Patamda News Archives - Udit Vani

JHARKHAND: निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सेतु जल्द चालू कराने की मांग पर आप नेता मनसाराम पावरी ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
उदित वाणी, पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुमीर पंचायत के खिजुरडीह नाला पर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सेतु योजना का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग उठने लगी है। आम आदमी पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मनसाराम पावरी ने मंगलवार को इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटमदा को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि काकीडीह-दांदुडीह मार्ग को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण करीब चार करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। पिछले करीब ढाई वर्षों से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है और अब यह अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन अब तक पहुंच पथ का निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मनसाराम पावरी ने बताया कि जून महीने से मानसून शुरू होने वाला है। भारी बारिश होने की स्थिति में इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित होने की आशंका है। पूर्व में भी बारिश के दौरान कई दिनों तक इस मार्ग पर आवाजाही बंद रह चुकी है। ऐसे में बरसात शुरू होने से पहले पुल एवं पहुंच पथ का निर्माण कार्य पूरा करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर और आम ग्रामीणों का आवागमन होता है। पुल अधूरा रहने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर पुल को चालू कराने की मांग की है।

The post JHARKHAND: निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सेतु जल्द चालू कराने की मांग पर आप नेता मनसाराम पावरी ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र appeared first on Udit Vani.

बोड़ाम के बेलडीह गांव में 200 फीट कीचड़मय सड़क की ग्रामीणों ने खुद की मरम्मत, 100 से अधिक आदिवासी परिवारों को राहत
उदित वाणी पटमदा: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के बेलडीह गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान के माध्यम से जर्जर सड़क की मरम्मत की। यह सड़क बेलडीह गांव के 15 आदिम जनजाति परिवारों तथा पाकोेटोड़ा टोला के करीब 100 आदिवासी परिवारों को मुख्य सड़क से जोड़ने का एकमात्र रास्ता है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने और लगातार बारिश के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो गई थी, जिससे लोगों को पैदल आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल का इंतजार करने के बजाय स्वयं आगे बढ़कर सड़क को चलने योग्य बनाने का निर्णय लिया। श्रमदान के दौरान करीब 200 फीट सड़क पर ईंट के टुकड़े एवं डस्ट बिछाया गया, जिससे फिलहाल लोगों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दिनों में यह सड़क गांववासियों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है और मरीजों, बच्चों तथा बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाई उठानी पड़ती है।

इस सामूहिक अभियान में गांव के कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल हुए। प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त शिक्षक ईश्वर सिंह, पारा शिक्षक गुरुचरण सिंह, समाजसेवी विभूति भूषण सिंह, सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर विशेश्वर सिंह, शशिभूषण सिंह, नगेंद्र नाथ सिंह, दुर्गा चरण सिंह, जगन्नाथ सिंह, कलेबर सिंह, फनी भूषण सिंह, शरत सिंह एवं बाबूलाल महतो ने श्रमदान कर सहयोग किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग भी की है।

The post बोड़ाम के बेलडीह गांव में 200 फीट कीचड़मय सड़क की ग्रामीणों ने खुद की मरम्मत, 100 से अधिक आदिवासी परिवारों को राहत appeared first on Udit Vani.

मिर्जाडीह तालाब अतिक्रमण मामला: मानवाधिकार संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त
उदित वाणी, मिर्जाडीह : मिर्जाडीह तालाब अतिक्रमण विवाद  बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में तालाब और सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर आंदोलन उग्र हो गया है। कार्रवाई न होने और तालाब में मिट्टी भराई के विरोध में झारखंड मानवाधिकार संघ सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है।

उपायुक्त के आदेश के बाद भी तालाब भराई का आरोप

झारखंड मानवाधिकार संघ के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी राधाकृष्ण सिंह मुंडा ने बताया कि 5 मई 2026 को उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को आवेदन देकर मिर्जाडीह गांव के तालाब और सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। उपायुक्त के निर्देश पर अपर उपायुक्त ने बोड़ाम अंचल कार्यालय को नियमानुसार कार्रवाई का आदेश भी दिया था। इसके बावजूद, अतिक्रमण हटाने के बजाय प्रशासन की कथित मिलीभगत से पिछले एक सप्ताह से तालाब को मिट्टी से भरकर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा था।

