Politics Archives - Udit Vani

Bihar Election से पहले सक्रिय हुए लालू यादव, आरा से शुरुआत, भाजपा ने उठाए सवाल
उदित वाणी, पटना : बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक्टिव हो गए हैं. अभी तक सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातों को रख रहे लालू यादव ने अब जमीनी स्तर पर पार्टी में जान फूंकने की रणनीति बनाई है. उन्होंने बिहार के आरा से इसकी शुरुआत की है. वह आरा में पूर्व विधायक अरुण यादव के पिता की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में शामिल हुए.

लालू प्रसाद यादव वैनिटी वैन से शनिवार सुबह पटना से आरा के लिए रवाना हुए थे. लालू प्रसाद यादव शनिवार को अरुण यादव के घर पहुंचे, जो इस क्षेत्र में पार्टी का अहम चेहरा माने जाते हैं. आरा में लालू प्रसाद यादव राजद के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. ऐसे में इसे एक साधारण यात्रा नहीं माना बल्कि चुनावी रणनीति की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है.

भारतीय जनता पार्टी भी लालू यादव की चुनावी यात्रा पर हमलावर हो गई है. भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि लालू यादव स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जमानत पर बाहर हैं. वह ठीक हो गए हैं, इसके लिए हमारी शुभकामनाएं हैं, लेकिन वह चुनाव में एक्टिव हैं, इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए.

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, “गांधी परिवार खुद को सिस्टम से ऊपर मानता है, जबकि लालू परिवार खुद को एक सिस्टम मानता है. ‘बिहार के लोग मेरे गुलाम हैं,’ समस्या इसी एकाधिकारवादी मानसिकता में है, जिसे जनता खत्म कर रही है. लालू परिवार का प्रभाव खत्म हो चुका है और गांधी परिवार में अभी भी थोड़ी ऊर्जा बची है, वह भी बिहार चुनाव में खत्म हो जाएगी.”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार ने हमेशा राह दिखाई है. विपक्ष ने एसआईआर पर बिहार से ही हंगामा शुरू किया है, लेकिन यही राज्य एसआईआर पर पूरे देश को फिर राह दिखाएगा.

(आईएएनएस)

The post Bihar Election से पहले सक्रिय हुए लालू यादव, आरा से शुरुआत, भाजपा ने उठाए सवाल appeared first on Udit Vani.

Bihar: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
पटना:  चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप सोमवार को जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। ‎‎चर्चित चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व नेता मनीष कश्यप को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वालों को एक साथ आना चाहिए। ‎

‎उन्होंने मनीष कश्यप को एक संघर्षशील युवा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है। ‎प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप का स्वागत करते हुए कहा, “मनीष कश्यप कोई नेता या सिर्फ यूट्यूबर नहीं हैं, वे बिहार में व्यवस्था परिवर्तन में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। वे हमेशा बिहार के उन लोगों के साथ खड़े रहे हैं जिनके साथ अन्याय हुआ है। उनका उद्देश्य समाज को कुछ देना है, न कि उसे नोचना। उनका जुड़ाव इस बात का संकेत है कि अब राजनीति में ईमानदारी और व्यवस्था परिवर्तन की बात ज़मीन पर असर कर रही है।” ‎

‎इस अवसर पर मनीष कश्यप ने कहा, “बिहार में वास्तविक बदलाव लाने के लिए केवल सवाल पूछना ही नहीं, बल्कि खुद जवाब बनने की जरूरत है। इसी सोच के साथ में जन सुराज से जुड़ रहा हूं।”

‎उन्होंने आगे कहा, “प्रशांत किशोर ने बिना जाति-धर्म के चश्मे से समाज को देखने की जो पहल की है और व्यवस्था परिवर्तन की बात को जन-जन तक पहुंचाया है, उनके साथ जुड़कर मैं स्वयं को जनसेवा के लिए समर्पित करना चाहता हूं।” ‎

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले मनीष कश्यप अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भाजपा से की थी, लेकिन पिछले महीने उन्होंने भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी थी। ‎

(IANS)

The post Bihar: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलाई पार्टी की सदस्यता appeared first on Udit Vani.

