patna Archives - Udit Vani

साकची के व्यवसायी शंकर लाल अग्रवाल ने पटना की कंपनी पर 1.09 करोड़ की ठगी का आरोप लगाकर दर्ज कराया मामला
उदित वाणी, जमशेदपुर : राजेंद्र नगर साकची के निवासी व्यवसायी शंकर लाल अग्रवाल ने पटना स्थित कैंपर कास्ट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मोहित गुप्ता व अन्य के खिलाफ 1 करोड़ 9 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए साकची पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है. अग्रवाल ने बताया कि वे राजमाता डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं और स्टील तथा कोयले का व्यापार करते हैं.

उन्होंने कहा कि सितंबर 2020 से दिसंबर 2021 तक कैंपर कास्ट लिमिटेड को स्पंज आयरन की आपूर्ति करते रहे, पर बाद में भुगतान रुका और बकाया राशि 61 लाख से अधिक हो गई. कमीशन एजेंट सुनील कुमार के द्वारा भी कई बार बकाया भुगतान पर बात हुई, लेकिन आरोपियों ने भुगतान टालते रहे. 10 जून 2024 को कानूनी नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, केवल धमकियों का सामना करना पड़ा.

श्री अग्रवाल ने कहा कि आरोपितों ने उनके द्वारा आपूर्ति किए गए स्पंज आयरन को स्टील में बदलकर बाजार में मुनाफा कमाया, लेकिन उन्हें बकाया एक करोड़ नौ लाख रुपए तक का भुगतान नहीं किया. भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकियां मिलीं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक साजिश के तहत हुआ है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

The post साकची के व्यवसायी शंकर लाल अग्रवाल ने पटना की कंपनी पर 1.09 करोड़ की ठगी का आरोप लगाकर दर्ज कराया मामला appeared first on Udit Vani.

Bihar : पटना एयरपोर्ट पर साथ दिखे रवि किशन-तेज प्रताप, लालू के बड़े बेटे ने कहा- NDA में नहीं हो रहे शामिल
उदित वाणी, पटना : बिहार चुनाव के बीच पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद रवि किशन और जनशक्‍त‍ि जनता दल के अध्‍यक्ष तेज प्रताप यादव एक साथ दिखाई दिए, जिससे बिहार में सियासत गरमा गई है. एनडीए में शामिल होने की कयासों का खंडन करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है. यह मेरी पहली मुलाकात है.

जनशक्‍त‍ि जनता दल के अध्‍यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो भी पार्टी बिहार के हित में काम करेगी और युवाओं को रोजगार देगी, हम उस पार्टी के साथ हैं. रवि किशन से अभी कुछ बात नहीं हुई है, बस हम लोगों की मुलाकात हुई. उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे एनडीए में शामिल नहीं हो रहे हैं.

इसके बाद भाजपा सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “तेज प्रताप यादव दयालु हृदय वाले व्यक्ति हैं, भोलेनाथ के भक्त हैं और भाजपा उन सभी लोगों के लिए अपना दिल खुला रखती है, जिनका उद्देश्य सेवा है. जो भी अच्छा काम करता है वह भाजपा में शामिल हो सकता है.”

रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी भोलनाथ के भक्त हैं, जिनका लक्ष्य केवल देश की सेवा करना है. वे भाजपा में कभी भी शामिल हो सकते हैं, उनके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं. तेजस्वी यादव की छवि भी निस्वार्थ है, और वे भी देश की सेवा करना चाहते हैं.

भाजपा सांसद ने कहा कि अबकी बार एनडीए 170 से 175 सीट ला रहा है. बिहार की जनता ने एनडीए को अपना समर्थन दे दिया है. जनता को भी पता चल गया है कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास हो रहा है और आगे भी होता रहेगा.

उन्होंने कहा कि पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण में भी अच्छी वोटिंग होने वाली है. बिहार की जनता दूसरे चरण में भी वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने वाली है. इस बार सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं और इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग देखने को मिलेगी.