मौके पर चल रही थी जेसीबी, पुलिस ने किया जब्त

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जब झारखंड मानवाधिकार संघ के 10-12 कार्यकर्ता मिर्जाडीह तालाब स्थल पहुंचे, तो वहां जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से मिट्टी भराई का काम जारी था। सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और एक जेसीबी मशीन तथा एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों की अवहेलना और भू-माफियाओं को संरक्षण का आरोप

राधाकृष्ण सिंह मुंडा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में तालाबों और जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कर पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर भू-माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी तालाब भराई जारी रहना प्रशासनिक संलिप्तता को दर्शाता है।

आनंद विहार डेवलपर पर 17-18 वर्षों से अतिक्रमण का आरोप

संघ के अनुसार, मिर्जाडीह मौजा के खाता संख्या 38 स्थित इस तालाब और सार्वजनिक रास्ते पर आनंद विहार पी एंड डेवलपर प्रा. लि. के संचालक सी.एल. अग्रवाल द्वारा पिछले 17-18 वर्षों से कथित अतिक्रमण किया गया है। ग्रामीण वर्षों से इस तालाब का उपयोग स्नान करने और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए करते आ रहे हैं।

जब तक न्याय नहीं, तब तक जारी रहेगा आंदोलन

धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक तालाब और रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जाता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। धरने में शामिल प्रमुख लोग: इस आंदोलन और धरने में मुख्य रूप से झारखंड मानवाधिकार संघ के कोल्हान प्रभारी राधाकृष्ण सिंह मुंडा, आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच के अध्यक्ष अमर सिंह सरदार, सह कोषाध्यक्ष राधेश्याम सिंह सरदार, भक्तरंजन भूमिज, चंद्रमोहन सिंह, कालीराम सिंह, निरोदा सिंह, महावीर हांसदा, शंभू सिंह, गोविन सिंह मुंडा, भजहरि सिंह एवं किंकर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

The post मिर्जाडीह तालाब अतिक्रमण मामला: मानवाधिकार संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त appeared first on Udit Vani.

मुआवजे की मांग पर रोका अंतिम संस्कार, पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर बनी सहमति
उदित वाणी, पटमदा:  बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह टोला सीमागोड़ा में 23 मई की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल महिला ऊषा मुर्मू ने आखिरकार रांची के रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मुआवजा मिलने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस को गांव पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात करीब 12 बजे आसनबनी–पटमदा मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर 33 हजार बिजली के पोल को तोड़ते हुए संकरी हेंब्रम के घर में घुस गया था। उस समय घर के आंगन में खटिया पर सो रही संकरी हेंब्रम और उनकी बेटी ऊषा मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां ऊषा मुर्मू की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया था।

करीब सात दिनों तक रिम्स में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को ऊषा मुर्मू ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव को पटमदा के तुंगबुरू गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस और वाहन मालिक की ओर से पीड़ित परिवार की कोई सुध नहीं ली गई। आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा मिलने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू और जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने बोड़ाम एवं पटमदा थाना पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह दोनों थाना प्रभारी तुंगबुरू गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हादसे के बाद एक सप्ताह तक न तो थाना प्रभारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और न ही इलाज के दौरान कोई सहयोग किया गया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने सरकारी प्रावधान के तहत चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने तथा वाहन मालिक से भी उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं पटमदा थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने अंतिम संस्कार के लिए तत्काल अपने स्तर से 10 हजार रुपये की सहायता दी। साथ ही सोमवार को वाहन मालिक को बोड़ाम थाना बुलाकर मुआवजे को लेकर बातचीत कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

बताया जाता है कि करीब 40 वर्षीय ऊषा मुर्मू 23 मई को ही अपने मायके सीमागोड़ा आई थीं। उसी रात हुए हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पति, दो बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी 12वीं, छोटी बेटी आठवीं और बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

The post मुआवजे की मांग पर रोका अंतिम संस्कार, पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर बनी सहमति appeared first on Udit Vani.

