Prices Archives - Udit Vani

JHARKHAND : 600 दवाओं में ओवरप्राइसिंग पकड़ी गई, अब इस ऐप से चेक करें सही कीमत
उदित वाणी, रांची : अगर कोई फार्मा कंपनी सरकार की ओर से निर्धारित कीमत से अधिक दर पर दवा बेच रही है, तो इस पर अंकुश के लिए आम उपभोक्ताओं के पास एक ‘सशक्त हथियार’ है. भारत सरकार की नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने ‘फार्मा सही दाम’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसे कोई भी नागरिक अपने फोन में इंस्टॉल कर दवाओं की सही कीमत की तुरंत जांच कर सकता है.

केंद्र सरकार की इस इस मुहिम को झारखंड में धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए झारखंड स्टेट फार्मास्युटिकल प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट (जेपीएमआरयू) ने सक्रियता बढ़ा दी है.

जेपीएमआरयू की रिपोर्ट के अनुसार, मार्केट सर्वे के दौरान ऐसी लगभग 600 दवाइयां चिन्हित की गई हैं, जिनमें ओवर प्राइसिंग (निर्धारित से अधिक कीमत) का मामला पाया गया है. इन सभी मामलों की रिपोर्ट एनपीपीए को भेज दी गई है, ताकि संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. सोमवार को रांची के आईपीएच सभागार में “द ड्रग्स (प्राइस कंट्रोल) ऑर्डर, 2013 एवं फार्मा सही दाम ऐप” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय जागरूकता कार्यशाला के दौरान इसकी जानकारी दी गई.

कार्यशाला में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि फार्मेसी के छात्रों और केमिस्ट-ड्रगिस्ट संगठनों के सहयोग से इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा.

एनपीपीए के डायरेक्टर कुमार अमन भारती ने दवाओं के मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया को समझाते हुए लोगों से अपील की कि वे जागरूकता के लिए तकनीक का सहारा लें. औषधि निदेशक ऋतु सहाय ने बताया कि भारत सरकार के नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी दवा कंपनी सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर दवा नहीं बेच सकती. नियमों का उल्लंघन कर ज्यादा पैसे वसूलने वाली कंपनियों से न केवल अतिरिक्त राशि वसूली जाएगी, बल्कि उन पर सख्त कार्रवाई भी होगी.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : 600 दवाओं में ओवरप्राइसिंग पकड़ी गई, अब इस ऐप से चेक करें सही कीमत appeared first on Udit Vani.

इस हफ्ते सोने की कीमतों में 4,694 रुपए का आया उछाल
उदित वाणी, नई दिल्ली : इस हफ्ते 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,694 रुपए प्रति 10 का उछाल दर्ज किया गया है, जिसे सेफ हेवन खरीदारी और डॉलर में गिरावट का सपोर्ट मिला. हालांकि, अमेरिकी शटडाउन खत्म होने के बाद सोने की कीमतों में बीते कारोबारी दिन शुक्रवार को इसके साप्ताहिक उच्च स्तर से गिरावट देखी गई.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,794 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पिछले हफ्ते 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी.

शुक्रवार को घरेलू सोने की कीमतें इंट्रा डे में करीब 5000 रुपए/प्रति 10 ग्राम की तेज गिरावट के साथ कारोबार कर थीं और 1,21,895 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिन का निचला स्तर छुआ हालांकि, बाद में कीमतों में तेजी आ गई.

ट्रेडर्स ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में आगामी कटौती को लेकर कम होती उम्मीदों पर प्रतिक्रिया दी, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमत में 127 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस की गिरावट देखी गई.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की आक्रामक टिप्पणियों के बाद ब्याज दरों में अगली कटौती की उम्मीदें कम हुईं, जिसके बाद इंटरनेशनल बुलियन इस सप्ताह 4,000 डॉलर पर बना रहा.

दिसबंर में अगली ब्याज दर कटौती को लेकर मार्केट की उम्मीदें 90 प्रतिशत से घटकर 60 प्रतिशत पर आ गईं, जिससे बुलियन पर दबाव बढ़ा, जबकि डॉलर इंडेक्स 100 के आसपास बंद हुआ और अमेरिकी डॉलर-रुपया 89 के करीब पहुंच गया.

मार्केट एनालिस्ट ने कहा कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के अभाव से अनिश्चितता के कारण सेफ-हेवन डिमांड बढ़ी है. इसलिए कीमती धातु नवंबर में अपने सबसे अच्छे साप्ताहिक प्रदर्शन के लिए तैयार हैं.

