PrakashParv Archives - Udit Vani

Jamshedpur : गुरु गोबिंद सिंह का 358 वां प्रकाशपर्व आज, नगर कीर्तन निकलेगा टेल्को से
दिन में 11.30 बजे होगा शुभारंभ, शाम पांच बजे साकची गुरुद्वारा में होगी पुष्प वर्षा

उदित वाणी, जमशेदपुर:  सिखों के दसवें गुरु साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 358 वां प्रकाश पर्व सोमवार 6 जनवरी को पूरे उल्लास, श्रद्धा व धूमघाम से मनाया जाएगा. इस पावन अवसर पर इस वर्ष टेल्को गसाहिब साहिब से नगर कीर्तन निकलेगा जो परंपरागत रूप से भव्य होगा, इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. टेल्को से साकची तक के नगर कीर्तन के रास्ते में कई तोरण द्वारा बनाए गए हैं. नगर कीर्तन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भी रास्ते में शिविर लगाने के इंतजाम किए गए हैं. नगर कीर्तन टेल्को से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान करेगा और टाटा मोटर्स मेन गेट, नीलडीह गोलचक्कर, तार कंपनी, टिनप्लेट, गोलमुरी, आर डी टाटा गोलचक्कर व कालीमाटी रोड होते हुए शाम पांच बजे के करीब साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा. वहीं पर नगर कीर्तन का समापन होगा.टेल्को गुरुद्वारा से गुरु महाराज जी की पालकी साहिब की रवानगी भव्य रूप से होगी.

नगर कीर्तन समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा साहिब में पालकी साहिब का स्वागत श्रद्धा और धूमधाम से किया जायेगा, साकची में नगर कीर्तन पहुँचने पर पुष्पवर्षा की जाएगी.

सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा ने पूर्व में बैठक कर बीबियों (महिलाओं) को पारम्परिक परिधान पहनने की सलाह देते हुए कहा है कि प्लाजो और पारदर्शी वस्त्र धारण करने से भी बचें। सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने सभी इकाइयों को कहा है कि बुलेट से पटाखा फोडऩे पर मनाही रहेगी और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए संगत को नियम पालन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जायेगा. पालकी साहिब के सजावट की सेवा बीबी कुशलदीप कौर जबकि पालकी साहिब की निगरानी की सेवा तरनप्रीत सिंह बन्नी को सौंपी गयी है. पूरे नगरकीर्तन के ट्रैफिक की जिम्मेदारी सेंट्रल सिंह नौजवान सभा ही होगी.

नगर कीर्तन में क्रमानुसार रहेंगे विभिन्न जत्थे. इनका क्रम इस प्रकार रहेगा : 1 घुड़सवार, 2 गतका पार्टी (पगड़ी सिखलाई, सिख विजडम और निहंग जत्थेबंदी), 3 विभिन्न स्कूल, 4 सीजीपीसी, 5 जाग्रति मंच, 6 निशान साहिब और अकाली दल के पांच प्यारे साहिबान, 7 पालकी साहिब, 8 गुरुप्यारी साध संगत, 9 स्त्री सत्संग सभा, 10 कीर्तनी जत्थे, 11 सफाई टीम नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाएंगे।

नगर कीर्तन को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने एक तरतीब (नियमावली) जारी की है, सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने गुरु साहब का जन्म दिहाड़ा श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाने और अपने बच्चों को सिख इतिहास से अवगत कराने की अपील की है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सम्मान में बसंती या नीली दस्तार और ओढऩी धारण कर पालकी साहिब का स्वागत करने को कहा है.

दूसरी ओर इस अवसर पर सभी गुरुद्वारों में शब्द-कीर्तन के विशेष दिवान का आयोजन होगा. साथ ही इस शुभ अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर की व्यवस्था होगी.

The post Jamshedpur : गुरु गोबिंद सिंह का 358 वां प्रकाशपर्व आज, नगर कीर्तन निकलेगा टेल्को से appeared first on Udit Vani.

Chaibasa : प्रकाश पर्व पर चाईबासा में निकाली गई भव्य प्रभात फेरी
उदित वाणी, चाईबासा: श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चाईबासा में गुरु सिंह सभा की ओर से 4 जनवरी की सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. गुरुद्वारा नानक दरबार में अरदास के साथ प्रभात फेरी की शुरुआत हुई.

