patna sahib Archives - Udit Vani

CM नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, बोले- यह प्रगति नहीं, ‘दुर्गति यात्रा‘ है
उदित वाणी, पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ पर तंज कसा है। कैमूर जिले के भभुआ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ अधिकारियों की लूट की ‘छूट यात्रा’ है। यह प्रगति नहीं, ‘दुर्गति यात्रा‘ है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा पर 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

जिस गांधी मैदान में बांटा गया नियुक्ति पत्र, वहां छात्रों पर बरसाई जा रही हैं लाठियां

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्ष 2022 में 17 महीने की उनकी सरकार में 5 लाख लोगों को नौकरियां दी गई। इसे लेकर पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटा गया, लेकिन आज उसी गांधी में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाइजैक कर लिया गया है। सीएम रिटायर्ड अधिकारियों के साथ सरकार चला रहे हैं और उनपर से लोगों का भरोसा उठ गया है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार अब निर्णय लेने के लायक नहीं हैं।

आंदोलन को कुचलने का किया गया प्रयास

70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग को लेकर छात्रों द्वारा जारी आंदोलन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया। आंदोलन को डायवर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले छात्रों ने स्वयं नॉर्मलाइजेशन को लेकर आंदोलन शुरू किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया।

सरकार बनते ही शुरू करेंगे माईं-बहन योजना

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में 20 साल से एनडीए की सरकार है, फिर भी यहां सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और पलायन की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनते ही वे एक महीने के अंदर माईं-बहन योजना की शुरुआत करेंगे और इसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए दिए जाएंगे।

बिहार के प्रत्येक जिले में ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ का होगा आयोजन

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन होगा। इसके तहत वे जिलों की समस्याओं की जानकारी लेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगे।

The post CM नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, बोले- यह प्रगति नहीं, ‘दुर्गति यात्रा‘ है appeared first on Udit Vani.

‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाकर फंसी भोजपुरी सिंगर देवी-माफ़ी भी मांगी, विपक्षियों ने भाजपा को घेरा
उदित वाणी, जमशेदपुर: पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘मैं अटल रहूंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में मशहूर लोकगायिका देवी को आमंत्रित किया गया था. जब देवी ने ‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम’ भजन गाया, तो उन्होंने ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ भजन गाना शुरू किया. इस पर कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए हूटिंग शुरू कर दी, जिसके कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया. देवी को सफाई देनी पड़ी और बाद में माफी भी मांगनी पड़ी.

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि बीजेपी इस तरह के विवादों को जन्म देती है, जबकि देवी ने हमेशा सभी धर्मों को सम्मान देने की बात की है.

भोजपुरी सिंगर देवी का नहीं रहा है विवादों से नाता

भोजपुरी सिंगर देवी का विवादों से कोई पुराना नाता नहीं रहा है. वह अपनी शालीनता और सभ्यता भरे गीतों के लिए जानी जाती हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में देवी ने हमेशा अश्लीलता का विरोध किया है. देवी उन गिने-चुने गायकों में से हैं जिन्होंने भोजपुरी गानों में अश्लीलता का प्रमुखता से विरोध किया है. देवी का मानना है कि गीतों में शब्दों का चयन बहुत अहम होता है, और उनके पिता ने बचपन में उन्हें हमेशा अच्छे शब्दों के चयन की सीख दी थी.

संगीत यात्रा और पहचान

देवी का करियर भोजपुरी इंडस्ट्री में उस वक्त रफ्तार पकड़ा जब उनका एल्बम ‘बावरिया’ रिलीज हुआ था. इस एल्बम ने यूपी-बिहार में धूम मचा दी थी. इसके बाद देवी ने न सिर्फ भोजपुरी बल्कि हिंदी, मैथिली और मगही भाषा में भी अपनी गायकी का लोहा मनवाया है. उनका संगीत आज भी किसी भी कार्यक्रम में जान डालने का काम करता है.

पटना कार्यक्रम में हुई माफी की घटना

पटना में आयोजित बीजेपी कार्यक्रम में देवी ने ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ भजन गाया. इस पर कुछ दर्शक नाराज हो गए और उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए. देवी ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि वह वासुधैव कुटुंबकम में विश्वास करती हैं और सभी धर्मों का सम्मान करती हैं. इसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए दूसरा गीत गाया और माहौल को शांत किया.

धर्म से ऊपर मानवता का संदेश

पत्रकारों से बातचीत करते हुए देवी ने कहा, “मानवता सभी धर्मों से बड़ी है. रघुपति राघव सभी गाते हैं. हिंदू धर्म में सभी को समाहित किया जाता है और यही धर्म सबसे बड़ा है.” देवी ने सभी को मानवता का धर्म अपनाने की सलाह दी और कहा कि ईश्वर को विभिन्न नामों से पुकारा जाता है, लेकिन उद्देश्य एक ही है—भगवान.

विपक्षियों ने क्या कहा

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा की भाजपाई दिखावे के लिए बापू पर फूल चढ़ाते है, इन लोगो से बापू का प्रिय भजन भी नहीं सुना गया.

