Poems Archives - Udit Vani

विश्व कविता दिवस पर LBSM College में छात्रों ने सुनाई अपनी लिखी कविता
उदित वाणी, जमशेदपुर: आज विश्व कविता दिवस के अवसर पर LBSM कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के लिटरेरी क्लब द्वारा एक बहुभाषिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मैथिली हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक कुमार झा ने विश्व कविता दिवस के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि साहित्य का मुख्य उद्देश्य समाज को जोड़ना है और कविता इसके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने दिनकर की प्रसिद्ध पंक्तियों का उदाहरण देते हुए कहा, “राजनीति जब लड़खड़ाती है तो साहित्य उसे संभालता है.”

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पुराने छात्र

कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्रों को साहित्य अकादमी के विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. इन छात्रों को अंग वस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में रविंद्र नाथ मुर्मू, जोब मुर्मू, ताला टुडू, पीतांबर माझी और वीर प्रताप मुर्मू शामिल थे. सभी सम्मानित छात्रों ने इस सम्मान को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि महाविद्यालय के द्वारा उन्हें याद करना और सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है.

मुख्य अतिथियों का काव्य पाठ

मुख्य अतिथि के रूप में रागिनी भूषण ने कविता के महत्व को रस और छंदों के संदर्भ में स्पष्ट किया. उन्होंने अपने मुक्तक और संस्कृत की लयबद्ध कविता प्रस्तुत की, जिससे छात्रों पर गहरा प्रभाव पड़ा. संथाली भाषा के वरिष्ठ कवि श्री भोगल सोरेन ने संथाली में अपनी कविता का पाठ किया और कार्यक्रम को संबोधित भी किया.

भाषाओं का संगम: एक बहुभाषिक कवि गोष्ठी

इस कवि गोष्ठी की विशेषता रही कि 20 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया. इन छात्रों ने संथाली, अंग्रेजी, बांग्ला, हिंदी, नागपुरी, उर्दू जैसी विभिन्न भाषाओं में अपनी कविताएं प्रस्तुत की. इन कविताओं के विषय पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बेरोजगारी, विकास, अध्यात्म और अन्य सामाजिक मुद्दों पर आधारित थे. छात्रों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया.

महाविद्यालय के योगदान और आने वाले प्रयास

कार्यक्रम के दौरान कविता में छंदों का महत्व, आज के कविता लेखकों का दायित्व और कविता के सामाजिक संदर्भ पर भी चर्चा की गई. यह निर्णय लिया गया कि जिन कविताओं का पाठ आज किया गया है, उन्हें महाविद्यालय के साहित्यिक बुलेटिन में प्रकाशित किया जाएगा.

समारोह में भाग लेने वाले प्रमुख लोग

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब जमशेदपुर मिड टर्म की अध्यक्ष प्रीति सैनी ने भी कविता पाठ किया. इसके अलावा कई अन्य पदाधिकारी और शिक्षकों ने भी इस आयोजन में भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर विनोद कुमार और धनबाद ज्ञापन हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम प्रसाद ने किया.

The post विश्व कविता दिवस पर LBSM College में छात्रों ने सुनाई अपनी लिखी कविता appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: कविताएं सुनाकर छब्बन को साहित्यकारों ने किया याद
उदित वाणी, जमशेदपुर: कांग्रेसी नेता सैयद रजा अब्बास रिजवी ‘छब्बन’ की याद में अदारा शायकीने-शेरो-अदब, जमशेदपुर ने कबीर मेमोरियल उर्दू हाई स्कूल, आजाद नगर के सभागार में एक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि डॉ हसन इमाम मालिक शामिल हुए. गोष्ठी की अध्यक्षता मासूम मुजतर ने की. स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध शायर प्रो अहमद बद्र ने दिया. उन्होंने छब्बन रिजवी को याद करते हुए कहा कि वे लौहनगरी के लौह पुरुष थे. साहित्य जगत में उनकी सेवाएं असीमित हैं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर इमाम ने अपने संबोधन में कहा कि छब्बन साहब मेरे बड़े भाई ही नहीं बल्कि मार्गदर्शक भी थे. उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा. मैं उनका का नाम धूमिल नहीं होने दूंगा और विश्वास है कि इसमें मुझे समाज का सहयोग मिलेगा. यह गोष्ठी एक काव्य गोष्ठी थी, जिसमें शायरों ने छब्बन साहब पर लिखी गई कविताओं को पढ़कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया. उभरते हुए शायर सद्दाम गनी की लिखी हुई नात शरीफ को सफीउल्लाह सफी ने अपनी सुंदर आवाज में पढ़कर गोष्ठी को प्रारंभ किया.

उसके बाद सभी शायरों ने अपने अपने कलाम पढ़कर कार्यक्रम को यादगार बनाया. इस गोष्ठी में शामिल होने वाले शायरों में अहमद बद्र, सैयद शमीम अहमद मदनी, जमील मजहर, खुर्शीद अजहर, गौहर अजीज, रिजवान औरंगाबादी, मुस्ताक अहजन, मुस्ताक राज, जफर हाश्मी, हरि कुमार सबा, सद्दाम रानी, संजय सोलोमन, सफीउल्लाह सफी तथा तनवीर अख्तर रूमानी के नाम प्रमुख हैं.

गौहर अजीज ने अपने सुंदर संचालन से गोष्ठी को कामयाब बनाया तथा रिजवान औरंगाबादी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस सभा में मोहम्मद असलम मलिक अलहिरा पुस्तकालय के संस्थापक शाहनवाज जी एवं प्रसिद्धि लेखक अख्तर आजाद के अलावा कई साहित्य प्रेमी उपस्थित हुए.

The post Jamshedpur: कविताएं सुनाकर छब्बन को साहित्यकारों ने किया याद appeared first on Udit Vani.