Bihar: उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या पर भड़के चिराग पासवान, सरकार के लिए ‘चिंता का विषय’ बताया
पटना: लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या को लेकर शनिवार को कहा कि यह सरकार के लिए “चिंता का विषय” होना चाहिए। ऐसी घटनाएं गांव में हो रही हों या शहर में, ऐसे मामलों में सरकार को गंभीर होना चाहिए।

चिराग पासवान ने अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सुशासन का राज रहा है, ऐसे में हमें यह भी देखना होगा कि हाल के दिनों में असामाजिक तत्वों को कैसे बल मिल गया कि एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं। यह चिंता का विषय है, इसे हल्के में नहीं जाने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर सरकार से भी बात करेंगे। ‎

महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर उठे विवाद के विषय में उन्होंने कहा, “भारत की भाषाएं यहां की खूबसूरती हैं। ‎मैं भाषाओं को सहेलियों की तरह मानता हूं जो एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर खुशी से रहती हैं और लगातार बढ़ने का काम करती हैं। लेकिन, कुछ स्वार्थी राजनीतिक दलों द्वारा जिस तरह से इसे लेकर भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, भले ही वह जाति, क्षेत्र और अब भाषा के नाम पर हो, मैं इसका कतई पक्षधर नहीं हूं। देश का संविधान कहता है कि हम किसी भी भाषा में बात कर सकते हैं। ‎अगर राजनीतिक दल किसी स्वार्थ को लेकर ऐसा करते हैं तो उसकी निंदा करता हूं।”

उन्होंने महाराष्ट्र में ठाकरे भाइयों के एक साथ, एक मंच पर आने पर कहा कि वे “स्वार्थ के लिए” मिल रहे हैं, खोई जमीन तलाशने के लिए मिल रहे हैं।

उन्होंने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कहा कि इसका उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि सही मतदाताओं को उनका अधिकार मिले। कई बार देखा गया है कि कई दिवंगत लोगों की भी पर्चियां कट गईं, जो स्थानीय नहीं हैं, वे भी सूची में शामिल हैं। ऐसे में इसे सरल बनाने का प्रयास किया गया है। घुसपैठियों को लेकर अगर हम लोग चिंतित हैं तो यह करना होगा। उन्होंने लोगों से इसके लिए मदद करने की भी अपील की। ‎उन्होंने कहा कि यह एक पारदर्शी प्रक्रिया है और इसे आज नहीं तो कल अपनाना ही था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती को लेकर उन्होंने कहा कि आज का दिन हम लोगों के लिए एक त्योहार की तरह रहा। उन्हीं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा हूं। आज का दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक संकल्प दिवस के रूप में है। उनके आदर्शों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

(IANS)

The post Bihar: उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या पर भड़के चिराग पासवान, सरकार के लिए ‘चिंता का विषय’ बताया appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: साकची प्रदर्शन पर दर्ज FIR को लेकर गरमाई सियासत, विधायक प्रतिनिधि ने SSP से की निष्पक्ष जांच की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर : पिछले दिन 12 जून को जमशेदपुर के साकची थाना परिसर के समक्ष जन सुविधा मंच के बैनर तले हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बाद दर्ज एफआईआर को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जमशेदपुर पूर्वी विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर इस मामले में कड़ी आपत्ति जताई और एफआईआर को लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने की कार्रवाई करार दिया।

एसएसपी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यादव ने कहा कि साकची थाना प्रभारी द्वारा किए गए कृत्य से यह प्रतीत होता है कि प्रशासन जनभावनाओं के शांतिपूर्ण प्रकटीकरण से डर गया है। उन्होंने कहा, “यह मामला कानून के दुरुपयोग का एक ज्वलंत उदाहरण है। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा और विरोध की तख्तियां लिए हुए थे, न कि किसी प्रकार का कोई हथियार। लेकिन थाना प्रभारी ने बिना तथ्यात्मक आधार के एफआईआर दर्ज कर दी, जो लोकतंत्र की हत्या के समान है।”

ज्ञात हो कि 12 जून को जन सुविधा मंच के बैनर तले स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने साकची थाना के समक्ष प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि साकची क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही नशाखोरी, अनैतिक गतिविधियों और इन मामलों में पुलिस की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच हो। प्रदर्शन में नागरिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और विभिन्न संदेश वाली तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया था।