इस मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर तंज कसा है. लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर महिला का अपमान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि संघियों और भाजपाइयों को “जय सियाराम, जय सीताराम” के नाम एवं नारे से शुरू ही नफरत है, क्योंकि उसमें माता सीता की जयकारा है. लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा कि गायिका देवी ने कल कार्यक्रम में बापू के नाम पर निर्मित सभागार में बापू का भजन गाकर उसने “सीताराम” बोल दिया तो भाजपाइयों ने माइक पर उससे माफ़ी मंगवाई तथा माता सीता के जय सीताराम की बजाय जय श्रीराम के नारे लगवाए. उन्होंने कहा कि ये संघी “सीता माता” सहित महिलाओं का अपमान क्यों करते है.

अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर कहा की भाजपा ने साम्प्रदायिकता का जहर घोला है. इन्होने बापू और बिहार की बेटी दोनों को अपमानित किया है. अखिलेश यादव ने बिहार के सीएम नितीश कुमार से मामले पर करवाई करने को कहा है.

क्या है मानवता का संदेश?

देवी ने अपने इस विवादित अनुभव से एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है—मानवता सबसे बड़ा धर्म है. उनके मुताबिक, धर्म चाहे जो भी हो, हमें सबका सम्मान करते हुए एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

The post ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाकर फंसी भोजपुरी सिंगर देवी-माफ़ी भी मांगी, विपक्षियों ने भाजपा को घेरा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा से झारखंड का पत्ता साफ करने से सिखों में उबाल
== अपना हक लेने कल पटना साहिब रवाना होंगे झारखण्ड के सिख

== भगवान सिंह से सहयोग से झारखण्ड की अगुवाई करेंगे शैलेन्द्र सिंह

== हल निकलने की उम्मीद; नहीं निकलने पर आंदोलन के लिए होंगे बाध्य: भगवान सिंह

==प्रबंध समिति से मिल रखेंगे अपने अधिकार की बात: शैलेन्द्र सिंह

उदित वाणी, जमशेदपुर: तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंध समिति द्वारा झारखण्ड के सिखों को इसके दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से बाहर किये जाने का मामला और गरमा गया है. कोल्हान के तीनों जिलों में स्थित गुरुद्वारों की शीर्ष संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने इस मामले पर पटना साहिब गुरुद्वारे की संचालन समिति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सीजीपीसी ने ऐलान कर दिया है कि पूर्व की तरह झारखंड के सिखो को उनका हक वापस दिलाने के लिए वह हर मुमकिन कदम उठाएगी. इस क्रम में अगली रणनीति के तहत सीजीपीसी का एक दल मंगलवार को पटना साहिब रवाना होगा और अपनी बात मौजूदा प्रबंध समिति सामने रखेगा

सोमवार को इस सिलसिले में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय में कोल्हान के सभी गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों संग एक अहम बैठक रखी गयी थी। इस बैठक की अध्यक्षता सरदार भगवान सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंगलवार को अहले सुबह सीजीपीसी सहित अन्य गुरुद्वारों के प्रतिनिधि तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पहुंचकर तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह सोही से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा जायेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के सहयोग से पटना साहिब में झारखण्ड के सिखों की अगुवाई करेंगे।

बैठक उपरांत सरदार भगवान सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस समस्या का कोई न कोई हल अवश्य निकलेगा। यदि नहीं निकलता है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि केवल कोल्हान ही नहीं बल्कि बोकारो, रांची और धनबाद से भी प्रतिनिधि पटना साहिब पहुंच रहे हैं। सीजीपीसी के चेयरमैन और झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सरदार जगजीत सिंह सोही से मिलकर झारखण्ड के सिखों के अधिकार की बात रखी जाएगी। शैलेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि सोही के अलावा पटना जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा जायेगा।

भगवान सिंह ने सीधे-सीधे कहा कि सीजीपीसी चाहती है कि हल शांतिपूर्ण तरीके से निकले। ऐसा नहीं होने पर लोकतान्त्रिक आंदोलन और धरना- प्रदर्शन ही एकमात्र रास्ता बचता है।

बैठक में प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन एवं झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा, रविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, रविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, दलबीर सिंह, गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, रणजीत सिंह माथारू, प्रकाश सिंह, त्रिलोक सिंह, सलविंदर सिंह, सुजीत सिंह, परमजीत सिंह काले, बलदेव सिंह, जगजीत सिंह गांधी, कुलविंदर सिंह, जोगा सिंह, इंदरजीत सिंह, सुखबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, हरभजन सिंह, परमजीत सिंह विक्की, ज्ञानी कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, दर्शन सिंह काले, जोगिंदर सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, ओंकार सिंह एवं हरविंदर सिंह शामिल हुए।

The post Jamshedpur: तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा से झारखंड का पत्ता साफ करने से सिखों में उबाल appeared first on Udit Vani.