रवि किशन ने कहा कि पहले कभी भी यहां 65 प्रतिशत वोट नहीं पहुंचा था, लेकिन इस बार सारे रिकॉर्ड टूट गए. अब देखते रहिए, बिहार में बहुत कुछ बदल रहा है और अब कभी जंगलराज वापस नहीं आने वाला है. बिहार में विकास और अच्छी कानून व्यवस्था वाली सरकार देखने को मिल रही है.

(आईएएनएस)

The post Bihar : पटना एयरपोर्ट पर साथ दिखे रवि किशन-तेज प्रताप, लालू के बड़े बेटे ने कहा- NDA में नहीं हो रहे शामिल appeared first on Udit Vani.

Bihar Election : कांग्रेस के नाराज गुट की मांग, कृष्णा अल्लावरू को तुरंत बिहार से हटाया जाए
उदित वाणी, पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जहां एक तरफ महागठबंधन की ओर से गुरुवार को राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस से नाराज गुट ने कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

नाराज कांग्रेस नेताओं ने कृष्णा अल्लावरू को टिकट चोर करार दिया है. सदाकत आश्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ता और बागी नेता उपवास सहित प्रदर्शन कर ‘बिहार कांग्रेस बचाओ’ का नारा दे रहे थे.

कांग्रेस नेता आनंद माधव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सीएम-डिप्टी सीएम तब बनेंगे, जब हम सरकार में आएंगे. कांग्रेस की वर्तमान स्थिति बहुत बुरी है. हम दहाई का आंकड़ा भी पार शायद न छू सकें. इसका मुख्य कारण कृष्णा अल्लावरु हैं, जिन्होंने बिहार में कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है. राहुल गांधी का जो सपना था, वोटर अधिकार यात्रा के बाद ‘अबकी बार महागठबंधन की सरकार वह अब समाप्त हो गया है. इसकी जांच होनी चाहिए.

उन्होंने टिकट वितरण प्रक्रिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि कृष्णा अल्लावरु को तुरंत हटाया जाए तो डैमेज कंट्रोल संभव है.

तेजस्वी यादव के सीएम फेस की घोषणा पर उन्होंने कहा कि अगर 10 दिन पहले घोषणा कर देते तो क्या बिगड़ जाता? अच्छी-अच्छी सीटें छोड़ दी गईं.

उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार में बाहरी लोगों को कांग्रेस ने टिकट दिया है. यहां टिकट बेचे गए हैं. कांग्रेस खुद शर्मसार है. हम जनता का सामना नहीं कर पा रहे. कुछ बेहतर हो सकता था, अगर कृष्णा अल्लावरु को बाहर कर दिया जाता. किसी को भी इंचार्ज बना दिया गया.

उन्होंने दावा किया कि कृष्णा अल्लावरु अपने मकसद में सफल हो गया है और उसने कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नुकसान हमारा नुकसान भी है.

बागी नेता बंटी चौधरी और अन्य नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह तो अभी सिर्फ आगाज है, अंजाम बहुत दूर तक जाएगा. राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा में जो नारा दिया था, वह बेकार चला गया. 21 लोग बाहरी हैं. इन्होंने कभी कांग्रेस का झंडा नहीं उठाया, न ही कांग्रेस के लिए धरना-प्रदर्शन किया.

(आईएएनएस)

The post Bihar Election : कांग्रेस के नाराज गुट की मांग, कृष्णा अल्लावरू को तुरंत बिहार से हटाया जाए appeared first on Udit Vani.

Bihar Election : भाजपा की पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार, जानें किसको मिली जगह, किसका पत्ता कटा
उदित वाणी, पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इस सूची में कुल 71 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम हैं. भाजपा ने कई पुराने विधायकों के टिकट काटे हैं तो कई नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा है. ‎भाजपा ने पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है. इसके साथ ही पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 4 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को भी जगह दी है.

भाजपा की पहली लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के नाम भी शामिल हैं.

भाजपा की पहली सूची के मुताबिक, बेतिया से रेणु देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिन्हा, पिपरा से श्याम बाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, ढाका से पवन जायसवाल, रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद, बथनाहा से अनिल कुमार राम और परिहार से गायत्री देवी को उम्मीदवार बनाया गया है.

