Petrol Diesel Update Archives - Udit Vani

जमशेदपुर: पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें महज अफवाह, उपायुक्त ने कहा- जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
उदित वाणी जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों, पेट्रोल पंप संचालकों एवं पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, एसडीएम घाटशिला, अपर नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, इंडियन ऑयल, एचपी, भारत पेट्रोलियम तथा जियो के एरिया मैनेजर बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा हाल के दिनों में उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही पैनिक बाइंग (अफरातफरी में खरीदारी) की स्थिति की समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि उपभोक्ताओं के बीच अनावश्यक भ्रम के परिणामस्वरूप शहरी क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों में पिछले दो दिनों के दौरान सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुना बिक्री दर्ज की गई।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें तथा आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन की खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि पैनिक बाइंग से अनावश्यक दबाव की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें एवं स्थिति को सामान्य बनाए रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। पेट्रोल पंप संचालक बॉटल या अन्य कंटेनर में तेल की बिक्री नहीं करें ताकि सुरक्षा जोखिम और दुरूपयोग को रोका जा सके।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पाण्डेय ने कहा कि पेट्रोल पंपों में अनावश्यक भीड़ लगाने एवं अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने से विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि संयम बनाए रखें तथा आवश्यकता अनुसार ही तेल लें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास नहीं करें तथा प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

कंपनी प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक अथवा सप्लाई को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है तथा सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।

बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य माध्यमों से लगातार उपभोक्ताओं को जागरूक करें, ताकि लोगों के बीच तेल की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो। साथ ही सभी पंप संचालकों से अपने परिसर में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भी ग्राहकों को जागरूक करते रहने की अपील की गई।

तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे सप्लाई चेन की सतत निगरानी रखें तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि कहीं भी कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, यू-ट्यूबर एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से जुड़े लोगों से भी अपील की गई कि वे भ्रामक अथवा मिसलिड करने वाली सूचनाओं का प्रसार न करें। प्रेस प्रतिनिधियों से भी आमजनों को सही एवं तथ्यात्मक जानकारी देकर जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की गई।

The post जमशेदपुर: पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें महज अफवाह, उपायुक्त ने कहा- जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध appeared first on Udit Vani.