professor Archives - Udit Vani

Jharkhand News : CM सोरेन ने 160 नवनियुक्त चिकित्सकों और मेडिकल शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के लिए नवनियुक्त 160 सहायक प्राध्यापकों, दंत चिकित्सकों और चिकित्सा पदाधिकारियों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौंपे.

इस मौके पर झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति राज्य की स्वास्थ्य संरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा भावना है.

उन्होंने नवनियुक्त चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा, “आपसे गरीब, कमजोर और असहाय जनता को काफी उम्मीदें हैं. आपकी संवेदनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए, ताकि इसका लाभ सीधे मरीजों को मिल सके.” उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बहुत कुछ किया जा सकता है. मरीजों को इलाज के साथ संवेदना और सेवा की भी उतनी ही आवश्यकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा, “आपके व्यवहार और प्रभाव से ही मरीजों को बेहतर माहौल मिल सकता है.” सोरेन ने स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सामने आ रही नई चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके समाधान में चिकित्सकों की अहम भूमिका है. हमारी सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाई है, जिसमें चिकित्सकों और चिकित्सा पदाधिकारियों के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा. कोविड-19 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह बीमारी पूरी दुनिया के लिए चुनौती थी, लेकिन सरकार ने बेहतर प्रबंधन से इससे सफलतापूर्वक मुकाबला किया.

उन्होंने कहा कि आज कई बीमारियां मनुष्य की जीवनशैली और आदतों से पैदा हो रही हैं, और समाधान भी समाज को ही खोजना होगा. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि राज्य में पदस्थापित चिकित्सकों के कार्यों का आकलन कर बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की जाए. इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित होंगे.

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, जेएमएचआईडीपी के एमडी अबु इमरान और स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा सहित कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand News : CM सोरेन ने 160 नवनियुक्त चिकित्सकों और मेडिकल शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र appeared first on Udit Vani.

Jharkhand News : CUJ के तीन प्रोफेसर को स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने शीर्ष वैज्ञानिकों में किया शामिल
उदित वाणी, रांची : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड [सीयूजे] के तीन प्रोफेसरों डा भास्कर सिंह, डा सचिन कुमार और डा अर्णब शंकर भट्टाचार्य ने बड़ी उपलब्धि अर्जित की है. तीनों प्राध्यापकों को विभिन्न बिषयों में विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है. स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं द्वारा यह रिपोर्ट तैयार कर सूची जारी किया गया है. 19 सितंबर को एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित सूची के अनुसार डा भास्कर सिंह लगातार पांचवें बर्ष ऊर्जा और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में, डा सचिन कुमार लगातार तीसरे बर्ष ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में और डा अर्णब शंकर भट्टाचार्य ने पहली बार एप्लाइड फिजिक्स और मटेरियल साइंस क्षेत्र में इस सूची में स्थान बनाया है. डा भास्कर सिंह बायोडीजल विकास के विभिन्न पहलुओं के क्षेत्र में काम करते हैं और अन्य समकालीन पर्यावरणीय मुद्दों को संबोधित करते हैं. स्कोपस डेटा के अनुसार डा भास्कर सिंह के 110 रिसर्च पेपर प्रकाशित हुआ है. जिनमें 6535 उद्धरण [साइटेशन] हैं और उनके लेखों का वर्तमान एच-इंडेक्स-39 है. वहीं डा सचिन कुमार अपशिष्ट मूल्य निर्धारण के क्षेत्र में काम करते हैं और ऊर्जा से संबंधित अन्य मुद्दों की खोज करते हैं. स्कोपस डेटा के अनुसार डा सचिन कुमार के 61 अनुसंधान प्रकाशित किया गया है. जिनमें 2320 उद्धरण [साइटेशन] हैं और उनके लेखों का वर्तमान एच-इंडेक्स-22 है. जबकि डा अर्णब शंकर भट्टाचार्य नैनोस्ट्रक्चर्ड थिन फिल्म्स, कोटिंग्स, नैनोइंडेंटेशन अध्ययन, सरफेस इंजीनियरिंग, कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग और ऊर्जा बायोमेडिकल सामग्रियों के क्षेत्र में कार्यरत हैं. स्कोपस के आंकड़ों के अनुसार डा अर्णब शंकर भट्टाचार्य के 67 अनुसंधान प्रकाशित हुए हैं. जिनमें 700 उद्धरण [साइटेशन] हैं और उनके लेखों का वर्तमान एच-इंडेक्स-16 है.

