Plastic Archives - Udit Vani

Jamshedpur : मानगो में प्लास्टिक विरोधी अभियान, 5 किलो प्लास्टिक जब्त – ₹2900 जुर्माना
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की टीम ने सोमवार को डिमना रोड स्थित दुकानों में प्लास्टिक विरोधी छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया और दुकानदारों से कुल 2900 रुपये जुर्माना वसूला गया.

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में कई फुटपाथी दुकानदारों और बिना ट्रेड लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी गई. प्लास्टिक रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई तथा दुकानदारों को दो टूक निर्देश दिया गया कि यदि भविष्य में प्लास्टिक मिला तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.

लगातार अभियान, फिर भी जारी उल्लंघन

नगर निगम का कहना है कि विगत आठ महीनों से प्लास्टिक विरोधी जागरूकता अभियान माइकिंग और जांच के माध्यम से चलाया जा रहा है. इसके बावजूद अब भी कई दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं. निगम ने सभी थोक एवं खुदरा विक्रेताओं से अपील की है कि दुकान और प्रतिष्ठान में प्लास्टिक का प्रयोग न करें, अन्यथा कड़ा दंड भुगतना होगा.

अधिकारियों की मौजूदगी

इस अभियान में नोडल पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी प्रदीप कुमार, रोहित एक्का, सुजीत कुमार सिंह एवं अन्य नगर निगमकर्मी मौजूद रहे.

The post Jamshedpur : मानगो में प्लास्टिक विरोधी अभियान, 5 किलो प्लास्टिक जब्त – ₹2900 जुर्माना appeared first on Udit Vani.

Jugsalai: स्वच्छता मुहिम से जन जन को जोड़ने की पहल- जीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इवेंट, जीरो वेस्ट इवेंट/वेडिंग्स/ सोशल और रिलिजियस फंक्शन में थर्मोकोल एवं प्लास्टिक से बने बर्तनों के जगह पर बर्तन बैंक के माध्यम से स्टील के बर्तनो का उपयोग को बढावा देने हेतु आज सहायता समूह (सृष्टि महिला समिति) के महिलाओ के बीच जागरूकता कार्यक्रम किया गया.

कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का थर्मोकोल एवम प्लास्टिक का उपयोग नही किया गया एवम कार्यक्रम में कागज से बने पोस्टर का उपयोग कर जीरो वेस्ट इवेंट का उदाहरण दिया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रमों/ उत्सवों में बर्तन बैंक को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में नगर परिषद के नगर प्रबंधक, अमृता साक्षी एवं अन्य कर्मी तथा स्वम सहायता समूह से लक्ष्मी देवी, खुशबू देवी, एकता शर्मा, संध्या शर्मा, अंजू शर्मा, सुमन देवी, बबिता शर्मा, स्वाति शर्मा, रजिता शर्मा आदि उपस्थित रहे.

The post Jugsalai: स्वच्छता मुहिम से जन जन को जोड़ने की पहल- जीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: इस साल प्लास्टिक फ्री होगा फ्लावर शो, 30 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी के बीच आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के पुष्प प्रेमियों को दो साल के बाद फूलों से दो चार होने का मौका मिलेगा. जमशेदपुर हॉर्टिकल्चर सोसायटी के तत्वावधान में चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी गोपाल मैदान में 30 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा. इस बार पुष्प प्रदर्शनी प्लास्टिक मुक्त होगी. पुष्प प्रदर्शनी का थीम होगा- हरियाली से खुशहाली हमारी जिम्मेदारी.

रविवार को हॉर्टिकल्चर सोसायटी की अध्यक्ष सुमिता नुपूर ने बेल्डीह क्लब में पत्रकारों को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शो को आकर्षक बनाने के लिए थीम पर आधारित सेल्फी कॉर्नर होगा. नर्सरी के अलावा व्यंजनप्रेमियों के लिए फूड स्टॉल भी होंगे. कलिंगानगर, खड़गपुर समेत शहर से 100 से अधिक प्रतिभागियों के शिरकत करने की संभावना है.

लोग पौधों की खरीददारी भी कर सकेंगे. इस साल पहली बार कैंपस मोबाइल फोटो प्रतियोगिता होगी, जिसमें लोग पहले रजिस्ट्रेशन कराएंगे फिर मोबाइल से फोटो खिंचेंगे. इसके निर्णय के लिए बाहर के जज होंगे. चित्रकारी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी. चार दिन तक तकनीक सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें विशेषज्ञों द्वारा संबोधित किया जाएगा.

