PankajMishra Archives - Udit Vani

Jamshedpur : हँसी भी क्रूर हो सकती है…. सृजन संवाद की गोष्ठी में पंकज मित्र की कहानी पर चर्चा
उदित वाणी, जमशेदपुर: सृजन संवाद की 118वीं संगोष्ठी में कथाकार पंकज मित्र की कहानी पर चर्चा हुई. वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस गोष्ठी में पंकज मित्र ने भावपूर्ण तरीके से अपनी कहानी ‘एक हँसोड़ का हलफ़नामा’ का पाठ किया.

कहानी पाठ के बाद करीम सिटी कॉलेज के मास कॉम विभाग की अध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी ने कहा कि कहानी हमारे शक-शुबहे की आदत पर अपनी बात रखती है. समसामयिक कहानी दिखाती है कि हम किसी रिश्ते को लेकर सहज भाव से नहीं सोच पाते हैं.

एक समय लोग हास्य को सहज भाव से ग्रहण करते थे और जरूरत पड़ने पर माफ़ी माँग लेते थे एवं माफ़ी मिल भी जाती थी. कहानी एक सकारात्माक सोच का संकेत और उसकी आवश्यकता पर बल देती है.

डॉ. शांति नायर ने कहानी का गहराई से विश्लेषण करते हुए उसमें प्रदर्शित विडम्बना को उजागर किया. उन्होंने कहा कि हर बात के विभिन्न मायने होते हैं. हँसी भी क्रूर हो सकती है, जैसे इस कहानी में एक पात्र की हँसी है, जो सत्ता और वर्चस्व का प्रतीक है. डॉ. विजय शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा धन्यवाद भी दिया.

वर्चुअल गोष्ठी में जमशेदपुर से डॉ. नेहा तिवारी, गीता दुबे, आभा विश्वकर्मा, डॉ. विजय शर्मा, अरविंद कुमार, रांची से डॉ. कनक ऋद्धि, पंकज मित्र, कहानीकार कमलेश, वैभव मणि त्रिपाठी, केरल से डॉ. शांति नायर, दिल्ली से डॉ. रमेश कुमार सिंह, मुंबई से कहानीकार ओमा शर्मा, रक्षा गीता, वर्धा से डॉ अमरेंद्र कुमार शर्मा, लखनऊ से डॉ. मंजुला मुरारी, डॉ. राकेश पांडेय, गोमिया से डॉ. प्रमोद कुमार बर्णवाल, गोड्डा से बिनय सौरभ, बनारस से नाटककार जयदेव, चेन्नई से महेंद्र कुमार जुड़ें. ‘सृजन संवाद’ की नवम्बर माह की गोष्ठी सिनेमा पर होगी.

The post Jamshedpur : हँसी भी क्रूर हो सकती है….  सृजन संवाद की गोष्ठी में पंकज मित्र की कहानी पर चर्चा appeared first on Udit Vani.

सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से ईडी आज करेगी पूछताछ
उदित वाणी, रांची: मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय [ईडी] द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को पूछताछ के लिए अब 15 जुलाई को ही बुलाया गया है. वहीं सोना-चांदी कारोबारी संजय दीवान समेत पंकज मिश्रा के नजदीकी डहू यादव से ईडी ने लंबी पूछताछ की.

गौरतलब है कि आठ जुलाई को साहिबगंज व पाकुड़ जिले  में पंकज मिश्रा व उनके सहयोगियों के 18 ठिकानों पर ईडी द्वारा छापेमारी की गयी थी. जिसमें बच्चू यादव व डहू यादव के ठिकानों पर भी छापामारी की गई थी. डहू यादव से ईडी की टीम द्वारा साहिबगंज की नाव यातायात सहयोग समिति लिमिटेड के बारे में जानकारी हासिल की गई.

