PATAMDA Archives - Udit Vani

Jamshedpur : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान
उदित वाणी, जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर द्वारा नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम पीएम श्री कस्तूरबा गाँधी वालिका विद्यालय बांगुरदा, पटमदा में बच्चों के बीच आयोजित हुआ.

मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने दी डालसा की जानकारी

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी उपस्थित हुए. वहीं विशिष्ट अतिथियों में एलएडीसी चीफ विदेश सिन्हा, एलएडीसी सहायक सदस्य मनोज कुमार एवं कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार शामिल रहे. इन सभी अतिथियों द्वारा स्कूली बच्चों को डालसा के कार्य और उसके मुख्य उद्देश्यों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया.

पॉक्सो एक्ट, साइबर ठगी और मौलिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को जागरूक करते हुए नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्य, शिक्षा के अधिकार, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति, डायन प्रथा, मानव तस्करी एवं साइबर ठगी जैसे गंभीर विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग

इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की वार्डन कुमारी सारो हांसदा, शिक्षिका रजनी मुर्मू एवं डालसा के पीएलवी (PLV) शिब शंकर महतो, नंदा रजक, फटिक चंद्र महतो, बुधेश्वर मुर्मू एवं लक्ष्मीकांत गोप मुख्य रूप से मौजूद थे.

The post Jamshedpur : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने पटमदा में झारखंड आंदोलनकारियों के साथ की बैठक
उदित वाणी, पटमदा: रविवार को पटमदा पहुंचे झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने दुर्योधन महतो के आवास पर बैठक की। इस दौरान पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के दर्जनों आंदोलनकारी शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में भुवनेश्वर महतो ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटमदा एवं बोड़ाम से चिह्नित हुए हैं। प्रमाण पत्र बहुत लोगों को नहीं मिला है।

संपुष्ट सूची में नाम शामिल हैं इसके बावजूद इन लोगों को प्रशस्ति पत्र नहीं मिलने से इनके मन में कन्फ्यूजन था। महतो ने कहा कि अभी मैंने उपायुक्त के प्रधान सहायक से बात किया तो बताया गया कि बहुत जल्द बाकी बचे आंदोलनकारियों को भी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जो भी बाकी बचे लोग हैं, उनका कार्य प्रक्रियाधीन है। पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले का 2200 बाकी है, उनमें से पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड का करीब 1200 बाकी है।

उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित आंदोलनकारी परिवार के आश्रितों को राज्य सरकार की विभिन्न नौकरियों में 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। साथ ही सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन की व्यवस्था के लिए सरकार ने इस बार के बजट में एक हजार करोड़ का आवंटन किया है। सभी को समान पेंशन और सम्मान मिलेगा। वर्तमान में तीन कैटेगरी के तहत 3500, 5000 और 7000 की पेंशन राशि का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के लिए साढ़े 4 लाख तक स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा।

इसके लिए आवेदन देने पर सरकार विचार करेगी। मौके पर मुख्य रूप से दुर्योधन महतो, मनबोध महतो, रसराज महतो, मलिंद्र सिंह, श्यामापद रजक, सुनील मुर्मू, अमर गोप, अजीत महतो, सुल्तान अंसारी, आनंदमय महतो, बंक बिहारी महतो, मदन टुडू, गोपाल माहली, प्रणव महतो, पेलाराम सिंह व बाबलू दत्त आदि मौजूद थे।

The post JHARKHAND: आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने पटमदा में झारखंड आंदोलनकारियों के साथ की बैठक appeared first on Udit Vani.

पाटमदा: स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का भव्य अनावरण, अभय सिंह ने कहा- ‘समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय’
उदित वाणी, जमशेदपुर: पाटमदा प्रखंड की उड़िया पंचायत अंतर्गत गेरूयाला बोडिया गांव में सोमवार को क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की स्मृति में स्थापित उनकी प्रतिमा का भव्य उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

समाज सेवा के प्रेरणापुंज थे सुधीर महतो

प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो एक सच्चे समाजसेवी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा, “समाज सेवा के क्षेत्र में सुधीर महतो के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनकी यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को निःस्वार्थ सेवा और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती रहेगी.”