मार्ग और संगत का उत्साह

प्रभात फेरी में शामिल संगत कीर्तन करते हुए स्टेशन रोड, आमलाटोला, टुंगरी, पोस्ट ऑफिस चौक, गांधी टोला, बड़ी बाजार, और मेरीटोला से होते हुए वापस गुरुद्वारा नानक दरबार पहुंची. मार्ग के हर पड़ाव पर संगत का जोश और श्रद्धा देखते ही बन रही थी.

प्रसाद और कीर्तन का आयोजन

गुरुद्वारा पहुंचने पर अरदास की गई, जिसके बाद संगत ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर गुरुद्वारा में अखंड पाठ का आयोजन भी किया गया, जो 4 जनवरी से शुरू होकर 6 जनवरी को समाप्त होगा. प्रकाश पर्व के दिन विशेष गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा.

संगठनों का योगदान

गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने बताया कि प्रभात फेरी को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा, स्त्री सत्संग और युवा खालसा का विशेष योगदान रहा. सभी ने मिलकर इस आयोजन को भव्य और सफल बनाया.

The post Chaibasa : प्रकाश पर्व पर चाईबासा में निकाली गई भव्य प्रभात फेरी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : गुरुगोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव कल, तैयारी अंतिम चरण में
अखंड पाठ का शुभारंभ, टेल्को गुरुद्वारा से निकलेगा नगर कीर्तन

शहीदी सप्ताह के अंतिम दिन जुगसलाई में निकाला चेतना मार्च

उदित वाणी, जमशेदपुर:  सिखों के 10 वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाने की तैयारी अंतिम चरण में है. 29 दिसंबर गुरुवार को सिख समुदाय के लोग प्रकाशोत्सव को पूरे हर्ष, उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाएंगे. इसे लेकर मंगलवार को गुरुद्वारों में अखंड पाठ का शुभारंभ हो गया. गुरुवार को प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन इस बार टेल्को गुरुद्वारा से निकाला जाएगा जो टेल्को, तारकंपनी. नीलडीह गोलचक्कर, टिनप्लेट व गोलमुरी, टुइलाडुंगरी मुख्य मार्ग होते हुए साकची आएगा. साकची गुरुद्वारा में इसका समापन होगा. उस सुबह में गुरुद्वारों में अखंड पाठ भोग आदि का कार्यक्रम होगा. दीवान को भी सजाया जाएगा और गुरु का लंगर आयोजित होगा. इसके बाद सिख समाज नगर कीर्तन में शामिल होगा जिसका शुभारंभ दिन 11.30 बजे से टेल्को गुरुद्वारा से होगा.

प्रभात फेरी निकाल दे रहे गुरु का संदेश

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा बारीडीह में गुरु गोविंद सिंह जी का 357 वां का प्रकाश पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा. पिछले कई दिनों से प्रभात फेरी निकालकर गुरु जी का संदेश दिया जा रहा है. मराठी गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सुखविंदर सिंह ने बताया कि लोगों को खंडे की पाहुल छकने का भी आग्रह किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की इमारत का रंग रोगन और सफाई का काम पूरा हो गया है और पाठ की लड़ी चल रही है.

सृष्टि गार्डन निवासी सतपाल सिंह की ओर से रखे गए पाठ का भोग गुरुवार को डाला जाएगा. इसके उपरांत हैप्पी सिंह का जत्था कीर्तन गायन करेगा तथा बाबा निरंजन सिंह दुनिया के समस्त जीवों के कल्याण की अरदास करेंगे. पूर्व प्रधान सरदार तरसेम सिंह एवं ट्रस्टी सरदार अमरजीत सिंह राजा के योगदान के मद्देनजर सम्मानित भी किया जाएगा. इसे सफल बनाने में कुलविंदर सिंह संदीप सिंह कुलदीप सिंह सुखबिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, अमरपाल सिंह सविंदर सिंह अवतार सिंह जसपाल सिंह अवतार सिंह सोखी, बलदेव सिंह, जयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, बलविंदर कौर, मनजीत कौर, निर्मल कौर, मनदीप कौर, दलजीत कौर आदि लगे हुए हैं.

दूसरी ओर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहेबजादों बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की ऐतिहासिक शहीदी को याद करते हुए मंगलवार को जुगसलाई में चेतना मार्च निकाला गया. यह चेतना मार्च गुरुद्वारा से निकलकर विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचा. चेतना मार्च में बड़ी संख्या में संगत शामिल थी, जो कि गुरु का जस गायन करते हुए चल रही थी.

