PowerSupply Archives - Udit Vani

Tata Power की दक्षिण ओडिशा डिस्कॉम ने चक्रवात ‘मोंथा’ के बाद तेजी से बहाल की बिजली और अवसंरचना सेवाएं
उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रवात ‘मोंथा’ से दक्षिण ओडिशा क्षेत्र में तेज हवाओं और रुक-रुक कर हुई वर्षा के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई. टाटा पावर संचालित टीपी साउदर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPSODL) ने त्वरित तत्परता, पूर्व तैयारी और समन्वित पुनर्स्थापन प्रयासों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और आवश्यक जनसेवाओं की आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी. इस अभियान में कुल 5925 कर्मचारी तैनात रहे.

टीपीएसओडीएल के लिए चक्रवात के दौरान और बाद में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता रही. पेयजल आपूर्ति तंत्र, अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सहित सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्थानों की बिजली व्यवस्था दक्षिण ओडिशा के सभी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत पुनर्स्थापित कर दी गई है.

जिला प्रशासन के समन्वय से टीपीएसओडीएल ने बिजली आपूर्ति को शीघ्र पुनः सक्रिय किया जिससे पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन बिना बाधा जारी रह सका. संस्था की यह तत्परता उसकी सेवा निरंतरता और आपदा के समय सामुदायिक सहायता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. वितरण स्तर पर 94 प्रतिशत पुनर्स्थापन कार्य अब तक पूरा हो चुका है.

संवेदनशील क्षेत्रों में बैकअप पावर सिस्टम पहले से स्थापित किए गए हैं ताकि फीडर ट्रिपिंग या बाढ़ जैसी स्थितियों में आपूर्ति बाधित न हो. सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय लगातार जारी है ताकि नई बारिश या तेज हवाओं से किसी भी प्रकार की संभावित बाधा का तुरंत समाधान किया जा सके. मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार दक्षिण ओडिशा में भारी वर्षा और तेज हवाओं की स्थिति को देखते हुए टीपीएसओडीएल पूर्ण सतर्कता के साथ 24×7 कंट्रोल रूम निगरानी, पूर्ण जनशक्ति सक्रियता और जिला व राज्य प्रशासन के समन्वय में कार्यरत है.

The post Tata Power की दक्षिण ओडिशा डिस्कॉम ने चक्रवात ‘मोंथा’ के बाद तेजी से बहाल की बिजली और अवसंरचना सेवाएं appeared first on Udit Vani.

Patamda : बिजली तार के ऊपर गिरा पेड़, प्रशासन की तत्परता से टला हादसा
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा के जलडहर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक पेड़ एलटी लाइन के ऊपर गिरने के बाद मुख्य सड़क की ओर झुका हुआ था जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा था. इसकी सूचना मिलने पर पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने सक्रियता दिखाई और अंचलाधिकारी एवं बिजली विभाग को जानकारी दी. इसके बाद थाना प्रभारी के साथ अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास, ग्राम प्रधान बृंदावन दास व बिजली विभाग के कर्मचारी मोहम्मद महमूद पहुंचे दोपहर 12 बजे तक वहां मौजूद तीन पेड़ो को काटकर लाइन को क्लियर कर दिया. इससे संभावित खतरा टल गया.

इस संबंध में थाना प्रभारी करमपाल भगत ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि भारी बारिश के कारण टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के किनारे जलडहर में एक पेड़ बिजली तार के ऊपर सटा हुआ है. इस घटना में केबल तार भी क्षतिग्रस्त हुआ है. अगर त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती तो कभी भी यह पेड़ बिजली के तार समेत मुख्य सड़क पर गिर जाता और राहगीरों को दिक्कत होती.

The post Patamda : बिजली तार के ऊपर गिरा पेड़, प्रशासन की तत्परता से टला हादसा appeared first on Udit Vani.

विद्युत अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए Tata Steel UISL ने खोले दो नए पावर सबस्टेशन
उदित वाणी, जमशेदपुर: Tata Steel UISL ने आज टिनप्लेट और साकची में दो नए 33/6.6 kV पावर सबस्टेशनों का उद्घाटन किया. इस कदम के साथ, कंपनी ने जमशेदपुर में मजबूत और विश्वसनीय विद्युत अधोसंरचना को सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से व्यक्त किया है. उद्घाटन समारोह में चाणक्य चौधरी, उपाध्यक्ष – कॉरपोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील, और ऋतुराज सिन्हा, प्रबंध निदेशक, Tata Steel UISL ने संयुक्त रूप से इसे शुरू किया.

नई सुविधाओं से क्षेत्रीय विद्युत आपूर्ति में सुधार

टिनप्लेट सबस्टेशन जमशेदपुर के पूर्वी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति करेगा, जिसमें एग्रिको, भुइंयाडीह, बारीडीह, सिदगोड़ा, भालूबासा, सीतारामडेरा, गाढ़ाबासा, टुइलाडुंगरी, गोलमुरी, विद्यापतिनगर और विजया गार्डन जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. यह क्षेत्र लगभग 2.5 से 3 लाख की आबादी को बिजली की आपूर्ति करेगा. वहीं, साकची सबस्टेशन आसपास के क्षेत्रों जैसे काशीडीह, बराद्वारी और आमबगान को विद्युत आपूर्ति प्रदान करेगा, जिससे इन शहरी इलाकों में बिजली की आपूर्ति में मजबूती आएगी.

