, नापा और डाकुआ जैसे पारंपरिक पदों को सदियों से मान्यता प्राप्त है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा अधिनियम 1996 की धारा 4(क), 4(ख), 4(ग) और 4(घ) में स्पष्ट रूप से यह प्रावधान है कि ग्राम सभा का गठन, संचालन और प्रतिनिधित्व जनजातीय समुदायों की परंपराओं, रूढ़ियों, सामाजिक-धार्मिक प्रथाओं और संसाधनों के पारंपरिक प्रबंधन के अनुरूप होगा. लेकिन राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नियमावली में इन प्रावधानों को नजरअंदाज कर दिया गया है.

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या नई नियमावली के तहत ग्राम सभा की अध्यक्षता ऐसे लोगों को दी जाएगी जो परंपरागत जनजातीय व्यवस्था से नहीं आते या जो संबंधित समुदाय और परंपरा से भिन्न पृष्ठभूमि रखते हैं. इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, जो गंभीर चिंता का विषय है.

श्री दास ने कहा कि पेसा कानून के तहत ग्राम सभा को लघु खनिजों, बालू घाटों, वन उत्पादों और जल स्रोतों जैसे सामूहिक संसाधनों पर पूर्ण प्रबंधन और नियंत्रण का अधिकार दिया गया है. उन्होंने पूछा कि क्या वास्तव में इन संसाधनों पर ग्राम सभा को अधिकार मिलेगा या फिर सरकार का नियंत्रण पूर्व की भांति बना रहेगा.

प्रेस वार्ता के अंत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट स्तर पर नियमावली बनाकर आदिवासी समाज को केवल “लॉलीपॉप” दिखाने और उनकी आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पेसा कानून का उद्देश्य आदिवासी रूढ़िवादी व्यवस्था को समाप्त करना नहीं, बल्कि उसे कानूनी संरक्षण देकर और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि आदिवासी समुदाय अपनी सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक न्याय प्रणाली और प्राकृतिक संसाधनों पर अपना अधिकार बनाए रख सकें.

उन्होंने राज्य की जनता के भावना के अनुरूप राज्य सरकार से जल्द पेसा की नियमावली को जारी करने की मांग किया.

इस प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक एवं रवि मुंडा भी उपस्थित थे.

The post पेसा नियमावली को लेकर राज्य सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का हमला appeared first on Udit Vani.

‘बिहार लोकतंत्र की जननी’, NDA की ऐतिहासिक जीत पर पूर्व CM रघुबर दास ने जताया मतदाताओं का आभार
उदित वाणी, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीट जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की. इसमें भाजपा रिकॉर्ड सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. नंबर दो पर जदयू और नंबर तीन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) रही.

एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बिहार को लोकतंत्र की जननी करार देते हुए मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि उन्होंने विकास को चुना है.

आईएएनएस से बातचीत में पूर्व सीएम ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है. बिहार के लोगों ने अपने प्रचंड जनादेश के माध्यम से विकास, सुशासन और कार्य-निष्पादन के प्रति अपना समर्थन प्रदर्शित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि बुनियादी ढांचा, महिला सशक्तीकरण और अन्य सरकारी कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें. यही कारण है कि बिहार की जनता जातिवाद और सांप्रदायिकता से ऊपर उठकर विकसित बिहार बनाने के हित में जनादेश दे दिया है. इससे सिद्ध हो गया कि बिहार लोकतंत्र की जननी है. यह प्रचंड वोटिंग और प्रचंड बहुमत विभाजनकारी पार्टियों को सबक है. जनता ने विकास की राजनीति और प्रदर्शन की राजनीति पर विश्वास जताया है.

झारखंड के स्थापना दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक छटाओं और संसाधनों से भरपूर प्रदेश झारखंड के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक बधाई. प्राकृतिक सौंदर्य, कला, संस्कृति, नृत्य-संगीत और मेहनतकश तथा ईमानदार लोग झारखंड की पहचान है. बाबा बैद्यनाथ झारखंडवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएं, यह कामना करता हूं. झारखंड राज्य के निर्माणकर्ता पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को शत शत नमन.