इस कंपनी द्वारा गंगा नदी में फेरी सर्विस का कांट्रैक्ट हासिल करने के लिए 8.52 करोड़ रुपये की फंडिंग की गयी है. बताया गया है कि इस कंपनी द्वारा चोरी-छुपे झारखंड की गिटटी, स्टोन चिप्स इत्यादि गंगा नदी के माध्यम से बिहार भेजी जाती है. 24 मार्च को गंगा नदी में डहू यादव द्वारा संचालित कंपनी का जहाज गंगा नदी में डूब गया था.

डहू यादव पर साहिबगंज महिला थाना में पदस्थापित रही रूपा तिर्की की हत्या के मामले में भी नाम आया था. रूपा तिर्की की मां पद्मावती ने पंकज मिश्रा के सहयोगियों पर उनकी बेटी को जान से मारने का आरोप लगाई थी.

The post सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से ईडी आज करेगी पूछताछ appeared first on Udit Vani.

मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर अब ईडी ने की शिकंजा कसने की तैयारी
मिश्रा के खिलाफ दर्ज एक पुराने मामले को टेकओवर करके ईडी ने शुरू की जांच

उदित वाणी, रांची: ईडी द्वारा अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई हैं. जिसके तहत ईडी द्वारा मिश्रा के खिलाफ 22 जून 2020 को साहिबगंज जिले के बड़हरवा थाने में दर्ज एफआइआर को टेकओवर करके प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा बड़हरवा थाने में दर्ज केस के आधार पर ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि पाकुड़ जिले के ठेकेदार शंभू नंदन भगत को जान से मारने की धमकी देने और साहेबगंज के बड़हरवा हाट बाजार बंदोबस्ती के साथ टोल कलेक्शन टेंडर नहीं भरने देने के मामले में पूर्व में मिश्रा के खिलाफ उक्त प्राथमिकी दर्ज की गई है. अब ईडी ने नये सिरे से शंभू नंदन का बयान दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है. जिसमें शंभू ने बयान दिया है कि उन्हें पंकज मिश्रा द्वारा लगातार फोन पर धमकी दी जा रही थी.

ईडी द्वारा शंभू नंदन का बयान दर्ज करने के बाद उनके मोबाइल फोन की जांच के लिए फोरेंसिक लैब भी भेज दिया गया है. ताकि बातचीत के कई महत्वपूर्ण अंश व डाटा निकाला जा सके. बताया गया है कि इसके अलावा ईडी द्वारा मामले में बडऱहवा नगर पंचायत ऑफिस के सीसीटीवी फूटेज भी निकाल लिया गया है. जिसे 18 सीडी में कनवर्ट किया गया है. ताकि मनी लाउंड्रिंग के मामले में पंकज मिश्रा पर शिकंजा कसा जा सके.

बताया गया है कि पंकज मिश्रा के साथ-साथ कांग्रेस कोटे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम पर भी ईडी की दबिश भारी पड़ सकती है. बताया गया है कि बड़हरवा मामले में मंत्री आलमगीर आलम की भी संलिप्तता थी. बड़हरवा नगर पंचायत मामले में शंभू नंदन ने बड़हरवा पुलिस स्टेशन में पंकज मिश्रा के साथ-साथ मंत्री के खिलाफ भी भादवि की धारा 147, 149, 341, 342, 322, 379, 120 बी, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कराया है. वहीं इस प्रकरण में बड़हरवा के डीएसपी प्रमोद मिश्रा की भूमिका भी संदेह के दायरे में है. उन्होंने मामले में मंत्री को क्लीनचिट दी है.

इस मामले में वायरल हुए एक ऑडियो में राज्य के मंत्री आलमगीर आलम, पंकज मिश्रा व शंभू नंदन भगत के बीच तीखी बहस रिकॉर्ड हुई है. मामले में केस दर्ज किये जाने के बाद ईडी के रांची जोनल ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा ने इस संबंध में ठेकेदार को भी नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है.

The post मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर अब ईडी ने की शिकंजा कसने की तैयारी appeared first on Udit Vani.