PrimaryTeachers Archives - Udit Vani

झारखंड में बढ़ेगी शिक्षकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का शिक्षक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन आदिवासी एसोशिएशन हाल सीतारामडेरा, जमशेदपुर में किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से 421 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षामंत्री रामदास सोरेन शामिल हुए. मौके पर उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर बोलते हुए कहा कि एमएसीपी, शिक्षकों की सेवा निवृत्ति 62 वर्ष, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, 2015-16 बैच के नियुक्त शिक्षकों का एक वार्षिक वेतन वृद्धि, अंतर जिला एवं पारस्परिक स्थानांतरण, शुल्क आदि समस्याओं को विभागीय सचिव के साथ बैठकर जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. यह मांग शिक्षकों की ओर से लंबे समय से किया जा रहा है. इस लिए विभाग भी इस पर गंभीर है. इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं प्रदेश महासचिव निखिल मंडल द्वारा शिक्षक की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र मंत्री को सौंपा गया. शिक्षा मंत्री द्वारा संघ को आश्वस्त किया गया कि शिक्षकों की एक-एक समस्याओं को पूरा किया जाएगा इस लिए बिना विचलित हुए वे अपनी सेवा दें. उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश की साक्षरता दर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बढ़ाने में शिक्षकों की महती भूमिका है. ऐसे में हमें उम्मीद है कि सभी शिक्षक इस दिशा में कार्य करेंगे.

इस अवसर पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव निखिल मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित महतो भी उपस्थित रहे. स्वास्तिक वाचन पंडित दामोदर झा द्वारा किया गया. साथ ही मंच का संचालन संघ के जिला संगठन सचिव अरुण कुमार द्वारा किया गया. मंत्री के लिए स्वागत गान सीमा कुमारी, सुलोचना कुजूर ,बसंती कुजूर, अरुन्ती कुमारी, सुनीता, नीलम खलको, बिबयानी सोरेंग, शेफाली हेरेंज के टीम द्वारा किया गया. मंत्री को जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप मंडल, चंद्रभाल झा, बलराम प्रसाद, श्यामलाल होनहागा,राजेंद्र कुमार कर्ण, बागुन पातर, शाहिद इकबाल,राजेश कुमार सिंहा, पीयूष पालित, रुद्र सीट,आकाश चौबे ,दीपक सिंह,टिप्रु तियु,संतोष शर्मा, राजीव कुमार, अजय कुमार सिंह,जयंत घो, प्रीतम सोरेन आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी भूमिका निभाई. अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण द्वारा दिया गया.

सेवानिवृत्त शिक्षों को किया गया सम्मानित :

जमशेदपुर प्रखंड 1 और 2 से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को शॉल, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले शिक्षकों में चंद्रभाल झा, राजीव कुमार ठाकुर, दीपाली सेन, करबी सिन्हा, शत्रुघ्न सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, पार्थो प्रीतम सरकार, राजकुमारी, मोहम्मद जहीरूद्दीन, बसंत कुमार चटर्जी, प्रमोद कुमार दूबे सहित कुल 35 सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रति वर्ष की भांति प्रत्येक प्रखंड के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प से सम्मानित किया गया, जिनमें जमशेदपुर वन से सीमा कुमारी जमशेदपुर टू से अरूंती कुमारी, पटमदा से प्रदीप कुमार,बोराम से कृष्णा पद रजक, पोटका वन से सच्चिदानंद चौधरी , पोटका टू से अनिल कुमार सरदार, डुमरिया से परमेश्वर महाकुड़,चाकुलिया से धनंजय हेम्ब्रम, धालभूमगढ़ से महेंद्र हांसदा, मुसाबनी से रीना कुमारी, चाकुलिया से धनंजय हेंब्रम, बहरागोड़ा से रामलाल नायक एवं ताराशंकर सहित कुल 13 शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई पूर्वी सिंहभूम द्वारा सम्मानित किया गया.

The post झारखंड में बढ़ेगी शिक्षकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा appeared first on Udit Vani.

Bahragora: राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षिका संध्या प्रधान को किया गया सम्मानित, प्लेटिनम जुबली समारोह में शिक्षा मंत्री रहे उपस्थित
उदित वाणी, बहरागोड़ा: बहरागोड़ा स्थित खंडामौदा प्लस टू पीएम श्री उच्च विद्यालय में प्लेटिनम जुबली सह वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मान

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश षढगिं ने शिक्षिका संध्या प्रधान को मान पत्र, साल, पुष्पगुच्छ एवं उड़िया पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है, और संध्या प्रधान जैसी शिक्षिकाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

इस अवसर पर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि प्लस टू विद्यालयों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए और अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे.

समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

समारोह में विधायक समीर मोहंती, कुणाल षढगिं, विभिन्न शिक्षाविद, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भी भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए.

इस भव्य आयोजन से विद्यालय ने अपने गौरवशाली इतिहास का एक और अध्याय जोड़ दिया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान किया गया.

The post Bahragora: राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षिका संध्या प्रधान को किया गया सम्मानित, प्लेटिनम जुबली समारोह में शिक्षा मंत्री रहे उपस्थित appeared first on Udit Vani.

अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो प्राथमिक शिक्षकों का होगा अनिश्चितकालीन धरना -शिक्षक संघ
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य इकाई की बैठक रविवार को रांची में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला एवं संचालन प्रदेश महासचिव निखिल मंडल ने किया.

बैठक में राज्य के सभी जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों ने भिन्न-भिन्न शिक्षक समस्याओं की ओर संगठन का ध्यान आकृष्ट कराया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य संगठन के प्रतिनिधि, मंडल शिक्षा सचिव एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु वार्ता करेंगे.

तत्पश्चात शिक्षक समस्या का समाधान नहीं होने पर 11 अक्टूबर से सचिवालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा.  शिक्षक समस्याओं में एमएसीपी का लाभ देने, विभागीय अधिसूचना 2144 को रद्द करने, शनिवार को विद्यालय का कार्यकाल पूर्व की भांति करने, प्रधानाध्यापक के सभी पदों को प्रोन्नति से भरने, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पद देने, सभी तरह की प्रोन्नति अविलंब भूतलक्षी प्रभाव से देने, स्पष्ट एवं सरल स्थानांतरण नियमावली बनाने, उत्क्रमित वेतनमान देने एवं शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने सहित कई मांग शामिल है.

आज की बैठक में विश्वनाथ पंडित, हरिद्वार महतो, जितेंद्र दुबे ,कमलेश्वर पांडे ,निरंजन कुमार ,अमित महतो, अरुण सिंह, मैनेजर प्रसाद सिंह, मिथिलेश कुमार, वीरेंद्र सोय, ईश्वर हेंब्रम ,शिव ध्यान तिवारी ,प्रशांत कुमार आदि लोग शामिल थे.

The post अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो प्राथमिक शिक्षकों का होगा अनिश्चितकालीन धरना -शिक्षक संघ appeared first on Udit Vani.