परिजनों और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल का माहौल काफी भावुक और सम्मानपूर्ण रहा. स्वर्गीय सुधीर महतो के भाई पुटु लाल महतो ने अपने भाई के आदर्शों को याद किया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य खगन चंद महतो और मंसाराम पावरी ने भी स्वर्गीय महतो के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र का गौरव बताया.

बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

The post पाटमदा: स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का भव्य अनावरण, अभय सिंह ने कहा- ‘समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय’ appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR Rural : बिड़रा गांव में विज्ञान आधारित खगोलीय अवलोकन कार्यक्रम, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा प्रखंड अंतर्गत बिड़रा गांव में रविवार की शाम ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के तत्वावधान में एक अनोखे विज्ञान आधारित खगोलीय अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व उपमुखिया गोपाल गोराई ने किया. इस अवसर पर टेलीस्कोप के माध्यम से चांद, तारे, ग्रह-नक्षत्रों एवं आकाशगंगा के अद्भुत दृश्य दिखाए गए. साथ ही बिग बैंग सिद्धांत के आधार पर ब्रह्मांड की उत्पत्ति और विभिन्न खगोलीय घटनाओं की वैज्ञानिक जानकारी दी गई, जिससे उपस्थित लोगों विशेषकर बच्चों में विज्ञान के प्रति गहरी रुचि देखने को मिली.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार दास ने बताया कि बिग बैंग सिद्धांत के अनुसार लगभग 13.8 अरब वर्ष पहले ब्रह्मांड एक अत्यंत छोटे और अत्यधिक गर्म बिंदु से उत्पन्न हुआ, जो निरंतर विस्तार कर रहा है. इसी प्रक्रिया में आकाशगंगाओं का निर्माण हुआ, जिनमें अरबों तारे और ग्रह शामिल हैं. उन्होंने बताया कि हमारी आकाशगंगा मिल्की वे में स्थित सूर्य एक तारा है, जिसके चारों ओर पृथ्वी सहित अन्य ग्रह परिक्रमा करते हैं. पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने से दिन-रात तथा सूर्य की परिक्रमा से ऋतुओं का परिवर्तन होता है.

विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद डॉ. तरुण कुमार महतो ने कहा कि वैज्ञानिक सोच अपनाने से ही अंधविश्वासों को दूर किया जा सकता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले ग्रहण को अशुभ माना जाता था, जबकि यह एक सामान्य खगोलीय घटना है. इसी प्रकार टूटते तारे को अपशकुन समझा जाता है, जबकि वास्तव में वे अंतरिक्ष से आने वाले छोटे कण होते हैं, जो पृथ्वी के वायुमंडल में जलकर नष्ट हो जाते हैं.

समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने ग्रहण की वैज्ञानिक प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं, तब ग्रहण की स्थिति बनती है. सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, जबकि चंद्र ग्रहण में पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर अपनी छाया चंद्रमा पर डालती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसमें किसी अलौकिक शक्ति का कोई प्रभाव नहीं होता.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ, शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. टेलीस्कोप से चंद्रमा और तारों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला. इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रिया मोदक ने प्रथम, शुभजीत गोराई ने द्वितीय तथा चुमकी प्रमाणिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के राज्य कमिटी सदस्य पतित पावन कुईला, मुखिया प्रतिनिधि खांदु सिंह, युधिष्ठिर कुमार, शिक्षक सत्यरंजन सीट, बिप्लब गोराई, मथुर महतो, लक्ष्मण गोराई, रिंकू महतो, नरेश कुमार महतो, देवेन गोराई, अरूप सरकार सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

The post JAMSHEDPUR Rural : बिड़रा गांव में विज्ञान आधारित खगोलीय अवलोकन कार्यक्रम, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर appeared first on Udit Vani.