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्होंने कहा कि गुलामी और शोषण के खिलाफ उलगुलान कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिलानेवाले अमर बलिदानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शत-शत नमन. भगवान बिरसा मुंडा ने धर्म और आदि संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान कर समाज में चेतना जागृत की. अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा. समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

(आईएएनएस)

The post ‘बिहार लोकतंत्र की जननी’, NDA की ऐतिहासिक जीत पर पूर्व CM रघुबर दास ने जताया मतदाताओं का आभार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur News : GST Council के फैसले आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में मील का पत्थर : रघुवर दास
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के जीएसटी सुधार को ऐतिहासिक और जनहितकारी करार दिया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल द्वारा लिए गए ये फैसले देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे.

रघुवर दास ने बताया कि साल 2017 में जटिल टैक्स व्यवस्था को समाप्त कर एकीकृत जीएसटी प्रणाली लागू की गई थी. इसके लागू होने के बाद से देश के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है. वित्त वर्ष 2017-18 में जहां जीएसटी से राजस्व 82,000 करोड़ रुपये था, वहीं चालू वित्त वर्ष में यह औसतन 2,04,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह वृद्धि सरकार की नीतियों और जीएसटी के प्रभावी कार्यान्वयन का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को पवित्र नवरात्रि के शुभारंभ के दिन से लागू होने वाले इन नए सुधारों से देशवासियों को त्योहारी सीजन से पहले बड़ी राहत मिलेगी. कपड़े और रेडीमेड गारमेंट्स पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके अतिरिक्त, जूते, किराना सामान, मनिहारी, मोटरसाइकिल, छोटी कारें, दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, कृषि उपकरण, हस्तशिल्प, बांस आधारित उद्योग, टाइल्स, सीमेंट और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर भी टैक्स में उल्लेखनीय कटौती की गई है. इन सुधारों से न केवल आम जनता को ‘ईज ऑफ लिविंग’ में सुधार होगा, बल्कि औद्योगिक उत्पादन को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड जैसे विकासशील राज्य के लिए ये निर्णय वरदान साबित होंगे. टैक्स में राहत से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे जीवन स्तर में सुधार होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. साथ ही, टैक्स रियायतों से राजस्व संग्रह में भी वृद्धि होगी. यह कदम भारत को अगले 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया.

(आईएएनएस)

The post Jamshedpur News :  GST Council के फैसले आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में मील का पत्थर : रघुवर दास appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : Raghubar Das Terms Emergency a ‘National Betrayal’, Blames Congress for Undermining Democracy
UditVani, Jamshedpur: Marking the 50th anniversary of the Emergency, senior BJP leader and former Jharkhand Chief Minister Raghubar Das launched a fierce criticism of the Congress party, accusing it of betraying the nation by suppressing constitutional values and democratic rights.

Addressing a press conference at the BJP Jamshedpur Mahanagar office in Sakchi on Wednesday, Das described the Emergency as the darkest chapter in India’s democratic journey.

Das alleged that then Prime Minister Indira Gandhi, after her Lok Sabha membership was cancelled by the Allahabad High Court on June 12, 1975, imposed Emergency to cling to power. “Without cabinet consent, she had the Emergency proclamation signed at midnight by President Fakhruddin Ali Ahmed, throwing the country into constitutional darkness,” he said.

The BJP leader recalled how thousands of opposition leaders including Jayaprakash Narayan, Atal Bihari Vajpayee, Lal Krishna Advani, and others were imprisoned. He further pointed out that the press was gagged, judiciary intimidated, and civil liberties revoked.

Sharing his personal account, Das spoke about his arrest during the period. “At 18, I was a college student active in the student movement. The police raided our makeshift student office at Bhalubasa, forcing me into hiding. Eventually, I was jailed in Jamshedpur and later in Gaya,” he said, recalling support from his mother and fellow prisoners like former MLA Dinanath Pandey.

He also referenced the police firing near Basant Talkies on July 10, 1975, in which several students were injured, calling it a pivotal moment in the local resistance. “That location is still remembered as Shaheed Chowk,” he added.

Das urged the Union Government to include the history of the Emergency in school textbooks so that future generations can learn how democracy was once strangled under Congress rule. “Just as we study the freedom movement, students should also learn how a constitutional crisis was created for political survival,” he said.

He also criticized Congress for its repeated misuse of constitutional provisions, including Article 356, to dismiss non-Congress state governments. “Those who now swear by the Constitution were the first to abuse it,” he remarked.

Das concluded by saying that the BJP’s ongoing national campaign seeks to remind citizens of the Emergency’s bitter truths. “India will never again accept dictatorship. Our people, and the BJP, remain ever vigilant in safeguarding democracy,” he asserted.