एनालिस्ट के अनुसार, सोने के लिए 1,25,750 रुपए-1,24,980रुपए पर सपोर्ट जोन बना हुआ है और 1,27,750 रुपए-1,28,400 रुपए पर रेजिस्टेंस लेवल बना हुआ है. वहीं चांदी का सपोर्ट लेवल 1,60,950रुपए -1,59,400 रुपए पर और रेजिस्टेंस 1,63,850 रुपए-1,64,900 रुपए के लेवल पर बना हुआ है.

(आईएएनएस)

The post इस हफ्ते सोने की कीमतों में 4,694 रुपए का आया उछाल appeared first on Udit Vani.

चांदी ने इस हफ्ते 1.64 लाख रुपए का स्तर किया पार, पीली धातु में 2,000 रुपए की तेजी
उदित वाणी, नई दिल्ली : भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले हफ्ते की तेजी जारी रही और इस हफ्ती भी तेजी का रुख बरकरार रहा. चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया और यह 15,000 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक बढ़कर 1.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई. इस दौरान पीली धातु की कीमत में मामूली तेज रही और सोना 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक बढ़ा.

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमत 4,950 रुपए बढ़कर 1,64,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि इससे पिछले दिन यह 1,59,550 रुपए प्रति किलोग्राम थी. इसके विपरीत, 24 कैरेट सोने का भाव गुरुवार को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 1,22,629 रुपए से 1,104 रुपए गिरकर 1,21,525 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

इस बीच, इस सप्ताह दोनों कीमती धातुओं में अच्छी तेजी देखी गई है. चांदी की कीमत सोमवार के 1,48,833 रुपए प्रति किलोग्राम से 15,667 रुपए बढ़कर 15,667 रुपए हो गई, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत सप्ताह के शुरुआती दिन 1,19,249 रुपए प्रति 10 ग्राम से 2,276 रुपए बढ़कर 1,19,249 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई.

घरेलू वायदा बाजार में भी धातु की कीमतों में मजबूती रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत शुक्रवार को 1,21,492 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के 1,20,493 रुपए के बंद भाव से 999 रुपए या 0.83 प्रतिशत अधिक है.

इसी तरह, 5 दिसंबर को समाप्त होने वाला चांदी का कॉन्ट्रैक्ट पिछले सत्र के 1,46,324 रुपए के बंद भाव की तुलना में 374 रुपए या 0.26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,46,698 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ.

इसके अलावा, एक्सिस म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) त्योहारी मांग में वृद्धि और सीमित फिजिकल ग्लोबल सप्लाई के बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क की तुलना में भारी प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि चांदी के उत्पादों में निवेश प्रवाह 2025 की पहली छमाही में वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिसमें लगभग 95 मिलियन औंस की वृद्धि हुई, जो पिछले पूरे वर्ष के कुल निवेश से अधिक है.

इसके अलावा, एक्सिस म्यूचुअल फंड ने कहा कि इससे 2025 के मध्य अवधि तक कुल ईटीएफ होल्डिंग्स लगभग 1.13 बिलियन औंस (40 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य) हो गई.

(आईएएनएस)

The post चांदी ने इस हफ्ते 1.64 लाख रुपए का स्तर किया पार, पीली धातु में 2,000 रुपए की तेजी appeared first on Udit Vani.

ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी करीब एक प्रतिशत बढ़ी
उदित वाणी, नई दिल्ली : सोने और चांदी की कीमतें सोमवार को नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है. इसकी वजह वैश्विक स्तर पर कीमती घातुओं के दाम में तेजी बने रहना है.

सुबह 10:43 पर एमसीएक्स पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.77 प्रतिशत बढ़कर 1,15,775 रुपए हो गया है, जो कि अब तक का सोने का सबसे उच्चतम स्तर है. साथ ही चांदी की कीमतें भी ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई हैं. चांदी का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.89 प्रतिशत बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,43,147 रुपए थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमैक्स पर सोने और चांदी के दाम भी ऑल-टाइम हाई पर चल रहे हैं. सोना 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,835 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47.07 डॉलर प्रति औंस पर थी.

सोने और चांदी में तेजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बीते एक महीने में सोने की कीमत 10 प्रतिशत और चांदी का दाम 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है. वहीं, बीते एक साल में सोना 40 प्रतिशत और चांदी 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवशकों को दे चुकी है.