‎इसी तरह सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, बिस्फी से हरि भूषण ठाकुर बचौल, राजनगर से सुजीत पासवान, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, छातापुर से नीरज सिंह बबलू, नरपतगंज से देवंती यादव, फारबिसगंज से विद्या सागर केसरी और सिकटी से विजय कुमार मंडल को टिकट दिया गया है. जबकि, किशनगंज से स्वीटी सिंह, बनमनखी से कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया से विजय खेमका, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर से निशा सिंह और कोढ़ा से कविता देवी को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

‎इसके अलावा सहरसा से आलोक रंजन झा, गौरा बौराम से सुजीत सिंह, दरभंगा से संजय सरावगी, केवटी से मुरारी मोहन झा, जाले से जीवेश कुमार मिश्रा, औराई से रमा निषाद, कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता, बरुराज से अरुण सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी, सीवान से मंगल पांडेय, दरौंदा से करणजीत सिंह, गौरयाकोठी से देवेश कांत सिंह, तरैया से जनक सिंह, अमनौर से कृष्ण कुमार मन्टू, हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, पातेपुर से लखिन्द्र कुमार रौशन, मोहिउदीननगर से राजेश कुमार सिंह, बछवाड़ा से सुरेंद्र मेहता, तेघड़ा से रजनीश कुमार और बेगूसराय से कुंदन कुमार को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है.

भाजपा की सूची में भागलपुर से रोहित पांडेय, बांका से रामनारायण मंडल, कटोरिया से पूरन लाल टुडू, तारापुर से सम्राट चौधरी, मुंगेर से कुमार प्रणय, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बिहारशरीफ से सुनील कुमार, दीघा से संजीव चौरसिया, बांकीपुर से नितिन नबीन, कुम्हरार से संजय गुप्ता, पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, दानापुर से रामकृपाल यादव, विक्रम से सिद्धार्थ सौरव, बड़हरा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा से संजय सिंह टाइगर, तरारी से विशाल प्रशांत, अरवल से मनोज शर्मा, औरंगाबाद से त्रिविक्रम सिंह और गुरुआ से उपेंद्र दांगी को चुनावी समर में उतारा गया है.

इसके अलावा गया शहर से एक बार फिर प्रेम कुमार को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. जबकि, वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह, हिसुआ से अनिल सिंह, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह चुनावी मैदान में हैं. बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे के तहत भाजपा के हिस्से में 101 सीटें आई हैं.

‎(आईएएनएस)

The post Bihar Election : भाजपा की पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार, जानें किसको मिली जगह, किसका पत्ता कटा appeared first on Udit Vani.

Bihar Election : जन सुराज ने दूसरी लिस्ट की जारी, 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल
उदित वाणी, पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी ने सोमवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. इस सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम हैं. इससे पहले जन सुराज द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में 51 नाम थे. विधानसभा चुनाव-2025 के लिए जन सुराज ने आज 65 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित की.

दूसरी सूची में 46 सामान्य सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई. उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि आबादी के हिसाब से सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के वादे के अनुसार प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी अति पिछड़ा वर्ग के 14 (10 हिंदू, 4 मुस्लिम) उम्मीदवार घोषित किए जा रहे हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग से 10, सामान्य वर्ग के 11 और अल्पसंख्यक वर्ग के 14 उम्मीदवार घोषित किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग की सीटों पर योग्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को भागीदारी देने के वादे के तहत हरनौत विधानसभा सीट से एक अनुसूचित जाति के उम्मीदवार की घोषणा की जा रही है. जन सुराज द्वारा घोषित उम्मीदवारों में नौतन से संतोष चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि रक्सौल से कपिल देव प्रसाद, शिवहर से नीरज सिंह, रीगा से कृष्ण मोहन और बाजपट्टी से आजम हुसैन अनवर को प्रत्याशी बनाया गया है.

इसके अलावा पिपरा से इंद्रदेव साह, कसबा से इतेफाक आलम, रुपौली से आमोद कुमार, कटिहार से गाजी शरीक, मधेपुरा से शशि कुमार यादव और महनार से राजेश चौरसिया को प्रत्याशी बनाया गया है. जन सुराज ने इस चुनाव में बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.