Patamda : झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने पटमदा में SIR को लेकर की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
उदित वाणी, पटमदा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने गुरुवार को अपने संगठनात्मक दौरे के क्रम में पटमदा का रुख किया. यहाँ पटमदा स्थित प्रधान भवन, बेलटाँड़ चौक में उन्होंने झामुमो प्रखंड समिति एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर (SIR) को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक की. इस संगठनात्मक बैठक के दौरान पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत, धारदार और सक्रिय बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की अपील

बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के स्पष्ट निर्देशानुसार, एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत क्षेत्र के किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए. उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी, सजगता, पारदर्शिता और समर्पण के साथ इस कार्य को समय पर पूरा करने का आह्वान किया.

मजबूत संगठन ही जनता की आवाज: विक्टर सोरेन

विक्टर सोरेन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एक मजबूत संगठन ही आम जनता की आवाज को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का सबसे सशक्त माध्यम होता है. इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने और आम लोगों से लगातार सीधा संपर्क बनाए रखने की बात कही. बैठक के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली.

जिला अध्यक्ष को सौंपी गई बीएलए (BLA) की सूची

समीक्षा कार्यक्रम के समापन के बाद पटमदा प्रखंड समिति की ओर से बीएलए (BLA) की महत्वपूर्ण सूची आधिकारिक रूप से जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन को सौंप दी गई. इस अवसर पर आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर कई अन्य अहम बिंदुओं पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया.

इस महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठक के मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो, जितुलाल मुर्मू, सिजेन हेंब्रम सहित झामुमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे.

The post Patamda : झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने पटमदा में SIR को लेकर की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश appeared first on Udit Vani.

टाटा–पटमदा मुख्य मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार
उदित वाणी,पटमदा : टाटा–पटमदा मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत कुटीमाकली ग्राम सभा के ग्रामीणों ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को आवेदन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियां, रोशनी की कमी और स्पीड ब्रेकर की अनुपस्थिति के कारण यह मार्ग हादसों का केंद्र बनता जा रहा है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सड़क के दोनों किनारों पर 3 से 4 फीट ऊंची झाड़ियां उग आई हैं, जिससे मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते।

खासकर रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि झाड़ियों की वजह से स्ट्रीट लाइट का प्रकाश भी सड़क तक नहीं पहुंच पाता। ग्राम सभा ने यह भी बताया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में न तो स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा सड़क किनारे झाड़ियों के फैलाव के कारण पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो महीनों में इस मार्ग पर 8 से 10 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्राम सभा कुटीमाकली ने उपायुक्त से मांग की है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों और घास की तत्काल कटाई कराई जाए, खतरनाक मोड़ों पर स्पीड ब्रेकर एवं “दुर्घटना संभावित क्षेत्र” के बोर्ड लगाए जाएं तथा आवश्यक स्थानों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएं, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। इस आवेदन पर बोंटा पंचायत की मुखिया सुकांति किस्कू, कुटिमाकली के ग्राम प्रधान सवर्धन सिंह एवं वार्ड सदस्य विनोद सिंह ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।

The post टाटा–पटमदा मुख्य मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार appeared first on Udit Vani.

Patamda Crime : मिर्जाडीह के कुलटांड टोला जंगल में मिला अज्ञात पुरुष का शव
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे बोड़ाम थाना (Boram Thana) क्षेत्र के ग्राम मिर्जाडीह स्थित कुलटांड टोला में पुलिस ने एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है. शव सड़क से करीब 30 फीट अंदर जंगल-झाड़ियों के बीच छुपा हुआ था. शव काफी विघटित (सड़ी-गली) अवस्था में था, जिसके कारण मृतक की शिनाख्त तत्काल नहीं हो सकी है. पुलिस के शुरुआती अनुमान के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत होती है तथा उसकी मौत करीब 5 से 6 दिन पूर्व होने की आशंका जताई जा रही है.