बढ़ती बिजली खपत के कारणों पर प्रकाश

साल दर साल बढ़ती हुई जनसंख्या, शहरी विस्तार और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि ने बिजली की खपत में उल्लेखनीय वृद्धि की है. खासतौर पर एयर कंडीशनरों के व्यापक प्रसार ने बिजली वितरण नेटवर्क पर भारी दबाव डाला है, जिसके कारण मौजूदा अवसंरचना को उसकी निर्धारित क्षमता से पार ले जाने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इन नए सबस्टेशनों के चालू होने से लोड का संतुलन बेहतर होगा, और उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मिल सकेगी.

Tata Steel UISL की प्रतिबद्धता

Tata Steel UISL स्मार्ट, टिकाऊ और कुशल शहरी यूटिलिटी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जमशेदपुर और इसके नागरिकों की उभरती आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके. इस अवसर पर विजय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक – पावर सर्विस डिवीजन, Tata Steel UISL, रघुनाथ पांडेय, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन, वरुण बजाज, प्रमुख – टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर, टाटा स्टील, हरिंदर वर्मा, प्रमुख – इलेक्ट्रिकल टीएंडडी, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

The post विद्युत अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए Tata Steel UISL ने खोले दो नए पावर सबस्टेशन appeared first on Udit Vani.

बागबेड़ा और आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड बिजली वितरण लिमिटेड विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल करनडीह द्वारा 29 सितंबर को सरजामदा के 33 केवी भूमिगत केबुल को ऊर्जान्वित करने का कार्य किया जाना है. इस कारण 33-11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र करनडीह, जुगसलाई एवं सरजामदा के सभी 11 केवी फीडर के साथ-साथ 33 केवी पीएचईडी से सुबह 10 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

इस कार्य के कारण इन विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति किए जाने वाले क्षेत्र करनडीह, हलुदबनी, परसुडीह, नामोटोला, मकदमपुर, गोलपहाड़ी, प्रमोथनगर, बागबेड़ा, हरहरगुट्टू, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी, नया बस्ती, गाराबासा, गदड़ा, यशोदा नगर, बारीगोड़ा, बावनगोड़ा, सरजामदा, गदड़ा ग्रामीण क्षेत्र, विद्यासागरपल्ली, गिद्दी झोपड़ी, ग्रामीण क्षेत्र, स्टेशन रोड, डिकोस्टा रोड, धर्मशाला रोड, नया बाजार, इस्लाम बस्ती, गौरीशंकर रोड इत्यादी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

The post बागबेड़ा और आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित appeared first on Udit Vani.

जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड के लोग लचर विद्युतापूर्ति से त्रस्त
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर का जुगसलाई क्षेत्र उन इलाकों में आता है जहां बिजली की समस्या कोई नयी बात नहीं है. इस समस्या से लोग वर्षों से लगातार जूझते आ रहे हैं. हालांकि, विभाग की ओर से क्षेत्र में लगातार अंडरग्राउंड केबलिंग, ट्रांसफर्मर की मरम्मत समेत व्यवस्था में सुधार को लेकर अन्य काम भी किये जा रहे हैं. इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार भी शुरू हुआ है. बावजूद इसके जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड के वासियों की बिजली की समस्या जस की तस बनी हुई है. स्थानीय लोगों की मानें तो इसके लिये विभाग की लापरवाही ही जिम्मेदार है. उन्होंने बताया कि गर्ल्स स्कूल रोड के करीब दो सौ परिवार एक बिजली ट्रांसफर्मर पर आश्रित हैं. इससे उनका काम भी चल जाता है, लेकिन सारी समस्या की जड़ पास ही स्थित एक कॉम्पलेक्स के लिये अलग से बिजली का कनेक्शन देने की व्यवस्था नहीं करना है.

बताते हैं कि उस कॉम्पलेक्स में 50 से अधिक फ्लैट और करीब एक सौ की संख्या में दुकान और गोदाम है. इसके अलावा कुछ फ्लैट निर्माणाधीन भी हैं. अब इसे विभागीय लापरवाही कहें या फ्लैट सोसायटी की उदासीनता, फ्लैट के लिये अलग से बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं होने की सजा आस-पास के लोगों को भुगतनी पड़ रही है. एक ही ट्रांसफर्मर पर क्षमता से काफी अधिक लोड होने की वजह से गर्ल्स स्कूल रोड में बार-बार लोड शेडिंग, लो वोल्टेज की समस्या, ट्रांसफर्मर में खराबी आना सामान्य समस्या बन गई है. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर गर्मी के इस मौसम में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, लोग रात को ठीक ढ़ंग से सो नहीं पाते हैं. बिजली नहीं रहने से दिन में भी घर में आराम करना मुश्किल साबित होता है.

वहीं, बिजली की समस्या का सीधा प्रभाव पेयजलापूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ रहा है. पानी आने पर भी बिजली नहीं रहने के कारण टंकी तक मोटर से पानी नहीं पहुंच पाता है. साथ ही इस तरह की परिस्थिति में पानी का मोटर सहित बिजली के अन्य उपकरणों का खराब होना भी आम हो गया है.

स्थानीय अमरदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह समेत अन्य का कहना है कि इस समस्या की ओर पास-पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर कई बार बिजली विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है. इसके बावजूद अब तक विभाग की ओर से समस्या के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है. लोगों ने एकबार फिर समस्या के समाधान की मांग को लेकर विभाग के अधिकारियों से मिलने की बात कही है. बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

The post जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड के लोग लचर विद्युतापूर्ति से त्रस्त appeared first on Udit Vani.