जानकारों का कहना है कि अमेरिकी जीडीपी डेटा मजबूत आने के बाद सोने में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन बाद में तुरंत रिकवरी आई, जो दिखाता है कि सोना का स्ट्रक्चर काफी मजबूत बना हुआ और लगातार निवेशकों को आकर्षित कर रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में ट्रेंड मजबूत बना हुआ है और सपोर्ट 1,12,500 रुपए पर है और इसका रुकावट का स्तर 1,15,000 रुपए है.

सोने में इस साल की शुरुआत से तेजी बनी हुई है. इसकी वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का होना है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने के कारण इसमें और इजाफा हुआ है,जिसके चलते कीमती घातुओं में तेजी बनी हुई है.

(आईएएनएस)

The post ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी करीब एक प्रतिशत बढ़ी appeared first on Udit Vani.

आपूर्ति में कमी के चलते कॉपर की कीमतें 11,700 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पहुंचने का अनुमान
उदित वाणी, नई दिल्ली : कॉपर की कीमतें आने वाले समय में 11,700 डॉलर मीट्रिक प्रति टन तक पहुंच सकती है. इसकी वजह कॉपर की मांग बढ़ना है और आपूर्ति का सीमित होना है. यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई.

इंडोनेशिया में फ्रीपोर्ट-मैकमोरन की ग्रासबर्ग खदान में मिट्टी भरने के बाद कॉपर की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.

एमसीएक्स पर सितंबर एक्सपायरी के कॉपर फ्यूचर्स का दाम गुरुवार को 950 रुपए पर पहुंच गया, जबकि लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर फ्यूचर्स का दाम लगभग 10,300 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गया. व्यापारियों ने इस उछाल का कारण ग्रासबर्ग खदान में उत्पादन में व्यवधान को बताया. इससे ग्लोबल कॉपर प्रोडक्शन में 2.5 लाख टन से ज्यादा की कमी आ सकती है.

विश्लेषकों का कहना है कि ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन के कारण आपूर्ति में कमी और लगातार मांग के कारण इस वर्ष कॉपर की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) के कमोडिटी रिसर्च प्रमुख नवनीत दमानी ने कहा, “विद्युतीकरण, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने, ग्रिड अपग्रेडेशन, नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्रों और एआई-संचालित डेटा केंद्रों में वृद्धि ने इस तेजी को बढ़ावा दिया है, जो सभी कॉपर पर अत्यधिक निर्भर हैं.”

इन दबावों के कारण स्टॉक कई वर्षों के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जो 5 साल के औसत से भी नीचे है. 2025 के पहले 7 महीनों में बाजार में 1,01,000 टन अधिशेष स्टॉक था, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 4,01,000 टन अधिशेष स्टॉक था.

फ्रीपोर्ट-मैकमोरन ने अपनी ग्रासबर्ग खदान से कॉपर की शिपमेंट पर फोर्स मैज्योर घोषित कर दिया और ब्लॉककेव संचालन को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया.

चीन ने सितंबर की शुरुआत में प्रोसेस्ड कॉपर के उत्पादन में भी 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी, जिससे बाजार पर लगभग 500,000 टन का असर पड़ा.

एमओएफएसएल ने एक नोट में कहा कि कॉपर माइनर्स को उच्च कीमतों से लाभ होने की संभावना है, और निकट भविष्य में उनके मुनाफे में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है.

(आईएएनएस)

The post आपूर्ति में कमी के चलते कॉपर की कीमतें 11,700 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पहुंचने का अनुमान appeared first on Udit Vani.

अमूल ने घटाए 700 से ज्यादा उत्पादों के दाम, जानें कौन सी चीज हुई कितनी सस्ती
उदित वाणी, नई दिल्ली : भारत के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने शनिवार को अपने 700 से ज़्यादा उत्पादों की संशोधित मूल्य सूची की घोषणा की है, जो 22 सितंबर से प्रभावी होगी. यह कदम नए लागू होने वाले जीएसटी दरों के अनुरूप किया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को टैक्स कटौती का पूरा लाभ मिल सके.

अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों की मार्केटिंग करने वाले जीसीएमएमएफ (गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन) ने यह स्पष्ट किया कि घी, मक्खन, आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित लगभग 700 उत्पादों की कीमतों में कमी की गई है.

