Pistol Archives - Udit Vani

Jamshedpur Crime : बिष्टुपुर से टाटानगर जा रहा युवक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली संभावित वारदात
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में संभावित आपराधिक घटना को टालते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. मामले की जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

पुलिस के अनुसार 11 मार्च को सूचना मिली थी कि बिष्टुपुर से एक युवक ऑटो में बैठकर टाटानगर स्टेशन की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार है. आशंका जताई गई थी कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.

टीम ने बिष्टुपुर से टाटानगर स्टेशन जाने वाले मार्ग पर संदिग्धों की जांच शुरू की. इसी दौरान एक युवक पुलिस को संदिग्ध स्थिति में मिला. पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक बैग बरामद किया गया. इसके बाद मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश गोराई उर्फ छोटू (24 वर्ष) के रूप में हुई है. वह सोनारी थाना क्षेत्र के मंदिर रोड का रहने वाला है. वर्तमान में वह सोनारी के मिलन नगर, बी ब्लॉक स्थित बाबू क्लब के पीछे रह रहा था. इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में 12 मार्च मामला दर्ज किया गया है.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक हथियार लेकर कहां जा रहा था और इसके पीछे उसका क्या उद्देश्य था. पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है.

The post Jamshedpur Crime : बिष्टुपुर से टाटानगर जा रहा युवक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली संभावित वारदात appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : गैंगस्टर अमन साहू के गिरोह को पाकिस्तान से हुई थी हथियारों की सप्लाई, ग्लॉक पिस्टल बरामद
उदित वाणी, रांची : झारखंड पुलिस ने मृत गैंगस्टर अमन साहू के गिरोह को पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह ने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से ग्लॉक पिस्टल का कंसाइनमेंट मंगवाया था. इस खेप में कुल 13 ग्लॉक पिस्टल शामिल थीं.

पुलिस अब तक छह पिस्तौल बरामद कर चुकी है, जबकि सात अब भी अपराधियों के पास होने की आशंका है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो पिस्तौल रांची, एक लातेहार, एक पलामू और दो अन्य इलाकों से जब्त की गई हैं. ग्लॉक एक अत्याधुनिक और प्रतिबंधित हथियार है, जिसका उपयोग आम नागरिकों के लिए वैध नहीं है. इसकी गोली 1230 फीट प्रति सेकेंड की गति से चलती है और प्रभावी रेंज करीब 50 मीटर तक होती है.

इस पिस्टल में 6 से 36 राउंड तक की मैगजीन लगाई जा सकती है, जिसमें आमतौर पर 17 राउंड वाली मैगजीन का उपयोग होता है. पुलिस जांच में सामने आया कि ये हथियार पाकिस्तान से सप्लाई किए जाते थे, जिसके बदले पेमेंट हवाला के जरिए हथियार तस्करों तक पहुंचाई जाती थी.

झारखंड एटीएस ने इस नेटवर्क का खुलासा तब किया, जब गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से लाकर रिमांड पर लिया. मयंक सिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई दोनों गिरोहों को हथियार सप्लाई कराता था. अमन साहू इसी साल मार्च महीने में झारखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था.

जांच में यह भी पाया गया कि पंजाब से जुड़े कुछ तस्कर इन हथियारों को सड़क मार्ग से झारखंड भेजते थे. इसके बदले हवाला चेन के जरिए भुगतान यूरोप में बैठे बिश्नोई गैंग के सहयोगियों तक पहुंचाया जाता था. आगे यह राशि मलेशिया व थाईलैंड में मौजूद नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान स्थित हथियार आपूर्तिकर्ताओं तक पहुंचाई जाती थी.

एटीएस ने पुष्टि की है कि रांची के कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग में इसी खेप की पिस्तौलों का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस ने उस घटना में प्रयुक्त दो हथियार बरामद भी किए थे. जांच एजेंसियां अब इस कंसाइनमेंट से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान में जुटी हैं.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : गैंगस्टर अमन साहू के गिरोह को पाकिस्तान से हुई थी हथियारों की सप्लाई, ग्लॉक पिस्टल बरामद appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार
उदितवाणी, चाईबासा : चाईबासा मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शारदा गांव के पास एनएच-75ई से दो अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था. इसी मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक और अपराधी शंकर बिरूवा को गिरफ्तार किया है.