चेहरे से पहचान नामुमकिन, शरीर पर बने हैं विशेष टैटू

मृतक का चेहरा पूरी तरह से विघटित हो जाने के कारण उसकी शक्ल से पहचान कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है. पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, मृतक का कद करीब 5 फीट 2 इंच है. उसके दाहिने हाथ में लोहे का एक कड़ा पहना हुआ है. इसके अलावा पहचान के लिए सबसे महत्वपूर्ण निशान उसके दाहिने हाथ की कलाई के पास बना टैटू है, जिसमें अंग्रेजी में “Love” लिखा हुआ है. साथ ही उसी हाथ की कोहनी के पास एक अन्य डिजाइननुमा टैटू भी अंकित है.

पहनावे में नेवी ब्ल्यू टी-शर्ट और काला लोवर

कपड़ों और शारीरिक बनावट की बात करें तो मृतक ने नेवी ब्ल्यू/आसमानी रंग का टी-शर्ट पहन रखा था, जिस पर अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में “FUTURE” लिखा हुआ है. नीचे उसने काले रंग का लोवर पहना हुआ था. मृतक के बाल काले रंग के थे, हालांकि शव के अत्यधिक गल जाने के कारण बाल चमड़े से अलग हो चुके हैं.

बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने की अपील

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार (Boram Thana Incharge Neeraj Kumar) ने आम लोगों और आस-पास के क्षेत्रों से अपील की है. उन्होंने कहा कि यदि उक्त हुलिये, कपड़ों अथवा टैटू के विवरण से मिलता-जुलता कोई भी व्यक्ति किसी भी थाना क्षेत्र से लापता (Missing) हो, तो इसकी सूचना तत्काल बोड़ाम थाना, जमशेदपुर (Jamshedpur) को दें. पुलिस ने सूचना जारी कर दी है ताकि शव की जल्द से जल्द पहचान कर आगे की वैधानिक व कानूनी कार्रवाई की जा सके.

The post Patamda Crime : मिर्जाडीह के कुलटांड टोला जंगल में मिला अज्ञात पुरुष का शव appeared first on Udit Vani.

Patamda: प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा में प्रतिभा सम्मान समारोह
उदित वाणी, पटमदा: पटमदा के माचा स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में छात्राओं की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक प्रतिभाओं और उनके सर्वांगीण विकास को सराहा और सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रांगाटांड़ की होनहार छात्रा सबा रानी महतो को उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए ‘चैम्पियन एंड ऑलराउंडर’ घोषित किया गया।

बालिका शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का दबदबा

प्रखंड के एकमात्र कन्या उच्च विद्यालय के रूप में इस संस्थान ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। यह विद्यालय छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य प्रदान करने की दिशा में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

विधायक मंगल कालिंदी ने दिया ऑनलाइन आशीर्वाद, प्लस-2 पर जोर

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी ने छात्राओं को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने सभी छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वहीं समारोह में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि इस विद्यालय को प्लस-2 तक विकसित करने की दिशा में विधायक की प्राथमिकता हमेशा बनी रही है। उन्होंने स्कूल के शैक्षणिक माहौल की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाता है।

भावुक हुईं अध्यक्ष रूपा महतो, उपाध्यक्ष ने दिया सहयोग का भरोसा

समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रूपा महतो भावुक हो गईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस विद्यालय से उन्हें हमेशा असीम प्यार और सम्मान मिला है। वहीं, विद्यालय के उपाध्यक्ष दिवाकर टुडू ने भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में विद्यालय के विकास के लिए साथ खड़े रहेंगे।

अन्वेषा संस्था, निश्चय और पिरामल फाउंडेशन का मिला सहयोग

छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न संस्थाओं ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई:

अन्वेषा संस्था: छात्राओं को उपहार स्वरूप विभिन्न सामग्रियां प्रदान कीं।

निश्चय फाउंडेशन: छात्राओं को क्राफ्ट (शिल्प) सामग्री उपलब्ध कराई।

पिरामल फाउंडेशन: उपायुक्त (DC) कार्यालय से पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि देव अभिजीत और रूपाली पाठक भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा

समारोह के दौरान विद्यालय की नव नामांकित छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक नृत्य, नाटक और कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के व्याख्याता विश्वनाथ महतो ने छात्राओं को सही नेतृत्व और मार्गदर्शन का महत्व समझाते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने के अचूक सूत्र बताए।

प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा का संदेश

कार्यक्रम का सफल संचालन पूजा रानी महतो और सुनीता महतो ने किया। समारोह के अंत में सभी छात्राओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा:

“आशा और विश्वास के साथ किया गया हर कार्य हमेशा बेहतर परिणाम देता है। छात्राओं को जीवन में आत्मनिर्भर बनने के लिए कठिन मेहनत और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।”

The post Patamda: प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा में प्रतिभा सम्मान समारोह appeared first on Udit Vani.

बोड़ाम में गोवंशीय पशु तस्करी का भंडाफोड़, मानगो और धालभूमगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, पटमदा: बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार को शुक्रवार को क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी को लेकर एक गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रशासन इस क्षेत्र में सक्रिय तस्करों पर लगातार नजर बनाए हुए था।

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस मामले को लेकर बोड़ाम थाना में कांड संख्या 32/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और झारखंड गोवंशीय पशु हत्या निवारण अधिनियम 2005 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:

अहमद हुसैन (उम्र 36 वर्ष): निवासी – जवाहर नगर रोड नंबर-14, मानगो, जमशेदपुर।

सुभान अली (उम्र 21 वर्ष): निवासी – ढोलकी, धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र।

इनोवा कार से हो रही थी तस्करी, पशु बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोड़ाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ासुसनी गांव में एक सफेद रंग की इनोवा कार (पंजीकरण संख्या: JH 05 AW 6364) के जरिए दो गोवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही थी। सटीक सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर पुलिस ने इस वाहन को धर दबोचा। वाहन की तलाशी लेने पर उसके भीतर क्रूरतापूर्वक लादे गए दो गोवंशीय पशु और उन्हें बांधने के लिए इस्तेमाल की गई दो पीले रंग की रस्सियां बरामद हुईं।

वाहन जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार को तुरंत जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले काफी समय से बोड़ाम के रास्ते कपाली क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं की तस्करी की खबरें आ रही थीं। तस्कर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और पूर्वी सिंहभूम जिले के अलग-अलग हिस्सों से मवेशियों की चोरी कर उन्हें कपाली ले जाते थे। बोड़ाम पुलिस की इस कामयाबी के बाद अब इस रैकेट में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

The post बोड़ाम में गोवंशीय पशु तस्करी का भंडाफोड़, मानगो और धालभूमगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

पटमदा जनगणना 2027: बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने की स्व-गणना, ग्रामीणों से भागीदारी की अपील
उदित वाणी, पटमदा: भारत की आगामी जनगणना 2027 को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए पटमदा प्रखंड में स्व-गणना अभियान ने गति पकड़ ली है। मंगलवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रमुख बालिका सोरेन, समाजसेवी विश्वनाथ महतो और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अभय कुमार सिंह ने भी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की।

सटीक आंकड़ों से होगा विकास: डॉ. राजेंद्र कुमार दास

बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व-गणना से नागरिकों को अपने परिवार की सही जानकारी स्वयं अपडेट करने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि जनगणना के ये सटीक आंकड़े भविष्य में निम्नलिखित क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे:

जनकल्याणकारी योजनाएं: विद्यालय, अस्पताल और सड़कों जैसी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

सटीक विकास रूपरेखा: आंकड़ों की विश्वसनीयता से विकास योजनाओं का खाका तैयार करना आसान होगा।

त्रुटिरहित डेटा: पोर्टल के माध्यम से जानकारी दर्ज करने से गलतियों की गुंजाइश कम होगी।

“हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई, अब आपकी बारी है”

प्रखंड प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल का उपयोग करें। डॉ. दास ने आह्वान करते हुए कहा, “हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई, अब आपकी बारी है”। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि:

तकनीकी सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

स्व-गणना के बाद गणनाकर्मी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

The post पटमदा जनगणना 2027: बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने की स्व-गणना, ग्रामीणों से भागीदारी की अपील appeared first on Udit Vani.