कल्चरल इवनिंग होगा आकर्षण का केंद्र

कंपीटिशन एरिना को दो भागों में बांटा गया है. कल्चरल इवनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें पचास बच्चे प्रतिदिन भाग लेंगे. गोपाल मैदान में फ्लावर शो प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा. फ्लावर शो में प्रवेश के लिए 10 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए प्रति व्यक्ति 10 रुपये शुल्क लगेगा. टिकट के लिए टिकटिंग मशीन भी होगा. प्रतिदिन 10 हजार लोगों के शो में शामिल होने की उम्मीद है. रुचि नरेंद्रन ने शो के लिए मस्कट का अनावरण कर उसे जारी किया.

The post Jamshedpur: इस साल प्लास्टिक फ्री होगा फ्लावर शो, 30 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी के बीच आयोजन appeared first on Udit Vani.

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर रोक की मांग को लेकर बन्ना गुप्ता को सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड डिस्पोज़ल एंड पैकेजिंग एसोसिएशन के बैनर तले निर्माताओं और व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता से रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रतिबंध से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. व्यापारियों ने इससे जुड़ी कठिनाइयों के बारे में उनको अवगत कराया.

बातों को सुनने के बाद मंत्री श्री गुप्ता ने विभाग के जिरए मामले को राज्य सरकार एवं भारत सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि इसके वैकल्पिक और सुलभ विकल्प उपलब्ध होने तक इस अधिसूचना को अगले आदेश तक स्थगित करने का प्रस्ताव रखने की बात भी कही.

प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष कुणाल विजयवर्गीय, राजीव थेपड़ा, सुनील गुप्ता, साहित्य अग्रवाल, निर्मल गाड़ोदिया, अंकित डिडवानिया, अमित अग्रवाल, पवन संघी, दिनेश छापोलिया, अनूप अग्रवाल आदि शामिल थे.

The post सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर रोक की मांग को लेकर बन्ना गुप्ता को सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: प्लास्टिक के कप-प्लेट बनाने वाले उद्योगों के सामने अस्तित्व का संकट
केंद्र सरकार के पर्यावरण संबंधी कानून से खड़ा हुआ है संकट

झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर लगाई न्याय की गुहार

उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में प्लास्टिक के कप, प्लेट और कटलरी के निर्माण में लगे उद्योगों के समक्ष अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है और यदि केन्द्र सरकार की ओर से लागू की गई पाबंदी नहीं रोकी गयी या शिथिल नहीं की गयी तो न केवल इन उद्योगों के बंद होने का खतरा होगा, बल्कि इनसे जुड़े सैंकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे. दरअसल केन्द्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पिछले साल 12 अगस्त को एक अधिसूचना (प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट (अमेंडमेट) रूल्स, 2021) जारी की थी. इसके तहत प्लास्टिक के कप, प्लेट,ग्लास और कटलरी को भी सिंगल यूज प्लास्टिक की श्रेणी में शामिल किया गया है और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन पर 1 जुलाई, 2022 से रोक है.

इसका अर्थ यह होता है कि 1 जुलाई से प्लास्टिक के कप, प्लेट, ग्लास और कटलरी के उत्पादन पर भी रोक लग जाएगी. इसे लेकर जमशेदपुर में प्लास्टिक के कप, प्लेट, ग्लास और कटलरी के निर्माण से जुड़े कई उद्योगों के लिए चिंता बढ़ गई है और उन्होंने सामूहिक रूप से केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि सरकार ने किस आधार पर कप, प्लेट, ग्लास और कटलरी को सिंगल यूज प्लास्टिक के दायरे में शामिल कर लिया जबकि ये उस दायरे में आते ही नहीं है क्योंकि इनकी रिसाइक्लिंग हो सकती है. यानी कि प्लास्टिक के कप, प्लेट, ग्लास और कटलरी को इस्तेमाल के बाद कच्चे माल की तरह इस्तेमाल करके फिर से नए कप, प्लेट, ग्लास और कटलरी बनाए जा सकते हैं.

जमशेदपुर और अन्य स्थानों के इस तरह के उद्योगों (थर्मोफॉर्मर्स) में रिसाइक्लिंग की यह तकनीक अमल में लाई जा रही है. केंद्र सरकार भी सर्कुलर इकोनॉमी की वकालत कर रही है जिसके तहत मैन्युफैक्चरिंग, रिटेलिंग, इस्तेमाल, रीयूजिंग, रिपेयरिंग, रीडिजाइनिंग, रिसाइक्लिंग के बाद फिर से मैन्युफैक्चरिंग के चरण शामिल किए गए हैं. हां, कुछ प्लास्टिक उत्पादन मसलन ईयर बड के प्लास्टिक स्टिक, बैलून के प्लास्टिक सिटक, कैंडी स्टिक, आईसक्रीम स्टिक, प्लास्टिक फोर्क आदि सिंगल यूज प्लास्टिक के दायरे में आते हैं, लेकिन इसका यह मतलब तो नहीं हो सकता कि इसके आधार पर जो उत्पाद रिसाइक्लिंग की श्रेणी में आते हैं, उनके निर्माण पर भी रोक लगा दी जाए. इसलिए इस मामले में जमशेदपुर, आदित्यपुर, झारखंड समेत सारे देश के ऐसे उद्योग अब एकजुट हो चुके हैं और केन्द्र के इस कानून को अदालत में चुनौती दी गयी है.