शंकर बिरूवा मंझारी थाना क्षेत्र के बड़ालागड़ा गांव का रहने वाला है, लेकिन वह तांबो बोदरा चौक के पास एक किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

हथियार का स्रोत वही निकला

चाईबासा एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्होंने हथियार शंकर बिरूवा से खरीदे थे. पुलिस द्वारा शंकर के पास से भी उसी मॉडल का देसी पिस्टल बरामद हुआ, जिससे आरोप और मजबूत हो गए हैं.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने शंकर बिरूवा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की तह तक पहुंचने के लिए आगे की पूछताछ और छानबीन जारी है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

The post West Singhbhum : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Chandil: दिलीप हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्तौल दो महीने बाद पुलिस ने किया बरामद
उदित वाणी, चांडिल: चांडिल के मुख्य बाजार स्थित न्यू कल्पना स्टूडियो के संचालक दिलीप गोराईं हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्तौल को पुलिस ने दो महीने बाद बरामद कर लिया है. चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बारे में जानकारी दी.

हत्याकांड का घटनाक्रम

13 जनवरी को चांडिल थाना अंतर्गत कल्पना स्टूडियो में अज्ञात अपराधियों ने घुसकर स्टूडियो के मालिक दिलीप गोराईं को गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गए थे. इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत शुरू की और घटना में शामिल तीन आरोपियों, राकेश गोराईं, सुमित सोलंकी, और कैलाश कर्मकार को पांच दिन के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

पिस्तौल की बरामदगी

18 जनवरी को न्यायालय से आदेश प्राप्त करने के बाद पुलिस ने सुमित सोलंकी को रिमांड पर लेकर कांड में प्रयुक्त पिस्तौल को सुमित सोलंकी की निशानदेही पर बरामद किया. यह पिस्तौल दो महीने बाद पुलिस के हाथ लगी.

प्रकाश में आए घटनाक्रम और पुलिस की तत्परता

13 जनवरी को तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े स्टूडियो में घुसकर फोटो खिंचवाने के बहाने दिलीप गोराईं को गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना से पूरा बाजार सहम गया था और चारों ओर सनसनी फैल गई थी. इस दौरान चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए रात दिन मामले की तहकीकात की और चांडिल वासियों के बीच पुलिस पर विश्वास बनाए रखने में सफलता प्राप्त की.

The post Chandil: दिलीप हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्तौल दो महीने बाद पुलिस ने किया बरामद appeared first on Udit Vani.

सिदगोड़ा पुलिस ने तड़ीपार अपराधी अंशु चौहान समेत तीन को दबोचा, 9 MM पिस्टल बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिदगोड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तड़ीपार अपराधी अंशु चौहान, बाबू तिवारी उर्फ अजय सिंह और एक महिला को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उनके पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद हुई.

मंगलवार रात करीब 9 बजे पुलिस ने सिदगोड़ा रोड नंबर 2 के क्वार्टर नंबर एक में छापेमारी कर तीनों को पकड़ा. अंशु चौहान, अखिलेश गिरोह का सक्रिय सदस्य और कुख्यात अपराधी मशीन का रिश्तेदार बताया जा रहा है. वह भालूबासा ग्वालाबस्ती का रहने वाला है.

सूत्रों के मुताबिक, तीनों मंगलवार दिन में क्वार्टर में आए थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिली. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और बुधवार को इसकी आधिकारिक जानकारी साझा करेगी.

The post सिदगोड़ा पुलिस ने तड़ीपार अपराधी अंशु चौहान समेत तीन को दबोचा, 9 MM पिस्टल बरामद appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: कदमा में देसी कट्टा और गोली के साथ दो गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर भी शामिल
उदित वाणी, जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर स्थित छठ घाट के पास से पुलिस ने दो युवकों को देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में कदमा काली मंदिर रोड निवासी गणेश महतो (21) और कदमा रामजन्म नगर रोड नंबर 01 निवासी करण तंतु बाई उर्फ बिट्टू (21) शामिल हैं.