(आईएएनएस)

The post Bihar Election : जन सुराज ने दूसरी लिस्ट की जारी, 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल appeared first on Udit Vani.

Bihar : पटना जिला प्रशासन ने तेजस्वी यादव को फिर भेजा पत्र- ‘फर्जी दस्तावेज बनाना एवं उपयोग करना अपराध’
उदित वाणी, पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दो वोटर कार्ड मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. इस मामले में पटना जिला प्रशासन ने तेजस्वी यादव को एक बार फिर पत्र जारी कर कहा कि फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना एवं उपयोग करना कानूनी अपराध है.

पटना जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पत्र पोस्ट कर कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा 2 अगस्त को प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को जानकारी दी गई थी कि आपका ईपिक नंबर आरएबी2916120 है और उक्त ईपिक नंबर से भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर सर्च करने पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के बाद प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में आपका नाम अंकित नहीं मिला एवं आपका नाम विलोपित कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि तेजस्वी यादव का नाम मतदान केंद्र संख्या-204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन के क्रमांक-416 पर ईपिक संख्या- आरएबी0456228 से अंकित है. 128-राघोपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र द्वारा वर्ष 2015 एवं 2020 के नामांकन पत्र में दायर शपथ पत्र में आपके द्वारा ईपिक संख्या- आरएबी0456228 अंकित किया गया था. एसआईआर-2025 के दौरान आपके द्वारा बीएलओ के माध्यम से जो गणना प्रपत्र समर्पित किया गया था, उस गणना प्रपत्र में भी ईपिक संख्या आरएबी0456228 ही अंकित है.

जिला प्रशासन ने कहा कि विगत कई वर्षों की मतदाता सूचियों के डाटाबेस से मिलान करने पर भी 2 अगस्त को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदर्शित ईपिक कार्ड संख्या आरएबी2916120 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया हुआ नहीं पाया गया. आपके द्वारा प्रदर्शित ईपिक कार्ड संख्या- आरएबी2916120 फर्जी है. फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना एवं उपयोग करना कानूनी अपराध है. आपसे एक बार फिर अनुरोध है कि आपका फर्जी प्रतीत होता ईपिक कार्ड निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में 16 अगस्त की शाम 5 बजे तक जमा कराएं.

(आईएएनएस)

The post Bihar : पटना जिला प्रशासन ने तेजस्वी यादव को फिर भेजा पत्र- ‘फर्जी दस्तावेज बनाना एवं उपयोग करना अपराध’ appeared first on Udit Vani.

BIHAR में 12 घंटे बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा, Patna शहर जलमग्न
उदित वाणी, पटना : लगातार 12 घंटे की बारिश के बाद, सोमवार को पटना में भारी जलभराव हो गया, जिससे शहर लगभग थम सा गया. सड़कों से लेकर रेलवे तक, बाढ़ जैसे हालात ने एक बार फिर मानसून की तैयारियों में प्रशासनिक नाकामी को उजागर कर दिया.

डाक बंगला रोड, पटना जंक्शन, बोरिंग रोड, कंकड़बाग कॉलोनी, राजेंद्र नगर और स्टेशन रोड जैसे हाई-प्रोफाइल इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे सड़क और रेल संपर्क दोनों ठप हो गए.

लगातार बारिश के कारण, स्कूल वैन समय पर नहीं पहुंच पाईं और बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए. सड़कें जलमग्न होने के कारण ऑफिस जाने वाले लोग अपने घरों में ही फंसे रहे.

बच्चों और बुजुर्गों के लिए बाहर निकलना लगभग नामुमकिन हो गया. सड़कें छोटी नदियों जैसी लग रही थीं और पैदल चलने वाले लोग खुले नालों और बिजली के झटके लगने के डर से बेहद सावधानी से चल रहे थे.

राजेंद्र नगर के एक निवासी ने कहा, “हमें बारिश से नहीं, बल्कि पानी के नीचे छिपी चीजों (नालियों, गड्ढों और बिजली के तारों) से डर लगता है. यह प्रकृति का प्रकोप नहीं, बल्कि नागरिकों की लापरवाही है.”