इन उद्योगों ने लिखा है पत्र

यह पत्र शारदा प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. के ए के अग्रवाल, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्री राणी सती थर्मोफॉर्मर्स लिमिटेड के अमित अग्रवाल, अंजनि प्लास्ट इंडस्ट्रीज के दिनेश कुमार छापोलिया, वंडर प्लास्टो पैक इंडस्ट्रीज,रांची के निर्मल कुमार गाड़ोदिया, श्री बालाजी थर्मोफॉर्मर के साहित्य कुमार अग्रवाल, एसएस थर्मोफॉर्मिंग इंडस्ट्रीज के अंकित कुमार डिडवानिया, विजयवर्गीय ट्रेडर के कुणाल विजयवर्गीय ने लिखा है.

डेढ़ हजार मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर

आदित्यपुर और जमशेदपुर में थर्मोफॉर्मर्स की कुल छह इकाइयां हैं. इसके अलावा चांडिल, बहरागोड़ा और मुसाबनी में भी एक एक यूनिट है. रांची में चार इकाइयां हैं. इस उद्योग से जमशेदपुर और रांची में ही करीब 1500 कर्मचारी और मजदूर जुड़े हुए हैं और इसके अलावा इसके कारोबार से भी हजारों लोग जुड़े हैं. पूरे देश में इस तरह की करीब 30,000 इकाइयां हैं. अगर सरकारी कानून में संशोधन नहीं हुआ तो न केवल उद्योग बंद हो जाएंगे बल्कि हजारों मजदूरों का रोजगार भी छिन जाएगा.इसके अलावा इन उद्योगों ने बैंकों से भी करोड़ों रुपये का कर्ज लिया हुआ है जिसके डूबने का खतरा पैदा हो जाएगा.

झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर

केन्द्र की ओर से कोई पहल न होते देख इन उद्योगों के संचालकों ने अब अदालत का रूख किया है. झारखंड हाई कोर्ट में सिविल रिट पिटिशन दाखिल की गयी है जिसमें शारदा प्रोडक्ट्स एवं अन्य 29 उद्योग वादी और केन्द्र सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है. अभी इस याचिका का लिस्टिंग नहीं हुई है. झारखंड हाईकोर्ट में इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं,लिहाजा वैकेशन बेंच में इसकी लिस्टिंग होगी. याचिका में केंद्र सरकार के उस कानून को रद्द करने की मांग की गई है जिसमें प्लास्टिक के कप, प्लेट,ग्लास और कटलरी को सिंगल यूज प्लास्टिक की श्रेणी में शामिल किया गया है और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन पर 1 जुलाई, 2022 से रोक है.

सुप्रीम कोर्ट से भी उद्योगों के पक्ष में आया था फैसला

प्रदूषण से जुड़े एक मामले में हरियाणा के उद्योगों पर जब बंदी की नौबत आई थी तो देश की सबसे बड़ी अदालत ने उद्योगों को राहत दी थी. यह फैसला इसी साल 24 मार्च को आया था. दरअसल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने प्रदूषण के आधार पर हरियाणा में उद्योगों को बंद करने का आदेश दिया था. इससे इन उद्योगों से जुड़े रोजगार पर भी सवाल खड़ा हो गया. जिसके बाद इस आदेश के खिलाफ हरियाणा के उद्योग सुप्रीम कोर्ट गए और सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश को रद्द कर दिया.अपने फैसले में अदालत ने कहा था कि केवल तकनीकी आधार पर लोगों को रोजगार दे रहे उद्योगों को बंद नहीं किया जा सकता कि उसने पूर्व पर्यावरण मंजूरी नहीं ली है.

चैम्बर तक पहुंची बात

श्री राणी सती थर्मोफॉर्मर्स लिमिटेड के अमित अग्रवाल आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यालय गए जहां उन्होंने चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका समेत अन्य पदााधिकारियों को डिस्पोजेबल प्लास्टिक उद्योग के समक्ष आसन्न संकट से अवगत कराया. चैम्बर ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है.अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री अमित शाह व अन्य मंत्रियों पर इस कानून के चलते हजारों लोगों के बेरोजगार होने के खतरे की दुहाई देते हुए इस कानून को बदलने की गुहार लगाई.

The post Jamshedpur: प्लास्टिक के कप-प्लेट बनाने वाले उद्योगों के सामने अस्तित्व का संकट appeared first on Udit Vani.