The post Jamshedpur : गुरुगोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव कल, तैयारी अंतिम चरण में appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: प्रकाश पर्व कल, साकची गुरुद्वारा में तीन दिवसीय अखंड पाठ शुरू
-जुगसलाई से बिष्टुपुर होते हुए साकची गुरुद्वारा पहुंचेगा इस बार नगर कीर्तन

उदित वाणी, जमशेदपुर: सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के 8 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रकाशपर्व को लेकर तीन दिवसीय अखंड पाठ का आरंभ रविवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में किया गया. जिसकी समाप्ति के भोग गुरुपर्व वाले दिन मंगलवार को 11 बजे पड़ेगा. समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगतो के बीच साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होगा.

गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर आठ नवंबर को निकलने वाले नगर कीर्तन की तैयारियां चरम पर है. शहर के गुरुद्वारों की साफ-सफाई और साज सज्जा के साथ रंगीन रोशनियों को लगाने का दौर अंतिम चरण पर है. इस बार नगर कीर्तन जुगसलाई स्थित गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा से निकलेगा. यह नगर कीर्तन जुगसलाई गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर बिष्टूपुर होते हुए साकची गुरुद्वारा में आकर संपन्न होगा.

ऐतिहासिक होगा साकची में पालकी साहब का स्वागत

आज गुरुद्वारा साहिब साकची के ग्रंथि ज्ञानी बलदेव सिंह ने अखंड पाठ आरंभ में सिख कौम के समृद्धि और समस्त संसार में शांति की अरदास गुरु महाराज के समक्ष की. गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि इस बार पालकी साहिब का स्वागत साकची में ऐतिहासिक होगा इस इसलिये उन्होंने अपील की है कि संगत इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करे.

गुरुद्वारा साहिब सजधज कर तैयार : सिधु-काले

साकची गुरुद्वारा साहिब के महासचिव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सिधु ने कहा कि संगत के सहयोग और कमिटी सदस्यों की कर्मठता से गुरुद्वारा साहिब पूरी तरह सज-धज संगत के स्वागत को पूरी तरह तैयार है.

गुरुद्वारा मैदान में होगा इस बार लंगर

वरीय कमिटि सदस्य जोगिंदर सिंह जोगी, सतनाम सिंह घुम्मन, महेन्द्र सिंह और अमरपाल सिंह ने बताया कि भीड़ के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष गुरु का लंगर गुरुद्वारा मैदान में आयोजित किया जायेगा. तथा जोड़े घर की सेवा नौजवान सभा के जिम्मे होगी जिसकी अगुवाई नौजवान सभा के प्रधान मनमीत सिंह करेंगें. चेयरमैन महेन्द्र सिंह ने कहा कि लंगर की सेवा दोपहर 3 बजे तक ही कर पाना संभव हो पायेगा क्योंकि सारे सेवादार और कमिटि सदस्य नागरकीर्तन में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.

स्कूली बच्चों के प्रस्तुति होगी खास

नगर कीर्तन में 19 स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे. आयोजन में सिख समाज के महिला, पुरुष, बुजुर्ग हर कोई बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे और नगर कीर्तन को सफल बनाने का कार्य करेंगे. यह 553वां प्रकाशोत्सव है. इस उपलक्ष्य में निकलने वाले नगरकीर्तन के पुख्ता ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने की है.

फटाखा फोडऩे और रैश ड्राइविंग पर रोक

नगरकीर्तन को सुचारु रूप से संचालन में सहयोग करे ताकि नगरकीर्तन को समय से आरम्भ कर समय पर समाप्त करने की तैयारी है. सदस्यों को बुलेट से फटाखा फोडनेवालों, स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग करने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा है ताकि संगत को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ट्रैफिक कंट्रोल की भी विशेष व्यवस्था

नगरकीर्तन के दौरान सबसे आगे ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्मेदारी टिनप्लेट और बिरसानगर यूनिट को दी गयी जबकि पालकी साहिब के पीछे दांयी तरफ रस्से की सेवा जुगसलाई यूनिट और बांयी तरफ आजादबस्ती यूनिट करेगी. नगरकीर्तन के साइड कंट्रोलिंग में दायीं तरफ साकची, कीताडीह, मानगो और रिफ्यूजी कॉलोनी जबकि बांयी तरफ संतकुटिया, बर्मामाइंस, सरजामदा तथा गम्हरिया के युवक करेंगे.