अपराध की साजिश रच रहे थे आरोपी

मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ने बताया कि दोनों युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से यहां एकत्रित हुए थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद मौके पर दबिश दी गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

हिस्ट्रीशीटर है गणेश महतो

गिरफ्तार आरोपियों में से गणेश महतो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और पूर्व में जेल जा चुका है. करीब डेढ़ महीने पहले ही वह जेल से छूटा था. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

The post Jamshedpur: कदमा में देसी कट्टा और गोली के साथ दो गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर भी शामिल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: साकची बाजार में बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान, अवैध बंदू, एयर गन और गोलियां जब्त
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में बिना लाइसेंस के बंदूक मरम्मत और एयर गन की दुकान संचालित हो रही थी. धालभूम की एसडीओ शताब्दी मजुमदार और दंडाधिकारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में इस अवैध दुकान का पर्दाफाश हुआ. प्रशासन ने मौके से कई एयर राइफल, एयर गन और गोलियां जब्त की हैं.

लाइसेंस नहीं, फिर भी दुकान संचालित

छापेमारी के दौरान दुकान के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि संचालक के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था. दुकान के मालिक से पूछताछ की गई, और प्रशासन अब इस मामले में विस्तृत जांच कर रहा है.

साकची बाजार में संचालित थी अवैध दुकान

यह अवैध दुकान जमशेदपुर के साकची बाजार में चल रही थी, जो शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा की जा रही है.

The post Jamshedpur: साकची बाजार में बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान, अवैध बंदू, एयर गन और गोलियां जब्त appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं से साइबर ठगी करने के छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उदित वाणी जमशेदपुर : साइबर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी मिली है. ग्रामीण क्षेत्र युवाओं को प्रतिम्बिम एप्प और एनसीसीआरपी पोर्टल के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के छः सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. गिरफ्त में आए सभी शातिर साइबर ठग हैं और इनका कार्य क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम का चाकुलिया थाना क्षेत्र है. पुलिस की गिरफ्त में आए साइबर ठगों का नाम नवीन चंद्र महतो, रामचंद्र महतो, राहुल महतो, अजय दलाई, सुजय दलाई, जय सेनगुप्ता बताया जा रहा है. पुलिस ने उनके पास से अच्छा मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि इनके द्वारा प्रतिबिंब एप और एनसीसीआरपी पोर्टल के जरिए आवेदन भरवाने के एवज में पैसों की उगाही की जाती थी.

छोटा ट्रांजेक्शन होने के कारण ये पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाते थे. इनका ऑपरेशनल इलाका ग्रामीण क्षेत्र होता है. इन्हें पकड़ने में परेशानी हो रही थी. इनका नेटवर्क राज्य के अन्य जिलों में भी फैला है. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर साइबर पुलिस के सहयोग से इस गिरोह का सुराग लगाया गया और इन युवकों की गिरफ्तारी की गई है.

The post Jamshedpur: ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं से साइबर ठगी करने के छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: आपसी विवाद बाद बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में गोली चला युवक को किया घायल
उदित वाणी जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र ईस्ट प्लांट बस्ती में अपराधियों ने युवक पर फायरिंग कर दी. इस घटना में प्रवेश कुमार नामक युवक घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और घायल को इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे जहां परवेज की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गोली सत्तू गौड़ ने चलाई है. पुलिस ने सत्तू गौड़ को हिरासत में भी लिया है. लोगों ने बताया कि बाइक चलाने को लेकर बस्ती में विवाद हुआ, जिसके बाद सत्तू गौड़ ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

The post Jamshedpur: आपसी विवाद बाद बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में गोली चला युवक को किया घायल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: एक पिस्टल को लेकर हंगामा है क्यों बरपा?
उदित वाणी जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पिस्टल इन दिनों सुर्खियों में है. इस पिस्टल को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर कई आरोप लगाए हैं. सरयू राय के आरोपों का निचोड़ यह है कि बन्ना गुप्ता के पास जो पिस्टल है वो एक तरह से अवैध है. हालांकि बन्ना गुप्ता की ओर से दावा किया गया है कि पिस्टल पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए हासिल की गयी है और सरयू मंत्री की छवि बिगाडऩे का प्रयास कर रहे हैं. बन्ना गुप्ता के अधिवक्ता ने सरयू राय के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है जिसमें सरयू राय पर वायरल वीडियो एवं पिस्टल के मामले में झूूठा प्रचार करने का उलट आरोप लगाते हुुए इसका जवाब मांगा गया है. नोटिस के तीन दिन के अंदर जवाब नहीं मिलने पर 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गयी है.