संशोधन के अनुसार, मक्खन (100 ग्राम) का एमआरपी 62 रुपये से घटाकर 58 रुपये कर दिया गया है. घी की कीमत में 40 रुपये की कमी की गई है और यह 610 रुपये प्रति लीटर हो गई है. अमूल प्रोसेस्ड चीज़ ब्लॉक (1 किलो) का अधिकतम खुदरा मूल्य 30 रुपये घटाकर 545 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है. फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) की कीमत अब 95 रुपये होगी, जो पहले 99 रुपये थी. इसके अलावा यूएचटी दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी रेंज, फ्रोजन डेयरी, आलू स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड और माल्ट-आधारित पेय जैसे उत्पादों की कीमतों में भी कटौती की गई है.

जीसीएमएमएफ ने बताया कि इस मूल्य संशोधन से उपभोक्ताओं को जीएसटी कटौती का पूरा लाभ मिलेगा. अमूल का मानना है कि कीमतों में कमी आने से डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ेगी, खासकर आइसक्रीम, पनीर और मक्खन की. भारत में प्रति व्यक्ति डेयरी उत्पादों की खपत अभी भी कम है, इसलिए इस कदम से विकास और विस्तार के बड़े अवसर पैदा होंगे.

36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली जीसीएमएमएफ ने यह भी कहा कि कीमतों में कमी से उसके डेयरी उत्पादों की मांग में वृद्धि होगी, जिससे कारोबार को भी फायदा होगा.

उल्लेखनीय है कि अमूल से पहले मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती करने की घोषणा की थी. ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए यह कदम राहत देने वाला साबित होगा, क्योंकि अब वे अपनी रोजमर्रा की डेयरी खरीदारी में कम खर्च करेंगे.

(आईएएनएस)

The post अमूल ने घटाए 700 से ज्यादा उत्पादों के दाम, जानें कौन सी चीज हुई कितनी सस्ती appeared first on Udit Vani.

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, 700 रुपए से ज्यादा बढ़े पीली धातु के दाम
उदित वाणी, नई दिल्ली : सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई. 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 700 रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ. वहीं, चांदी की कीमत 1 लाख 13 हजार के पार हो गई है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 721 रुपए बढ़कर 99,017 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते मंगलवार को 98,296 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी.

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 90,700 रुपए हो गई है, जो कि पहले 90,039 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 74,263 रुपए हो गया है, जो कि पहले 73,722 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है.

चांदी की कीमत बढ़कर 1,13,400 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,13,307 रुपए प्रति किलो थी. चांदी की कीमत में 93 रुपए की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई.

वायदा बाजार में सोने की कीमत में तेजी और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.32 प्रतिशत बढ़कर 98,572 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.53 प्रतिशत कम होकर 1,13,154 रुपए थी.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमत में तेजी और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. कॉमैक्स पर सोना करीब 0.01 प्रतिशत बढ़कर 3,324.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.79 प्रतिशत कम होकर 37.98 डॉलर प्रति औंस पर थी.

विशेषज्ञों के अनुसार, सोना 400 की बढ़त के साथ 99,500 पर कारोबार कर रहा था क्योंकि कॉमेक्स गोल्ड में रातोंरात बढ़त और रुपए में तेज कमजोरी ने घरेलू कीमतों को बढ़ा दिया. 98,000 से 99,500 रुपए तक की हालिया तेजी काफी हद तक रुपए पर आधारित है, जिसमें कॉमैक्स गोल्ड का सीमित समर्थन है.

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा, “बाजार प्रतिभागी अब आज रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, साथ ही वे जीडीपी, एडीपी नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट चेंज, बेरोजगारी दर और नॉन-फार्म पेरोल सहित प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का भी इंतजार कर रहे हैं. घटनाक्रम को देखते हुए, सोने की सीमा बढ़कर 98,500-1,01,000 रुपए हो गई है.”

(आईएएनएस)

The post सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, 700 रुपए से ज्यादा बढ़े पीली धातु के दाम appeared first on Udit Vani.

Gold Price: सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में हुई गिरावट
उदित वाणी, नई दिल्ली : सोना और चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. दोनों कीमती घातुओं की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 570 रुपए कम होकर 98,691 रुपए हो गया है, जो कि पहले 99,261 रुपए था.

22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 90,401 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 90,923 रुपए पर था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 74,446 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 74,018 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट हुई है. चांदी का दाम 608 रुपए कम होकर 1,06,775 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,07,383 रुपए प्रति किलो था.

सोने और चांदी की कीमत में गिरावट की वजह इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका का हस्तक्षेप अगले दो हफ्ते के लिए टलना है और वैश्विक अस्थिरता कम होने के संकेत मिलना है.

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.71 प्रतिशत कम होकर 98,622 रुपए और चांदी के 4 जुलाई 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.11 प्रतिशत कम होकर 1,06,198 रुपए हो गई है.

