Prabhat Park Adityapur Archives - Udit Vani

Adityapur : प्रभात पॉर्क के पास अतिक्रमण को लेकर बवाल, पार्षद से उलझे दुकानदार
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-17 स्थित प्रभात पार्क के पास अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. अवैध फुटपाथी दुकानदारों के बीच उत्पन्न हुए विवाद के बाद स्थल पर पहुँची नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा से कुछ फुटपाथी दुकानदार उलझ गए. और इसकी वजह से वहाँ स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

जानकारी के अनुसार, नगर निगम प्रशासन द्वारा पिछले दिनों जारी किए गए नोटिस के बाद प्रभात पार्क से सटे कुछ दुकानदारों ने स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लिया था. हालांकि पॉर्क के विपरीत दिशा में कई फुटपाथी दुकानदारों का अवैध कब्जा अब भी बरकरार है. इसी बीच पॉर्क के संवेदक द्वारा दोबारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से वहाँ अस्थायी घेराबंदी कर दी गई.

शुक्रवार को जब एक फुटपाथी दुकानदार वहां दुकान लगाने पहुंचा, तो उसे रोक दिया गया. इसके बाद वहाँ फुटपाथी दुकानदारों के दो गुटों के बीच बहस शुरू हो गई. सूचना मिलने पर नगर निगम की स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा स्थल पर पहुंचीं.

परन्तु मामला समझने से पहले ही एक महिला और एक पुरुष फुटपाथी दुकानदार पार्षद से उलझ गए तथा उनके साथ बहस करने लगे. सूचना मिलने पर पहुँची आदित्यपुर थाना की पेट्रोलिंग टीम ने दोनों पक्षों को शांत रहने की सलाह दी. पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित आवेदन देने को कहा है.

पार्षद ने पूरे इलाके से अतिक्रमण हटाने की माँग की

वहीं, पार्षद नीतू शर्मा ने नगर निगम से पूरे क्षेत्र से समान रूप से अतिक्रमण हटाने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि एक पक्ष को डराकर अतिक्रमण हटवाया गया है. जबकि दूसरे पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए यथावत छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई करनी थी, तो सभी फुटपाथी दुकानदारों पर समान रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए थी.

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सरकारी आदेश का पालन करते हुए अपना अतिक्रमण हटा लिया, पार्षद ने साफ कहा कि “एक आंख में काजल और दूसरे में सूरमा” वाली नीति नहीं चलेगी. उन्होंने इस मुद्दे को नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक में उठाने की बात भी कही.वहीं स्थानीय लोगों ने पार्षद के रुख का समर्थन करते हुए पूरे क्षेत्र से निष्पक्ष तरीके से अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

The post Adityapur : प्रभात पॉर्क के पास अतिक्रमण को लेकर बवाल, पार्षद से उलझे दुकानदार appeared first on Udit Vani.