गुंजन यादव के अनुसार, “यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण था, लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि थाना प्रभारी ने न सिर्फ थाना परिसर का गेट बंद करवा दिया, बल्कि ज्ञापन लेने से भी मना कर दिया।”

‘तिरंगे को हथियार’ बताना दुर्भाग्यपूर्ण : गुंजन यादव

पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने एफआईआर में दर्ज उस आरोप को हास्यास्पद बताया, जिसमें कहा गया कि प्रदर्शनकारी ‘हरवे-हथियार’ लेकर आए थे। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “अगर तिरंगा झंडा और विरोध की तख्तियां हथियार मानी जा रही हैं, तो यह तिरंगे का घोर अपमान है। थाना प्रभारी शायद तिरंगा और हथियार में अंतर नहीं कर पा रहे हैं। मैं उन्हें सुझाव देता हूं कि वे नेत्र विशेषज्ञ से जांच कराएं।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी माध्यम — मीडिया फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक रिपोर्ट या थाना परिसर के सीसीटीवी में एक भी प्रदर्शनकारी के हाथ में लाठी या हथियार दिखे, तो वे खुद को सजा देने को तैयार हैं।

यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच किसी वरीय और निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि दर्जनों युवाओं एवं महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार का एफआईआर न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि पुलिसिया तानाशाही का प्रतीक भी है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जिस तरह से आम लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, वह किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शर्मनाक है। “हमारी लड़ाई लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं,” श्री यादव ने दो टूक कहा।

एसएसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

विधायक प्रतिनिधि की शिकायत और तर्कों को सुनने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। एसएसपी ने यह भी संकेत दिया कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर पुलिस अधिकारी की लापरवाही या मनमानी पाई गई, तो कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले में अब विपक्षी दलों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। जन सुविधा मंच से जुड़े कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने एफआईआर की निंदा की है और इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

जन सुविधा मंच के संयोजक ने कहा, “हमारी लड़ाई सिर्फ एक मोहल्ले की समस्या के खिलाफ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ है जो नागरिकों की आवाज दबाने की कोशिश करती है। हम पुलिस और प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि वे जनता की सेवा करें, न कि उनके विरोध को अपराध ठहराएं।”

साकची थाना परिसर में हुए प्रदर्शन पर दर्ज एफआईआर ने एक नई बहस को जन्म दिया है—क्या लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करना अब अपराध माना जाने लगा है? भाजपा नेता गुंजन यादव के खुलकर सामने आने और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा करने के बाद अब इस मामले पर जनता और अन्य राजनीतिक दलों की भी नजर बनी हुई है।

एसएसपी द्वारा निष्पक्ष जांच के दिए गए आश्वासन के बाद यह देखना अहम होगा कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक कार्रवाई किस दिशा में बढ़ती है, और क्या इस मामले में प्रदर्शनकारियों को न्याय मिल सकेगा। फिलहाल जमशेदपुर की सियासत इस मुद्दे पर खासा गर्म हो चुकी है।

The post Jamshedpur: साकची प्रदर्शन पर दर्ज FIR को लेकर गरमाई सियासत, विधायक प्रतिनिधि ने SSP से की निष्पक्ष जांच की मांग appeared first on Udit Vani.

Political Tension Rises in Jamshedpur Over FIR Against Peaceful Protest at Sakchi: BJP Leader Demands Impartial Probe
Udit Vani Jamshedpur: The political climate in Jamshedpur has intensified following an FIR lodged after a peaceful protest organized on June 12 outside the Sakchi police station under the banner of Jan Suvidha Manch.

On Monday, Gunjan Yadav — former district president of BJP Jamshedpur Mahanagar and representative of the Jamshedpur East MLA — met with the Senior Superintendent of Police (SSP), registering strong objections and demanding a fair and impartial investigation into the FIR.

Speaking to the media after meeting the SSP, Yadav claimed that the FIR is a blatant misuse of the law and a suppression of democratic rights. “The action taken by the Sakchi police station in-charge suggests that the administration is afraid of peaceful public expression,” he said. “This FIR is a prime example of law being weaponized against the people.”

The protest on June 12, which involved local citizens, youths, and women, aimed to highlight growing concerns over rising drug abuse and immoral activities in the Sakchi area, and the alleged inaction or complicity of local police. Protesters carried the national flag and placards bearing various messages, maintaining a peaceful demeanor throughout.