वायदा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है. खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 1.23 प्रतिशत गिरकर 3,366.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36.015 डॉलर प्रति औंस पर थी.

1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,529 रुपए या 29.58 प्रतिशत बढ़कर 98,691 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,181 रुपए या 23.46 प्रतिशत बढ़कर 1,06,198 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है.

(आईएएनएस)

The post Gold Price: सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में हुई गिरावट appeared first on Udit Vani.

एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के और करीब पहुंचा गोल्ड, 24 घंटे में 1,477 रुपये बढ़ी कीमत
उदित वाणी, नई दिल्ली :  गोल्ड की कीमतों में लगातार तेजी जारी है और बुधवार को नया ऑल टाइम हाई बनाया. आईबीजेए के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में बीते 24 घंटे में 1,477 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट के गोल्ड की कीमत 1,477 रुपये बढ़कर 94,579 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 93,102 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

22 कैरेट गोल्ड के दाम बढ़कर 92,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी बढ़कर 76,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.

हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी गोल्ड की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड के 6 जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1.90 प्रतिशत बढ़कर 95,435 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई है. गोल्ड के दाम 3,320 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं.

गोल्ड के दाम में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता को माना जा रहा है. इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार से लोग सुरक्षित माने जाने वाले गोल्ड में निवेश कर रहे हैं, जिससे गोल्ड की कीमतों को सहारा मिल रहा है.

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की सहायक उपाध्यक्ष, कायनात चैनवाला ने कहा कि बढ़ते व्यापार युद्ध से जुड़ी चिंताओं के कारण गोल्ड ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ.

उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप के नवीनतम नीतिगत कदमों से वैश्विक स्तर पर निवेशकों में घबराहट बढ़ रही है.

निवेशक अब आगामी अमेरिकी खुदरा बिक्री डेटा और फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण पर कड़ी नज़र रख रहे हैं, जो बुधवार को होने वाला है.

2025 की शुरुआत से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपये से 18,417 रुपये या 24 प्रतिशत बढ़कर 94,579 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

(आईएएनएस)

The post एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के और करीब पहुंचा गोल्ड, 24 घंटे में 1,477 रुपये बढ़ी कीमत appeared first on Udit Vani.

Amul Milk Price Decrease: महंगाई के बीच राहत, Amul ने घटाए दूध के दाम
उदित वाणी, नई दिल्ली: आम उपभोक्ताओं के लिए महंगाई के इस दौर में राहत की खबर आई है. देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने अपने तीन प्रमुख दूध उत्पादों की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है. यह फैसला उपभोक्ताओं को बजट से पहले आर्थिक राहत देने और उनके मासिक खर्चों को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है.

अमूल दूध की नई कीमतें

अमूल ने अपने तीन मुख्य दूध ब्रांडों पर यह कटौती लागू की है:

अमूल गोल्ड: 65 रुपये प्रति लीटर

अमूल टी स्पेशल: 61 रुपये प्रति लीटर

अमूल ताजा: 53 रुपये प्रति लीटर

कीमतों में कटौती का कारण

अमूल के प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला उत्पादन लागत में कमी और डेयरी किसानों के साथ बेहतर समन्वय के चलते लिया गया है. साथ ही, त्योहारी सीजन और बजट पूर्व खर्चों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को राहत प्रदान करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है.

उपभोक्ताओं को क्या होगा फायदा?

बजट में राहत: दूध जैसी रोजमर्रा की वस्तु की कीमत घटने से घर के मासिक बजट में सीधा लाभ मिलेगा.

उत्पादों की खपत में वृद्धि: दूध की कीमत कम होने से दही, घी और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ सकती है.

डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन: कीमतों में कटौती से उद्योग में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार होगा.

क्या अन्य कंपनियां भी घटाएंगी दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमूल के इस कदम से अन्य डेयरी कंपनियों पर भी कीमतें घटाने का दबाव बनेगा. इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को और किफायती विकल्प मिलने की संभावना है.

उपभोक्ताओं के लिए खुशी का मौका

अमूल का यह फैसला न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि यह संकेत भी देता है कि बाजार में दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतों को लेकर सकारात्मक बदलाव संभव है. आगामी बजट के मद्देनजर यह कदम उपभोक्ताओं के लिए निश्चित रूप से सुखद है.

The post Amul Milk Price Decrease: महंगाई के बीच राहत, Amul ने घटाए दूध के दाम appeared first on Udit Vani.