एक यात्री, शैलेश कुमार ने कहा, “हर साल, नगर निगम नालों की सफाई, पंप लगाने और नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का दावा करता है. फिर भी, भारी बारिश के कुछ ही घंटों में, ये दावे हवा हो जाते हैं. बस निराशा और जाम का एहसास ही बचता है.”

मानसून की बाढ़ ने बिहार की कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ा दिया है. पटना में दीघा घाट और गांधी घाट, दोनों जगहों पर गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है.

दीघा घाट पर, गंगा खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर है, जबकि गांधी घाट पर यह 53 सेंटीमीटर ऊपर है, जिससे बाढ़ का पानी दियारा, मनेर, दानापुर, फतुहा, बख्तियारपुर और दनियावां जैसे निचले इलाकों में तेजी से फैल रहा है.

गोपालगंज के डुमरिया घाट में गंडक नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है.

सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही बिजली और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी भी दी गई है.

नदियों के उफान पर होने और बारिश जारी रहने के कारण, बिहार में लंबे समय तक मानसून का संकट बना रहेगा.

(आईएएनएस)

The post BIHAR में 12 घंटे बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा, Patna शहर जलमग्न appeared first on Udit Vani.

Durg–Patna Special Train to Run via Ranchi and Bokaro to Tackle Shravani Mela Rush
UditVani, Jamshedpur : To accommodate the surge in passenger traffic during the July travel season, South Eastern Railway has announced the operation of weekly special trains between Durg and Patna.

The to-and-fro trains are being introduced to ease the load on regular services and offer additional travel options during the high-demand period.

Train Details and Timings

The 08797/08798 Durg–Patna–Durg Special trains will operate as per the following schedule:

Train No. 08797 Durg–Patna Special

Departure: Every Monday from Durg at 1:15 pm

Journey Dates: July 7 to July 28, 2025

Arrival: Patna at 3:30 pm the next day (Tuesday)

Train No. 08798 Patna–Durg Special

Departure: Every Tuesday from Patna at 5:15 pm

Journey Dates: July 8 to July 29, 2025

Arrival: Durg at 10:35 pm the following day (Wednesday)

Stoppages En Route

The special trains will halt at the following major stations falling under South Eastern Railway jurisdiction:

* Jharsuguda

* Rourkela

* Hatia

* Ranchi

* Muri

* Bokaro Steel City

These stops are expected to benefit a wide range of passengers including students, workers, business travelers, and pilgrims.

Reason for Special Services

With increased passenger movement during the Shravani Mela, academic admissions, and the return of vacationers and migrant workers, the Durg–Patna route witnesses heavy demand every year in July.

The introduction of these special trains is aimed at reducing congestion, ensuring smoother journeys, and offering flexibility in travel plans.

Passenger Advisory

Bookings for these special trains are now open through the IRCTC website and railway reservation counters.

Coaches will include a mix of AC 3-tier, Sleeper Class, and General compartments.

Passengers are advised to book early and carry valid ID proof during the journey.

Real-time updates on train schedules can be checked via the NTES app or official railway platforms.

For further updates, travellers may visit the official South Eastern Railway website or contact the nearest railway enquiry office.

The post Durg–Patna Special Train to Run via Ranchi and Bokaro to Tackle Shravani Mela Rush appeared first on Udit Vani.

Flight from Patna: पटना से गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए 15 जनवरी से शुरू होगी सीधी विमान सेवा
उदित वाणी, पटना: पटना हवाई अड्डे से 15 जनवरी से गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जाएगी. हवाई अड्डा प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस नई सेवा के तहत हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए भी दो-दो फ्लाइट्स 15 जनवरी से संचालित होंगी.

यह पहल यात्रा की सुविधाओं को बढ़ाने और यात्रियों को अन्य प्रमुख शहरों तक शीघ्र पहुंचने में मदद प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है.

The post Flight from Patna: पटना से गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए 15 जनवरी से शुरू होगी सीधी विमान सेवा appeared first on Udit Vani.