Yadav alleged that not only did the police lock the station gates during the protest, but they also refused to accept the memorandum being submitted by the demonstrators.

He strongly criticized the police for including in the FIR an allegation that the protesters were carrying “weapons”. Ridiculing the claim, Yadav said, “Calling the national flag and placards weapons is not only laughable but an insult to the Tricolour. The officer-in-charge must not be able to distinguish between a flag and a weapon. I suggest he get his eyes tested.”

He further challenged the police to produce any media footage, electronic report, or CCTV evidence showing protesters with sticks or arms — promising to accept punishment himself if such proof is found.

Yadav called on the SSP to ensure that the investigation is conducted by a senior and unbiased official so that the truth can come out. “Filing FIRs against dozens of youths and women is not only condemnable but smacks of police high-handedness,” he said.

He added that suppressing the voices of ordinary citizens in such a manner is a shameful act in any democratic society. “Our fight is for the protection of democratic rights, and we will not back down,” Yadav asserted.

In response, the SSP assured Yadav of a fair and impartial investigation. He stated that if any negligence or misconduct by police personnel is found during the inquiry, strict action will be taken.

The incident and the subsequent FIR have sparked reactions from opposition parties and civil society. Activists associated with Jan Suvidha Manch have condemned the FIR, calling it an attack on freedom of expression.

The convener of the Manch said, “Our struggle is not just about one locality but against a system that tries to silence the voice of its citizens. We expect the police and administration to serve the people, not criminalize their right to protest.”

As the controversy unfolds, a key question emerges — has peaceful protest become a punishable offense? With Gunjan Yadav openly challenging the administration and demanding accountability, the spotlight is now firmly on how the authorities respond and whether justice will prevail for the protesters.

For now, Jamshedpur’s political landscape remains charged over the issue.

The post Political Tension Rises in Jamshedpur Over FIR Against Peaceful Protest at Sakchi: BJP Leader Demands Impartial Probe appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: झारखंड में अबुआ नहीं, बबुआ की सरकार, जनहित से नहीं कोई सरोकार – भाजपा
रांची: भाजपा नेता अमित मंडल ने प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अपने आप को अबुआ सरकार कहती है। यह अबुआ सरकार नहीं, बबुआ सरकार है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं है कि यह महुआ सरकार है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जो पॉलिसी बना रही है, वह बिना तथ्य और बिना आधार के बना रही है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण जेटेट नियमावली में जो क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा की सूची तैयार हुई है, उसमें यह बात साफ हो जाएगी। झारखंड सरकार को अपने प्रदेश की जानकारी नहीं है। रांची के बगल में खूंटी जिला है और खूंटी में बड़े पैमाने पर जनजाति समाज के लोग हैं। उनकी भाषा मुंडारी है और जेटेट नियमावली में मुंडारी भाषा को हटा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गढ़वा-पलामू में पलमुआ भोजपुरी बोली जाती है। सरकार को इसकी भी जानकारी नहीं है। संथाल में जाएं तो वहां भी अन्याय हुआ है। गोड्डा-देवघर में स्थानीय भाषा अंगिका है। दूसरी बोलचाल की भाषा कुढ़माली है। सरकार ने किस आंकड़े के तहत जेटेट की नियमावली को निकाला। जनजातीय क्षेत्रीय भाषा में कहीं कोई तालमेल नहीं दिख रहा है। सरकार से मेरा सीधा सवाल यह है कि खूंटी से मुंडारी को क्यों हटाया, पलामू-गढ़वा से भोजपुरी हटाया, गोड्डा से अंगिका भाषा को हटाया, गोड्डा से कुढ़माली भाषा को हटाया तो क्यों हटाया गया, यह स्पष्ट करें।

उन्होंने राज्य सरकार पर भाषायी अस्मिता को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझकर प्रयास कर रही है कि हमारी आइडेंटिटी और संस्कृति, सभ्यता को मिटाया जा सके। मैं प्रमुख तौर पर गोड्डा की बात करूंगा। रघुवर दास की सरकार में अंगिका भाषा को तृतीय राज्य भाषा का दर्जा दिया गया था, जब मैंने विधानसभा में अंगिका भाषा में शपथ लिया था। सरकार को समझ नहीं है कि प्रदेश के किस क्षेत्र में कौन सी भाषा बोली जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने इस पर सरकार को चिट्ठी भी लिखी है। लेकिन, चिट्ठी लिखने से कुछ नहीं होता है। सरकार की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत जो पैसे बांटे जा रहे हैं, उससे आने वाले समय में यहां के कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिलने वाला है। यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है।