सवाल है कि वो पिस्टल कौन सी है जिसे लेकर एक मंत्री और विधायक के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है. हमें जो जानकारी मिली है उसके आधार पर यह पिस्टल .45 कैलिबर की ग्लॉक 21 (जेन 4) है.लोडेड मैगजीन के साथ 1100 ग्राम वजन की इस पिस्टल में लगनेवाली मैगजीन की कैपिसिटी 13 है यानी एक मैगजीन में 13 गोलियां रहती हैं. ग्लॉक 21 की एक खासियत यह है कि इसमें एक बार फायरिंग के बाद दूसरी गोली भी ज्यादा तेजी से दागी जा सकती है. बाजार में मिलनेवाली .45 कैलिबर की पिस्टल्स में से ग्लॉक 21 से फायरिंग करना लोगों को ज्यादा आसान लगता है, इसलिए इसकी डिमांड ज्यादा है. इसकी एक और खासियत है कि इसे लेफ्ट और राइट हैंड शूटर्स के लिए डिजाइन किया गया है. यानी दोनों हाथों से इसे चलाया जा सकता है. ग्लॉक पिस्टल का उत्पादन आस्ट्रिया की इसी नाम की कंपनी करती है, लेकिन भारत में इसके मैन्युुफैक्चरिंग का लाइसेंस तमिलनाडु के तिरूवल्लुर जिले में काउंटर मेजर्स टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. केंद्र सरकार रक्षा के क्षेत्र में स्वदेशी को बढ़ावा देने की जो नीति लेकर आई, उसी के तहत 2019 में तमिलनाडुु में ग्लॉक पिस्टल्स के निर्माण का संयुुक्त उपक्रम स्थापित किया गया. इस प्लांट में ग्लॉक के जी 21, जी 25, जी 36, जी 44, जी 22, जी 31, जी 30 और जी 42 वर्जन का निर्माण किया जा रहा है. पहले ये पिस्टल्स केवल पुलिस और रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों और अफसरों के इस्तेमाल के लिए सीमित थी, लेकिन जनवरी, 2023 से ग्लॉक पिस्टल को लाइसेंस के जरिए आम लोगों को बेचा जाने लगा. पूर्वी भारत के लिए ग्लॉक का डीलर कोलकाता की आम्र्स एंड एम्युनिशन में डील करनेवाली फर्म जे विश्वास एंड कंपनी को बनाया गया है.

लेकिन सरयू राय जो आरोप लगा रहे हैं, उसके मूल में केंद्रीय गृह मंत्रालय का एक पत्र है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से ग्लॉक 21 और ग्लॉक 44 को लेकर कोलकाता पुलिस के रिजर्व फोर्स के डिप्टी कमिश्नर को एक जवाबी पत्र भेजा गया है. कोलकाता पुुलिस के डिप्टी कमिश्नर (रिजर्व फोर्स, आम्र्स एक्ट डिपार्टमेंट) ने 20 जनवरी, 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय से 24 जी 21 और 6 जी 44 मॉडल के ग्लॉक पिस्टल के बावत स्पष्टीकरण/गाइडलाइंस मांगा था. इसका जवाब केंद्रीय गृह मंत्रालय के आईएस-आई डिवीजन/आम्र्स सेक्शन की ओर से 27 जनवरी, 2023 को भेजा गया. इस पत्र में कहा गया है कि पिस्टल के बावत कई गाइडलाइंस को पूरा नहीं किया गया है. काउंटर मेजर्स टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड के पास आम्र्स रूल्स के रूल 57 के तहत निर्देशित फॉर्म वन लाइसेंस नहीं है और न ही कंपनी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से हथियारों के प्रूफ टेस्ट की अनुमति हासिल की है.काउंटर मेजर्स टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सप्लाई किए गए किसी पिस्टल की जे विश्वास एंड कंपनी द्वारा की गई बिक्री आम्र्स एंड एक्ट व रूल्स के खिलाफ हो सकती है. उस डीलर को ऐसे पिस्टल्स की और अधिक बिक्री की अनुमति देने से पहले पश्चिम बंगाल सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए. अगर जरूरत पड़े तो पहले से बेचे गए पिस्टल्स को वापस लेकर उन्हें राज्य की आर्मरी में जमा किया जा सकता है. हालांकि बन्ना गुप्ता के अधिवक्ता का कहना है कि मंत्री ने सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पिस्टल हासिल की है तो इसमें उनके ऊपर किसी तरह का सवालिया निशान उठाना ही सिरे से गलत है.

The post Jamshedpur: एक पिस्टल को लेकर हंगामा है क्यों बरपा? appeared first on Udit Vani.