Pratul Shah Deo Archives - Udit Vani

Jharkhand : अबुआ आवास योजना पर भाजपा का बड़ा हमला: प्रतुल शाह देव ने कहा- ’20 लाख का लक्ष्य, सिर्फ 20 हजार में फेल’
उदित वाणी, रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अबुआ आवास योजना’ को लेकर तीखे सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना में हजारों करोड़ रुपये के बड़े घोटाले की बू आ रही है और गरीबों के साथ बड़ा धोखा किया गया है.

20 लाख का लक्ष्य और 19,650 की सुस्त रफ्तार

प्रतुल शाह देव ने मुख्यमंत्री के पुराने वादों की याद दिलाते हुए कहा कि 6 साल पहले 2027 तक 20 लाख अबुआ आवास बनाने का दावा किया गया था. लेकिन 2026 तक आते-आते इस योजना की कलई खुल गई है. उन्होंने आंकड़ों के हवाले से बताया कि 20 लाख के लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 19,650 आवास ही पूरे हो पाए हैं. पिछले तीन वर्षों में करीब 10,000 करोड़ रुपये आवंटित होने के बावजूद निर्माण की गति अत्यंत निराशाजनक है.

प्रतिदिन 2700 घर बनाने की बड़ी चुनौती

भाजपा प्रवक्ता ने गणित समझाते हुए कहा कि यदि सरकार को दिसंबर 2027 तक अपना 20 लाख घरों का लक्ष्य पूरा करना है, तो अब से प्रतिदिन औसतन 2700 अबुआ आवास बनाने होंगे. महीने के हिसाब से देखें तो सरकार को हर माह लगभग 80,000 घर तैयार करने होंगे, जो वर्तमान परिस्थितियों में असंभव प्रतीत होता है.

पीएम आवास और अबुआ आवास की तुलना

प्रतुल शाह देव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि देश में 4.3 करोड़ निबंधित आवासों में से 75% महिलाओं के नाम पर हैं. प्रधानमंत्री की सोच ने नारी शक्ति को घर की मालकिन बनाया है. इसके विपरीत, झारखंड में अबुआ आवास के नाम पर महिलाओं और गरीबों को छला गया है. उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में 4100 करोड़ रुपये आवंटित होने के बावजूद गरीबों तक पैसा नहीं पहुंच रहा है.

उच्च स्तरीय जांच की मांग

प्रेस वार्ता के दौरान प्रतुल शाह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को समय पर सहायता राशि मिल रही है, लेकिन झारखंड में अबुआ आवास योजना ठप पड़ी है. उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की. इस प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाइक भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

The post Jharkhand : अबुआ आवास योजना पर भाजपा का बड़ा हमला: प्रतुल शाह देव ने कहा- ’20 लाख का लक्ष्य, सिर्फ 20 हजार में फेल’ appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर, जनता के पैसों पर सरकार की लापरवाही भारी” – प्रतुल शाह देव
उदित वाणी, रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में वित्तीय कुप्रबंधन अब चरम सीमा पर पहुंच चुका है. ताज़ा बजट आंकड़े इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि सरकार एक तरफ पैसे की कमी का रोना रोती है, वहीं दूसरी तरफ उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है.उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-2026 के लगभग 1,45,400 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले सरकार मात्र 1,23,659 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई, जिसके कारण राजकोष पर अनावश्यक दबाव बढ़ गया है. यह स्थिति दर्शाती है कि सरकार के पास न तो वित्तीय प्रबंधन की क्षमता है और न ही विकास के प्रति गंभीरता.

प्रतुल शाह देव ने कहा कि सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि बजट का 15% राशि खर्च नहीं हो पाया. ये झारखंडियों के साथ क्रूर मजाक है.कुछ जन और समाज कल्याण से संबंधित विभागों में तो खर्च 50%-70% के बीच ही सिमट कर रह गया. सबसे दयनीय स्थिति स्कूली शिक्षा, पंचायती राज,नगर विकास, कृषि और स्वास्थ्य विभाग की है जिनका सीधे तौर पर समाज के अंतिम पयदान पर खड़े व्यक्ति से संबंध होता है. यह सीधे-सीधे विकास कार्यों में बाधा और जनता के अधिकारों की अनदेखी है.उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा आम जनता, कर्मचारी और पेंशनभोगी भुगत रहे हैं. पेंशन भुगतान में देरी और कर्मचारियों के वेतन भुगतान में बाधा इस बात का प्रमाण है कि सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह से गलत दिशा में हैं.

प्रतुल शाह देव ने कहा कि यह सरकार केवल बहाने बनाने में माहिर है. जब पैसा केंद्र से मिलता है तो उसका उपयोग नहीं कर पाती, और जब खर्च नहीं कर पाती तो वित्तीय संकट का रोना रोती है. यह दोहरा चरित्र झारखंड की जनता के साथ धोखा है.उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार समय पर योजनाओं का क्रियान्वयन करती और बजट का सही उपयोग करती, तो आज राज्य की वित्तीय स्थिति इतनी दयनीय नहीं होती. यह स्पष्ट है कि सरकार के पास न विज़न है और न ही कार्य करने की इच्छाशक्ति.

The post Jharkhand : वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर, जनता के पैसों पर सरकार की लापरवाही भारी” – प्रतुल शाह देव appeared first on Udit Vani.