The post Jharkhand News : CUJ के तीन प्रोफेसर को स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने शीर्ष वैज्ञानिकों में किया शामिल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : Chaibasa College के Professor ने फांसी लगाकर दी जान, घर में मातम
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा के कुर्मी टोला में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब चाईबासा कॉलेज के प्रोफेसर रोहन श्रीवास्तव (30 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे परिवार और मोहल्ले में मातम का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 4 बजे रोहन ने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा. पत्नी जब चाय लेकर कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपने देवर ऋषि श्रीवास्तव को फोन पर सूचना दी. इसके बाद परिवार के लोग इकट्ठा हुए और दरवाजा तोड़ा. अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए. रोहन पंखे से लटक रहा था. आनन-फानन में उसे उतारकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

परिजनों के अनुसार, रोहन की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी. घर में मां, पिता और छोटा भाई भी साथ रहते हैं. घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की.

पुलिस ने बताया कि मृतक के पैर के तलवे पर “मनी” लिखा हुआ था और कमरे के शीशे पर “सॉरी मोटो” लिखा मिला. परिजन बताते हैं कि रोहन अपनी पत्नी को प्यार से मोटो बुलाता था. यह देखकर आत्महत्या के पीछे व्यक्तिगत कारणों की आशंका जताई जा रही है.

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

The post Jamshedpur : Chaibasa College के  Professor ने फांसी लगाकर दी जान, घर में मातम appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : लेक्चररों की नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जबाब
उदित वाणी, रांची : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों, व्याख्याताओं व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने जेपीएससी को प्रतिवादी बनाते हुए जल्द नियुक्ति करने का निर्देश दिया तथा मामले में अगली सुनवाई की तिथि 27 अगस्त निर्धारित करते हुए हाईकोर्ट ने जेपीएससी को जबाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में अनिकेत ओहदार ने याचिका दाखिल कर विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की संविदा पर नियुक्ति करने का विरोध करते हुए स्थायी नियुक्ति करने का निर्देश देने का आग्रह किया है.

The post JHARKHAND : लेक्चररों की नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जबाब appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर का नियमितीकरण: संघ की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड असिस्टेंट प्रोफेसर कांट्रैक्चुअल एसोसिएशन (JAPCA) की 31 जनवरी को ऑनलाइन संपन्न बैठक में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.के. झा ने राज्य सरकार से नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के नियमितीकरण की मांग की. उन्होंने बताया कि राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली शिक्षकों की कमी का सामना कर रही है.

शिक्षकों की कमी का संकट

राज्य में उच्च शिक्षा के लिए कुल 4317 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 65% (2808) पद रिक्त हैं. अगस्त 2023 में विभिन्न विश्वविद्यालयों से रोस्टर क्लियरेंस के बाद मात्र 2404 पदों के लिए जेपीएससी में अधियाचना भेजी गई. विडंबना यह है कि पिछले सात वर्षों से कार्यरत 700 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों की भी अधियाचना भेजी गई है. डॉ. झा ने कहा कि कल्याणकारी राज्य के रूप में सरकार को वर्षों से कार्यरत नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियमित करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए.

नैक ग्रेडिंग की चुनौतियाँ

संघ के केंद्रीय सचिव डॉ. ब्रह्मानंद साहू ने बताया कि NAAC ग्रेडिंग के लिए 75% नियमित शिक्षकों का होना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों का नियमितीकरण कर शिक्षकों की कमी को शीघ्र दूर किया जा सकता है. सरकार को इस मामले में प्राथमिकता से कार्य करना चाहिए.

ऐतिहासिक संदर्भ

संघ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुमंत कुमार ने बताया कि राज्य में 1978, 1980, और 1982 में अस्थाई शिक्षकों का नियमितीकरण सिर्फ 18 से 24 महीने के कार्यकाल पर किया गया था. वर्तमान में नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर सात वर्षों से कार्य कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से शीघ्र नीति निर्माण की अपील की.

दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता

संघ के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. हरेंद्र पंडित ने सरकार से मांग की कि यूजीसी के अनुसार सहायक प्राध्यापक की आवश्यक अर्हता रखने वाले नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियमित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के पहले कार्यकाल में इस संबंध में अपेक्षा की गई थी, जब मुख्यमंत्री ने संविदाकर्मियों के नियमितीकरण का वादा किया था.

शिक्षकों की सामूहिक आवाज

बैठक में झारखंड भर से करीब दो सौ शिक्षकों ने भाग लिया और सरकार से नियमितीकरण की मांग की. इस अवसर पर डॉ. सी.डी. मुंडा, डॉ. प्रभाकर कुमार, डॉ. अजयनाथ साहदेव, और अन्य शिक्षकों ने एकजुटता दिखाई. सैकड़ों नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों ने सरकार से सीधे स्वर में नियमितीकरण की मांग की है.

The post Jharkhand: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर का नियमितीकरण: संघ की मांग appeared first on Udit Vani.