PSinghbhum Archives - Udit Vani

सिंहभूम चैम्बर ने चीन आयातित इस्पात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की मांग की
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने आगामी केन्द्रीय बजट में स्टील के आयात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की मांग की है. चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को स्वदेशी इस्पात उद्योग के हित को ध्यान में रखते हुए चीन से अधिकाधिक मात्रा में आयातित इस्पात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने को लेकर पत्र लिखा है. मूनका ने वित्त मंत्री से आग्रह किया है कि देश की घरेलू इस्पात कंपनियां वर्तमान में सस्ते चीनी इस्पात के कारण अपने अस्तित्व की गंभीर समस्या से जूझ रही हैं और उनके उत्पादों का विदेश के साथ ही अपने देश में भी बिक्री कम होती जा रही है.

अध्यक्ष ने कहा कि चीनी कंपनियों के पास बहुतायात में तैयार इस्पात स्टॉक में पड़ा हुआ है और उनकी घरेलू कमजोर अर्थव्वस्था के कारण चीनी कंपनियों को अपने देश में भी अच्छा बाजार नहीं मिल पा रहा है.  इसलिए वे अपने तैयार इस्पात को सस्ते दामों में विश्व के दूसरे देशों में बेच रहे हैं. भारत भी एक बड़ा बाजार है और चीनी कंपनियां इसे एक अवसर के रूप में देखकर अपने इस्पात को हमारे देश में सस्ते दामों में बेच कर अपना स्टॉक कम कर रही हैं. इससे हमारे देश की इस्पात कंपनियों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है क्योंकि ये अपने उत्पादों को इतने सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं.

चीनी इस्पात को देश की जरूरतमंद कंपनियां ज्यादा खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं  और भारत की कंपनियों को अपना उत्पादन घटाना पड़ रहा है.  यहां तक कि जो छोटे इस्पात उद्योग हैं वे बंद होने के कगार पर आ सकते हैं.  अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर ने इन परिस्थितियों को देखते हुए वित्त मंत्री को आगामी बजट में चीनी इस्पातों पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने का आग्रह किया है ताकि देशी स्टील कंपनियों का अस्तित्व बचा सकें.

उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया एवं सचिव बिनोद शर्मा ने कहा कि इससे घरेलू इस्पात उद्योग बंद होने के कगार पर आ जाएंगे और बेरोजगारी भी में बढ़ेगी.  चैम्बर पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आग्रह किया है इन परिस्थितियों से बचने के लिए चीनी इस्पातों पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाना अनिवार्य हो गया है.

The post सिंहभूम चैम्बर ने चीन आयातित इस्पात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की मांग की appeared first on Udit Vani.

प सिंहभूम: चुनाव बाधित करने के आरोप में 5 गिरफ्तार, जिले के चार मतदान केन्द्रों में 29 को पुर्नमतदान
उदित वाणी, रांची: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले के चार मतदान केन्द्रों समेत पलामू व जामताड़ा जिले के एक-एक मतदान केन्द्र में पुर्नमतदान कराने का निर्णय लिया गया है. आयोग ने कहा कि पुर्नमतदान 29 मई को पूर्वाहन 7 बजे से अपराहन 3 बजे तक कराया जायेगा. आयोग द्वारा पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर जामताड़ा के सदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनबाद, पलामू के चैनपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय कुरका व पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय घोड़बंधा, मध्य विद्यालय अधिकारी [पूर्वी भाग], प्राथमिक विद्यालय बरुईकुटी [पूर्वी भाग] तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पूर्तिसाई [हेपेरबुरु] स्थित मतदान केन्द्रों में पुर्नमतदान कराने की सुूची जारी कर दी गई है. जिसमें मझगांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पूर्तिसाई में जिला परिषद सदस्य एवं मुखिया के लिए पुनर्मतदान होगा. अन्य सभी मतदान केंद्रों पर वार्ड सदस्य के लिए पुनर्मतदान कराया जायेगा.

मझगांव में चुनाव बाधित करने के आरोप में 5 गिरफ्तार

27 मई को चौथे चरण के पंचायत चुनाव के दौरान मझगांव प्रखंड के बूथ नंबर 100 उत्क्रमित प्रावि पुरतीसाई में मतदान की समाप्ति के पश्चात मतपेटी को सीलबंद करने के दौरान घोड़ाबंधा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी बुधराम हेम्ब्रम एवं उसके अभिकर्त्ता तुराम पिंगुवा तथा समर्थक जैनेन्द्र हेम्ब्रम द्वारा मतपेटी में पानी डाल दिया गया. सेक्टर-18 के मतदान केन्द्र सं 117

ऑगनबाड़ी केन्द्र कुदाहातु में नन्दलाल तिरिया ने मतदान करने के पश्चात मुखिया प्रत्याशी समीर तिरिया के कहने पर मतपेटी में पानी डाल दिया था. इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने थाना के सामने विरोध जताया था। दोनों मतदान केन्द्रों के पीठासीन पदाधिकारीयों के लिखित आवेदन के आधार पर मझगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये मुखिया प्रत्याशी बुधराम हेम्ब्रम, जैनेन्द्र हेम्ब्रम, तुराम पिंगुवा, मुखिया प्रत्याशी समीर तिरिया और नन्दलाल तिरिया को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

The post प सिंहभूम: चुनाव बाधित करने के आरोप में 5 गिरफ्तार, जिले के चार मतदान केन्द्रों में 29 को पुर्नमतदान appeared first on Udit Vani.