पालकी साहिब की होगी पूरी निगरानी

पालकी साहिब के निगरानी की जिम्मेदारी दांयी तरफ टेल्को, बारीडीह, मनीफिट और गोलपहाड़ी जबकि बांयी तरफ सोनारी, नामदा बस्ती और टुइलाडूंगरी तथा ठीक आगे बर्मामाइंस यूनिट पर होगी. नगरकीर्तन के अंतिम छोर पर कदमा यूनिट की युवक सफाई कार्य में सेवा देंगे. महत्वपूर्ण रूप से व्यापक तौर पर हरविंदर सिंह, बलजीत संसोआ और जितेंदर सिंह शालू पुरे नगर कीर्तन में आगे से लेकर पीछे तक पूरी देख-रेख संभालेंगे. नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू ने नौजवानो से अपील की है कि नगरकीर्तन को अनुशासित और सम्मानित तरीके से निकालने में अपना सहयोग दें.

प्रभातफेरी के साथ आयोजन की तैयारी

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची समेत विभिन्न गुरुद्वारों द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. प्रभातफेरी में गुरु महाराज के सम्मान में शब्द-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने अहले सुबह गली-गली से गुजरकर वातावरण बना हुआ है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, सिख नौजवान सभा साकची, सिख स्त्री सत्संग सभा साकची, सुखमणि साहिब कीर्तन जत्था तथा समूह संगत अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हैं ताकि 8 नवंबर के आयोजन को भव्य और सफल बनाया जा सके.

पालकी साहब की खास होगी साज सज्जा

गुरुग्रंथ साहब के लिए पालकी साहब को इस बार भी खास तौर पर सजाया संवारा जाएगा. गुरुग्रंथ साहब को जुगसलाई गुरुद्वारा में पालकी साहब में ससम्मान रख कर नगर कीर्तन के साथ साकची लाया जाएगा. गुरुग्रंथ साहब साकची गुरुद्वारा में ही रहता है. यहां से उसे पालकी साहब के साथ जुगसलाई ले जाया जाएगा और नगर कीर्तन के साथ साकची गुरुद्वारा पहुंचाया जाएगा.

तीन वर्ष बाद आयोजन सो खूब है उत्साह

इस बार आयोजन को लेकर सिख समुदाय में प्रकाश पर्व के नगर कीर्तन को लेकर बेहद उत्साह है. कोविड की वजह से तीन वर्षों तक नगर कीर्तन नहीं हो पाया था. इस बार यह आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है.

बारीडीह गुरुद्वारा में बदला गया चोला

बारीडीह गुरुद्वारा में सौ फीट ऊंचे निशान साहिब का चोला बदला गया और जगजीत सिंह जग्गी ने सेवा निभाई. इससे पहले दरबार हॉल एवं निशान साहब को दूध से धोया गया. स्त्री सत्संग सभा की बीबी बलविंदर कौर बीबी मनजीत कौर बीबी निर्मल कौर बीबी मनदीप कौर बीबी निर्मल कौर का जत्था सत्संग का प्रवाह चलाता रहा. वहां पहुंचे झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने सभी को गुरु पर्व की बधाई दी और सभी को नगर कीर्तन में शामिल होने का आग्रह भी किया.

संगत की ओर से चेयरमैन करतार सिंह, ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष बलविंदर सिंह, महासचिव सुखविंदर सिंह, सलाहकार अवतार सिंह एवं ट्रस्टी अमरजीत सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया. गुरु घर के वजीर बाबा निरंजन सिंह ने सतविंदर सिंह एवं सुखदेव सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया. मंच का संचालन महासचिव सुखविंदर सिंह ने किया और उन्होंने स्त्री सत्संग सभा की बीबीयों एवं धार्मिक स्कूल के बच्चों को नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए सफेद वस्त्र एवं सफेद दुपट्टा तथा सफेद दस्तार धारण करने का अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि मंगलवार को भोग के उपरांत कीर्तन दरबार, शब्द विचार होंगे एवं लंगर बांटा जाएगा. इस मौके पर प्रधान कुलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, प्रदीप सिंह, जयमल सिंह, गुरदीप सिंह, जगबीर सिंह जग्गी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: प्रकाश पर्व कल, साकची गुरुद्वारा में तीन दिवसीय अखंड पाठ शुरू appeared first on Udit Vani.