The post Jamshedpur : Raghubar Das Terms Emergency a ‘National Betrayal’, Blames Congress for Undermining Democracy appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- सत्ता के लालच में कांग्रेस ने संविधान को कुचला, लोकतंत्र का गला घोंटा
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में जनजागरण अभियान चला रही है। इसी क्रम में, बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने आपातकाल को लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 25 जून 1975 की रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता के लालच में संविधान को रौंदकर पूरे देश को जेलखाना बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि इसी पार्टी ने लोकतंत्र का गला घोंटने का पाप किया है।

प्रेस वार्ता में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष सह आपातकाल कार्यक्रम के सह वक्ता अभय सिंह, अभियान के प्रदेश सह संयोजक जटाशंकर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के जिला संयोजक बबुआ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विस्तार से बताया कि 12 जून 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इंदिरा गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के बाद, अपनी कुर्सी बचाने के लिए उन्होंने आधी रात को आपातकाल लागू करवा दिया। बिना कैबिनेट की मंजूरी के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद से हस्ताक्षर करवा कर पूरे देश को अंधकार में ढकेल दिया गया।

उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मोरारजी देसाई, चंद्रशेखर जैसे कई विपक्षी नेताओं, आरएसएस व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को रातों-रात जेल में भर दिया गया। प्रेस की आज़ादी छीन ली गई, न्यायपालिका को दबाया गया, और जनता के मौलिक अधिकारों का गला घोंट दिया गया।

आपातकाल में अपने अनुभव साझा करते हुए रघुवर दास ने कहा कि वे तत्कालीन किशोर संघ भालूबासा में छात्र आंदोलन से जुड़े थे, जहां रात के समय एक व्यक्ति से उन्हें सूचना मिली कि आपातकाल लागू हो गया है। उसी रात पुलिस पहुंची और वहां बांस-पुआल से बनाये जा रहे छात्र संघर्ष समिति का कार्यालय तोड़ दिया। कई दिनों तक फरार रहने के बाद वे 6-7 जुलाई को गिरफ्तार हुए। पहले जमशेदपुर जेल और फिर 16 अगस्त को गया सेंट्रल जेल भेजे गए। इस दौरान पूर्व विधायक स्व. दीनानाथ पांडेय व जमशेदपुर के कई लोग जेल में साथ थे। उन्होंने कहा कि उस समय मेरी उम्र 18-19 साल थी। मैं कॉलेज में नया-नया दाखिला लिया था। मेरी मां ने मेरे संघर्ष में हमेशा मेरा पूरा साथ दिया और वो दौर मेरे जीवन का निर्णायक मोड़ था।

उन्होंने याद किया कि 10 जुलाई 1975 को बसंत टॉकीज के पास छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में कई छात्रों को गोली लगी थी, जिसके चलते आज भी उस स्थान को शहीद चौक के नाम से याद किया जाता है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्वयं दो बार जमशेदपुर आए और आंदोलन को नेतृत्व दिया। इस दौरान उनका सानिध्य मिला था। देशवासियों ने ‘सिंहासन खाली करो’ का शंखनाद किया और 1977 के आम चुनाव में तानाशाही कांग्रेस की इंदिरा सरकार को उखाड़ फेंका। उन्होंने आपातकाल के संघर्ष में बलिदान देने वाले सभी लोकतंत्र प्रहरियों को नमन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार से अपील की कि जैसे स्वतंत्रता आंदोलन को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, उसी तरह आपातकाल की सच्चाई को भी छात्रों को पढ़ाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां जान सकें कि किस तरह सत्ता के लिए संविधान का गला घोंटा गया और लोकतंत्र की हत्या की गयी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार संविधान की दुहाई देती है, लेकिन अपने शासनकाल में इसी संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग किया है। 60 वर्षों के शासन में कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर 90 गैर-कांग्रेसी सरकारों को गिराया।

प्रेस वार्ता के अंत में रघुवर दास ने कहा कि भाजपा देश को आपातकाल की कड़वी सच्चाई से अवगत कराने का कार्य कर रही है, ताकि जनता यह न भूले कि कांग्रेस ने सिर्फ सत्ता के लिए किस तरह देश के लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की जनता उस तानाशाही मानसिकता को कभी वापस नहीं आने देंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा और देश की जनता सतर्क और सजग है

The post Jamshedpur : आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-  सत्ता के लालच में कांग्रेस ने संविधान को कुचला, लोकतंत्र का गला घोंटा appeared first on Udit Vani.