Patamda : चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
उदित वाणी, पटमदा : कमलपुर थाना कांड संख्या- 3/2026 के तहत पुलिस ने चोरी के एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गेंगाड़ा गांव निवासी सुखदेव दास उर्फ सुकू दास को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात गेंगाड़ा गांव में फूलचांद महतो के घर में चोरी की घटना हुई थी.

वारदात के दौरान ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया. भागने की कोशिश में वह सफल नहीं हो सका और मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया.

The post Patamda : चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल appeared first on Udit Vani.

Patamda : बांगुड़दा प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, गोल्ड स्टार और ओल्ड स्टार प्लेऑफ में पहुंचे
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा क्रिकेट मैदान में तीन दिवसीय बांगुड़दा प्रीमियर लीग सीजन-1 का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साह और रोमांच के साथ हुआ. प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रुप-ए की चार टीमों—गोल्ड स्टार, ओल्ड स्टार, विस्फोट इलेवन और फेयरलेस इलेवन के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए.

लीग चरण में गोल्ड स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. वहीं ओल्ड स्टार ने तीन में से दो मुकाबले जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया. दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. शनिवार को ग्रुप-बी की टीमों डीएम ब्रदर्स, यंग स्टार, सुपर स्टार और बीएचएम जीरो सेवन के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. जबकि रविवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच आयोजित होंगे.

पहले दिन के मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अमित सिंह और राकेश महतो को दो-दो मैचों में मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि कंचन सिंह और लाल महतो को एक-एक मैच के लिए यह सम्मान मिला. सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गौतम गोप, मनोज कर्मकार, सुमित सिंह, सनत कवि, शुभेंदु, दीपक, भक्त रंजन, अमित सिंह, रवि सिंह, उत्तम गोराई, जगन्नाथ, राहुल बिक्की और शिबू महतो का सराहनीय योगदान रहा.

The post Patamda : बांगुड़दा प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, गोल्ड स्टार और ओल्ड स्टार प्लेऑफ में पहुंचे appeared first on Udit Vani.

Patamda Crime : कमलपुर के गेंगाड़ा में चोरी का आरोपी युवक रंगेहाथ पकड़ाया, पुलिस को सौंपा
उदित वाणी, पटमदा : कमलपुर थाना क्षेत्र के गेंगाड़ा गांव में गुरुवार देर रात हुई चोरी की घटना में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक गेंगाड़ा गांव का ही रहने वाला है जो फूलचांद महतो के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था, लेकिन भागने के दौरान वह रंगेहाथ पकड़ा गया.

घटना के समय घर में केवल फूलचांद के बुजुर्ग पिता मौजूद थे, जबकि अन्य सदस्य गांव में चल रहे हरिनाम संकीर्तन में शामिल होने गए थे. इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुसा और नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया. रात करीब डेढ़ बजे जब परिवार के सदस्य वापस लौटे, तो घर के भीतर आवाज सुनाई दी. तलाश करने पर युवक पलंग के नीचे छिपा मिला. इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया.

सूचना मिलते ही कमलपुर थाना की पुलिस रात करीब ढाई बजे घटनास्थल पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई. शुक्रवार को फूलचांद महतो ने आरोपी सुकु दास के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की. फूलचांद महतो के अनुसार आरोपी के पास से 6 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. वहीं, भैंसा बिक्री के 30 हजार रुपये और करीब 10 हजार रुपये मूल्य का सोने का पदक गायब बताया जा रहा है. उन्हें आशंका है कि आरोपी ने शेष रकम और सामान कहीं छिपा दिया है. उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद भागने की कोशिश के दौरान घरवालों के लौट आने पर आरोपी घबरा गया और पलंग के नीचे छिप गया, जिससे पूरी घटना का खुलासा हो गया.

इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब के नशे की हालत में युवक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया लगता है हालांकि मामले की छानबीन की जा रही है.

The post Patamda Crime : कमलपुर के गेंगाड़ा में चोरी का आरोपी युवक रंगेहाथ पकड़ाया, पुलिस को सौंपा appeared first on Udit Vani.