(IANS)

The post Jharkhand: झारखंड में अबुआ नहीं, बबुआ की सरकार, जनहित से नहीं कोई सरोकार – भाजपा appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: महुआ माजी का केंद्र सरकार पर वार, कहा – ‘विश्वगुरु’ बनने से पहले हमें घर ठीक नहीं करना चाहिए?
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए लोकतंत्र की अनदेखी और विपक्ष की उपेक्षा का आरोप लगाया है। महुआ माजी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को नजरअंदाज कर एकपक्षीय नीतियां थोप रही है, जिससे न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया बाधित हो रही है, बल्कि देश का समग्र विकास भी प्रभावित हो रहा है।

संसद में संवाद की कमी पर चिंता

उन्होंने संसद में बहस की गिरती गुणवत्ता और विपक्षी नेताओं को बोलने से रोके जाने पर चिंता जताई। “फॉरेस्ट कंजर्वेशन बिल और कृषि कानूनों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बिना चर्चा के निर्णय लिए गए, जिससे जनविश्वास को ठेस पहुँची,” उन्होंने कहा।

विधायकों की खरीद-फरोख्त पर हमला

महुआ माजी ने स्पष्ट आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर विधायकों की खरीद-फरोख्त में लिप्त है। “यह लोकतंत्र की हत्या है,” उन्होंने कहा। माजी ने वक्फ बोर्ड बिल का उदाहरण देते हुए कहा कि क्षेत्रीय दलों को सीमित करने और छोटे राज्यों की आवाज़ दबाने की कोशिश हो रही है।

भ्रष्टाचार और सत्ता संरक्षण पर सवाल

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को पार्टी में शामिल कर मंत्री बनाया जा रहा है और उनके विरुद्ध मामलों को दबाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने 11 साल पहले 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा किया था, जो आज तक अधूरा है। साथ ही, उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर सरकार की कथनी-करनी में अंतर उजागर करते हुए कहा कि निर्भया फंड का लाभ पीड़ितों तक नहीं पहुंच पा रहा।

भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर टिप्पणी

“प्रधानमंत्री कहते हैं कि भारत विश्वगुरु बन रहा है, लेकिन संकट के समय अंतरराष्ट्रीय सहयोग की कमी दिखती है,” उन्होंने कहा। साथ ही संसद का विशेष सत्र बुलाने की विपक्ष की मांग को दोहराया। महुआ माजी ने कहा कि भाजपा सरकार कई मोर्चों पर विफल रही है और उसे उपलब्धियां गिनाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

(IANS)

The post Jharkhand: महुआ माजी का केंद्र सरकार पर वार, कहा – ‘विश्वगुरु’ बनने से पहले हमें घर ठीक नहीं करना चाहिए? appeared first on Udit Vani.

Rinku Singh – Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, दिग्गजों ने दी बधाई
नई दिल्ली: लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी(सपा) से सांसद प्रिया सरोज की सगाई पर दिग्गजों का जमावड़ा लगा। इस सगाई समारोह में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

सगाई समारोह से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की तस्वीर भी सामने आई है। इन तस्वीरों में प्रिया सरोज प्याजी रंग के लहंगे में दिखीं तो रिंकू सफेद रंग की शेरवानी पहने दिखे। सगाई की अंगूठी पहनाते वक्त सपा सांसद काफी भावुक हो गईं और फफक-फफक कर रो पड़ीं। इस भावुक क्षण में रिंकू ने उन्हें संभाल लिया। दोनों की जोड़ी को हर ओर से बधाईयां मिल रही हैं। यह जोड़ी इसी साल 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेगी। सगाई समारोह से कई वीडियो भी सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। रिंकू सिंह के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि हम दोनों परिवारों को बधाई देने आए हैं। विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “उन्हें बहुत-बहुत बधाई।” वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, “मैं उन्हें बधाई देने आया हूं। वे खुश रहें, धन्य रहें, और उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहे।”

बीसीसीआई उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने इस जोड़ी को अद्भुत बताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बेहद सफल हैं। दोनों का प्रदर्शन अपने-अपने फील्ड पर काफी शानदार चल रहा है। एक क्रिकेटर और राजनीतिज्ञ की यह शादी काफी अच्छी रहेगी। दोनों की यह जोड़ी काफी सफल रहेगी। रिंकू सिंह बेहतरीन खिलाड़ी हैं तो वहीं प्रिया सरोज भी शानदार सांसद हैं।”

क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ खेल चुके वसीम मिर्जा ने इसे खुशी का क्षण बताया।

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी सगाई समारोह में दिखे। उन्होंने कहा, “दोनों को बहुत-बहुत बधाई। उनका जीवन खुशियों से भरा रहे।”

(IANS)

The post Rinku Singh – Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, दिग्गजों ने दी बधाई appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: सोशल मीडिया पर साझा वीडियो ने गरमाई झारखंड की सियासत, भड़की झामुमो-भाजपा की जंग
रांची: राज्य की सियासत में एक बार फिर सोशल मीडिया वायरल वीडियो के कारण तापमान बढ़ गया है. लोहरदगा जिले में सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है. इस वीडियो को लेकर झामुमो और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं.

झामुमो का पलटवार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बाबूलाल मरांडी के वीडियो को झूठ और भ्रम फैलाने वाला करार देते हुए कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि यह वीडियो झारखंड की जनता को गुमराह करने की भाजपा की एक और असफल कोशिश है.

विनोद पांडेय का आरोप

विनोद पांडेय ने कहा कि जिस सड़क और पुलों की दुर्दशा को लेकर मरांडी बातें कर रहे हैं, वह भाजपा के अपने शासनकाल की देन है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वर्षों तक सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने राज्य को बेहतर सड़कें और आधारभूत संरचनाएं मुहैया नहीं कराई.

राजनीतिक माहौल में तनाव

यह वीडियो और उसके बाद हुई टिप्पणियों ने दोनों दलों के बीच विवाद को और तीव्र कर दिया है. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज होने वाले हैं.

The post Jharkhand: सोशल मीडिया पर साझा वीडियो ने गरमाई झारखंड की सियासत, भड़की झामुमो-भाजपा की जंग appeared first on Udit Vani.

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने Tata Steel के गोपालपुर औद्योगिक पार्क में 20,500 करोड़ की पांच प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी
उदित वाणी, जमशेदपुर : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को टाटा स्टील स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (टीएसएसईजेडएल) द्वारा विकसित गोपालपुर औद्योगिक पार्क में पांच नई औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी. यह कार्यक्रम राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों, टीएसएसईजेडएल के अधिकारियों और जीआईपी में मौजूदा उद्योग हितधारकों की उपस्थिति में ओडिशा के गंजम में हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा, “गंजम ने औद्योगिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. बेहतर बुनियादी ढांचे की उपलब्धता, एक प्रमुख बंदरगाह और कुशल जनशक्ति की उपस्थिति के कारण निवेशक जिले में अपनी इकाइयां स्थापित करने में रुचि दिखा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हरित हाइड्रोजन, रसायन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के साथ गंजम औद्योगिक क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करने के लिए तैयार है. जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई उनमें शामिल हैं- एचएचपी फाइव (हाइजेन्को)- 4,000 करोड़ रुपये के निवेश से ग्रीन हाइड्रोजन/अमोनिया उत्पादन, ओसीओर एनर्जी- 7,200 करोड़ रुपये के निवेश से ग्रीन हाइड्रोजन/अमोनिया उत्पादन, सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज- 3,000 करोड़ रुपये के निवेश से सोलर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण, वर्ल्ड ग्रीन एनर्जी- 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से सोलर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण और सुपरफॉर्म केमिस्ट्रीज़ (यूपीएल)- 4,001 करोड़ रुपये के निवेश से विशेष रसायन विनिर्माण.

The post ओडिशा के मुख्यमंत्री ने Tata Steel के गोपालपुर औद्योगिक पार्क में 20,500 करोड़ की पांच प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी appeared first on Udit Vani.