बंगाल चुनाव को लेकर अर्जुन मुंडा ने पटमदा में कार्यकर्ताओं संग की बैठक, सीमावर्ती इलाकों पर फोकस
उदित वाणी, पटमदा : पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में 23 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को पटमदा पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की. पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पश्चिम बंगाल दौरे पर निकले मुंडा ने कार्यकर्ताओं को चुनावी माहौल का आकलन करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकेंगे. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार अपने मनपसंद उम्मीदवार का चयन करेगी और चुनावी माहौल भी पहले से अधिक अनुकूल है.

बैठक में भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में इस बार अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. खासकर बांदोवान विधानसभा क्षेत्र में लोग परिवर्तन के मूड में नजर आ रहे हैं.

जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार को मिल रहे जनसमर्थन और उनकी सक्रियता से उनकी जीत तय दिख रही है, जबकि वर्तमान विधायक क्षेत्र में सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं.

इस मौके पर मुचीराम बाउरी, शरत सिंह सरदार, संदीप कुमार मिश्रा, शांतनु मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो, सनातन दास, कृष्णपद सिंह, कृपासिंधू महतो, सुरेश प्रसाद केडिया, प्रधान चंद्र महतो तथा सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

The post बंगाल चुनाव को लेकर अर्जुन मुंडा ने पटमदा में कार्यकर्ताओं संग की बैठक, सीमावर्ती इलाकों पर फोकस appeared first on Udit Vani.

Patamda : बोड़ाम में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई गौर-निताई जगन्नाथ रथ यात्रा
उदित वाणी, पटमदा : बोड़ाम गांव में गौर-निताई भगवान एवं भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की रथ यात्रा इस वर्ष सोमवार को भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुई. इस्कॉन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मंगल आरती और विधिवत पूजा के बाद रथ यात्रा शुरू हुई. श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन और जयकारों के बीच रथ खींचा, जबकि मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया.

भजन-कीर्तन, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में कथावाचक रूपचंद्र दास ने भगवान की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया. साथ ही भंडारा व महाप्रसाद वितरण में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मौके पर रवि प्रभु, प्रफुल्ल प्रभु, सोमनाथ प्रभु, मीनू माता जी, खोगेन प्रभु व टीएन प्रभु समेत अन्य भक्तों के सहयोग से आयोजन सफल रहा. अंत में संध्या आरती व सामूहिक संकीर्तन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

The post Patamda : बोड़ाम में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई गौर-निताई जगन्नाथ रथ यात्रा appeared first on Udit Vani.

Patamda : बांकादा में 202 यूनिट रक्तदान से बना सेवा का नया कीर्तिमान, युवाओं में दिखा उत्साह
उदित वाणी, पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के बांकादा मध्य विद्यालय में विश्व कल्याण समिति बांकादा-गागीबुरु, बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट, टैलेंट सर्च एकेडमी, झारोटेफ और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में रविवार को कुल 202 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.

शिविर में पटमदा-बोड़ाम के युवाओं के साथ-साथ जमशेदपुर, घाटशिला और नीमडीह से आए प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. महिला रक्तदाता माधवी दास सहित कुल 202 लोगों ने रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम के दौरान युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट और टैलेंट सर्च एकेडमी द्वारा सभी रक्तदाताओं को हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया. आयोजकों ने संदेश दिया कि रक्तदान जहां जरूरतमंद को नया जीवन देता है, वहीं हेलमेट पहनना स्वयं के जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है.

इस सफल आयोजन में विश्व कल्याण समिति के सदस्य प्रबोध कुमार महतो व शिवचरण सिंह सरदार, बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट की ललिता महतो व फुचुराम महतो, टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हराधन महतो, झारोटेफ के जिलाध्यक्ष पंचानन महतो, सचिव उत्पल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष कार्तिक चंद्र गोप सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का सराहनीय योगदान रहा, जिसकी बदौलत यह शिविर सेवा और जनजागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया.

The post Patamda : बांकादा में 202 यूनिट रक्तदान से बना सेवा का नया कीर्तिमान, युवाओं में दिखा उत्साह appeared first on Udit Vani.